Archive | राज्य

जिलाधिकारी व्दारा मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ

Posted on 16 October 2012 by admin

dsc05832मतदाता सूची मेंनाम अवश्य पंजीकरण करायें और मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करे
फार्म अपने निकटवर्ती बूथ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र से ले
बेवसाइट  www.ceouttarpradesh.nic.in पर भी जानकारी सुलभ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जन जागरूकता हेतु जिलाधिकारी अजय चैहान ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। स्टूइर्ट मिशन स्कूल सिकन्दरा के प्रांगण से प्रारम्भ इस रैली में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों/संदेशों के व्दारा मतदाता पंजीकरण कराने तथा मतदाता जागरूकता हेतु संदेश दिये। रैली में सेन्ट जाॅन्स कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर इन विद्यार्थियों व्दारा आयोजित प्रदर्शनी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का आवाह्न किया कि मतदाता बनने हेतु पंजीकरण अवश्य कराये और अवसर आने पर अपने वोट का सही इस्तेमाल भी अवश्य करें। मतदाता पहचान पत्र को केवल अपने परिचय पत्र के रूप में या अन्य अनुमन्य उपयोग में ही न करें वल्कि वोट भी अनिवार्य रूप से डालने जायें और अन्य लोगों को भी पे्ररित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं या 01 जनवरी, 2013 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो, वे भारतीय नागरिक हो उ0प्र0 के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहे हों, वे मतदाता बनने हेतु पात्र है। उन्होंने नये मतदाता बनने  के  लिए फार्म-6 तथा अन्य फार्म की जानकारी देते हुए कहा कि सभी फार्म अपने निकटस्थ पोलिंग बूथ पर बी0एल0ओ0 से या तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र या बेवसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 से 31 अक्टूबर, 2012 तक मतदाता पंजीकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 31 अक्टूबर तक ही आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे जिनके सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूर्ण कर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2013 को किया जायेंगा।
श्री चैहान ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिनांक 25 जनवरी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों मे भी नये मतदाता फोटो पहचान वितरित किये जायेगे। मतदाता सूची में नाम देखनेकी व्यवस्था के बारे में उन्होंने बताया कि बेवसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर  Search your name बटन पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
इस अवसर पर अपन नगर मजिस्ट्रेट बालकृष्ण अग्रवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह, सेन्ट जान्स कालेज के एन0एस0एस0 के कार्यक्रम अधिकारी डा0 एन्ड्ररू प्रकाश, डा0 मंजूलता, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय नागरिक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन मंत्री ने सेवला अग्निकाण्ड पीडि़त परिवार को सान्त्वना दी

Posted on 16 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपया तथा परिवहन मंत्री की ओर से एक लाख की तत्काल सहायता

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने आज सेवला स्थित अग्रवाल कोलोनी पहुंचकर भीषण अग्निकाण्ड के पीडि़त परिवार को सान्त्वना दी और दुख की इस धड़ी में हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ओर से एक लाख रूपया तत्काल सहायता हेतु देने के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपये की सहायता राशि अतिशीघ्र दिलाने की घोषणा की। परिवहन मंत्री पीडि़त परिवार के मुखिया ब्रज मोहन तथा अन्य परिजनों से मिले और अग्निकाण्ड में जले हुए मकान को देखा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सब साथ है और हर सम्भव सहायता का प्रयास किया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा को प्रदुषण मुक्त करने के लिए यहां से चमड़ा उद्योग को हटाना ही पड़ेगा

Posted on 16 October 2012 by admin

बिठूर - समग्र गंगा यात्रा पर निकली साध्वी उमा भारती ने आज कहा कि कानपुर की गंगा को प्रदुषण मुक्त करने के लिए यहां से चमड़ा उद्योग को हटाना ही पड़ेगा। यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस उद्योग के नुकसान की भरपाई करें। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि कानपुर गंगा को प्रदुषण मुक्त करने के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
गंगा यात्रा के 25वे दिन बिठूर में उमा ने कहा कि चमड़ा उद्योग का विवेकपूर्ण समाधान निकालना होगा। गंगा बेसिन आथरिटी की यह जिम्मेदारी है कि वह गंगा केंद्रित होकर काम करे। एक सवाल के जबाव में उन्होने कहा कि गंगा रहेगी तभी डाल्फिन बचेगी। डाल्फिन को रहने के लिए गंगा में गहराई और अविरलता दोनों चाहिए। गंगा प्रवाह बाधित होने के चलते डाल्फिन के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
गंगा यात्रा 28 अक्टूबर को गंगोत्री में संपन्न होगी और 20 नवम्बर को दिल्ली में वैज्ञानिकों का बड़ा सम्मेलन होगा जिसमें गंगा प्रदुषण का वैज्ञानिक हल तलाशा जाएगा। 2 दिसंबर को मानव श्रंखला गंगा के हर घाट पर बनाई जाएगी। उमा ने कहा कि अविरलता का मतलब बांध तोड़ना नहीं है लेकिन बिना देरी किए हर बांध से एक धारा अविरल रहे यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए । उमा ने जोर देकर कहा कि देश की हर नदी पर व्यवासायिक गतिविधिया दिनोदिन बढ़ती जा रही है , कम से कम गंगा को इससे मुक्त रखा जाऩा चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आयोग द्वारा निर्वाचन नामावलियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु निर्देश

Posted on 13 October 2012 by admin

मण्डलायुक्त संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अनुश्रवण हेतु रोल आब्जर्वर तैनात

मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी0एस0सम्पत तथा भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा वीडियो कान्फे्रसिंग द्वारा फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से संचालन हेतु विस्तार से दिशा निर्देश दिये गये। वीडियो कान्फ्रेस मे ंमण्डलायक्त मनजीत सिंह और जिलाधिकारी अजय चैहान ने अभियान की प्रगति से अवगत कराया।
आयोग द्वारा मण्डलायुक्तो को अभियान के लिए निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण कार्यक्रम की स्थलीय समीक्षा एवं नियमित अनुश्रवण हेतु प्रेक्षक (रोल आब्र्जवर) तैनात किया गया है उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर नागरिकों से भी सुनवाई करे और नियत स्थान व समय पर बी0एल0ओ0 की उपस्थित सुनिश्चित कराये। उन्हांेने कार्यक्रम के क्रियान्वयन के दौरान राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर सक्रिय सहभागिता प्राप्त करने के साथ प्राप्त सुझाओ पर भी नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
आयोग के अधिकारियो ने कहा कि विशेष रूप से युवा वर्ग, पिछडे़ क्षेत्रांे, विकलांगों आदि सभी वर्गो को निर्वाचित नामावली मे नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करे। उन्हांेने पादर्शिता के साथ इनफोरमेशन एवं मोटिवेशन बिन्दू पर परिणाम परक कार्यवाही की अपेक्षा की। उन्हांेने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ समन्वय कर सक्रिय सहभागिता के साथ जागरूकता कार्यक्रमों पर भी ध्यान दे। जिन व्यक्तियो के नाम दर्ज किये जाये उनके मतदाता पहचान पत्र भी तत्परता से तैयार कराये। उन्हांेने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किये जाने हेतु सुझाव दिये।
ज्ञातव्य है कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है  दिनांक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दावें और आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि है।  इसी क्रम में 14 तथा 21 अक्टूबर को विशेष अधियान तिथिया है। फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2013 को किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर आयुक्त उदयीराम तथा सहायक जिला निर्वाचक अधिकारी भारत सिंह आदि उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उन्नाव में दिव्यानन्द आश्रम में वन महोत्सव का शुभारम्भ

Posted on 12 October 2012 by admin

सरकार द्वारा निर्धारित खाद और बीज के अधिक मूल्य लेने पर  कठोर कार्यवाही की जायेगी
किसानों के कर्जा माफी के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं-शिवपाल सिंह यादव

निराला प्रेक्षा गृह में आयोजित संगोष्ठी में श्री शिवपाल सिंह यादव ने एक बीघा खेत में केला की खेती करके 1,76,000 रुपये की धनराशि कमाने वाले शरीर से विकलांग किसान श्री कमल किशोर को सम्मानित किया। इसी अवसर पर कृषक दुर्घटना बीमा योजना की एक लाभार्थी को एक लाख का चेक प्रदान किया गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए किसानों की खुशहाली के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद, बीज आदि की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बोरी पर अंकित मूल्य पर ही खाद, बीज आदि खरीदें, अगर कोई व्यक्ति बोरी पर अंकित मूल्य से अधिक धन की मांग करें तो उसकी शिकायत जिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से करें। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम किसी ने लिया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए वचनबद्ध है। सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली दिलाने का भी गम्भीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक व सहकारी समितियों के चुनाव नवम्बर माह से होंगे और कार्यकाल पांच वर्ष तक का होगा। उन्होंने कहा कि पन्द्रह नवम्बर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर खेत को पानी उपलब्ध करेगी। यह पानी किसानों को मुफ्त में दिया जायेगा। किसानों का कर्जा माफ करने की प्रभावी व्यवस्था की जा रही है। श्री शिवपाल सिंह ने कहा कि दो साल के अन्दर प्रदेश की तस्वीर बदल जायेगी। लोकनायक जय प्रकाश नरायण की जयन्ती पर आज उन्होंने जय प्रकाश नारायन की सम्पूर्ण क्रान्ति व उनके जीवन संस्मरणों की याद ताजा करते हुए उन्हं अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये और कहा कि हम उनके बताये समाजवाद के रास्ते पर चल रहे हैं।
दिव्यानन्द आश्रम में वृक्षारोपण करने के बाद उन्हांेने यहाँ पर आयोति वन महोत्वस को सम्बोधित किया और कहा कि सन्तों के आशीर्वाद, ईश्वर की कृपा व सहयोगियों के संघर्ष तथा योगदान के बल पर हम आज इस मुकाम पर पहंुचे हैं। हमारी मन्शा है कि यह आश्रम और अधिक भव्य तथा आकर्षक बने, आश्रम के दोनों तालाब बन जाने से अश्रम की शोभा बढ़ेगी। जनपद में पहुंचने पर माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया है।
इससे पूर्व मा0 मंत्री लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग उ0प्र0 शासन श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहाँ धवन रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के परिसर में निर्मित होने वाले सभागार का शिलान्यास किया तथा निराला प्रेक्षागृह में इफ्को द्वारा आयोजित मृदा जीर्वोद्धार एवं रबी फसल विचार गोष्ठी को सम्बोधित किया। श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज जिले में अपने भ्रमण के दौरान दिव्यानन्द आश्रम में वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। यहाँ पर उन्होंने वृक्षारोपण किया।
इस दौरान विधायक श्री उदयराज यादव, श्री कुलदीप सिंह सेंगर, श्री बदलू खाँ, श्री सुधीर राव, श्री दलपक कुमार के अलावा कार्यक्रम के संयोजक/जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री फतेह बहादुर सिंह, समाजावदी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, श्री सुखबीर सिंह, लक्ष्मी पति वर्मा, श्री बलवीर सिंह, राज कुमार त्रिपाठी, चैधरी शीशपाल सिंह, कुंवर विरेन्द्र, भरत त्रिपाठी, गजाधार सिंह आदि गणमान्य लोग व सन्त जन तथा भारी संख्या में सम्भ्रान्त लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व निवेश सम्मेलन-2013 का आयोजन

Posted on 12 October 2012 by admin

विश्व निवेश सम्मेलन-2013 का आयोजन आगामी 27 से 29 जनवरी, 2013 को आगरा में किया जाएगा। सम्मेलन के कार्यक्रमों को सहयोग प्रदान करने हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। निवेश आकर्षित करने हेतु औद्योगिक विकास, लघु उद्योग, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, आई0टी0, पर्यटन, यू0पी0एस0आई0डी0सी0, यूपीडा एवं उपजा आदि द्वारा अपनी विभागीय नीतियों के प्रोत्साहन की योजनाएं, पीपीपी योजनाएं व अन्य परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण तैयार किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सी0आई0आई0, यू0पी0 पार्टनरशिप सम्मेलन-2013 बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाॅल रिसेप्शन, इकोमोडेशन, यातायात लाजिस्टिक, सुरक्षा, आगरा नगर सुन्दरीकरण, सांस्कृतिक, मीडिया, निवेश आकर्षण तथा बिजनेस समन्वय एवं सम्पर्क आदि की कमेटियां गठित कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
श्री रंजन ने बताया कि कार्यक्रम को आयोजित करने में राज्य सरकार द्वारा की जाने वाली व्यवस्था व अधिकारियों के प्रतिभाग करने आदि पर आने वाले खर्च को नोडल संस्था अथवा विभाग द्वारा वहन की प्रदेश सरकार के संसाधनों से प्रतिपूर्ति करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता का आंकलन कर वित्त विभाग से परामर्श प्राप्त किया जाए।
बैठक में भारत सरकार के सचिव, डी0आई0पी0पी0 श्री सौरभ चन्द्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपसा, श्री मुकुल सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में षामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Posted on 12 October 2012 by admin

ऽ    हियुवा के कार्यकर्ताओं में अपने सम्बोधन से जोष भरेंगे सांसद योगी आदित्य नाथ
ऽ    नगर के क्षत्रिय हाल में होगा हियुवा का मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन
नगर के क्षत्रिय हाल में हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गोरखपुर से भाजपा सांसद तथा हियुवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्य नाथ अपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में जोष भरेंगे। उक्त जानकारी हियुवा के मीडिया प्रभारी गौरव पाण्डेय प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि कार्यर्ता सम्मेलन व स्वागत की तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गयी हैं अध्यक्ष आषीष सिंह के निर्देषन में स्वागत समितियों का गठन कर लिया गया है , जिसमें कुड़वार, कूरेभार धनपतगंज बल्दी राय व हलियापुर के हजारों कार्यकर्ता जनपद के कूरेभार चैराहे पर हिन्दू सम्राट योगी आदित्य नाथ का स्वागत करेंगे।उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद योगी आदित्य नाथ नगर के महात्मा गाॅधी इण्टर कालेज परिसर में स्थित क्षत्रिय हाल में मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करंेगें। सम्मेलन के बाद सायं पाॅच बजे वहीं पर जनपद के पत्रकारों से वार्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जो गंगा की बात करेगा, वही देश पर राज करोगा

Posted on 10 October 2012 by admin

चुनार -  गंगा समग्र यात्रा पर निकली साध्वी उमा भारती ने आज एक नया नारा दिया कि जो गंगा की बात करेगा, वही देश पर राज करोगा। यह नारा उन्होंने यहां गंगा तट पर सभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने खुदरा बाजार में एफडीआई पर केद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मनमोहन सिंह एफडीआई के चरणों मे झुकने के बजाय गंगा के चरणों में माथा टेकें और गंगा सरंक्षण के लिए कानून बनाएं तो मां गंगा पचास करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देगी।
गंगा तट पर गुह्य राज निषाद की प्रतिमा के समक्ष सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि देश की सरकारें वोट की भाषा समझती हैं। गंगा भक्तों को भी अब अपने वोट की ताकत दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों गंगा भक्त जिस दिन यह ठान लेंगे कि हमारा वोट वही पड़ेगा जो दल यह घोषणा करे कि वह सरकार मे आने पर गंगा संरक्षण के लिए कानून बनाएगा, उसी दिन सरकारें गंगा के चरणों में झुक जाएंगी फिर कानून बनाने में देर नहीं होगी।
खुदरा बाजार में एफडीआई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार लगातार यह झूठ बोल रही है कि खुदरा बाजार में विदेशी निवेश से रोजगार पैदा होगा, सरकार को अगर लोगों के रोजगार की चिंता है, तो वह विदेशी निवेशकों के चरणों में झुकने के बजाय गंगा के चरणों में झुक जाए और गंगोत्री से गंगासागर तक अविरल गंगा के लिए कानून बना दे तो गंगा पर आश्रित पचास करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल जाएगा। बालू उत्खनन के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि बालू उत्खनन का अधिकार माफियाओं को नहीं, बल्कि गंगा पुत्र निषाद, केवट, मल्लाह आदि जाति के लोगों को मिलना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य सरकार के मंत्री इस तरह के वारदात करते रहेंगे तो पीडि़त व्यक्ति अपनी फरियाद कहां और किससे करेगा

Posted on 10 October 2012 by admin

वर्तमान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री द्वारा गलत काम कराने को लेकर जिस तरह गोण्डा में सी0एम0ओ0 का अपहरण किया गया तथा उसे मारा-पीटा गया। एक तरफ जहां प्रदेश के अधिकारियों में भय व रोष व्याप्त है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटना सरकार को कलंकित करने वाली है। यह घटना निन्दनीय ही नहीं अपितु दण्डनीय भी है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यदि राज्य सरकार के मंत्री इस तरह के वारदात करते रहेंगे तो पीडि़त व्यक्ति अपनी   फरियाद कहां और किससे करेगा। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी इस बात की खुद समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं एक ही मंत्री तक सीमित है या और भी सरकार के मंत्री या सत्तारूढ़ दल के और अन्य सदस्य भी इस तरह की घटनाओं में शामिल हैं और साथ ही मुख्यमंत्री जी यह भी सुनिश्चित करें कि अपराधिक छवि वाले कितने लोग मंत्रिमण्डल में शामिल हैं। क्या ऐसे लोगों को मंत्रिमण्डल में रहने का हक है। इससे एक तरफ जहां लोकतंत्र शर्मसार होता है वहीं दूसरी तरफ जनता का सरकार और पार्टियों पर से विश्वास खत्म हो जाता है।
प्रवक्ता ने कहा कि आयुष डाक्टरों की भर्ती में जिस तरह अपनी मनमानी करने के लिए गोण्डा में राज्य सरकार में मंत्री ने सीएमओ का अपहरण किया और नंगा-नाच किया है, लोकतंत्र के लिए घातक है। इस घटना को लेकर गोण्डा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अवकाश पर चले गये, इससे यह साबित होता है कि मौके पर यह घटना कितनी गंभीर और भयवाह होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को समय से कृषि निवेश सुलभ करायें- मण्डलायुक्त

Posted on 10 October 2012 by admin

  • किसानों को समय से कृषि निवेश सुलभ करायें- मण्डलायुक्त
  • कन्या विद्याधन योजना में मण्डल में 19 करोड 47 लाख रू0 की धनराशि उपलब्ध
  • उ0प्र0 बेरोजगारी भत्ता योजना में मण्डल में 18882 आवेदन प्राप्त हुये
  • विकास एवं मनरेगा कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन करें

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने निर्देश दिये हैं कि आगामी रबी फसल के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर किसानों को सिंचाई, खाद, बीज आदि की समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य महत्वपूर्ण है। अतः जिला स्तर पर गठित समिति की अविलम्ब बैठक बुलाकर नहरों की सफाई का कार्यक्रम निर्धारित कर समय से क्रियान्वयन और कार्य की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करे। भूमि संरक्षण कार्यों के लिए नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन कराने हेतु निर्देश दिये। मण्डलीय अधिकारी न्यूनतम दो दिन क्षेत्रों में निरीक्षण हेतु जायें और अपने स्तर पर भी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करें और निरीक्षण टिप्पणी भी तत्परता से मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। साथ ही समीक्षा की प्रति जिला स्तरीय अधिकारी को भी दें ताकि समीक्षा के परिणाम की जानकारी रहे, और इंगित कमियों में तत्परता से सुधार लाया जा सके।
आयुक्त श्री सिंह ने कमिश्नरी सभागार में आहूत बैठक में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रारूप वार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के साथ-साथ स्कूलों और आंगनबाडी केद्रों का 15 अक्टूबर तक सर्वे करा लें। जिन स्कूलो/आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों की संख्या 100 से अधिक है वहां अतिरिक्त शौचालय बनवाये जाने है। उन्होंने सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की जिलेवार समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिये कि कन्या विद्या धन योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर आवेदन पत्रों की निर्धारित क्रमानुसार सूची तैयार करायें। मण्डल में कन्या विद्याधन योजना में 19 करोड 47 लाख रूपये की धनराशि उपलब्ध हुयी है। आगरा जनपद में 10400, फिरोजाबाद 9231, मथुरा 6640, तथा मैनपुरी जनपद में 9551 आवेदन प्राप्त हुये है। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें से मैनपुरी जनपद में 9551 लाभार्थियों को 3 करोड 82 लाख रूपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है।
उन्होेंने राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। उ0प्र0 बेरोजगारी भत्ता योजना में मण्डल में एक करोड 85 लाख 70 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध हुयी है। मण्डल में इस योजना में अभी तक प्राप्त 18882 आवेदन पत्रों की जांच कर 10518 आवेदन पत्र स्वीकृत किये जा चुकी है। उन्होंने लम्बित आवेदन पत्रों की शीघ्र जांच करा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए एक माह से  अधिक  पुराने 47  प्रकरणेां को  एक सप्ताह  में  निस्तारण के निर्देश दिये।

सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 के अन्तर्गत मण्डल के कुल 14316 प्रगणक खण्डों में से 9511 प्रगणक खण्डों में कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण का कार्य भी साथ-साथ करायें।
उन्होंने कहा कि जन सेवा केन्द्रों की स्थापना कार्य के साथ इन केन्द्रों व्दारा दी जा रही सुविधाओं को समय से जनता को सुलभ करायें। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं के वितरण की समीक्षा की।
बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास, शिक्षा, सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज, तथा लो0नि0वि0 आदि विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी।
बैठक मंे जिलाधिकारी आगरा अजय चोैहान, जिलाधिकारी फिरोजाबाद ए0बी0एस0 रंगाराव, संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे सहित विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारी तथा विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in