Archive | राज्य

एक करोड़ पच्चीस लाख रूपये कीमती हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 18 January 2013 by admin

थाना सेक्टर-58 व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर सेक्टर-63 के पास से मादक पदार्थ तस्कर राजेन्द्र उर्फ मनी निवासी जी 155, सेक्टर-9 विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ 25 लाख रूपये है । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के मामले मंें तीन बार जेल जा चुका है । इस संबंध में थाना सेक्टर 58 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अभियुक्त बबुली कोल एवं जुग्गीलाल पटेल की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित

Posted on 18 January 2013 by admin

शासन द्वारा दो अभियुक्तों क्रमशः बबुली कोल तथा जुग्गीलाल पटेल उर्फ नरपत की गिरफ्तारी हेतु एक-एक लाख रुपये का ईनाम दिये जाने की घोषणा की गयी है। दोनो अभियुक्तों बबुली कोल एवं जुग्गीलाल पटेल के विरुद्ध बलवा सहित हत्या, बलवा सहित हत्या का प्रयास व डी.ए.ए. एक्ट के कुल 9-9 अभियोग पंजीकृत है जिन सभी में यह वांछित/फरार चल रहे है।
प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए आज यहाॅ बताया कि शासन द्वारा इन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी हेतु परिणामजनक सूचना देने हेतु उक्त ईनाम दिये जाने की घोषणा की गयी है। उन्होंने बताया कि यह कदम जनमानस में सुरक्षा की भावना बढ़ाने हेतु तथा इन गिरोहो के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान की कड़ी में उठाया गया है।
अभियुक्त बबुली कोल पुत्र रामचरन चित्रकूट जिले के थाना मरकुण्ड़ी क्षेत्रान्तर्गत सोसाइटी कोलान मजरा-डोडामाफी तथा अभियुक्त जुग्गीलाल पटेल उर्फ नरपत उर्फ लम्बू पुत्र धुन्नी चित्रकूट जिले के कोतवाली कर्वी क्षेत्रान्तर्गत बरमपुर का रहने वाला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को त्योहार की भांति मनायें-जिलाधिकारी

Posted on 17 January 2013 by admin

जिस प्रकार से हम सभी लोग त्योहारों मनाते है ठीक उसी प्रकार हम सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान कलेक्ट्रेट सभागार राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की तैयारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस रैली/जुलूस का आयोजन किया जायेगा, जो कि कलेक्ट्रेट से सेन्ट जोन्स कालेज जाकर सम्पन्न होगा और मुख्य कार्यक्रम वृहद स्तर पर सेन्ट जोन्स कालेज में सभी के सहयोग से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि उस दिन विशेष कर नये मतदाताओं जिनका फोटो युक्त पहचान पत्र पहली बार बना है ऐसे नवयुवकों के अनुभव उपस्थित जन सामान्य के समक्ष सुनाये जायेगें और ऐसे नये मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि अब भी मतदाता नही बन पाये है ऐसे व्यक्ति 25 जनवरी को भी फार्म 6 भरकर प्रस्तुत कर सकते है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को अवकाश होने के कारण समस्त सरकारी कार्यालयों तथा स्कूल व कालेजों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु 24 जनवरी को ही संकल्प/शपथ ग्रहण अनिवार्य रूप से करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व में सबसे अधिक भागेदारी शिक्षा विभाग की है जिसके अन्र्तगत नवयुवकों (18 वर्ष) के नाम बढ़ाने हेतु फोटोयुक्त पहचान पत्र बनावाने में समस्त स्कूल/कालेजों के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी और 25 जनवरी को रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चें जो कि स्कूल की ड्रेस में सम्मिलित होगें।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि इस दिवस को सभी मिलकर सहयोग करें और जो भी पात्र व्यक्ति हो उसका फोटो युक्त पहचान पत्र बनवाने में पूर्ण सहयोग करे। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सभी बूथों पर बनायें गये पहचान पत्रों का वितरण भी कराया जायेगा। तहसील स्तर पर भी एक संकल्प रैली का आयोजन कराया जायेगा। नवयुवक/महिला जो पहली बार मतदाता बने है उनकों बैज लगाकर सम्मानित भी किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक अनुपस्थित अधिकारियांे को गम्भीरता से लेते हुऐ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, उप जिलाधिकारी किरावली एम0पी0सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद के विभिन्न कोलेजो के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खसरा प्रतिरोधक टीका अभियान 01 फरवरी से चलेगा-जिलाधिकारी

Posted on 17 January 2013 by admin

खसरा प्रतिरोधक टीका अभियान पूरे जनपद में 01 फरवरी से वृहद स्तर पर चलाया जायेगा जिसके अन्र्तगत 09 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाये जायेगें। जिलाधिकारी अजय चैहान कलेक्टेªट सभागार में खसरा प्रतिरोधक अभियान हेतु आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान से पूर्व 17,18,19 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक प्रशिक्षण कराया जायेगा उस प्रशिक्षण में खण्ड विकास अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण सम्पन्न करायेगें और प्रशिक्षण की रिर्पोट सयुक्त हस्ताक्षरों से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस  कार्य में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी ।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान मे सबसे पहले सरकारी विद्यालयों, वित्त विहीन विद्यालयों सहित प्राइवेट स्कूलों में 9 माह से  10 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगवायें जायेगें इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भी बच्चों को टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि इस अभियान में ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधानों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि माईक्रो प्लान अच्छे तरीके से कराये जिससे कि टीका लगने से कोई बच्चा छूट न जायें। गलत रिर्पोटिंग बर्दास्त नही की जायेगी। चाहे वास्तविक कम हो लेकिन अच्छा होना चाहिए। उन्होंने माईक्रोप्लान 18 जनवरी तक तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डा0 अनुपम भाष्कर ने बताया कि खसरा प्रतिरोधक अभियान 01 फरवरी से तीन सप्ताह तक चलाया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा के सहयोग से कोशिश रहेगी कि 09 माह से 10 वर्ष तक बच्चों को खसरा प्रतिरोधक टीका अनिवार्य रूप से लग जाना चाहिए।
बैठक मे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0आर0गौतम, डा0 चित्रा सहित समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित यूनीसेफ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करायें-मण्डलायुक्त

Posted on 16 January 2013 by admin

नगर की मुख्य सड़कों के अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए मण्डलायुक्त आगरा ने कडे़ निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया हैं कि वह सड़कों की व्यापक मरम्मत व सौदर्यीकरण यथाशीघ्र पूरी करा लें।
मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर आज CII व्दारा आयोजित सहभागिता सम्मेलन-2013 की पूर्व तैयारियों के संबंध में होने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि यमुना किनारे मार्ग से लेकर आयोजन स्थल जे0पी0 पैलेस तक तथा खेरिया एयरपोर्ट से लेकर जे0पी0 पैलेस तक के मार्ग को पूर्णत: अतिक्रमणमुक्त किया जाना आवश्यक हैं। इसके लिए अतिक्रमण विरोधी समिति सकि्रय करते हुए यह जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष की होगी कि उनके क्षेत्र में पुन: यह अतिक्रमण न हो सके।
मण्डलायुक्त ने आगरा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि वह विभिन्न मार्गों के साइनेज को ठीक करायें तथा उनके पिलर्स को पेन्ट कराया जाये।
उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नगर के मुख्य मार्ग और विशेषत: ऐसे मार्ग जहां विशिष्ट अतिथियों का आवागमन सम्भावित है पूरी तरह से स्वच्छ होने चाहिए। सड़क के किनारे अव्यवसिथत रूप से फैले गार्बेज कन्टेनर को भी हटाया जायें।
मण्डलायुक्त ने टोरन्ट पावर लिमिटेड को निर्देशित किया कि वह विधुत पोल, ट्रान्सफारमर आदि को दुरस्त रखे तथा उन पर पेन्ट आदि करायें। उन्होंने उधान विभाग से ऐसी जगह चिनिहत करने को कहा जहां उनके व्दारा फूलों वाले पौधेयुक्त गमले लगाये जायें। बाद में पौधों का उपयोग किये जाने की भी योजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिये गये।
मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से समयबद्ध कार्य करते हुए नगर के सौदर्यीकरण में सहयोग प्रदान करें, ताकि आगरा के इस सहभागिता सम्मेलन से प्रदेश की बेहतर छवि विशिष्ट अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। उन्होंने कार्यकारी विभागों व्दारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी अजय चौहान, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (नगर), टोरन्ट पावर, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन, उधोग आदि के अधिकारी तथा सी0आर्इ0आर्इ0 के प्रतिनिधि उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीमाओं की सुरक्षा और दैवीय आपदा पर नियंत्रण पाने में भारतीय सेना के योगदान की मुख्यमंत्री ने की सराहना

Posted on 16 January 2013 by admin

  • भारतीय फौज पर देश के हर नागरिक को गर्व
  • सेना दिवस के अवसर पर झांसी दुर्ग में वीर सैनिकों का अलंकरण समारोह सम्पन्न

up-cm-in-jhanshi-army-function-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने एवं दैवीय आपदा पर नियंत्रण पाने में भारतीय सेना के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में मुस्तैदी से तैनात रहकर देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने वाली भारतीय फौज पर देश के हर नागरिक को गर्व है।
up-cm-in-jhanshi-army-functionमुख्यमंत्री आज सेना दिवस के अवसर पर झांसी दुर्ग में दक्षिणी कमान द्वारा आयोजित वीर सैनिक अलंकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दुर्ग झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के साहस एवं दृढ़ता का प्रतीक है। रानी लक्ष्मीबाई कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने शत्रुओं के छक्के छुड़ा दिए। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाली रानी लक्ष्मीबाई के इस दुर्ग से हमें देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों को वीरता पदक प्रदान किए और शहीद जवानों की वीर नारियों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया।
up-cm-in-jhanshi-army-function2श्री यादव ने पड़ोसी देशों के साथ शान्तिर्पूण सम्बन्धों पर बल देते हुए कहा कि हमें अपनी सामरिक क्षमता एवं ताकत भी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में सीमा पर हमारे दो सैनिकों के साथ जिस बर्बरता का बर्ताव किया गया है, उस घृणित कृत्य की हर देशवासी कठोर निंदा कर रहा। शहीद सैनिक हेमराज के परिवार के साथ प्रदेश सरकार एवं जनता खड़ी है। पीडि़त परिवार को राज्य सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध करायी गयी है और आगे भी शहीद के परिवार का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
झांसी भ्रमण के दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुंदेलखण्ड की समस्याओं से भली प्रकार अवगत है और सरकार ने पानी, बिजली, सिंचाई और सड़कों में सुधार हेतु ठोस कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का प्रभाव निकट भविष्य मंें परिलक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने बबीना में फायरिंग रेंज का अवलोकन भी किया।
अलंकरण समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल ए0 के0 ंिसंह ने वीर सैनिकों को पदक तथा यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने देश की ओर बुरी नजर रखने वालों को पहले भी मुंहतोड़ जवाब दिया है और भविष्य में भी हम ऐसी चुनौती का करारा जवाब देंगे। उन्होेंने कहा कि हम अनुशासित सिपाही हैं और देश की सुरक्षा से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है। बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने में भारतीय सैनिक पीछे नहीं हटेंगे।
up-cm-in-jhanshi-army-function1अलंकरण समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री प्रदीप जैन, सांसद जालौन श्री घनश्याम अनुरागी, पूर्व संासद श्री चन्द्रपाल सिंह यादव, विधायक गरौंठा श्री दीप नारायण सिंह यादव, विधायक सदर श्री रवि शर्मा, विधायक बबीना श्री के0पी0 राजपूत, विधायक मऊरानीपुर सुश्री रश्मि आर्या, महापौर श्रीमती किरण वर्मा व अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि, सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, आयुक्त झाँसी मण्डल
श्री सत्यजीत ठाकुर, जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरव दयाल, डी0आई0जी0 पुलिस श्री एस0एन0 सिंह, एस0एस0पी0 डाॅ0 के0 एंजलरसन सहित जनपद के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 15 January 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों कार्यक्रमों से प्रभावित होकर बलिया के पूर्व विधायक मुन्नूराम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 अजित सिंह व राष्ट्रीय महासचिव/संासद जयन्त चैधरी में आस्था व्यक्त करते हुये प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक मुन्नूराम ने कहा कि श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की नीतियो को पूर्वांचल में जन जन तक पहुचाने का कार्य करूँगा, साथ ही पूर्वांचल के किसानों पिछड़ों, अतिपिछड़ों तथा दलितों मजदूरों, व गरीबों को लाम्बन्द करके राष्ट्रीय लोकदल के साथ जोड़ने का भी कार्य करूँगा।
प्रो0 त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 17 जनवरी को प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान की अध्यक्षता में प्रदेष मुख्यालय पर सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जोनल अध्यक्षों व 2012 में राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह पर लड़े सभी प्रत्याषियों की बैठक आहुत की गयी है। बैठक में वर्तमान राजनीति व प्रदेष में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत बनाने के लिए खुलकर चर्चा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी से निष्कासित

Posted on 15 January 2013 by admin

लखनऊ समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ जनपद के समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य श्री सरोज कुमार यादव को अनुशासनहीनता तथा पार्टी के निर्देशों के विपरीत कार्य करने के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
————————————————–
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा जनपद मिर्जापुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर श्री आशीष यादव के स्थान पर श्री अशोक यादव घुरहू पट्टी, सिविल लाइन, मिर्जापुर को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।
नई संशोधित कार्यकारिणी गठित होेने तक वर्तमान जिला कार्यकारिणी (श्री आशीष यादव को छोड़कर) कार्य करती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कीठम झील में नौका बिहार का आनन्द ले सकेगे आम पर्यटक

Posted on 15 January 2013 by admin

भालू संरक्षण केन्द्र आम पर्यटकों के लिए खुला

उ0प्र0 के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने कीठम झील में नौका बिहार का फीता काटकर शुभारम्भ किया और स्वयं मोटरबोट में बैठकर झील में नौका बिहार का आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि अब आम पर्यटक भी झील में मोटरबोट व्दारा सैर कर जलीय पक्षियों को काफी नजदीक से देख सकते है। इसके शुरू होने से यहां पर पर्यटकों की संख्या बढेगी।
मा0 मंत्री ने इसके पश्चात भालू संरक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया और इस संरक्षण केन्द्र के अंदर भालू एवं वन्य जीवों के संबंध में आम पर्यटकों हेतु टी0वी0 स्क्रीन का शुभारम्भ किया, इस टी0वी0 स्क्रीन पर भालूओं सहित विभिन्न जीव जंतुओं के विषय में जानकारी उपलब्ध है। मंत्री जी ने कहा कि भालू संरक्षण केन्द्र के शुभारम्भ होने से युवा पीढी को जानकारी उपलब्ध होगी, उन्होंने कहा कि वन्य जीवों से अच्छा व्यवहार करें।
डी0एफ0ओ0 (जीवजंतु संरक्षण) एस0 बनर्जी ने बताया कि कीढम झील में नाव के माध्यम से घूमने हेतु आठ लोगों के लिए दो हजार का शुल्क रखा गया है। आम पर्यटकों को भालू संरक्षण के शुभारम्भ के संबंध में बताया कि इससे ताज नगरी में पर्यटकों को बढावा मिलेगा। इस संरक्षण केन्द्र में 250 भालू, इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रजातियों के सर्प तथा अन्य जानवर भी पर्यटकों को देखने हेतु उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुराचार कर हत्या करने की घटना का अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 15 January 2013 by admin

थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर भूपना निवासिनी 6 वर्षीय लड़की की निर्मल बेंकट हाल के पीछे नन्दग्राम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुराचार कर हत्या कर दी गयी थी । जिसके संबंध में थाना सिहानीगेट पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे ।
दिनांक 15-01-13 को थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त रवि निवासी सुभाषनगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा घटना को कारित किया जाना स्वीकार किया गया । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त मृतका का पड़ोसी है, जो नशे का आदी है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in