Archive | राज्य

चार ट्रकों में अवैध रूप से लगे सुपाड़ी के बारे में जानकारी दी

Posted on 18 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन (वाणिज्य कर) वीरेश कुमार को दूरभाष पर चार ट्रकों में अवैध रूप से लगे सुपाड़ी के बारे में जानकारी दी थी। यह सुपाड़ी चार ट्रकों पर अहिरवां गांव बिन्दिकी रोड पैट्रोल पम्प (कानपुर) पर खड़ी गाडि़यों की सूचना प्राप्त हुयी। इस सूचना के आधार पर सचल प्रवर्तन दल के अधिकारियांे को निर्देश दिया गया कि इस प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई किया जाये। सम्बन्धित अधिकारियों को तत्परता दिखाते हुये 90 बोरी चार ट्रकों पर समान का परीक्षण किया गया, जिसमें सुपाड़ी पाई गयी, जिसका बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रुपये है। इस पर सवार व्यक्तियांे/चालकों से जानकारी प्राप्त की गयी तो उन्होंने कोई भी इससे सम्बन्धित ट्रक पर लोड होने का अभिलेख नहीं दिखाया। इस आधार पर चारों ट्रकों को कब्जे में लेते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्यालय में लाया गया तथा वाणिज्य कर के अधिकारियों द्वारा डिटेंशन मेमो जारी किया गया। इस प्रवर्तन दल का नेतृत्व  एडीशनल कमीशनर वाणिज्य कर ‘ग्रेड-2’ श्री लाल सिंह ने किया। यह अपने आप में दूरभाष पर प्राप्त कार्यवाही का तत्परता दिखाते हुये इस वर्ष की यह प्रथम कार्यवाही है।
प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाणिज्य कर से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो उस व्यक्ति का नाम गोपनीय रखते हुये ऐसे ही तत्परता से कार्यवाही की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महामहिम राष्ट्रपति का आगामी 25 दिसम्बर को वाराणसी एवं इलाहाबाद के शासकीय भ्रमण कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं हर स्तर पर सुनिश्चित करा ली जायें

Posted on 18 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महामहिम राष्ट्रपति का आगामी 25 दिसम्बर को वाराणसी एवं इलाहाबाद के शासकीय भ्रमण कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं हर स्तर पर सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था एवं स्टेटिक एम्बुलेन्स/मोबाइल एम्बुलेन्स, अपेक्षित औषधियों की उपलब्धता, हास्पिटल स्थापित किया जाना, रेफरल हास्पिटल निर्दिष्ट किए जाने आदि की आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु उच्च अधिकारी अवश्य अपने स्तर से रिव्यू कर लें। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के भ्रमण के समय ट्राफिक व्यवस्था इस प्रकार सुनिश्चित की जाये कि आम नागरिक को भी किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से ही आगमन एवं प्रस्थान के समय रोके गए स्थानों/मार्गाें की सूचना सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार कर जनमानस को अवगत करा दिया जाये। उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए कि वे स्वयं वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ उन सड़कों का स्वयं निरीक्षण कर ठीक कराना सुनिश्चित करें, शहर की जिन सड़कों से महामहिम का काफिला गुजरेगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में महामहिम राष्ट्रपति के वाराणसी एवं इलाहाबाद शासकीय भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य प्रबन्धों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम में सम्बन्धित स्थानों पर पर्याप्त सफाई एवं पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अबाध विद्युत आपूर्ति एवं वैकल्पिक व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि अतिविशिष्ट महानुभावों के भ्रमण मार्ग का निर्धारण, अपेक्षित स्थानों पर फ्लीट की व्यवस्था तथा वाहनों की जांच आदि व्यवस्था भी सुनिश्चित करा ली जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महामहिम राष्ट्रपति एवं उनके साथ पधार रहे महानुभावों के विश्राम, प्रवास एवं भोजनादि की व्यवस्था तथा इन स्थलों पर भी अबाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह आर0एम0 श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राज्यपाल मंजीत सिंह, पुलिस महानिदेशक एस0सी0 शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अरूण कुमार, मण्डलायुक्त वाराणसी सहित इलाहाबाद एवं वाराणसी के जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एफडीआई के मामले पर सपा द्वारा विरोध दर्ज करवाया गया

Posted on 16 December 2012 by admin

नरेष अग्र्रवाल सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेष अग्रवाल का कहना है कि एफडीआई के मसले पर हमारी सपा पार्टी की तरफ से पूरा विरोध दर्ज करवाया गया इसके अतिरिक्त प्रोमोषन में आरक्षण पर भी हमारा विरोध जारी रहेगा। सपा द्वारा हमेषा ही जनहित से जुडे़ मुदों को बड़ी जोर से उठाया गया इन पर कभी समझौता किया नही जाएगा। परन्तु केन्द्र सरकार को गिराने या कमजोर करना हमारा मकसद नही होगा। वह अपने निवास पर पत्रकारों सें रूबरू थे और पत्रकारों के  प्रष्नों का उत्तर बारीकी से दे रहे थे। उन्होने वार्ता को जारी रखते हुए कहा कि लेवी चावल खरीद के मामले पर कहा कि राईस मिल पर भेदभाव किया जा रहा है। हमारे जनपद का चावल रिजेक्ट करके अन्य जगहों का खरीदा जा रहा। उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अतिक्रमण पर आए व्यापारियों की बातें सुनकर अन्याय न होने देने की बात कही सांसद द्वारा यह आष्वासन मिलने पर कि आप लोग अपना कारोबार देखे अन्याय नही होगा। व्यापारी सन्तुष्ट होकर गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Posted on 15 December 2012 by admin

bjp1भाजपा द्वारा ध्वस्त कानून व्यवस्था/किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व घोषित मेरठ की ”हाहाकार रैली ” में हजारों की संख्या में लोगों ने मेरठ के कमिश्नरी चैराहे पर बढ़ते अपराध और लूंज-पुंज प्रशासन के खिलाफ भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रैली में आये अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जम कर खिचाई की। उन्होंने कहा फिर से सपा सरकार आने से प्रदेश मंे अपराध की बाढ़ आ गई है। 7 माह के कार्यकाल में 10 दंगे और 16 मार्च से 16 दिसम्बर के बीच 1446 हत्या, 246 रेप, 1483 लूट/चोरी, 939 गुण्डा गर्दी, 149 अपहरण के केस दर्ज होना इस बात के पुख्ता प्रमाण है कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
bjp2उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता गुण्डई पर उतारू है और अब तक सपा कार्यकर्ताओं पर हत्या के 25, बलात्कार के 5, लूट/चोरी के 6 तथा गुण्डा गर्दी के 76 केस दर्ज हो चुके है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की जनता हाहाकार कर रही है। किसान बेहाल है उसे न गन्ने का मूल्य मिला, न गेहू की खरीद हुई न धान की खरीद हुई। बेरोजगारों को झूठे आश्वासन। उन्होने कहा कि क्रांतिवीर मंगल पाण्डेय की कर्म भूमि से यह हाहाकार रैली प्रारम्भ की गई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा जो अधिकारी जनता की आवाज नही सुनेगा और थाने-चैकी पर जनता को न्याय नही मिला तो जनता उनकी नींद हराम कर देगी।
रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रवीन्द्र भड़ाना, संगीत सोम, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक भूपेन्द्र सिंह, मोहनलाल कपूर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल, क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे। रैली की अध्यक्षता एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Innagural Function of “Saifai Mahotsav” 2012

Posted on 15 December 2012 by admin













Comments (0)

विगत वर्ष किसानों द्वारा जो गन्ना चीनी मिलों को दिया गया था उसका भी पूरा भुगतान आज तक किसानों को नहीं हो पाया है

Posted on 15 December 2012 by admin

गन्ना किसानेां की समस्याओं जैसे मिल मालिकों द्वारा समय पर पेराई के लिए गन्ना न लिया जाना, इस पेराई सत्र में लिये गये गन्ने का अब तक भुगतान न किया जाना, विगत वर्ष का बकाया भुगतान न करना एवं वर्तमान पेराई सत्र में लिये जा रहे गन्ने की पर्ची पर सरकार द्वारा कम घोषित समर्थन मूल्य को भी अंकित न करने को लेकर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जोन नं. 8 के जोनल अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद कल पूर्वान्ह 11 बजे से हरगांव, जिला सीतापुर स्थित चीनी मिल के गेट पर एक बड़े आन्दोलन का नेतृत्व करेंगे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि विगत वर्ष किसानों द्वारा जो गन्ना चीनी मिलों  को दिया गया था उसका भी पूरा भुगतान आज तक किसानों को नहीं हो पाया है। इस वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना किसानों का प्रदेश की चीनी मिलों को लगभग 26सौ करोड़ रूपये का गन्ना दिया गया है, जिसके भुगतान की बात तो बहुत दूर की बात है गन्ना देने के बाद मिलने वाली पर्ची पर रेट अंकित करने में भी मिलें आनाकानी करती हैं।
विदित ही है कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद द्वारा अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन 09 दिसम्बर के अवसर पर जनपद बाराबंकी के देवा शरीफ, हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं एवं धान की खरीद में होने वाली धांधलियों की सही जानकारी हासिल करने एवं उनके समाधान के लिए प्रयास करने के सम्बन्ध में पदयात्रा का शुभारम्भ किया गया था। पदयात्रा के क्रम में दिनंाक 16दिसम्बर को मा0 निर्मल खत्री जी दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर कल श्री जितिन प्रसाद, जोनल अध्यक्ष/केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र धौरहरा के विधानसभा हरगांव, जिला सीतापुर में कल एक गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
श्री मदान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित एवं किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ती रही है। उसी क्रम में कल श्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में हरगांव चीनी मिल पर होने वाले आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रामलाल राही, पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व एमएलसी श्री राम गोपाल मिश्र, पूर्व विधायक श्री अनिल वर्मा, प्रदेश कंाग्रेस कमेटी  निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला एवं पीसीसी सदस्य श्री अशोक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री रमेश निषाद सहित सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण हजारेां की संख्या में एक गन्ना किसानों को सम्बोधित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे।
श्री मदान ने प्रदेश सरकार से गन्ना किसानों के विगत वर्ष के बकाये, वर्तमान में दिये गये गन्ने के भुगतान को तुरंत कराने तथा सभी चीनी मिलों केा तुरंत चलाने व किसान के हर किस्म के गन्ने को लेने एवं गन्ना पर्ची पर समर्थन मूल्य अंकित करने के निर्देश चीनी मिलों को देेने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रूपये मूल्य की चीते की खालें बरामद

Posted on 15 December 2012 by admin

थाना अतरसुइया की पुलिस सूचना के आधार पर गोल चैराहे से एक तस्कर महबूब निवासी मुसही चर्का टोला थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। मौके से इनके 02 साथी भागने में सफल हो गये। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक इण्डिगो नं0 यूपी-64आर-1963 व 02 अदद चीते की खालें बरामद हुई।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह लोग सोनभद्र के जंगलों में चीतों को मारकर उसकी खाल उतार लेते हैं और मध्यप्रदेश व नेपाल में ले जाकर बेच देते हैं।     बरामद खालें 4-5 दिन पूर्व सोनभद्र के जंगलों में चीतों को मारकर उतारी गयीं थीं। वह खालों लेकर मध्यप्रदेश बेचने जा रहे थे। बरामद खालों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रूपये बतायी जा रही है।
इस संबंध में थाना अतरसुइया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोटो ने इलाहाबाद में अपना पहला और उत्तर प्रदेश में 10वां स्टोर खोला

Posted on 15 December 2012 by admin

allahabad2इटैलियन स्पोर्ट्स कंपनी लोटो स्पोर्ट्स इटैलिया ने इलाहाबाद में अपना पहला एक्सक्लूसिव आउटलेट खोला है। उत्तर प्रदेश में यह लोटो का 10वां स्टोर है। लोटो के स्टोर भारत में प्रमुख स्थानों दिल्ली ध् एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पुणे, कोलकाता, मध्य प्रदेश, जम्मू, असम, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, और बिहार में पहले से मौजूद हैं।
इलाहाबाद में नए स्टोर को डिजाइन करने में ब्रांड के अंतरराष्ट्रीय मानकों का ख्याल रखा गया है और लोटो के अन्य मोनो ब्रांड स्टोर की तरह शॉप फिटिंग्स ऐसे हैं जो ब्रांड के खास रीटेल कलर और अवधारणा पर फोकस करते है। इसमें ब्रांड के खास रीटेल कलर कंसेप्ट - व्हाइट, रेड और ब्लैक का उपयोग किया गया है। इन रंगों का उपयोग ग्रे फ्लोरिंग, लैक्वर्ड ग्रे और लाल फर्नीचर पर किया गया है। इससे स्टोर को ब्राइटनेस के साथ-साथ व्यावहारिकता भी मिलती है। नया स्टोर करीब 700 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें पूरा लोटो कलेक्शन है। इनमें प्योर परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स (फुटबॉल और टेनिस) से लेकर लीजर गतिविधियां और पुरुषों व महिलाओं के फुटवीयर, अपैरल तथा उपस्करों के कंपलीट असॉर्टमेंट शामिल हैं।
देश में इस ब्रांड के लाइसेंसी स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड का लोटो स्पोर्ट्स इंटैलिया के साथ 15 साल के लिए लाइसेंस करार है जो जनवरी 2011 से प्रभावी है।
भारत में लोटो स्पोर्ट्स इटैलिया मोनो ब्रांड स्टोर्स की संख्या बढ़कर 65 हो गई है और यह संख्या इस लाइसेंसिंग करार के विस्तार के जरिए तेजी से कई गुना होने के लिए तैयार है। मोनो ब्रांड स्टोर्स के साथ-साथ स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड ने 200 से ज्यादा शॉप इन शॉप्स के जरिए एक सफल उपस्थिति स्थापित की है। इसके लिए यह बड़ेे मल्टीब्रांड आउटलेट का उपयोग करता है। इनमें शॉपर्स स्टॉप, रिलायंस फुटप्रिंट्स, सेंट्रल, पैंटलून्स, प्लैनेट स्पोर्ट्स आदि शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सत्तर लाख की सुपाड़ी बरामद्

Posted on 14 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन को दूरभाष पर विगत दिवस चार सुपाड़ी से लदी अहिरवां गांव बिन्दिकी रोड पेट्रोल पम्प (कानपुर) पर खड़ी गाडि़यों की सूचना प्राप्त हुयी। इस सूचना के आधार पर प्रमुख सचिव द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के एडीशनल कमीशनर ग्रेड-2 विशेष अनुसंधान दल/सचल दल को अवगत कराया गया तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन वाहनों को पकड़ लिया तथा इसमें करापवंचन करने की स्थिति पायी, जिसमें 90 बोरी सुपाड़ी लोड है जिसका मूल्य लगभग रु0 सत्तर लाख है। इसमें चार ट्रक पकड़े गये हैं, जिसमें यूपी 78 से है जो कानपुर के ही हैं। इन ट्रकों को कब्जें में लेते हुए संबंधित अधिकारी द्वारा डिटेंशन मेमो जारी कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर वाणिज्य करापवंचन करने वाली चार गाडि़यों को सचल दल द्वारा पकड़ा गया

Posted on 14 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन को दूरभाष पर विगत दिवस चार सुपाड़ी से लदी अहिरवां गांव बिन्दिकी रोड पेट्रोल पम्प (कानपुर) पर खड़ी गाडि़यों की सूचना प्राप्त हुयी। इस सूचना के आधार पर प्रमुख सचिव द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के एडीशनल कमीशनर ग्रेड-2 विशेष अनुसंधान दल/सचल दल को अवगत कराया गया तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन वाहनों को पकड़ लिया तथा इसमें करापवंचन करने की स्थिति पायी, जिसमें 90 बोरी सुपाड़ी लोड है जिसका मूल्य लगभग रु0 सत्तर लाख है। इसमें चार ट्रक पकड़े गये हैं, जिसमें यूपी 78 से है जो कानपुर के ही हैं। इन ट्रकों को कब्जें में लेते हुए संबंधित अधिकारी द्वारा डिटेंशन मेमो जारी कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in