Archive | राज्य

Beni Prasad Verma: “There is no shortage of fertilizer, it has reached the farmers”

Posted on 11 January 2013 by admin

The farmers of Gonda have been caught in a whirl wind of hearsay by the Local SP leader in Uttar Pradesh. It is being rumoured, that there is a shortage of fertilizers, though the ground realities state otherwise.

It has been variously stated that the fertilizer has not reached the district distribution system due to Railway Congestion but the reality is that, despite adequate quantity of fertilizers being available with the state, their distribution has been deliberately delayed in Gonda. In hushed tones, the locals too concede that the delay has been made because the state’s ruling SP government wants to negate the efforts made by Gonda, Member of Parliament and Union Minister of Steel, Shri Beni Prasad Verma.

Meanwhile, on being contacted Shri Verma said, “Farmers are my top most priority, essentials like Urea, DAP and other Fertilizers must reach them in advance. I am the MP from Gonda and as soon as I got to know of the issue, I spoke to the Hon’ble Minister of Chemicals and Fertilizers. This led to supply of 7,000 tonnes of Urea to the district, though it still remains to be seen how fast it would be distributed.”

Despite such huge quantities of Urea reaching the district, it is clear as to who is restricting the distribution and with what intent. It is noteworthy that if the dispatched quantity is distributed it would meet the requirement of the farmer ahead of the demand. With this intervention, Shri Verma known for development work, has once again proved his commitment to the Aam Aadmi.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शास्त्रीपुरम ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर मण्डलायुक्त ने उठाये सवाल

Posted on 11 January 2013 by admin

मण्डल की विकास योजनाओं की पहली समीक्षा बैठक

commissioner-meeting-jdc-ram-asrey-on-the-left-dm-agra-ajay-chauhan-dms-ferozabad-mathura-and-mainpuri-on-the-rightमण्डलायुक्त ने उ0प्र0 राज्य सेतु निगम व्दारा शास्त्रीपुरम में एन0एच0-2 से एम0जी0 रोड-2 की ओर जाने वाले ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर प्रश्न किए हैं । उन्होंने निगम के अधिकारियों को  निर्देश दिये कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस ओवर ब्रिज को सौंपे जाने से पूर्व इसकी व्यापक मरम्मत करायी जायें तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने आज यह निर्देश मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत मण्डल के राजकीय कृषि परिक्षेत्रों पर बीजोत्पादन एवं सुदृढ़ीकरण, त्वरित चारा विकास कार्यक्रम तथा आई0पी00एम0 सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम में जनपद मैनपुरी की प्रगति से असंतोष व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने समयबद्ध रूप से कार्य कराये जाने के निर्देश दिये, ताकि किसानों को इनका लाभ समय से मिल सके।
उन्होंने मृदा स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत फिरोजाबाद जनपद की प्रगति को भी कम बताया जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि इस योजना हेतु बजट देर से प्राप्त होने के कारण प्रगति देर से दिखाई पड़ रही है। मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का समय-समय पर अलग से मूल्यांकन करते रहंे ताकि यह योजनाएं सक्रिय रूप से कृषकों को लाभान्वित कर सकंे।
उन्होंने राष्ट्रीय पेयजल मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपम्प अधिष्ठापन तथा पाइप्ड पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग व्दारा जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भुगतान किये जाने वाली धनराशि का सत्यापन कराये जाने के लिए भी उन्होंने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य को निर्देशित किया। उन्होंने बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण को नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिये।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत सिंचाई के कार्यों पर असंतोष प्रकट करते हुए उन्होंने जिलाधिकारियों को सिंचाई विभाग व्दारा कराये जा रहे कारण की अलग से समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया।
अनियमित विद्युत आपूर्ति के संबंध में उन्होंने उच्चस्तर पर मामला संज्ञान में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी न होने से फसलों की सिंचाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है इसी प्रकार शीतगृहों के संचालनों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के अन्तर्गत सर्व शिक्षा अभियान, समेकीत बाल विकास परियोजना, मध्यान्ह भोजन योजना आदि योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार मण्डल के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन सार्वजनिक स्थलों अथवा किराये के भवन से ही किया जा रहा है।
मण्डल के सभी जनपदों में कन्या विद्या धन योजना तथा लैपटाप वितरण योजना की प्रगति की जानकारी मांगे जाने पर मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि मुख्यालय स्तर से मांगी गयी समस्त सूचना दी गई समय सीमा के अन्तर्गत पूर्व में ही पे्रषित की जा चुकी है। लैपटाप तथा टेबलेट कम्प्यूटर उपलब्ध होने पर प्राप्त निर्देशानुसार जनपद के छात्र-छात्रों में इनका वितरण कराये जाने में कोई कठिनाई उत्पन्न नही होगी।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे ने किया बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, सहित मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारियों सहित समस्त विभागांे के मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा चीनी मिल प्रबंध्न की मिली भगत से किसानो के शोषण का आरोप लगाया

Posted on 11 January 2013 by admin

s_p_shahi_deoria_1भारतीय जनता पार्टी के  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही के नेतृत्व में गन्ना किसानों की एक विशाल रैली आज ढ़ाणा में हुई। किसानों ने सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा चीनी मिल प्रबंध्न की मिली भगत से किसानो के शोषण का आरोप लगाया।
भाजपा ने सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व मे चीनी मिलों पर गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर धरने की घोषणा की थी। इसीक्रम में आज 5000 किसानों ने कुशीनगर जनपद की ढ़ाणा चीनी मिल पर अपनी तीन मांगों (1) घटतौली समाप्त किये जाने (2)गन्ना पर्चियों के सुचारू वितरण किए जाने (3)गन्ना कीमत का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।
श्री शाही ने सपा सरकार पर गन्ना किसानों का व्यापक शोषण किए जाने आरोप मढ़ा। उन्होने कहा कि सरकार स्थानीय प्रशासन तथा मिल प्रबंधन तीनों की मिली भगत से 1 ट्राली गन्ने में 7.5 क्विंटल गन्ना कम तौले जाने तथा एक ट्रेलर 2.5 क्विंटल गन्ना कम तौलने, गन्ना किसानों को गन्ने की पर्चिया न देकर बिहार के माफियाओं से 200 से 180 प्रति क्विंटल से नकद भुगतान कर मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना खरीदे जाने व गन्ना किसानों का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होनंे कहा कि हालात यह है कि 1000 किसानों ने उन्हें गन्ना खरीद की पर्ची न मिलने की शिकायत पत्र दिया है।
उन्होंने कहा कि सेवरही, देवरिया, रामकोलापंजाब आदि सभी चीनी मिलों ने इसी तरह कि कार्यशैली अपना रखी है जिसके कारण गन्ना किसान अत्यन्त परेशान है। 2 माह से ऊपर चीनी मिल प्रारम्भ हुए हो गया न तो किसानों को गन्ने की पर्ची मिल रही है जिसके कारण किसानों का पेड़ी गन्ना खेतो में खड़ा है परिणाम यह है कि गेहँू न बोया जा सका व जिन किसानों ने अपना गन्ना मिलों पर दिया है वह घटतौली के शिकार हो रहे है व उनके गन्ने का भुगतान नही हो रहा है। श्री शाही के नेतृत्व में किसानों ने जब मिल गेट पर तालाबंदी के लिए आगे बढ़े तो बिना मजिस्ट्रेटी आदेश के उन पर लाठियां बरसाई गई। जिसमें पूर्व जिला संयोजक अजय तिवारी रजनीकांत माणि पवन केडिया, ऐ0के0 बादल आदि अनेक कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटे आई।
श्री शाही के नेतृत्व में किसानों ने ए0डी0एम को घटतौली रोके जाने, गन्ना मूल्य के भुगतान व गन्ने की पर्ची वितरण किये जाने का एक मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को दिया। तथा जिला प्रशासन से यह मांग कि यदि 3 दिन के अन्दर किसानों की समस्याए न हल हुई तो 26 जनवरी से घेरा डालो-डेरा डालो अभियान प्रारम्भ करेंगे। किसानों के शोषण के खिलाफ चलाएं जा रहे आन्दोलन का यह दूसरा चरण है पहले चरण में छोटी सभाएं कर किसानों मे जागरूकता दूसरे चरण में आज से प्रारम्भ कर 22 जनवरी तक चीनी मिलों पर धरना तथा यदि प्रशासन किसानो की समस्याएं दूर नही करता तो घेरा डालो- डेरा डालों अभियान 26 जनवरी से प्रारम्भ करेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद केन्द्रों पर सरकार के जानकारी में भारी धांधली हुई। धान खरीद केन्द्र कागज पर ही खोले गए तथा गन्ना किसानों का बुरी तरह शोषण समाजवादी सरकार का किसान हितैषी कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होने कहा किसान परेशान है गरीब आदमियों के लिए पूरे प्रदेश में न तो अलाव की व्यवस्था हुई न कम्बल की जिसके चलते प्रदेश में 200 के करीब लोग पिछले 15 दिन की ठंडक में घरती से चले गए। उन्होने कहा कि केवल भाजपा की सरकार सुशासन दे सकती है व सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य करती है। उन्होंने किसानों का आवाहन किया कि 2014 में दिल्ली मे भाजपा सरकार लाकर वर्तमान सरकार के कुशासन का आप कड़ाई से जवाब दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेला क्षेत्र में पर्यटकों के लिए थ्री स्टार और फोर स्टार सुविधा-सम्पन्न आवास गृह उपलब्ध

Posted on 11 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेष पर्यटन विभाग द्वारा महाकुम्भ मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के अन्तर्गत इलाहाबाद के पर्यटक आवास गृह, इलावर्त एवं यमुना नदी के किनारे स्थित यात्री त्रिवेणी दर्षन के दो पर्यटक आवास गृहों के उच्चीकरण का कार्य पूर्ण करा दिया गया है, उस कार्य के लिए शासन द्वारा 179.00 लाख रू0 की स्वीकृति प्रदान की गई थी। पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार त्रिवेणी पर्यटक आवास गृह में 3.14 करोड़ रूपये से तथा इलावर्त पर्यटक आवास गृह में 1.20 करोड़ रूपये की लागत से उच्चीकरण का कार्य कराया गया है। शेष धनराषि पर्यटन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि इलावर्त पर्यटक आवास गृह में एक बैंक्वेट हाल तथा सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। त्रिवेणी में अति महत्पूर्ण पर्यटकों हेतु 13 वी. वी. आई. पी. सूट तैयार करवाये जा रहे हैं। देषी-विदेषी पर्यटकों को इलावर्त में थ्री स्टार तथा त्रिवेणी में फोर स्टार सुविधायें प्राप्त हो सकेंगी। इन दोनों पर्यटक आवास गृहों को इसके मद्देनजर उच्चीकृत किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मथुरा के प्रभारी मंत्री ने 1660 छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना के चेक बाॅंटे

Posted on 11 January 2013 by admin

  • गरीब परिवार की बेटियों को उच्च षिक्षा हासिल करने के लिए चलाई गई है यह योजना
  • 501 गरीबों को वितरित किया गया कम्बल
  • किसानों के हितों को दी जायेगी प्राथमिकता  -दुर्गा प्रसाद यादव

प्रदेष के स्टाम्प पंजीयन व नागरिक सुरक्षा तथा जनपद मथुरा के प्रभारी मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कल वी. डी. पी. राजकीय इण्टर कालेज मथुरा में आयोजित कन्या विद्या धन वितरण समारोह में 1660 छात्राओं को तीस-तीस हजार रूपये की दर से कुल 4.98 करोड़ रूपये के चेक वितरित किये।
श्री यादव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेष सरकार लड़कियों की षिक्षा पर विषेष बल दे रही है। इस योजना से गरीब परिवार की लड़कियाॅं भी अब आसानी से उच्च षिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। इस योजना के तहत धन की कमी आड़े नहीं आने दी आयेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 1878 छात्राओं के लिए 563.4 लाख रूपये की धनराषि और जारी कर दी गयी है, जिसे शीघ्र ही वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार किसानों के हित में और अधिक कार्य करेगी। नहरों में पानी, खाद एवं बीज की समय से उपलब्धता सुनिष्चित की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने ठण्ड से राहत देने के लिए 501 गरीबों को कम्बल भी वितरित किये।
श्री यादव ने अमर शहीद हेमराज के पैतृक गाॅंव शेरनगर खैरार कोसीकलां जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Metro Extension of Metro from Noida City Center to Noida Sec-62

Posted on 11 January 2013 by admin

press_note(view details)

Comments (0)

निहत्थे महिलाओं व पुरूषों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किये जाने की घोर निन्दा व भत्र्सना की

Posted on 11 January 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने गाजियाबाद के एन0एच0 58 पर निहत्थे महिलाओं व पुरूषों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किये जाने की घोर निन्दा व भत्र्सना की है।
श्री चैहान ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विगत 9 महीनो में प्रदेश मंें हत्या बलात्कार लूट व महिलाओं व छात्राओं के साथ अत्याचार व बलात्कार की बाढ़ आ गयी है वहीं सरकार काननू व्यवस्था को लेकर हीलाहवाली के साथ महोत्सवों व कार्यकर्ताओं को नौकरी व कन्याविधा धन बांटने में मसगूल है। इन घटनाआंें को लेकर सरकार गम्भीर नहीं है।
राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि सन् 1861 के अग्रेजों द्वारा बनाये गये ंपुलिस कानून को तुरन्त बदले तथा पुलिस रिफार्म को सख्ती से लागू करे। उल्लेखनीय है कि मा0 सर्वाेच्च न्यायालय ने पुलिस रिफार्म को लागू करने के लिए पूर्व में सरकार को निर्देशित कर चुकी है लेकिन सरकार ने पुलिस रिफार्म को ठण्डे बस्ते में डाल दिया है जिससे महिलाओं छात्राओं, वंचिता,ें मजदूरों, दलितो, तथा अतिपिछड़ों के साथ पुलिस बर्बरता से पेश आती है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने मांग की है कि महिलाओं पर बढते अत्याचार व बलात्कार की जांच के लिए सरकार स्पेशल टासफोर्स का गठन करें तथा सभी थानों पर महिला इंस्पेक्टर की तैनाती सुनिश्चित करे साथ ही साथ जिले के पुलिस अफसर को जवाबदेह बनाये ताकि गरीबों, दलितों, वंचितों तथा महिलाओं को थाने पर ही न्याय मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आशा बहुएं भी गरीबों से वसूलती है रूपये, जिला अस्पताल में हंगामा

Posted on 11 January 2013 by admin

जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाआंें को ले जाने वाली आशा बहुंए भी धनराशि वसूलने में किसी से पीछे नहीं है। उनकी मनमानी सर्व विदित है। लोनार थाना क्षेत्र के नकटौरा की 18 वर्षीय फरीदाबानों पत्नी रियासत को आशा बहू कमलेश स्नेहलता और उमेशा ने भर्ती कराने के नाम पर 1800 रूपये ऐंठ लिए। जिसमें 1700 डिलेवरी केस के एवं 100 रूपये इंजेक्शन लगाने के बताए। दूसरे दिन फरीदा को जब पुत्री हुई तो परिजनों ने रूपये पाने के लिए हंगामा खड़ा किया। आधा घंटे तक बवाल होने पर सीएमएस डाॅ रंजना श्रीवास्तव ने आकर धनराशि वापस दिलवाई। तब मामला शांत हुआ। सीएमएस ने आशा बहू द्वारा रूपये लेने की जानकारी सीएमओ को देकर कार्रवाई की शिकायत भी की। ऐसा सीएमएस का कहना हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में दो बच्चों की मृत्यु

Posted on 11 January 2013 by admin

थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित गंगागंज कालोनी निवासी अभिषेक उम्र 11 वर्ष व शोभित उम्र 7 वर्ष पुत्रगण संजय कुमार कश्यप साइकिल से शौच हेतु जा रही थी, सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक द्वारा डूडा कालोनी के पास टक्कर मार दिया गया । जिससे उक्त दोनों की मौके पर मृत्यु हो गयी । थाना पनकी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दम घुटने से तीन लोगों की मृत्यु

Posted on 11 January 2013 by admin

थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत स्थित आकाश कोल्डस्टोर के पीछे बने सर्वेण्ट क्वार्टर में कोल्डस्टोर के फिटर श्री कौशल सिंह अपनी पत्नी व तीन लड़कियों के साथ कमरे में अंगीठी में कोयला जलाकर सो गये।
जिससे दम घुटने से कौशल सिंह, पत्नी श्रीमती गुड्डी व 3 वर्ष की लड़की मुस्कान की मृत्यु हो गयी । दो लड़कियाॅ की हालत गम्भीर है । जिन्हें हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in