Archive | राज्य

प्रदेश में अच्छी सड़कों के निर्माण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 06 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज हाथरस में टी-20 इन्विटेशनल वल्र्डकप 2012 का उद्घाटन करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए खिलाडि़यों का आह्वान किया। उन्होेंने आशा व्यक्त की कि इस टूर्नामेन्ट से प्रतिस्पर्धा, आपसी सम्बन्धों और सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती है, लेकिन जो खिलाड़ी हारें वे कतई निराश न हों, क्योंकि उनकी प्रतिभा को आगे मौका मिल सकता है।
मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से बनी है। उत्तर प्रदेश राजनैतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही बड़ी जनसंख्या वाला प्रदेश है, इससे सरकार की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में अच्छी सड़कों के निर्माण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। गांव के गरीब और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बीच की खाई को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाथरस-अलीगढ़ के इस बाॅर्डर क्षेत्र की तरक्की के लिए जरूरी कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत की हालत सुधारने के लिए बिजली के कारखाने लगाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयासरत है।
श्री यादव ने शासन की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव के बच्चों को कम्पटीशन की चुनौती का सामना करने तथा टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में दक्षता हासिल कराने के मकसद से स्कूली बच्चों को जल्द ही टेबलेट व लैपटाप उपलब्ध करा दिया जायेगा। बेरोजगारी भत्ता तथा कन्या विद्या धन योजना से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों ने राज्य के लोगों को निराश किया है। प्रदेशवासियों को समाजवादी पार्टी की सरकार से बड़ी उम्मीदें है, इसलिए बड़ी ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है। समाजवादी सोच से ही देश और प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे और अच्छे लोग आयेंगे तो निश्चित ही अच्छा राजनीतिक माहौल बनेगा, जिससे देश-प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने क्रिकेट टूर्नामेन्ट में भाग ले रहे देश-विदेश की टीमों के कप्तानों से परिचय प्राप्त कर उनकी कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ग्रामीण अंचल स्थित डी0पी0एस0 स्कूल में टी-20 वल्र्डकप क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजकों श्री पवन जैन व श्री स्वप्निल जैन को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेन्ट की शुरुआत से यहां के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका हासिल होगा। गौरतलब है कि हाथरस के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 05 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2012 तक स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली इस क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत सहित 10 देशों की कुल 32 टीमें भाग ले रहीं हैं। क्रिकेट वल्र्ड कप के इस टूर्नामेन्ट में अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यू0ए0ई0, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अरेबिया, कुवैत और श्रीलंका आदि देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगलायतन यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं उ0प्र0 भाषा संस्थान के चेयरमैन पद्मभूषण श्री गोपाल दास नीरज ने मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे भी इसी तरह दृढ़ संकल्प लेकर और कड़ी मेहनत करके ऊँचा मुकाम हासिल कर सकते हंै।
प्रदेश के प्रोटोकाॅल मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा ने टूर्नामेन्ट की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रयास से विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आयोजन की कामयाबी के लिए आयोजकों सहित डी0पी0एस0 के विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। दैनिक जागरण प्रकाशन लि0 के सी0एम0डी0 श्री महेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उ0प्र0 का निश्चित ही कायाकल्प होगा। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश आगे बढे़गा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने टूर्नामेन्ट के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इसके पूर्व उद्घाटन समारोह के अवसर पर तीर्थधाम मंगलायतन के संस्थापक श्री पवन जैन, डी0पी0एस0 के प्रो-वाइस चेयरमैन श्री स्वप्निल जैन, प्रधानाचार्य
डा0 शुभा नारायण सहित डी0पी0एस0 तथा मंगलायतन यूनीवर्सिटी के अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया। समारोह में डी0पी0एस0 सीनियर विंग के छात्रों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाला।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रामजीलाल सुमन, विधायक श्री देवेन्द्र अग्रवाल, श्री विजय मिश्र, श्री वीरेश यादव, श्री राकेश सिंह, श्री जफर आलम,
श्री जमीरउल्ला खाँ, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह चैहान, श्री ख्वाजा हलीम, पूर्व एम0एल0सी0 श्री राकेश सिंह राना आदि जनप्रतिनिधियों सहित आई0जी0 श्री भुवनेश कुमार सिंह, मण्डलायुक्त कुँवर विक्रम सिंह, डी0आई0जी0 श्री प्रकाश डी0, हाथरस की जिलाधिकारी श्रीमती संयुक्ता समद्दर, पुलिस अधीक्षक सुश्री हैप्पी गुप्तन, अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष मोर्डिया सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बर्बर लाठीचार्ज के दोषी लोगों पर कोई भी कार्यवाही शासन द्वारा न किये जाने की भत्र्सना की

Posted on 06 October 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी ने मुजफ्फरनगर के जैन गल्र्स डिग्री कालेज में प्रवेश की मांग कर रही छात्राओं पर 1 अक्टूबर को पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज के दोषी लोगों पर कोई भी कार्यवाही शासन द्वारा न किये जाने की भत्र्सना की है।
उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी मांग शासन और प्रशासन के सामने लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है और उन अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य है। उन्होेंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की अद्यतन सूची उपलब्ध कराये-सी0डी0ओ0

Posted on 06 October 2012 by admin

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे कराये जा रहे विकास कार्यो की सूचियां पूर्व प्रेषित निर्धारित प्रारूप क (निर्माण परक), ख (लार्भाथी परक), एवं ग (छात्रवृत्ति योजना) पर प्रत्येक माह की 30 तारीख तक अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश है, किन्तु कतिपय विभागों के द्वारा सूचिया समय से नही भेजी जा रही है।
उन्होंने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्ष 2012-13में अबतक कराये गये विकास कार्यो की सूचियां निर्धारित प्रारूपानुसार न्याय पंचायत वार एवं शहरी क्षेत्र की दशा मे वार्ड वार चार-चार प्रतियों में एवं आगामी माहों में प्रत्येक माह सूचियां समय से अर्थ एवं संख्याधिकारी आगरा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वायक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Posted on 06 October 2012 by admin

विशेष अभियान तिथि 7,14,21 अक्टूबर को सेक्टर अधिकारी बूथों पर अनिवार्य रूप से जाये
बैठक मे अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0दर्ज कराने के निर्देश

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावालियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत विशेष अभियान तिथियो- 7,14,और 21 अक्टूबर को सेक्टर अधिकारी स्वयं आवंटित बूथों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और निर्धारित चैक लिस्ट के बिन्दुओं पर आाख्या प्रस्तुत करे। इस अभियान के बारे में कराये गये प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में तथा वी0एल0ओ0 घर घर जाकर सर्वे कर रहे है, के सम्बन्ध मे कम से कम चार चार नागरिकों के बयान भी दर्ज करें। उन्होंने सचेत किया है कि तैनात अधिकारी स्वयं मौके पर जाये अपने स्थान पर किसी अधीनस्थ को न भेजें। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थित पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व की सुसंगत धाराओं मे एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग को कार्यवाही हेतु सस्तुति भेज दी जायेगी।
जिलाधिकारी आज सूरसदन मे पुनरीक्षण के सम्बन्ध में नोडल आफीसर, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सेक्टर आफिसरो के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1-1-2013 को आधार मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 1 अक्टूबर को मतदान केन्द्रों पर किया जा चुका है। मतदान केन्द्रो पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेविल आफिसरो के कार्यो के पर्यवेक्षण एवं विशेष अभियान तिथि 7,14,21,अक्टूबर 2012 को उनकी उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को विधानसभा निर्वायन के अनुसार सेक्टर आफिसर उन्ही मतदेय स्थलों को आवंटित करते हुए नियुक्त किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान सेक्टर अधिकारी बूथ पर बी0एल0ओ0 की पंजिका मे हस्ताक्षर अवश्य करे। उन्होंने बताया कि आर0पी0एक्ट के प्राविधानो के अनुसार एक नागरिक केवल एक बोटर कार्ड ही बनवा  सकता है। एक से अधिक स्थानो पर वोटर कार्ड बनवाने पर कारागार की सजा और अर्थदण्ड दोनों का प्राविधान है।
उन्होंने प्रारूप 6,6ए, 7,8, की उपयोगिता के बारे मे जानकारी दी। दिनांक 1 जनवरी 2013 को18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची मे सम्मिलित कराने हेतु बी0एल0ओ0 उनसे प्रारूप-6 भरवाकर प्राप्त करेगेंै आयोग द्वारा बूथ लेविल आफिसरो के द्वारा एक दिन मे 50 घर सत्यापन करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करनेकी अवधि 1 से 31 अक्टूबर 2012 तक है। इस बीच 6 तथा 9 अक्टूबर को ग्राम सभा। स्थानीय निकायों और रेजी डेन्ट वेलफेयर एसो0 आदि की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों का पढ़ा जाना और नामों का सत्यापन किया जायेगा। इस दौरान 7,14,21 अक्टूबर विशेष अभियान तिथियो मे समस्त पदाभिहित स्थानों पर बूथ लेविल एजेन्टो के साथ दावे और  आपत्तिया प्राप्त की जायेगी।
इस अवसर समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, सेक्टर आफिसर आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार की गोली मारकर हत्या,पत्रकार आक्रोषित

Posted on 06 October 2012 by admin

ऽ    दो लोगों के विॅरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज
ऽ    जनपद के पत्रकार पोस्ट मार्टम व अन्तिम संस्कार में रहे षामिल
धम्मौर। कार्यालय से घर  मोटर साईकिल से वापस आ रहे एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता की पुरानी रंजिष के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पत्रकार के सिर में  तीन गोलियाॅ दागी। प्रातः उनका ष्षव रवनिया मोड़ से 100  मीटर  की दूरी पर सुनसान स्थान पर बरामद हुआ। थाना धम्मौर में अपराध क्रं0 संख्या 346/12 धारा 302 में अभियोग पंजीकृत करवाया गया है। थाना पुलिस ने षव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम तथा अन्तिम संस्कार में जनपद के पत्रकार उपस्थित रहे। थाना क्षेत्र धम्मौर के गाॅव करमचन्दपुर निवासी मनोज पाण्डेय उम्र 28 वर्ष एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता गुरुवार की रात 9.30 पर वे कार्यालय से घर वापस आ रहे थे कि रवनिया मोड़ से 100 मीटर की दूरी पर सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे राकेष दुवे तथा हरिकेष दंुवे ने पत्रकार के सिर में पिस्टल तथा तमंचे से तीन गोलियाॅ दागी जिससे वह गिरकर वहीं ढेर हो गया। प्रातः सूचना पाकर पत्रकार आक्रोषित हो गये। थाना धम्मौर में  दो लोगों के विरुद्ध हत्या करने का अभियोग पंजीकृत करवाया गया है। नगर के बस स्टेषन स्थित आजाद पार्क पर सार्य 6 बजे जनपद के सभी पत्रकार एकत्रित हुए तथा मोम बत्ती जलाकर मृतक पत्रकार की आत्मा की ष्षान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परिजनों को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईष्वर से कामना की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सकों की कमी

Posted on 04 October 2012 by admin

जनपद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सकों  के न होने से षल्य चिकित्सा प्रभावित हो रही है। चिकित्सा विषेषज्ञों से ई0एम0ओ0 का कार्य लेने से मरीजों को काफी  परेषानी उठानी पड़ रही है। षल्य चिकित्सक प्रति 6 घण्टे ई0एम0ओं0 के रूप में कार्य कर रहे हंै। जिसके चलते आपरेषन कार्य प्रभावित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 कुषवाहा के सेवा निवृत्त हो जाने पर डा0 राम गोपाल सी0एम0ओ0 के पद पर आसीन किए गये। उनका स्थानान्तरण फैजाबाद हो जाने से प्रषासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ई0एम0ओं के न होने से विषेषज्ञ चिकित्सकों से ई0एम0ओं0 का कार्य लिया जा रहा हे, जिससे जनपद के दूर -दराज क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेषानी उठानी पड़ रही है। वर्तमान समय में चार ई0एम0ओ0 के पद रिक्त हैं । इस बाबत जब मुख्य चिकित्साधिकारी बी0के0 सिंह से दूरभाष पर बात करनी चाही तो उनका मोबाइल बन्द रहा।  जनपद वासियों ने नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिला चिकित्सालय में मानक के अनुसार कम से कम चार ई0एम0ओे0की तैनाती की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहीं ंमिल रहा पोषाहार ढुलाई का पैसा

Posted on 04 October 2012 by admin

ऽ    बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत संचालित हाट कुक योजना जिले में पूरी तरह निरर्थक साबित

सी0डी0पी0ओ0 कार्यालय स अपने-अपने केन्द्रों तक पुष्टाहार निजी खर्च पर पहुॅचा रही आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगभग 40 माह से ढुलाई का खर्चा आज तक नहीं मिला है। आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पैसा हड़प जाने की आषंका व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार अप्रेल 2009 से आज तक भुगतान नहीं किया गया। जब कि षासनादेष के अनुसार ढुलाई का खर्चा दूरी के हिसाब से 5-7 रूप्ये प्रति बोरी की दर से प्रत्येक माह आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में भेज दिया जाना चाहिए।  प्रष्न यह उठता है कि  ढुलाई के बाबत मिलने वाली प्रति वर्ष मिलने वाली धनराषि किसके खाते में जा रही है।  सीडीपीओं कार्यालय से लेकर पी0ओं कार्यालय तक सही स्थित बताने की स्थिति में  नहीं हैं।  लम्बें समय से भुगतान न मिलने से कार्यकत्रियों में काफी रोष है। कार्यकत्रियों ने कहा है कि यदि ढुलाई का भुगतानष्षीघ्र न किया गया तो संघ के माध्यम से  बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। दूसरी तरफ  पूरं जिले में गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही हाट कुक योजना जिसके अन्तर्गत केन्द्र पर आने वाले नौनिहालों को  गरमा एवं पौष्टिक उपलब्ध कराने की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। प्रति माह प्रत्येक केन्द्र को रू0 4000 मासिक दियेे जाते हैं।  हकीकत यह है कि केन्द्रों पर पौष्टिक भोजन बनाने के लिए न तो बरतन और न तो ईधन की व्यवस्था की गई है। यह योजना जमीनी हकीकत से काफी दूर है। मासिक बजट में से केन्द्र संचालिका एवं मुख्य सेविका द्वारा बन्दर बाॅट किया जा रहा र्है। बच्चों के मुख से निवाल छीना जाते देख जनपद वासियों में आक्रोष व्याप्त है तथा उन्होंने ने  पूरे मामले की जाॅच करवा कर कड़ी विभागीय कार्यवाही करवाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

झांसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे चि•ित्सा•र्मियों •ी अवैध वसूली

Posted on 03 October 2012 by admin

1gc1-ट्रेन में चोटिल हुई गंगापुर •ी महिला यात्री से मरहम पटटी •रने •े एवज में वसूले ५00 रुपए
-यात्रियों •े लूटने में लगे चि•ित्सा•र्मियों •ी रेलमंत्री एवं रेलवे अधि•ारियों से •ी शि•ायत
गंगापुर सिटी, 1 अक्टूबर।
यात्रियों •ी सुरक्षा एवं संरक्षा •े लिए •टिबद्ध रेलवे प्रशासन •े •र्मचारियों •ी मनमानी से यात्रियों •ो परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं रेलवे •े चि•ित्सा•र्मियों द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन पर राजस्थान •े गंगापुर सिटी •ी महिला यात्री से ट्रेन में चोटिल होने पर मरहम पटटी •े नाम पर ५00 रुपए वसूलने •े मामले •ा खुलासा हुआ है। ऐसे में चि•ित्सा•र्मियों •ी चौथवसूली पर रो• लगाने में रेलवे प्रशासन ना•ामयाब साबित हो रहा है। खास बात यह है •ि ट्रेन में महिला •े चोटिल होने पर ट्रेन में सवार टीटी, आरपीएफ पुलिस वालों ने •ोई खैर-खबर नहीं ली। महिला द्वारा गंगापुर सिटी मेें उस•े परिजनों •ो अवगत •राने पर उन•े परिजनों द्वारा झांसी में उन•े परिचित मीडिया से जुड़े ए• व्यक्ति •ो सूचना दी गई। इस पर उस व्यक्ति द्वारा झांसी •े रेलवे चि•ित्सा•र्मियों •ो सूचना दे•र ट्रेन पर महिला •ी मरहम पटटी •रने •े लिए भेजा गया।
जान•ारी •े अनुसार गंगापुर सिटी निवासी महिला यात्री सारि•ा अपनी बहन एवं बहन •े पुत्र •े साथ गया नगर दुर्ग निवासी उन•े रिश्तेदार •े यहां से ए• धार्मि• •ार्य•्रम में भाग ले•र 29 सितम्बर •ो रात •रीब 7 बजे दुर्ग •े डोंगरगढ़ •े •िशनगा रेलवे स्टेशन से गंगापुर सिटी आने •े लिए समता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। उन•े पास डोंगरगढ •े •िशनगा से उत्तरप्रदेश •े मथुरा रेलवे स्टेशन त• •ा रिजर्वेशन टि•ट था। ट्रेन में सवार होने •े आधा घंटे बाद ही महिला यात्री •ा हाथ ट्रेन •ी खिडक़ी गिर जाने से उसमें आ गया और चार अंगुलियों में गंभीर चोट लग गई। इस•ी जान•ारी देने •े लिए ट्रेन में जब टीटी एवं आरपीएफ जवानों •ी तलाश •ी गई तो •ोई नजर नहीं आया और बाद में भी •िसी •र्मचारी ने •ोई खैर-खबर नहीं ली। उस दौरान रात में ही ए• अन्य यात्री ने पटटी तो बांध दी, ले•िन खून नि•लना बंद नहीं हुआ। 30 सितम्बर •ी सुबह •रीब 8 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आने से दो घंटे पूर्व महिला यात्री ने उस•े चोटिल होने •ी जान•ारी गंगापुर सिटी में उस•े परिजनों •ो दी। इस पर महिला •े पति ने झांसी में परिचित मीडिया से जुड़े ए• व्यक्ति •ो इस घटना •ी जान•ारी दी और उपचार •रवाने •ी बात •ही। इस पर उस व्यक्ति ने ट्रेन •े झांसी आने पर रेलवे चि•ित्सा•र्मियों •ो समता एक्सप्रेस ट्रेन(ट्रेन नंबर-12807)•े •ोच एस-3 •ी सीट नंबर 47(टि•ट पीएनआर नंबर-660-6980171) पर चोटिल हुई महिला यात्री •े पास भेजने •ी बात •ही।  30 सितम्बर •ो सुबह •रीब 10 ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई तो रेलवे •ा ए• डॉक्टर, ए• •म्पाउंडर पहुंच गए। इस दौरान वहां दो टीटी भी मौजूद थे। चि•ित्सा•र्मियों ने घायल महिला यात्री •ी मरहम पटटी •र दी। बाद में उपचार •े बाद चि•ित्सा•र्मियों ने महिला यात्री से उपचार •रने •ी एवज में 200 रुपए मांगे। सर•ारी चि•ित्स•ों द्वारा अवैध रूप् से पैसे मांगने •ा महिला सहित ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने भी विरोध •िया। ले•िन चि•ित्सा•र्मी नहीं माने और जबरन महिला से 200 रुपए ले लिए। जब•ि ट्रेन में सवार होने •े बाद चि•ित्सा आदि •ी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन •ी होती है। ए• और तो महिला यात्री •ो 12 घंटे बाद उपचार मिला, वहीं चि•ित्सा•र्मियों ने अवैध वसूली •ी। इस संबंध में रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं झांसी •े रेलवे अधि•ारियों से दोषी चि•ित्सा•र्मियों •ो सस्पेंड •रने •ी मांग •ी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं सांसद श्री नरेश अग्रवाल 01 अक्टूबर, 2012 को हरदोई में आयोजित विशाल जनसभा के अवसर पर

Posted on 02 October 2012 by admin

naresh-agrawal-hardoi-with-up-cm-akhilesh-yadav-and-mulayam-singh-yadavउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 01 अक्टूबर, 2012 को हरदोई में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ करते हुए
naresh-agrawal-hardoi-with-up-cm-akhilesh-yadav-and-mulayam-singh-yadav-2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 01 अक्टूबर, 2012 को सांसद श्री नरेश अग्रवाल के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर हरदोई में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए।
naresh-agrawal-hardoi-with-up-cm-akhilesh-yadav-and-mulayam-singh-yadav-1 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव 01 अक्टूबर, 2012 को सांसद  श्री नरेश अग्रवाल के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर हरदोई में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए।

Comments (0)

स्पेन्सर्स रिटेल में जीत के पल

Posted on 02 October 2012 by admin

spencers-retail-lucky-draw-hindi-release-ghaziabadस्पेन्सर्स रिटेल में आयोजित लकी ड्रा के विजेताओं के लिए शनिवार को बेहद उत्साहजनक दिन था। ’’रेडिकल राइस’’ के साथ आयोजित स्पेन्सर्स के ग्राहकों के लिए जून 2012 में 72 घण्टे का डिलाइट प्रोमों आयोजित किया गया था।

इस लकी ड्रा के कुुुुुल 7 विजेता घोषित किये गये जिन्हें 4 रेफ्रीजरेटर, 2 एलसीडी टीवी और आॅल्टो कार का बडा ईनाम मिला। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं।
1. प्रतिपल बम्राह (आॅल्टो कार)
2. मनु मेनान (एलसीडी टीवी)
3. रीतू वर्मा (एलसीडी टीवी)
4. दीपक बनका (रेफ्रीजरेटर)
5. फ्रैन्सिस पाउल (रेफ्रीजरेटर)
6. कमल गुप्ता (रेफ्रीजरेटर)
7. पशु राम पाल (रेफ्रीजरेटर)

spencers-retail-lucky-draw-hindi-release-ghaziabad1स्पेन्सर्स रिटेल लिमिटेड के बारे में
स्पेन्सर्स रिटेल लिमिटेड 9000 करोड आरपी के संजीव गोएनका ग्रुप का हिस्सा है। यह एक मल्टी फाॅर्मेट फूड फस्र्ट विके्रता है जो ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे प्रदान कराता है। स्पेन्सर्स रिटेल के करीब 220 स्टोर हैं जिसमेें 45 शहरों में फैले हुए 30 बडे फाॅर्मेट स्टोर शामिल हैं। जिनमें 6000 से भी ज्यादा अनुभवी कार्यकर्ता काम करते हैं जो ग्राहकों की जरुरतों पर खास ध्यान देने के लिए प्रशिक्षित किए गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in