Archive | राज्य

गत वर्ष 2012 मंे मिलावटी सामान के 59 नमूनंे फैल

Posted on 15 January 2013 by admin

खाद्य पदार्थों में मिलावट के 171 नमूने खाद्य विभाग की तरफ से लिए गए थे। जिनमें 59 नमूनों को फेल कर दिया। यह सब सिन्थेटिक दूध, खोया, घी, तेल, बहुतायत संख्या में काला कारोबार जनपद में फैल रहा है। जिसमंे सम्बन्धित दुकानदार अथवा करोबारी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किए गए। जिसमें 13 के मामलों में जुर्माना के साथ सजा भी दी गई। 42 मामलों मंे 75 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। मुख्य खाद्य निरीक्षक एसके मिश्रा के कथनानुसार 31 दिसम्बर 2012 तक जांच अभियान में 171 के सापेक्ष 59 मामलों मंे मिलावट की पुष्टि हुई। 55 मामलों में वाद दायर हुआ 13 मामलों मे सजा सुनाई गई 42 में 75 हजार का जुर्माना हुआ। बांकी मे सजा हुई। यह अभियान जारी रहेगा। मिलावट करने वालों को चिन्हित करके सजा दिलाई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेला में अब कोई भी कमी अथवा खामियाँ मिली तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा

Posted on 14 January 2013 by admin

प्रदेष के नगर विकास मंत्री श्री मो0 आजम खाँ ने अधिकारियों को सचेत किया कि कुम्भ मेला में अब कोई भी कमी अथवा खामियाँ मिली तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और उस अधिकारी को जेल की हवा खानी पडे़गी। उन्होंने कमिश्नर इलाहाबाद मण्डल को निर्देश दिया कि यदि कुम्भ मेला क्षेत्र में किसी भी विभाग की कोई कमी पायी जाय तो तत्काल उस विभाग के अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार किया जाय और मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज दिया जाय।
नगर विकास मंत्री रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में कुम्भ मेला 2013 की तैयारियों/व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के मद्देनज़र अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया कि कहीं पर भी कोई कमी न रहे। उन्होने बताया कि शासन द्वारा इस बार कमिश्नर इलाहाबाद मण्डल को नियुक्ति प्राधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर किसी भी अधिकारी को दण्डित कर सकते है और यहाँ तक कि सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई कर सकते है। कुम्भ मेला क्षेत्र में कुछ जगहों पर धूल उड़ने पर नगर विकास मंत्री ने नाराज़गी जताई और कहा कि धूल न उड़े इसके लिए पहले से इंतजाम क्यों नही किया गया। उन्होने जल निगम के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिया कि हर दो घन्टे पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाय। अगर धूल उड़ने की शिकायत मिली तो जल निगम के अभियन्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पानी के छिड़काव के लिए जल निगम अपने कर्मियों की सेक्टर वार ड्यूटी लगायें।
नगर विकास मंत्री जी ने कुम्भ मेला क्षेत्र में पेयजल, साफ-सफाई एवं रोशनी की बेहतर व्यवस्था पर विशेष बल दिया और सचेत किया कि मेला क्षेत्र में कही पर भी गन्दगी दिखी तो उस अधिकारी की खैर नही है। उन्होंने कहा कि तीन चार दिन के अन्दर ही वह किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के प्राइवेट गाड़ी से कुम्भ मेला का मौके पर जायजा लेने के लिए आ सकते है। साथ ही यह भी कहा कि अगर कही पर भी कोई खामी नज़र आयी तो सम्बन्धित अधिकारी को सीधे जेल भेज दिया जायेगा। कहा कि इस सम्बन्ध में लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध और भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री जी से वार्ता की जायेगी। नगर विकास मंत्री जी ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों को कुम्भ मेला के लिए उनकी मांग के अनुरूप पर्याप्त धनराशि यानी पूरी धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है। यदि इसके बावजूद भी कोई कमी अथवा अधूरा कार्य मिलेगा तो उस अधिकारी को बख्शा नही जायेगा। कुम्भ मेला क्षेत्र में कही-कही पर सड़कों के किनारे ईट, पत्थर पड़े होने पर नगर विकास मंत्री जी ने नाराज़गी जताई। उन्होने निर्देश दिया कि सड़क के किनारे पड़े ईट, पत्थर को तत्काल हटा दिया जाय।
प्रारम्भ में मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी और मेला अधिकारी कुम्भ मेला श्री मणि प्रसाद मिश्र ने कुम्भ मेला की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी और साथ ही कुछ कमियों की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। आईजी0 इलाहाबाद जोन श्री आलोक शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला श्री आर0 के0 एस0 राठौर ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में की गयी व्यापक इन्तजामों की जानकारी दी। बैठक में जिला अधिकारी इलाहाबाद श्री राजशेखर, विषेष सचिव नगर विकास श्री एस0 पी0 सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मस्कट से 10 रायल स्विस काॅटेज मंगाये गये

Posted on 14 January 2013 by admin

कुम्भ मेला-2013 में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 66.00 लाख रुपये की लागत से मस्कट से 10 रायल स्विस काॅटेज मंगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुये 43 स्विस काॅटेज का निर्माण कराया जा चुका है जिसमें 69.00 लाख रुपये का खर्च आया है। मेला क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आवास संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए इलाहाबाद में त्रिवेणी पर्यटक आवास गृह के पास 13 अतिरिक्त स्विस काॅटेज भी बनवाये जा रहे हैं।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि प्रचार-प्रसार के कार्यों के अतिरिक्त मेला क्षेत्र में पर्यटन संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी ताकि आने वाले पर्यटक आस-पास के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी प्राप्त कर सकें। शासन द्वारा प्रचार कार्यों के लिए 20.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानो से अधिक मूल्य लेकर यूरिया की बोरी बेची जा रही है

Posted on 14 January 2013 by admin

विकास क्षेत्र प्रतापपुर कमैचा के कोथरा बाजार स्थित सहकारी समिति पर किसानो से अधिक मूल्य लेकर यूरिया की बोरी बेची जा रही है जिससे किसानो का शोषण हो रहा है।
धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश सिंह जब मुख्यमंत्री हुए तो किसानो मे बडी आशा जगी कि उनका भी कल्याण होगा गेंहूं की खरीद अच्छी हुई लेकिन धान किसानो को औने पौने दामो में बेचना पडा । कृषि उपज वृद्धि मे सहयोग करने वाली रासायनिक खाद के लिये किसानो को काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसमें जिला प्रशासन के नियन्त्रण के बावजूद अधिक मूल्य पर किसानो को खाद खरीदनी पडी डाई, यूरिया, पोटाश सबमे अधिक दाम वसूला गया । सरकारी गोदामो पर भी किसानो का शोषण जारी है ।
सहकारी समिति कोथरा मे कल यूरिया लेने गए आनापुर नरायनगंज निवासी किसान मोनू सिंह, फौजदार सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि उनसे प्रति बोरी ३१५ से ३२० रु० लिया गया जबकि उपरोक्त लोगो ने विरोध भी किया लेकिन सहकारी समिति के विव्रहृेता ने स्पष्ट कहा लेना हो लो नही तो जाओं खरीदने वाले बहुत है विवशता मे किसानो ने अधिक मूल्य देकर खाद खरीदा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

काम वाला हो या बेरोजगार आदमी आज घर घर नशे का शिकार आदमी

Posted on 14 January 2013 by admin

‘काम वाला हो या बेरोजगार आदमी आज घर घर नशे का शिकार आदमी’  आज शायद कोई भी इस बात से इंकार नही कर सकता कि हमारे जिले मे गिनती मे गिने जा सकने योग्य लोग बचे होगे।
घर कोई नही बचा होगा जो किसी ना किसी प्रकार के नशे की गिरफत् मे ना आ गया हो । वो नशा चाहे पान का हो, पान मसाले का, शराब का या भांग और गांजे का हो अथवा सिगरेट का। सबसे ज्यादा किशोरावस्था और युवा वर्ग के लोग नशे का शिकार है या हो रहे है तम्बाकू या तम्बाकू उत्पादो का प्रयोग बहुतायत से देखने को मिलता है।
गांव से लेकर शहर तक जिधर भी नजर दौडाइये नशा करने वाले दिखते है क्या नौकरी वाले क्या बेरोजगार सब इसके आदी है सबके पास अपने अपने कारण है कोई पढते समय नींद दूर करने के लिए खैनी का प्रयोग करता है।
किसी के लिए पान मसाला चबाना टाइम पास है शराब पीकर लोग तनाव दूर करते है और सिगरेट पीकर ज्यादा आधुनिक दिखाई देते है। हमारे नैतिक मूल्यो मे लगातार आ रही गिरावट का ही नतीजा है कि लोग अपने अबोध बच्चो तक से पान मसाला या सिगरेट दुकानो से मंगाने लगे है।
जरा सोचिये कि आपके लिए ये जरा सी लगने वाली आम बात आपके बच्चे और समाज के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है ऐसे गलत कार्यो से बच्चे के अन्दर नकारात्मक चरित्र का विकास होता है ऐसे बच्चो के लिए क्या गलत काम क्या सही काम आप खुद तो बरबाद है ही भावी पीढी को भी बरबाद करने मे लग गये है।
आज शराब का सेवन करने वाला एक वर्ग ऐसा भी है जो यह कहता है कि हमारी जॉब प्रोफाइल ऐसी है कि हमे शराब पीना पडता है मेरी जानकारी मे आज तक कोई ऐसी जांब नही बनाई गई है सरकारी स्तर पर या गैर सरकारी स्तर पर जिसकी उम्मीदवारी के लिए कहीं लिखा हो कि अभ्यर्थी को शराब पीना जरुरी होगा ।
ना जाने क्यो लोग ऐसी बेसिर पैर की बात करते है उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे किशोर वर्ग और युर्वा वर्ग सिगरेट पीना स्टेटस सिंबल मानते है जनाब जीते जी मुंह मे आग लगाना कहॉ का और कैसा स्टेटस सिंबल है ।
अगर अबोध बच्चो को छोड दे तो हर उम्र्र के लोग किसी ना किसी प्रकार के नशे का सेवन करने के आदी हो चुके है जिले के चिकित्सक डा० अनिल की माने तो ऐसा कोई भी नशा नही है जिसका दुष्प्रभाव शरीर पर ना पडता हो उन्होने संक्षेप मे बताया कि खैनी से आंखो की रोशनी पर, गुटके से दांत, मुंह और गले पर, शराब से लीवर पर बहुत बुरा प्रभाव पडता है ।
बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होने कहा कि जहॉ सिगरेट, बीडी का दुष्प्रभाव फेफडे पर होता है वही गांजा, भांग और नीद की गोलियों का सेवन करने से दिमागी असुंतुलन की संभावना बढ़ती है । आज शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जहॉ महिला अपने पति के नशे की आदत का विरोध आये दिन झगडा करके न करती हो ।
क्या फायदा ऐसे  नशे का जिससे परिवार मे कलह हो, स्वास्थ्य खराब हो सम्मान का हृास हो और चारित्रिक पतन हो वेद शास्त्रोे की बात अगर की जाय तो नशा करना असुरो यानी राक्षसो का काम बताया गया है हम इंसानो को इसका क्या काम ।
सब जानते है नशा करना गलत है लेकिन दिल से मानता कौन है दिलो दिमाग से सच्चाई को स्वीकार कर लिया जाय तो समस्या ही क्या नशा वो चाहे जिस प्रकार का हो और चाहे जिस रुप मे इसका सेवन किया जाय हमारे स्वास्थ्य और चरित्र के लिए ठीक वैसे है जैसे आप साफ कपडा पहन कर निकले और थोडी थोडी देर बाद उस पर सडक से मिटटी उठाकर मलते हुए चले ।
बडी विचित्र कल्पना है लेकिन दुर्भाग्यवश हमारी जीवन शैली आज ऐसी ही हो गई है आज जरुरत है इसे नशे की गंभीर समस्या के निराकरण की क्योकि अगर सब कुछ इसी रफतार से चलता रहा तो वो दिन दूर नही जब नशा ना करने वाले इंसान का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड मे लिखा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बी.पी.एल. योजना के अन्तर्गत ३५ कि० गेहूं चावल पूर्रि्त विभाग को वितरण करने का शासना देश जारी किया

Posted on 14 January 2013 by admin

भारत सरकार द्वारा बी.पी.एल. की श्रेणी मे आने वाले ए.पी.एल. परिवारो के लिए विगत वर्ष २०१२ दिसम्बर माह से बी.पी.एल. की दर पर अतिरिक्त बी.पी.एल. योजना के अन्तर्गत ३५ कि० गेहूं चावल पूर्रि्त विभाग को वितरण करने का शासना देश जारी किया । मगर पूर्रि्त विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही एवं मनमाने रवैये से दिसम्बर २०१२ तो क्या जनवरी माह २०१३ मे भी राशन का वितरण नही करवाया गया ।
नगर पालिका क्षेत्र एवं जनपद के बी.पी.एल. व अन्तोदय कार्डधारको के लिए जनवरी माह २०१३ मे चावल वितरण करने के लिए सरकार ने जो दिया उसे विपणन विभाग एवं एफ.सी.ई. के अधिकारी एवं कर्मचारी खाने योग्य न ठहराकर जनता को वितरण करने के लिए पूर्रि्त विभाग को नही गया जिससे ए.पी.एल., बी.पी.एल. व अन्तोदय कार्डधारको को राशन न मिलने से आर्थिक समस्याये उत्पन्न हो गई है ।
जनसमस्यों को देखते हुए गरीब सेवा समिति एवं जनसेवा समाजसेवी संस्था सुलतानपुर की एक संयुक्त बैठक हुई । समस्त पदाधिकारियों के विचार विमर्श से निर्णय लिया गया है कि १८ जनवरी को जिला मुख्यालय के निकट तिकोनिया पार्क मे जनता का हक व अधिकार दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुंभ मेले की अवधि के दौरान यमुना नदी में प्रदूषण की मात्रा को नियंत्रित करने के निर्देश

Posted on 13 January 2013 by admin

इलाहाबाद में कुंभ मेले पर जानकारी देते हुये श्रीमती अन्नू टण्डन ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी टिहरी बाँध से गंगा नदी में इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान पानी की उपलब्धता पर नजर रखे हुये है। उन्होंने कुंभ मेले की अवधि के दौरान यमुना नदी में प्रदूषण की मात्रा को नियंत्रित करने के निर्देश भी दिये है।
श्रीमती टण्डन ने बताया कि टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन इण्डिया लि0 ने कुंभ मेले के दौरान इलाहाबाद में ’’कुंभ स्नान’’ के लिये पानी की मांग को दृष्टिगत रखते हुये 21 दिसम्बर 2012 से 20 फरवरी 2013 के बीच 250 क्यूमेक्स पानी व 21 फरवरी 2013 से 28 फरवरी 2013 के बीच 220 क्यूमेक्स पानी निरंतर प्रवाहित रहने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह यह सब केन्द्र सरकार के अथक प्रयास से ही सम्भव हो पा रहा है।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की हमेशा से गंगा नदी की निर्मलता एवं अविरलता में व्यक्तिगत रुची रही है। श्रीमती टण्डन ने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी जी कुंभ मेले में जल के प्रवाह व गुणवत्ता से भी चिंतित है व जल की उपलब्धता के लिये तत्पर है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिया है कि जो 72 डळक् ैज्च् केशवपुर, जो हाल ही में पुनः निर्मित होकर शुरु किया गया है। उसे स्थिर तरीके से बेहतर कार्य करने तथा प्रवाहित जल के प्रवाह मानदंडों को पूरा करने के निर्देश दिये है। दिल्ली सरकार को भी सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है कि सभी ैज्च्ेध्ब्ज्च्े का कार्य प्रदर्शन जल प्रवाह गुणवत्ता मानकों को पूरा करें।
संगम इलाहाबाद में गंगा व यमुना के जल की जैव आक्सीजन की मांग (ठव्क्) आम तौर पर 6 मिलीग्राम/ली0 से कम है लेकिन मुख्य मुद्दा कागज व लुगदी उद्योग के द्वारा गंगा की सहायक नदियों राम गंगा व काली नदी में प्रवाहित अपशिष्ट के रंग का है। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि जो भी कागज इकाईयां अपना अपशिष्ट गंगा नदी या उसकी सहायक नदियों में प्रवाह कर रही है वे निर्धारित मानदंडों का पालन करें। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समन्वय से उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दैनिक आधार पर गंगा नदी और काली नदी व उसकी सहायक नदियों में पानी की गुणवत्ता की निगरानी कर रहे है। जो भी उद्योग मानदंडों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
श्रीमती टण्डन ने यह भी बताया कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उन्नाव जनपद के उन्नाव व बंथर की 18 चमड़े की इकाईयों को बंद कर दिया गया है। 10 इकाईयों को 3 माह का कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है तथा इन इकाईयों की प्रतिक्रिया के बाद आगे की कार्यवाही पर फैसला किया जायेगा।
श्रीमती टण्डन ने यह भी बताया कि 6 पेपर मिलों को बन्द कर दिया गया है जो मुरादाबाद, रुड़की व काशीपुर में स्थित है जो कि गंगा व उनकी सहायक नदियों के किनारों पर स्थित है। उन्होंने कहा कि शुद्ध जल ही हमारे जीवन का आधार है, इसके बिना हमारा जीवन सम्भव नही है। हमें इस जल को शुद्ध व प्रदूषण से बचाकर रखना ही होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता युवती के बलिया स्थित पैतृक गांव जाकर उसके माता-पिता से भेंट कर संवेदना व्यक्त की

Posted on 11 January 2013 by admin

पीडि़ता के माता-पिता को मुख्यमंत्री ने 20 लाख रु0 का ड्राफ्ट दिया

cm-in-baliaदिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता युवती के बलिया स्थित पैतृक गांव जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज उसके माता-पिता से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीडि़ता के माता-पिता को 20 लाख रुपए की धनराशि का ड्राफ्ट प्रदान किया और सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव का विकास कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना घटित होने पर कठोर कार्रवाई की जाए। श्री अखिलेश यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि इस दुःखद घटना से सारा देश नाराज है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने महिलाओं के लिए 1090 वूमन पावर लाइन सेवा शुरु किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इस नम्बर पर अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं हैं और इन पर कार्रवाई भी शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस की संख्या भी बढ़ायी जाएगी।
मुख्यमंत्री के बलिया भ्रमण के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, विधायकगण श्री नारद राय, श्री जय प्रकाश अंचल और श्री गोरख पासवान तथा अन्य गणमान्य नागरिक और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जहां नियम कानून, शासनादेश वगैरह सब कागजी बाते है

Posted on 11 January 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर उ०प्र० का अनोखा जिला है यहां न शासनादेश चलता है न न्यायालयादेश बल्की इनको न करने वाले समझे जाते है माननीय और मिलता है सम्मान और प्रोटोकाल ।
गौरतलब हो कि सुलतानपुर मे काली फिल्म लगे शीशे वाली गाडियों को जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी और जिले के यातायात प्रभारी व उपनिरिक्षक के द्वारा बेहद सम्मान दिया जाता है और तो और जनपद के सिपाही व दरोगा ऐसी गाडियों मे सवार लोगो को सैल्यूट तक बजाते है अगर गाडी कही रुकी भी है तो उन्हे बाकायदा चाय सम्मान भी दिया जाता है ।
यही नही शादी विवाह, तीज त्योहारो पर यातायात भी ऐसी गाडियों के लिए सुगम बनाया जाता है और तो और कई कई गाडियों के काफिले मे चल रही सभी लग्जरी गाडियों को और उसमें बैठे अवैध असलहे धारियों को पुलिस के उच्चाधिकारी देख कर भी अनदेखा करते है । बीते दिनो चाहे विकास की बैठक हो या प्रभारी मंत्री का कार्यव्रहृम हो या किसी सत्त्ताधारी के आवास पर विवाह समारोह हो उसमे काली फिल्म लगी लग्जरी गाडियों की भरमार रही जहां जिले के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे मगर किसी की क्या मजाल जो इन वी०वी०आई०पी० नम्बर धारियों और काली फिल्म लगी गाडियों से शासनादेश और कोर्ट के आदेश का पालन करवा पाये । उल्टे उन्हे प्रणाम कर आर्शीवाद लेना ही जनपद का कानून बन चुका है ।
होमगार्ड से लेकर अधिकारी तक जानते है कि इन गाडियों मे जायज नाजायज बैध अवैध न जाने कितने असलहे मौजूद है और न जाने कितने अपराधी तत्व गैर प्रदेशो के भी मौजूद है मगर इन्हे छूना, टोकना सख्त मना है । चाहे ये कही भी सभा करे या अपराध मगर है तो वी०वी०आई०पी० इन्हे रोकने टोकने की मनाही है । ज्यादा व्रहृोध और रौब चुकरे तो किसी रिक्से वाले, तांगे वाले को भरे बाजार पीट दो और खुन्नस निकाल लो ये ऐसी गरीबो की आबादी है जिसकी पीडित आवाज न उच्चाधिकारी सुनेगें न सरकार, है न कमाल का जनपद जहां नियम कानून, शासनादेश वगैरह सब कागजी बाते है ।
यही हाल आर०टी०ओ० दफ्तर का है जहां वी०आई०पी० नम्बर केवल धनाड््यों और ऐेसे कानून तोडक लोगो की लग्जरी के लिए आर०टी०ओ० की जेब मे रखा रहता है उसे किसी आम जनता को नही दिया जा सकता यहां तक कि पत्रकारो को भी नही ।
सोचिये अगर यह हाल है तो अकेले भारत भर की न्यायपालिका व सरकारे आदेश पर आदेश देती रहे राजधानी से चलने वाला यह आदेश मात्र १४० किमी० दूर सुलतानपुर आते आते महज पतंगी कागज बन कर उड जाता है और वही होता है जो पुलिस के उच्चाधिकारी व माननीय चाहते है अगर पालन जरुरी भी हुआ तो उसे दो पहिया व आटो वालो पर सख्ती से लागू कर दिया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लाठी चार्ज व 700 लोगों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की कटु निन्दा की है

Posted on 11 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने नाबालिग के साथ बलात्कार व हत्या की घटना से आक्रोशित जनता के ऊपर बर्बर तरीके से लाठी चार्ज व 700 लोगों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की कटु निन्दा की है। भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गाजियाबाद की जनता पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज शर्मनाक है और पार्टी इसकी घोर भर्तस्ना करती है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी असफल उ0प्र0 पुलिस का व्यवहार अत्यन्त गैर जिम्मेदाराना है। श्री तिवारी ने कहा कि जनवरी माह से आज तक मात्र 11 दिनों में प्रदेश में 50 से अधिक बलात्कार की घटनाएं प्रकाश मे आयी है जो अत्यन्त घृणित व नृसंश है। उन्होने कहा कि जिस घटना को लेकर गाजियाबाद की जनता आक्रोशित थी उसमें 6 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार व हत्या कर दी गई। श्री तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं मे जनाक्रोश स्वाभाविक है। पुलिस प्रशासन को संयम से कार्य करना चाहिए था। उन्होने कहा पुलिसबल का तात्पर्य जनता पर महज डण्डा चलाने का विशेषाधिकार नही है। उसका दायित्व जनता की रक्षा करना। महिलाओं तथा निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध लाठी चार्ज व 700 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाना निन्दनीया है।
श्री तिवारी ने सरकार से दोषी पुलिस कार्मियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही व लोगों पर दर्ज मुकदमे क वापसी की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in