Archive | राज्य

छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद पर जीत

Posted on 01 October 2012 by admin

इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी पार्टी के दिनेश यादव, 01 हजार 40 मतों के अन्तर से अध्यक्ष पद पर जीत गए हैं। इलाहाबाद के सी0एम0पी महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर श्री अजीत यादव, महामंत्री पद पर श्री पंकज यादव और उपाध्यक्ष पद पर श्री दीपप्रकाश सोनकर तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर आशीष पाण्डेय, सभी समाजवादी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। ए0डी0सी0 महाविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में समीर पाण्डेय अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैंे।
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपाल कश्यप की देखरेख में इलाहाबाद में समाजवादी प्रत्याशियों की जीत पर भारी जश्न का माहौल है। श्री कश्यप का कहना है कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रेरणा लेकर कालेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब समाजवादी विचारधारा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा के संशोधित लेबर बजट हेतु जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में 2 अक्टूबर को बैठक

Posted on 30 September 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चौहान ने बताया है कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर 2012 को मनरेगा के संशोधित लेबर बजट हेतु बैठके निधार्रित की गयी हैं। इन बैठको का अनिवार्य रूप से आयोजन तथा निर्मल भारत अभियान के प्रस्ताव का लेबर बजट मे समुचित समावेश किया जाना अपरिहार्य एवं अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिये है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक में निर्मल भारत अभियान की निर्धारित योजनाए हेतु मनरेगा से लेबर बजट एवं निर्मल भारत अभियान की संशोधित कार्ययोजना मे समिमलित किया जाना सुनिशिचत करें।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने अभियान की संशोधित कार्य योजना के अनुसार वर्ष 2012 -13 हेतु प्रस्तावित समस्त ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना तथा पूर्ण संतृपितकरण के सापेक्ष प्रति व्यकित गत शौचालय 4500 रूपये की दर से मनरेगा लेबर बजट का प्राविधान है। यदि स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तथा व्यकिगत शौचालय उन ग्राम पंचायतों में छूट गये है तो उन्हे भी समिमलित करते हुए निर्मल भारत के अन्तर्गत सामिल किया जायेगा।
उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों को इस सम्बन्ध में जारी निर्देशो ंको परिपत्र भेजकर निर्देश दिये है कि ग्राम पंचायतों कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रकाश में आये शुष्क शौचालयो को जल प्रवाहित शौचालय में परिर्वतित करते हुए निर्मल भारत के अभियान के अन्तर्गत संशोधित कार्ययोजना में समिमलित किया जाए। प्राथमिकअपर प्राथमिक विधालयों में विकलांग छात्रछात्राओे हेतु तथा बेसिक शिक्षा के मानको तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो में मानक के अनुसार अतिरिक्त शौचालय निर्माण की संशोधित कार्ययोजना में समिमलित करे।
ठोस-द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों हेतु प्लासिटक पांटी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से समावेशित किया जाय। उन्होंने बताया कि नान0बी0आर0जी0एफ0 जनपदों की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय एवं समुदायिक शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव किया जाना है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायती प्रार्थना पत्रों पर मोबाइल न0 लिखे-जिलाधिकारी

Posted on 30 September 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चौहान ने जन साधारण को सूचित किया है कि तहसील दिवस में प्रस्तुत किये जाने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर आवेदक अपना माबाइललैण्डलाइन फोन न0 अवश्य अंकित करेंं। यदि किसी आवेदक के पास मोबाइललैण्डलाइन फोन न0 उपलब्ध न हो तो आवेदक अपने ग्राम प्रधान, आशा बहिन, रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र का मोबाइललैण्डलाइन फोन लाइन अंकित करे ताकि प्रार्थना पत्र निस्तारण के सम्बन्ध में आवेदक से सीधे जानकारी की जा सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जाअतिक्रमण की शिकायत करें-डी0एम0

Posted on 30 September 2012 by admin

ग्रामसभा की भूमि पर तालाबपोखरोंचारागाह एवं कबि्रस्तान भूमि पर अवैध कब्जाअतिक्रमण हटाने के संबंध में शिकायत प्राप्त कर समयबद्ध रूप से जांच की कार्यवाही करने एवं जांच की कार्यवाही पूर्ण कर के जांच आख्या मा0 उच्च न्यायालय शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल किये जाने हेतु प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता में बहुसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, राजस्व अनुभाग-2 लखनऊ, दिनांक 6 सितम्बर, 2012 के अनुपालन में जिलाधिकारी अजय चौहान ने बताया कि समिति में अध्यक्ष-प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, उ0प्र0 शासन, सदस्य संयोजक-आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 व्दारा नामित सदस्य (जो आर्इ0जी0 स्तर से निम्न न हो) तथा प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी उ0प्र0 शासन व्दारा नामित सदस्य (जो विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी स्तर से निम्न न हो) को नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रामसभाओं के तालाबपोखरचारागाह एवं कबि्रस्तान की जमीन पर अवैध कब्जेअतिक्रमण की सूचना जन साधारण कलेक्टे्रट सिथत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कार्यालय में लिखित रूप से प्रेषित करें ताकि प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध रूप से समिति के सदस्य संयोजकआयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित की जा सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सनबर्न फेस्टिवल के आयोजन की घोषणा

Posted on 29 September 2012 by admin

परसेप्ट लि., भारत में मनोरंजन, मीडिया और संचार के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, ने 7 अक्टूबर 2012 को नोएडा में पहले सनबर्न फेस्टिवल के आयोजन की घोषणा की है। एशिया का नं. 1 और विश्व का नं. 9 (सीएनएन डाॅट काॅम) इलेक्ट्राॅनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल सनबर्न नोएडा में अपने शुभारंभ के लिये तैयार है तथा विश्व के महानतम कलाकारों के साथ उच्च उत्साही दर्शकों की उपस्थिति से युक्त एक श्रृंखला के साथ शानदार जीवन शैली उत्सव के अनुभव की पेशकश करने जा रहा है। पहली बार विश्व के नं. 7 सुपरस्टार डीजे, डीजे अफ्रोजैक सनबर्न नोएडा में परफाॅर्म करेंगे। इस उत्सव में दो विशाल मंच तैयार किये जायेंगे, जो सर्वश्रेष्ठ डीजे के परफाॅमेंस और दर्शकों के थिरकन के साक्षी बनेगे। डीजे अफ्रोजेक के अतिरिक्त यहां पर एवर इक्लेक्टिक मोगल और डायनेमिक द्वय प्रोक एंड फिच की धूम रहेगी, जो सनबर्न नोएडा में परफाॅर्म करेंगे। कनाडाई गौरव और 26वें आइडीएमए के ’’बेस्ट ब्रेक थ्रू आर्टिस्ट’’ अर्नेज इस फेस्टिवल के लिये रोमांचकारी टोन तैयार करेंगे। इस उन्माद में वृद्धि करने के लिये तथा इस उत्सव में हंगामा खड़ा करने के लिये एक अति प्रसिद्ध साइ ट्रांस बैंड एस्ट्रल प्रोजेक्शन, जो इजरायल से आ रहा है, को पेश किया जायेगा। भारत के नं.2 डीजे पर्ल अपने सांस रुका देने वाले सेट्स के साथ मंच पर तूफान मचा देंगे। डीजे मैग भारत के नं. 1 अर्जुन वागले, ऐश राॅय और मैश भी मंच पर धूम मचा देंगे, जबकि निखिल चिनप्पा इस उत्सव की मेजबानी करेंगे। प्रत्येक सनबर्न की बहु प्रतीक्षित खासियत सनबर्न पोस्ट पार्टी होती है, जो नोएडा में भी प्रमुख उत्सव के तुरंत बाद आयोजित की जायेगी। सनबर्न नोएडा 2012 का शुभारंभ खूबसूरत यूनिटेक गोल्फ कोर्स एंड कंट्री क्लब में अपरान्ह 3 बजे होगा। इस फेस्टिवल की थीम ’’कार्निवल-वेयर योर सनबर्न लुक’’ होगा तथा दर्शकों को आकर्षित और सम्मोहित करने में सफल होगा। इसका उद्देश्य लोगों को उन्माद के खुमार में डुबो कर सनकी स्टाइल के साथ प्रस्तुत होने के लिये प्रेरित करना है। यहां पर रोचक सनबर्न नोएडा लाइन भी होगी, जो कि इस फेस्टिवल के लिये प्रख्यात डिजाइनर्स नोएडा लाइन के सहयोग से लान्च की जायेगी। इन्हें फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जायेगा तथा इन्हें इस आयोजन स्थल पर लाया जा सकेगा।

शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक, पर्सेप्ट लि., ने कहा कि, ’’पर्सेप्ट संचार एवं मनोरंजन व्यवसाय में अग्रदूत है और यह अपने ग्राहकों में अन्तर्निहित व्यावसायिक क्षमता को समझाता है। अपने 6वें वर्ष में प्रवेश के साथ सनबर्न एक मात्र भारतीय मनोरंजन इवेंट है, जिसके दर्शक और प्रशंसक समूचे देश में फैले हुये हंै। क्रिकेट और बाॅलीवुड के अतिरिक्त कोई अन्य चीज विभिन्न पृष्ठभूमियों वाले लोगों को एक साथ नहीं ले कर आ सकती। हमारा वास्तव में यह विश्वास है कि सनबर्न उत्तर भारत के लोगों को एकजुट करने इलेक्ट्राॅनिक डांस म्यूजिक के माध्यम से एक सशक्त मंच उपलब्ध करायेगा। सनबर्न प्रत्येक वर्ष भारत में त्योहार के मौसम के शुभारंभ का प्रतीक है।’’

सनबर्न न सिर्फ अपने दर्शकों को समूचे विश्व के संगीत व कलाकारों के सर्वश्रेष्ठ समूहों को उपलब्ध कराता है, बल्कि ऐसी आधुनिकतम तकनीक और प्रभाव का निर्माण करता है जो लोगों के लिये एक उत्तम नयनाभिराम दृश्य के समान होता है। लिक्विड नाइट्रोजन बस्टर््स, सीओ 2 कैनन, क्रायो-बोर्ग, पाइरोटेक्निक्स, एलईडी मेश, स्प्रे गन्स, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग जैसे अतिरिक्त आकर्षणों के रणनीतिक समायोजन के साथ यह विभिन्न कलाकारों के अभिनय का जरिया बन जायेगा। सनबर्न फेस्टिवल एशिया का अग्रणी इलेक्ट्राॅनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल है। यह पर्सेप्ट की उत्कृष्ट लाइफस्टाइल अनुभव प्रदान करने वाली वार्षिक संपत्ति है, जिसका शुभारंभ वर्ष 2007 में गोवा में हुआ था। संगीत, मनोरंजन, खान-पान, खरीदारी और जीवन शैली की सहक्रियात्मकता से युक्त इस 3 दिवसीय फेस्ट के जरिये गोवा संगीत पर्यटन को आकर्षित करता है। पिछले पांच वर्षों के अपने अस्तित्व के साथ सनबर्न दिसंबर में तीन दिन की अवधि में एक लाख से अधिक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये भारत तथा विश्व के प्रख्यात डीजेज को लेकर आता है। सनबर्न में परफार्म करने वाले कुछ पूर्ववर्ती वैश्विक ईडीएम हस्तियों में अर्मिन वाॅन ब्यूरेन, एक्सवेल, एबव एंड बियांड, पाॅल वाॅन डाइक, एविसी, स्काजी, इनफेक्टेड मशरुम, पीट टोंग, डैश बर्लिन इत्यादि शामिल हैं। यह भारत तथा अन्तर्राष्ट्रीय जगत के व्यापक दर्शकों की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है तथा भारत को विश्व के एक डांस फेस्टिवल गन्तव्य के रुप में प्रदर्शित करता है। इसे वर्ष 2008 और 2010 में बेस्ट लाइव एंटरटेनमेंट इवेंट आॅफ दी ईयर के रुप में चिन्हित किया गया तथा साथ ही डब्लूओडब्लू अर्वाड्स के अन्तर्गत इसे वर्ष 2011 में बेस्ट फेस्टिवल आॅफ दी ईयर से नवाजा गया। पिछले 5 वर्षों से इलेक्ट्राॅनिक डांस म्यूजिक परिदृश्य पर राज करने के उपरान्त सनबर्न का अप्रैल 2012 में आयोजन किया गया था और यह 6 सितंबर को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होगा। कैंडोलिम बीच के हृदयस्थल में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में इसके विभिन्न संस्करणों के दौरान 90 प्रतिशत भारतीय एवं 10 प्रतिशत विदेशी दर्शकों की मिश्रित उपस्थिति दर्ज हुयी है। सनबर्न का स्वस्थ मनोरंजक आयोजन का इतिहास रहा है। गोवा पर्यटन परिषद तथा कानून व प्रवर्तन मंत्रालय द्वारा समर्थित सनबर्न ने अपने इवेंट के अबाध और मर्यादित तरीके से संचालन हेतु सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया है। सनबर्न गोवा में अपने शुभारंभ के समय से तथा इसके बाद के मुंबई व कोलंबो के परवर्ती संस्करणों द्वारा सदैव ही मादक द्रव्यों से मुक्त जोन्स का सृजन करने का गौरव प्राप्त किया है।

स्थानीय पुलिस और निजी गार्ड्स के रुप में अतिरिक्त सुरक्षा सदैव ही फेस्टिवल क्षेत्र की निगरानी रखती है। इवेंट के पहले और इसके दौरान एंटी नार्कोटिक सेल पूरी तरह सक्रिय रहता है, ताकि मादक द्रव्यों के प्रयोग को रोका जा सके। शानदार ग्राउंड प्लानिंग, प्रभावी, स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ ही साथ अवैध द्रव्यों के दुरुपयोग से मुक्त एक कंजक्शन फ्री जोन के साथ सनबर्न नोएडा के लिये सख्त उपाय किये गये हैं। इस वर्ष सनबर्न 27 से 29 दिसंबर 2012 तक एक बार फिर गोवा में आयोजित किया जायेगा। अगले 12 माह में सनबर्न दुबई, जकार्ता और सिंगापुर में धूम मचाने के लिये तैयार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा से बाहर पर क्रेज बरकरार डा. बच्चा पांडेय

Posted on 25 September 2012 by admin

दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में सोमवार को शामिल होने खलीलाबाद आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संजय भाई जोशी का क्रेज कार्यकर्ताओं के बीच देखने लायक रहा। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मतभेदों के चलते पार्टी से बाहर किए गए इस नेता को यहां के कार्यकर्ताओं ने सर आंखों पर बैठा लिया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से लेकर वापसी तक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा उनके सम्मान में लगा रहा। संजय भाई जोशी लोक भारती के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन प्रात: दस बजे पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का हुजूम पहले से एकत्र था। ट्रेन से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उनको वाहनों के लंबे काफिले के साथ भाजपा के एक नेता के आवास पर ले जाया गया, जहां से वे तैयार होकर संगोष्ठी में पहुंचे। लोक भारती के सचिव त्रयंबक नाथ त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में संजय जोशी ने भाजपा की नीतियों की वकालत की। उन्होंने यहां तक कहा कि जो चुनौती सामने वर्तमान में है, उसका मुकाबला सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने भाजपा से जुड़ने का आ ान भी लोगों से किया। संगोष्ठी में इनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह, परशुराम कुशवाहा, महामंत्री नरेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय संयोजक समीर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी शरद त्रिपाठी, खेलकूद प्रकोष्ठ के सह संयोजक सज्जन मणि त्रिपाठी मंचासीन रहे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब संजय जोशी स्टेशन के लिए रवाना हुए तो मंचासीन सभी भाजपा के दिग्गज नेता उन्हें छोड़ने गए। इन नेताओं के अलावा राम जियावन मौर्य, चिरंजीव चौरसिया, सुभाष यदुवंश, राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, गंगा सिंह सैंथवार, राकेश मिश्र, मगहर के चेयरमैन अश्रि्वनी गुप्ता, बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, दुर्गा राय, संजीव राय, श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व चेयरमैन पवन तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर उन्हें विदा किया। संजय जोशी के जनपद दौरे की खास बात यह रही कि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बातचीत करने पहुंचे पत्रकारों को यह कहकर टाल दिया कि मुझे पता है कि आप क्या पूछेंगे। इस लिए मुझे कुछ भी नहीं बोलना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एफडीआई के आने से देश में बढ़ेगी बेरोजगारी

Posted on 25 September 2012 by admin

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाई जोशी ने खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी के निर्णय पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश में रोजगार वृद्धि नहीं बल्कि बेरोजगारों की संख्या में इजाफा होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विदेशी ताकतों के दबाव मे आकर लिया है। वह सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यालय स्थित हीरा इंटर कालेज के अरविंद आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे। खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी पर केंद्र सरकार से संजय जोशी ने सवाल पूछा कि आखिर क्या कारण है कि अमेरिका से वालमार्ट और ब्रिटेन से केस्को को हटाया जा रहा है। अगर इससे खुशहाली आनी होती तो वहां की आर्थिक तंगहाली तो इससे दूर हो जानी चाहिए थी और इन कंपनियों में छंटनी की बजाए बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार को अब खुले तौर पर बढ़ावा देने का आरोप मढ़ते हुए जोशी ने कहा कि देश में एक वालमार्ट के खुलने से देश में 1,800 खुदरा व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खुदरा में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी से प्रधानमंत्री को 500 करोड़ डालर का शेयर मिलेगा। इसलिए जानबूझकर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यदि ऐसा होता तो खुद विदेशी अखबार एफडीआई का विरोध नहीं करते। उन्होंने बारी-बारी से संप्रग को समर्थन देने वाले दलों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने यूपीए को समर्थन देने वाली सपा और बसपा को सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला दल बताया। सरकार का काम समाज बनाना और लोगों के हितों की चिंता करना होता है। डीजल की कीमत में वृद्धि और रसोई गैस से सब्सिडी हटाने पर कहा कि इससे जनता की कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का सपना भारत में एकात्मवाद को स्थापित करना है, न कि समाज को बांटना। पंडित जी ने सत्ता को दशा और दिशा देने का काम किया है। इसलिए वह दीनों के दयाल के रुप में जाने जाते हैं। समारोह को विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति के सोचने की पद्धति एकात्मवाद कहलाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक एवं एकात्म मानववाद भ्रम को तोड़ने का काम करता है। इसी सोच के साथ वह समाज को नई दिशा देने का काम करते थे। अध्यक्षता करते डा. रामसुभग ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सभ्य समाज की स्थापना की जा सकती है। इससे पूर्व समारोह के अतिथियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत कार्यक्रम संयोजक त्रयंबक नाथ तिवारी ने मनपत्र पढ़ा और जिले में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निचले स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। आयोजक मंडल एवं लोकभारती के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ तिवारी ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, शरद त्रिपाठी, हरीश द्विवेदी, समीर सिंह, श्रीराम चौहान, इंद्रजीत मिश्र, सेतवान राय, दुर्गा राय, आनंद त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र, सतविंदर पाल सिंह, संजीव राय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस असवर पर पवन सुख मौर्य और फूल चंद यादव को अंग वस्त्र और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अक्षय कुमार को पीने की लत क्यों लगी है ?

Posted on 25 September 2012 by admin

red-label-04-12_0106सबके चहीते एक्शन स्टार अक्षय कुमार और उनकी विद्यमान चलचित्र नायिका सोनाक्षी सिन्हा के बीच आजकल कुछ छोटी छोटी लडाईयां हो रही हैं। हाल ही में, इन दो सितारों ने रावडी राठौर में अपने धमाकेदार काम से दर्शकों को खुश किया था। कुछ दिन पहले, सोनाक्षी के जन्मदिन पर अक्षय ने एक बडा आयोजन भी किया था लेकिन जब अक्षय को सोनाक्षी की नाराजगी झेलनी पड रही है। इन दोनों के बीच - इस विषय में कुछ अंतर्गत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी और अक्षय दोनों ही अपने फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं और आधुनिक तकनीकों की मदद से अपने आप को तंदुरूस्त रखते हैं लेकिन कुछ दिनों से अक्षय एक नयी आदत के शिकार हुए हैं, जिसकी वजह से इन दोनों सहकलाकारों में झगडे हो रहे हैं। बाॅलीवुड के इस खिलाडी नं 1 को पीने की लत लगी है। और यही वो आदत है जो उनके आगामी चित्रों में उनके साथ काम कर रही सोनाक्षी नाराज है। लेकिन आप इस बात का गलत मतलब मत लीजिए, अक्षय अभी भी मदिरा प्राशन से दूर है।
दरअसल बात यह है कि हमारे इस एक्शन स्टार को शूटिंग के समय, शूटिंग के बीच में और बाद में भी एक के बाद एक चाय के पीने की आदत पडी है। हाल ही में चाय के शौकीन बने अक्षय अपने निजी सहायक को हर दिन पाइपिंग हाॅट टी का एक बडा फ्लास्क लेकर आने के लिए कहते हैं। हर दिन मार्शल आटर््स, जाॅगिंग, स्वीमिंग जैसी कसरत करके अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले अक्षय अब अपनी नियमित दिनचर्या में दो कप से ज्यादा चाय पीने लगे हैं। इतना ही नहीं, अक्षय अब जोर देकर कह रहे हैं कि वो सोनाक्षी को भी पूरी तरह चायबाज बना देंगे।
लेकिन छम्मक छल्लो, छैल छबीली, अवतार में रजतपट पर धूम मचानेवाली मादक अदाकारा सोनाक्षी, अक्षय हमेंशा स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुडी जानकारी एक दूसरे को देते रहते हैं लेकिन यह नयी आदत एक पागलपन है। अक्षय तो पानी की तरह चाय पीते रहते हैं और इससे स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदे भी बताते रहते हैं लेकिन मुझे इन बातों में बिल्कुल विश्वास नहीं है। एक बार हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने एक स्टे पके बीच में ही मुझे छोड दिया क्योंकि उन्हें हर घंटे के तय समय पर चाय पीनी थी। क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं ? लेकिन अक्षय अपने बचाव में कहते हैं, … अरे भाई आप बस रूको और देखते रहो ! यह खिलाडी कभी भी किसी चुनौती से हार नहीं मानता है। बहुत जल्द मैं उसे कुल्हड में मसाला चाय पिलाउंगा। ठीक है अक्षय, हम भी इस बात का इंतजार करना चाहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रेष्ठ मानव व कर्मयोगी थे दीन दयाल उपाध्याय - संजय जोशी

Posted on 25 September 2012 by admin

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्रेष्ठ मानव व कर्मयोगी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान उनका मिशन था। वे सामान्य परिवार में पैदा हुए थे और कर्म के बल पर समाज को दिशा देने का कार्य किए। उक्त विचार सोमवार को लोक भारती द्वारा हीरा लाल राम निवास इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय भाई जोशी ने व्यक्त किए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने राजनीति में चरित्रवान लोगों की जरूरत बताई। ऐसे लोग जब राजनीति में आएंगे तो समाज का अंधकार दूर होगा और उजाला आएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वे सात वर्ष की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक बन गए। पंडित जी ने अपने मामा के नौकरी करने के आग्रह को ठुकराकर राष्ट्र सेवा का रास्ता चुना। इसके लिए वे संघ के प्रचारक निकले। 1952 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की तो दीन दयाल जी ने इस संगठन की दशा ठीक करने व दिशा देने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज को दिया। श्री जोशी ने कहा कि विश्व के समक्ष जो चुनौतियां हैं,उसका मुकाबला एकात्म मानववाद से ही किया जा सकता है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित जी ने ताउम्र देश व समाज के बारे में चिंतन किया। इनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज के गरीब तबके का उत्थान किया जा सकता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में संस्कृताचार्य डा. राम सुभग ओझा ने कहाकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को आत्मसात करके राष्ट्रीय चेतना जागृत की जा सकती है। संगोष्ठी को संबोधित करते आयोजक त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन को सबके समक्ष रखा। उन्होंने संजय भाई जोशी समेत सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, क्षेत्रीय संयोजक समीर सिंह, उपेंद्र शुक्ल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा शुक्ल, शरद त्रिपाठी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, जिला संयोजक बलराम यादव, सुभाष यदुवंश, राजेश सिंह, सेतबान राय, गंगा सिंह सैंथवार, राकेश मिश्र, अरुण सिंह, अश्रि्वनी गुप्ता, अशोक गुप्ता, दुर्गा राय, संजीव राय, वीरेंद्र सिंह, शंभू तिवारी, आनंद त्रिपाठी, राम बहादुर मिश्र, अष्टभुजा पांडेय, ब्रजेशराय, श्याम सुंदर वर्मा, शिवाजी शुक्ल, पवन तिवारी, अमरेश राय, राजेश वर्मा, श्रवण पांडेय, चिरंजीव चौरसिया, सज्जन मणि तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

11.3372 करोड़ रूपये की अवशेष धनराशि को अवमुक्त किये जाने का मंजूरी दे दी है

Posted on 25 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुम्भ मेला-2013 के आयोजन हेतु वित्तीय वर्ष 2011-12 मेें स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष नगर निगम इलाहाबाद एवं उ0प्र0 जल निगम को राज्यांश की 11.3372 करोड़ रूपये की अवशेष धनराशि को अवमुक्त किये जाने का मंजूरी दे दी है।
प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार ने यह जानकारी देते हुये बताया कि स्वीकृत की जाने वाली धनराशि में से उ0प्र0 जल निगम को 1.39 करोड़ रूपये तथा नगर निगम इलाहाबाद को 9.9472 करोड़ रूपये अवमुक्त किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in