Archive | राज्य

गैस के सिलेण्डर लीक होने से कुम्भ नगरी के सेक्टर 11 में 19 कल्पवासी घायल

Posted on 25 January 2013 by admin

गैस के सिलेण्डर लीक होने से यहाँ आज सायं करीब पाँच बजे कुम्भ नगरी के सेक्टर 11 में त्रिवेणी क्षेत्र के पास स्थित साकेत धाम आश्रम में हुए अग्नि काण्ड में 19 कल्पवासी घायल हो गये जिनमें से लगभग छः की दषा गंभीर बतायी जा रही है। मण्डलायुक्त श्री देवेष चतुर्वेदी ने इस मामले में फायर ब्रिगेड, पुलिस, प्रषासन तथा चिकित्सकों की तेज कार्यवाही की सराहना करते हुए बताया कि इस चुस्ती और सक्रियता के कारण ही बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, गैस लीक होने के बावजूद आग पकड़ चुके तीन स्विस टेन्टो से आगे नही फैलने दिया गया और आनन-फानन सभी घायल कल्पवासियों को कुंभ मेला क्षेत्र में स्थित आधुनिक सामान्य रोग केन्द्रीय चिकित्सालय में आरम्भिक इलाज़ के बाद बिना समय गंवाये, इलाहाबाद के स्वरूप रानी बर्न सुपर स्पेषियलिटी अस्पताल में विषेषज्ञों के हवाले कर दिया गया है। अभी तक घायलों के नाम, पते मालूम नहीं हो पाये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान बाबूलाल पटेल के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त

Posted on 25 January 2013 by admin

20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ड्राफ्ट तथा एक एकड़ भूमि का पट्टा आवंटन-पत्र प्रदान किया

cm-photo-allahabad-visit-25-january-2013उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद इलाहाबाद के गांव शिवलाल का पूरा पहुंचकर शहीद जवान बाबूलाल पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद की पत्नी को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद के पिता श्री मुन्नीलाल पटेल को एक एकड़ भूमि का पट्टा आवंटन-पत्र भी प्रदान किया और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह शहीद के परिवार के साथ है।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में उमड़े जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिवलाल का पूरा गांव के समग्र विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों और उनके परिवारों का पूरा सम्मान होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को एक खुशहाल प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है और सरकार गांव, गरीब तथा किसान के सर्वांगीण विकास के लिए हर सम्भव उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोज़गार उपलब्ध कराने और बुनकरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक मुहैया कराने का प्रयास जारी है। चिकित्सीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा प्रारम्भ की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद ने देश और समाज का बहुत अहित किया है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केन्द्र सरकार को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाने होंगे।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के डी.आई.जी. श्री डी0एल0 गोला ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिजर्व पुलिस की ओर से शहीद जवान के परिवार को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की कार्यवाही शुरु कर दी गयी है।
इस मौके पर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा कारागार मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, विधायकगण, पूर्व सांसद श्री धर्मराज पटेल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, विशेष सचिव श्री पंधारी यादव, जिलाधिकारी श्री राजशेखर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मोहित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि व उन्नति की कामना की

Posted on 25 January 2013 by admin

ईद-मिलादुन्नवी के पावन अवसर पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि व उन्नति की कामना की है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि मोहम्मद साहब ने समूचे विश्व में अमन, चैन और भाईचारे का पैगाम पूरी दुनिया को दिया था। उन्होने कहा कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके हम सभी को उनके द्वारा दिये गये पैगाम को अमल में लाने की आवश्यकता है तथा हम सभी को आज के दिन समाज में एकता, अमन-चैन एवं भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लेकर समाज में साम्प्रदायिक, जातिवादी एवं फिरकापरस्ती ताकतों के विरूद्ध एकजुट होने की जरूरत है।
—————-
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद कल दिनांक 25जनवरी को ईद-मिलादुन्नवी  के मौके पर फैजाबाद में शहर के जुलूस में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने बताया कि डाॅ0 खत्री दिनांक 26जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रातः 9.30बजे ध्वजारोहण करेंगे, तदुपरान्त डा0 खत्री अपरान्ह कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित (नानाराव पार्क)-गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार डाॅ0 खत्री दिनांक 27जनवरी को अपरान्ह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में विगत विधानसभा चुनाव 2012 के प्रत्याशियों की बैठक में भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपात्रो को इंदिरा आवास की धनराशि बांटी जा रही है

Posted on 25 January 2013 by admin

जनपद के ब्लाक बल्दीराय मुख्यमंत्री की मंशा को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दर किनार कर अपात्रो को इंदिरा आवास की धनराशि बांटी जा रही है जिले के विकास महकमें के मुखिया मौन धारण कर इस भ्रष्टाचार को मौन स्वीकृति प्रदान कर रहे है । आखिर गरीबो पात्रो की फरियाद कौन सुनेगा कौन करेगा न्याय ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के ब्लाको के स्वंयभू भगवान कहे जाने वाले खण्ड विकास अधिकारी अपनी मनमानी के लिए सरकार की मंशा और शासना देश को भी ताख पर रख दे रहे है । ऐसा ही एक वाकया ब्लाक बल्दीराय के डेहिरयावां मे सामने आया है जहां के सेव्रहृरेटरी द्वारा अपात्रो, धनाडयों व पक्के मकानो वालो को इंदिरा आवास का पात्र बना दिया है । जिसे खण्ड विकास अधिकारी ने भी स्वीकृती दे दी और आवास निर्माण की धनराशि भी कुपात्रो के खातो में भेजा दिया जा रहा है ।
जब इसकी शिकायत मुख्यालय स्थित परियोजना निदेशक फूलचन्द्र जायसवाल से की गई तो उन्होने कहा कि इसकी जांच कराई जायेगी जब उनसे लिखित गांव वालो ने ग्राम रमनगरा की एक कुपात्र काली वक्स व उनकी माता के नाम का जिव्रहृ किया गया जो कि वर्षो से पक्के मकान मे निवास करती है तो कहा गया कि हम तो देखने जाते नही है सेव्रेहृट्ररी जो सूची देता है वही सही मान ली जाती है ऐसा है तो नाम काट दिया जायेगा ।
मगर हैरत है कि ये कहने से सरकार की मंशा की पूर्रि्त नही होती । मुख्यालय के अधिकारी जब अपने आफिस छोड क्षेत्रो मे नही जायेगे तो अधीनस्थ तो मनमानी करेगें ही । यही हाल जिले के उच्चाधिकारियों का है जिससे लगातार सरकार की छवि धूमिल हो रही है । जनता ने मांग की है कि जिलो में औचक निरिक्षण व खबरो का संज्ञान नही लिया जायेगा तब तक गांव गिरांव मे मानमानी जारी रहेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ट्रेड्स के सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है

Posted on 24 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा कुम्भ के अवसर पर इलाहाबाद आने वाले पर्यटकों की सुविधा एवं उन्हें समुचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ट्रेड्स के सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है जिसके परिणाम स्वरूप कुम्भ दर्शन के उद्देश्य से इलाहाबाद आने वाले पर्यटक लाभान्वित हो रहे हैं।
इलाहाबाद जंक्शन पर बेहतर खान-पान व्यवस्था हेतु आई0 आर0 सी0 टी0 सी0 (रेलवे खान पान व्यवस्था) एवं स्टेशन पर निजी वेन्डर्स के 60 स्टाफ को खास प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसके अन्तर्गत पर्यटकों से अच्छा व्यवहार, साफ-सफाई, ग्राहक सेवा आदि के साथ इलाहाबाद के दर्शनीय स्थलों तथा कुम्भ-मेला क्षेत्र के संबंध में समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई है। प्राथमिक उपचार के संबंध में भी इन्हें प्रशिक्षित किया गया है जिससे आवश्यकता पड़ने पर ये पर्यटकों के सहयोगी बन सकंे।
स्टेशनों पर खान-पान की समुचित व्यवस्था हेतु भी रेलवे स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। खान-पान सेवा में क्यू0 एस0 आर0 (क्विक सर्विस रेस्टोरेन्ट) अर्थात त्वरित सेवा का समावेश किया गया है ताकि पर्यटकों को खान-पान की उत्तम सेवाओं के साथ-साथ त्वरित सेवायें भी प्रदान की जा सकें। कुम्भ दर्शन के लिए आने वाले अधिकांश पर्यटक इन सेवाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
देश के किसी भी कोने से आने वाले यात्री के लिए अब प्रयाग भूमि कोई अनजान शहर नहीं हैं क्योंकि पर्यटन विभाग द्वारा रेलवे के कार्मिशयल स्टाफ को चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण में कुछ इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है कि वे पर्यटक की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखें। इलाहाबाद जंक्शन के 30 कामर्शियल स्टाफ जिसमें टी0 टी0 ई0, टी0 सी0 एवं रेलवे बुकिंग क्लर्क सम्मिलित हैं को पर्यटकों से उत्तम व्यवहार, वार्तालाप, ग्राहक सेवा एवं सन्तुष्टि, मानसिक तनाव कम करने हेतु यौगिक क्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई है। इन प्रशिक्षुओं को पर्यटन विभाग द्वारा इलाहाबाद के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित कुम्भ मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है जिससे इलाहाबाद आने वाले पर्यटकों को रेलवे के कामर्शियल स्टाफ द्वारा समुचित मार्गदर्शन रेल यात्रा के दौरान ही प्रदान किया जा सके।इस संबंध में पर्यटन प्रबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो0 मनोज दीक्षित ने बताया कि इन प्रशिक्षुओं को वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा0 आनन्द सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी गई है, आपात् स्थिति में ये पर्यटकों की सहायता के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं, जरूरत पड़ने पर यात्री इनसे सहयोग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मण्डल के अन्य स्टेशनों जैसे कानपुर, इटावा, अलीगढ़ एवं टूण्डला आदि के भी 30 कामर्शियल स्टाफ टी0 टी0 ई0/टी0 सी0 आदि को भी इसी प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है। अन्य स्टेशनों के स्टाफ को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को इलाहाबाद यात्रा के दौरान ट्रेन में ही समुचित जानकारी एवं सहयोग प्रदान करना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाराबंकी में रबी किसान गोष्ठी आयोजित

Posted on 24 January 2013 by admin

किसान रबी की नकदी फसलों में वैज्ञानिक खेती को अपनायें
जनपद में लगेगी दुग्ध अवशीतन इकाई -कृषि उत्पादन आयुक्त

प्रदेश के किसानों को रबी की नकदी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाय जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकंे तथा विकास की मुख्य धारा से अपने को जोड़ सकें।
यह जानकारी प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने आज ग्राम दौलतपुर, विकास खण्ड हरख, बाराबंकी में इफको द्वारा आयोजित रबी नकदी फसल विचार गोष्ठी एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करने के दौरान दी।
इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने श्री राम सरन वर्मा द्वारा अपनायी जा रही  नयी कृषि तकनीकी को किसानों से अपनाने की अपील की। उन्होंने जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये  कि किसानों को अधिक से अधिक वैज्ञानिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने जनपद में दुग्ध एवं पशुपालन विकास हेतु एक दुग्ध अवशीतन इकाई लगाने के लिए इससे संबंधित प्रस्ताव भेजने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने किसानों की मांग पर जनपद में मेन्था परिशोधन इकाई को खाद्य सुरक्षा मिशन में लाने का भी आश्वासन दिया।
श्री आलोक रंजन ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति सचेत किया तथा इस दिशा में इफको द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी सरहना की। उन्होंने हाइटेक फार्म-हाउस पर नवीन कृषि यंत्रों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगायी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसके साथ नेत्र चिकित्सा शिविर का भी भ्रमण किया।
गोष्ठी में कृषि निदेशक श्री डी0एम0सिंह, संयुक्त महाप्रबन्धक (विपणन) श्री आर0पी0सिंह, निदेशक  (एच0आर0डी0), राज्य विपणन प्रबन्धक श्री योगेन्द्र कुमार तथा जिले के संबंधित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बच्चो के भविष्य की चिन्ता कागजो पर ही सिमट जाती है

Posted on 23 January 2013 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी सर्वशिक्षा अभियान व बाल श्रम विभाग जैसी कार्यदायी संस्थायें कितनी सव्रिहृय है इसका अंदाजा आम आदमी बडे बडे होटलो व चाय की दुकानो तथा छोटे छोटे कस्बे व चैराहो पर ९ वर्ष से लेकर १३ वर्ष तक के बच्चो की कप प्लेट धोते एवं तमाशा दिखाते हुए देख कर लग सकता है ।
बताते चले की बाल श्रम विभाग कर्मचारियों द्वारा उक्त स्थायी दुकानो पर छापा मारकर अपनी खाना पूर्रि्त तो कर लेते है परन्तुु उसमे भी उनका अपना स्वार्थ छिपा नजर आता है यदि सूत्रो की माने तो मारे गये छापो में अधिकतर मालिक ही मिलते है जो मौके पर उनकी पर्स गर्म करने असमर्थ होते है ऐसे मालिको के खिलाफ लिखा पढी करके एवं बच्चो को बाल सुधार ग्रह भेज दिया जाता है परन्तु इन पकडे गये बच्चो के भविष्य की चिन्ता कागजो पर ही सिमट जाती है और तो और इन तमाशा दिखाते हुए बच्चो को बाल श्रम विभाग के कर्मचारी देख कर अनदेखी कर देते है ।
शायद इन तमाशा दिखाते हुए बच्चो को यह सोचकर कि यह जुर्माना क्या भर पायेगे या तरस खाकर इनको पकड कर बाल सुधार गृह भेजने में भी कोई रुचि नही लेते क्योंकि इन बच्चो की भी अपनी मजबूरियां होती है कुछ तो पेट की भूख की खातिर इतने खतरनाक तमाशे दिखाते है और कुछ तो खानदानी पीढी दर पीढी तमाशा दिखाने के रोजगार को बचपन से ही सीखकर उसी मे स्वयं को भी आगे बढाने का कार्य करते है इसमे इनके माता पिता भी सहयोगी होते है। इन बच्चों में ज्यादातर ७-८ वर्ष के बच्चो से लेकर बडे बुजुर्ग तक होते है परन्तु सबसे खतरो वाला खेल इन छोटे छोटे बच्चो से ही कराया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रमों को क्षमता विकास व प्रशिक्षण जैसी व्यवस्थओं को सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थान को स्थापित किये जाने का निर्णय

Posted on 22 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय रोज़गार तथा ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रमों को क्षमता विकास व प्रशिक्षण जैसी व्यवस्थओं को सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थान को स्थापित किये जाने का निर्णय लिया है। रामपुर में स्थापित किये जाने वाले इस संस्थान के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5.25 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है।
प्रदेश के नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षमता विकास व प्रशिक्षण के अभाव में नगरीय रोज़गार व ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी और फलस्वरूप इन कार्यक्रमों से आशाजनक परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना हो जाने से इन कमियों को दूर किया जा सकेगा।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि इस संस्थान द्वारा ग़रीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य एवं स्थानीय निकायों की सुसंगत व्यवस्थाओं को विकसित कर शहरी समग्र विकास की दिशा में मानव संसाधन का बेहतर नियोजन किया जा सकेगा।
श्री आज़म खाॅं ने बताया कि संस्थान के संचालन हेतु आवश्यक पदों का सृजन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगाा। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में नगर निकायों के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों/कर्मचारियों और पैरा-स्टैटल एजेन्सियों के कर्मियों को प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास सुनिश्चित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अतिथि देवो-भवः

Posted on 22 January 2013 by admin

इलाहाबाद स्टेशन पर भारी-भीड़, यात्रियों की आवाजाही के बीच एक ट्रेन आकर प्लेटफार्म नं0 एक पर रूकती है। ट्रेन के रूकते ही यात्रियों का एक हुजूम प्लेटफार्म पर फैल जाता है। एक बुजुर्ग दम्पति सामान को हाथों में उठाये ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश में है कि तभी लाल रंग की जैकेट और पीले रंग की कैप लगाये हुए जिस पर अतिथि देवो-भवः और उ0 प्र0 पर्यटन लिखा हुआ है कुली बुजुर्गों का सामान अपने हाथों में लेकर अपना आई-कार्ड दिखाता है और उन्हें आश्वस्त करते हुए सहारा देते हुए बाहर तक लाता है। स्टेशन के बाहर हरे रंग की जैकेट और अतिथि देवो-भवः लिखी हुई कैप लगाये बहुत से विक्रम चालक दिखाई देते हैं, कुली इस महाकुम्भ में कल्पवास करने के इच्छुक यात्रियों को उनके द्वारा बताये गये स्थान तक पहुंचाने के लिए विक्रम में बैठा देता है।
इस यूनिफार्म में और भी बहुत से कुली और विक्रम चालाक स्टेशन के आस-पास दिखाई दे रहे हैं, जो सुबह से शाम तक,  कुछ देर रात और कुछ भोर में भी अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी आस्था और निष्ठा के साथ कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अन्तर्गत मान्यवर कांशीराम पर्यटन एवं प्रबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो0 मनोज दीक्षित बताते हैं कि भारत सरकार की कैपेसिटी बिल्डिंग फाॅर सर्विस प्रोवाइडर योजना के तहत इलाहाबाद में आयोजित महाकुम्भ की आवश्यकताओं को देखते हुए कुल 2700 ट्रैवेल फैसिलिटेटर को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत ट्रैवेल फैसिलिटेटर पर्यटन विभाग के पर्यटन प्रबन्ध संस्थान द्वारा प्रशिक्षित किये गये हैं।
प्रो0 दीक्षित ने बताया कि ये वर्दीधारी मृदुभाषी, समर्पित कुली और वाहन चालक पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षित ट्रैवेल फैसिलिटेटर ही हैं जो देश के कोने-कोने से आये आस्था में सराबोर कुम्भ यात्रियों की सुविधा के लिए पवित्र नगरी में सर्वत्र उपलब्ध हैं। पर्यटन विभाग के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जंक्शन पर 180 कुलियों को यह खास प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें उन्हें बातचीत, व्यवहार, सफाई से रहने एवं आपात्-स्थिति में प्राथमिक उपचार करना आदि सिखाया गया था।

ये प्रशिक्षित कुली स्टेशन पर अलग से पहचाने जा सकें, और यात्री सुगमता से इन तक पहुॅंच सकें, इसके लिए इन्हें पर्यटन विभाग के प्रतीक चिन्ह से अंकित लाल रंग की जैकेट और पीले रंग की कैप दी गई है। इन  कुलियों को परिचय पत्र भी दिये गये हैं जिस पर इनकी फोटो अंकित है। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर इनकी सेवायें प्राप्त की जा सकती हैं।
महाकुम्भ में आये यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कुल 990 ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें से 688 इलाहाबाद के तथा 302 वाराणसी के हैं। वाराणसी में कैब ड्राइवरों को तथा इलाहाबाद में विक्रम चालकों को ट्रेनिंग दी गई है। इन्हें भी शिष्ट व्यवहार, अच्छी भाषा तथा साफ-सफाई का खास ध्यान रखने के लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त इन कुली और वाहन चालकों को इलाहाबाद और वाराणसी शहरों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है ताकि जरूरत पड़ने पर ये पर्यटकों को शहर के मिजाज और वहाॅं के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों से भी अवगत करा सकें। प्रशिक्षण के दौरान इसी उद्देश्य से इन्हें इलाहाबाद और वाराणसी में घुमाया भी गया था, ताकि वे स्वयं भी अच्छी तरह से सभी तीर्थ स्थलों से परिचित हो सकें। वाहन चालकों की जैकेट हरे रंग की है और कैप पीले रंग की है जिस पर ‘अतिथि देवो भवः’ अंकित है। इन्हें भी विभाग द्वारा परिचय पत्र दिये गये हैं। इनके परिचय पत्र पर इनके फोटो और परिचय के अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम, फायर, एम्बुलेंस, वुमेन पावर लाइन, और चाइल्ड हेल्प लाइन तथा पर्यटन सूचना केन्द्र के फोन नम्बर भी दिये गये हैं ताकि आपात् स्थिति में पर्यटकों को समुचित सेवायें उपलब्ध कराते हुए उनका बेहतर मार्गदर्शन कर सकंे। ये प्रशिक्षित वाहन चालक इलाहाबाद, प्रयाग, दारागंज स्टेशन तथा कचहरी व सिविल लाइन्स एवं बैंक रोक पर उपलब्ध होंगे
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए सम्पूर्ण जानकारी पर्यटक मेला क्षेत्र में पर्यटन कैम्प अथवा पर्यटन कार्यालय इलाहाबाद के दूरभाष नं0 0532-2408873 पर सम्पर्क स्थापित करके भी प्राप्त की जा सकती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़कों, नालियों व गलियों के निर्माण कार्य आगामी 31 जनवरी तक अवश्य पूर्ण करने के निर्देश

Posted on 22 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कुम्भ मेले के अवसर पर इलाहाबाद शहर में सड़क, नाली एवं गलियों के निर्माण व जीर्णोंद्धार के लिये इलाहाबाद नगर निगम को 12.23 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवमुक्त की गयी इस धनराशि से सड़कों, नालियों व गलियों के निर्माण कार्य आगामी 31 जनवरी तक अवश्य पूर्ण करने के निर्देश शासन स्तर से दिये गये हैं।
इसी प्रकार कुम्भ मेला-2013 के अवसर पर घाटों की कटान रोकने के लिये सिंचाई विभाग को 175.09 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस धनराशि में से 47.65 लाख रुपये से इलाहाबाद में गंगा-यमुना नदी के दाहिने किनारे पर अरैल क्षेत्र में कटान निरोधक कार्य किये जायेंगे, जबकि 127.44 लाख रुपये के व्यय से गंगा नदी के बायें तट पर कटान रोकने के कार्य किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in