Archive | राज्य

भारी मात्रा में चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त

Posted on 02 February 2013 by admin

एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के 02 सदस्यों को जनपद गोरखपुर में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः
1.    सोमदत्त लोहार पुत्र मनोरथ लोहार निवासी डबरा थाना कृष्णानगर जनपद कपिलवस्तु (नेपाल)।
2.    मंहगी लाल यादव पुत्र मूसे यादव निवासी बन्नी थाना सुदौली जनपद बस्ती।

गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगीः
1.    21.2 किलोग्राम चरस
2.    रू0 45,000/- नकद
3.    02 अदद मोबाइल फोन

विगत कई दिनों से एस0टी0एफ0 को सूचना प्राप्त हो रही थी कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थो की तस्करी में कई गिरोह लिप्त है, जिनकी समय-समय पर गिरफ्तारी भी की जाती रही है। इसी क्रम में श्री एस0 आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक व श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, फील्ड इकाई, गोरखपुर की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि मंहगी लाल द्वारा नेपाल से चरस लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली में बेचा जा रहा है। आज दिनांक 01-02-2013 को मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि एक नेपाली व्यक्ति व मंहगी लाल जनपद गोरखपुर के थाना कैन्ट क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज तिराहे पर भारी मात्रा में चरस लेकर आयेंगे, जिसे लेकर वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश जायेंगे। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा गाड़ाबन्दी की गयी व लगभग 08 बजे प्रातः दो व्यक्ति रोडवेज तिराहे पर आकर रुके जिन्हें मुखबिर द्वारा मंहगी लाल व उसके साथी के रूप में पहचाना गया। इस पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा उन्हें आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया जिनसे उपरोक्त बरामदगी हुई।
पूछताछ पर सोमदत्त द्वारा बताया गया कि वह चरस की तस्करी के धन्धे में विगत 3-4 वर्षो से लिप्त है व नेपाल में सत्यराय, जय नारायन, जयवीर व दीनानाथ चैधरी उर्फ बाबा से चरस लेता है और मंहगी लाल को देता है। मंहगी लाल स्वयं भी इन लोगों के सम्पर्क है और सीधे उन्हीें लोंगे से भी कई बार चरस मंगवाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा में भी बेच चुका है।
मंहगी लाल द्वारा भी पूछताछ में उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि की गयी और बरामद रूपये चरस की बिक्री का होना बताया।
अभियुक्तगण से गहन पूछताछ की जा रही है तथा सम्पर्कों के संबंध में छानबीन की जा रही है।
इस गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कैन्ट गोरखपुर में मु0अ0सं0 83, 84/2013 धारा 8/18/22/27 छक्च्ै एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया

Posted on 02 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने आज जारी बयान में बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र 340-भाटपार रानी में होने वाले उपचुनाव में कंाग्रेस पार्टी द्वारा श्री राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह (राघवेन्द्र) को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए गोकुल पुरस्कार

Posted on 02 February 2013 by admin

100_5872दोस्तपुर क्षेत्र के धरमपुर दुग्ध उत्पादन समिति की अग्रणी सदस्य व आशा बहू का दाियत्य निभा रही अर्चना तिवारी पत्नी इन्द्रमणि तिवारी को वित्त्तीय वर्ष २०११-१२ में अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए गोकुल पुरस्कार से दुग्ध विकास मत्री राम मूर्रि्त वर्मा ने नवाजा है । जनपद मे कार्यरत ३५७ समितियां दुग्ध उत्पादन का कार्य कर रही है । इन्ही समितियों मे धरमपुर समिति सदस्य अर्चना तिवारी ने जिले मे सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन किया है अर्चना तिवारी ने स्वयं पराग दुग्ध उत्पाद संघ के सहयोग से एक दर्जन से अधिक गाय व भैंस पाल रखी है । अर्चना तिवारी तीसरी बार इस पुरस्कार से नवाजी गई है । इसके पहले उन्हे २००७ व २०१०  में भी यह पुरस्कार मिल चुके हंै ।
पराग दुग्ध उत्पादन संघ की तरफ से गोकुल पुरस्कार के लिए अर्चना तिवारी का नाम जिलाधिकारी व सी.डी.ओ. के माध्यम से पराग के जी.एम. डा० वी०एस०पाण्डेय ने शासन को भेजा था दुग्ध विकास मंत्री श्री वर्मा ने अर्चना तिवारी को गोकुल पुरस्कार के साथ ग्यारह हजार रुपया नगद दिया । दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अर्चना तिवारी को बधाई देते हुए खुशी जताई है संघ के अध्यक्ष मंशाराम वर्मा की अध्यक्षता मे अमहट मे संघ की बैठक हुई बैठक मे डा० वी.एस.पाण्डेय, रामयज्ञ वर्मा, अनिल कुमार, एस. के. घोष, ए.एन. सिंह आदि मौजूद रहे ।
वही दूसरी ओर आशा बहू संघ की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला व जिला प्रभारी गीता मिश्रा, भदैयां ब्लाक अध्यक्ष गुंजा सिंह, दोस्तपुर ब्लाक अध्यक्ष मीरा सिंह, हीरा सिंह, कुसुम यादव, सुमन सिह, चन्द्रावती सिंह, कमलेश मिश्रा, निर्मला सिंह, संतोष सिंह सहित सैकड़ों आशा बहुओं ने अर्चना को शुभकामनाएं दी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणो को सबसे ज्यादा मशक्कत खरीद दारी करने में उठानी पडती है

Posted on 02 February 2013 by admin

ग्रामीण अंचलो में शहरी नागरिको की उपेक्षा ग्रामीणो को सबसे ज्यादा मशक्कत खरीद दारी करने में उठानी पडती है । ग्रामीण क्षेत्रो मे अपेक्षा कृत अच्छे व ब्रान्डेड सामानो की दुकाने कम ही दिखायी पडती है देखा जाय तो हकीकत तो सामने मुंहवाये खडी है । ग्रामीण अंचल मे रहने वाला व्यक्ति जिसकी कोई मोटी कमाई नही है ज्यादातर खेतिहर मजदूर है जिसे छोटी ग्रामीण बाजारो मे समय निकालकर सामान खरीदने के लिए आता है ।
खेतिहर मजदूर भी यदि कडुवा तेल, नमकीन,बिस्कुट, डालटा, मसाला, साबुन व पैकेट नुमा सामानो को खरीदना चाहता है कम रुपये मे अच्छे सामान की इच्छा जरुर करता है परन्तु उसकी मजबूरी है कि जेब के सौ रुपये मे ज्यादा सामान परिवार मे पहुंच जाय जिससे पूरे परिवार को एक समय का भोजन व नास्ता सभी सदस्यो को मिल जाय । महगांई की इस दौर मे एक लम्बा परिवार जिसमें लगभग १०-१२ सदस्य मौजूद हो तो एक समय के भोजन के लिए उपयुक्त सामग्री घर मे लाने के लिए कम से कम १२० से १३० रुपये तक की जरुरत पडती है । ग्रामीण अंचल का व्यक्ति मजदूरी दिन भर १५० रुपया कमा कर १० रुपये के परिवार को किसी तरह से सस्ती सामग्री खरीदकर पूरे परिवार को दो टाइम का भोजन कर पाता है । ऐसी हालातो मे छोटे शहरो के ग्रामीण अंचलो पर मंहगाई का भार और बढ़ जाता है ।
कुछ लेखक व अर्थशास्त्री जो शहरी क्षेत्र व नगरी क्षेत्र दिल्ली जैसे इलाको मे बैठ कर ग्रमीणो मे रहने वाले वासिन्दो के बारे मे अनायास बिना किसी सच्चाई के टिप्पणी कर बैठते है । जबकि उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले व्यक्तियों को कभी करीब से जाकर नही देखा ।
कुछ अर्थशास्त्री व मार्केट मे सकल घरेलू उत्पादो की बिव्रहृी पर भी बेवजह तर्क सामने लाते है । ग्रामीण अंचलो मे रहकर सरकार से वेतन पाने वाला व्यक्ति भी मंहगे ब्राड के सामनो को खरीदने से कन्नी काट जाता है । क्योकि ग्रामीण अचल के कमाउहृ सपूत दूरदर्शन पर नये नये एडवरटाइज को देखते है । परन्तु उनकी समझ से वह बहुत दूर है । उन उत्पादो एवं महंगे व अच्छे ब्रांडो के बारे मे उन्हे बताया नही जाता है जिससे ग्रामीण पूर्णतरूअनभिज्ञ होते है । ऐसे हालातो मे ८० फीसदी ग्रामीण व्यक्ति अच्छे उत्पाद नही हो पाते यदि कभी अच्छे उत्पाद खरीद भी लिया तो तितलौकी नीम चढी के ही हालात सामने आते है । यह जरुर है कि ग्रामीण अंचल का नागरिक मिलावटी खाद्य पदार्थो का सेवन नही करता है बल्कि क्षेत्र में तैयार उत्पादो पर ज्यादा विश्वास करता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला स्वास्थ्य समिति को सभी प्रकार के नियमित टीकाकरण पर डीएम का निर्देश

Posted on 01 February 2013 by admin

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु पर चिंता जताई उन्होने कहा कि ग्रामीणों मंे नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण होने के समय आशा बहुओं एवं एएनएम की उपस्थित पर भी निगरानी करने को कहा। उन्होने कहा कि एनआरएचएम की योजनाओं मंे समीक्षा करते हुए प्रगति एवं लक्ष्य के अनुरूप न होने पर अपना असंतोष जताकर प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। परिवार नियोजन मंे खराब प्रगति पर पर लक्ष्य के अनुरूप नसबंदी कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर इसकी जानकारी जनसाधारण को कराने के लिए भी कहा तथा पल्स पोलियो, पीलिया, खसरा के नियंत्रण पर कुष्ठ निवारण अन्धता निवारण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। खसरा रक्षक कार्यक्रम की शुरूआत आज पहली फरवरी से जनपद में प्रारम्भ हो रही है। तैयारियों की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में सीडीओ एके द्विवेदी, डाॅ मंजूनाथ, डाॅ रमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिपाही की हत्या

Posted on 01 February 2013 by admin

थाना भोगांव क्षेत्रान्तर्गत सुरजापुर गांव के पास आल्टो सवार बदमाशों द्वारा आरक्षी अजय कुमार यादव नियुक्त पुलिस लाइन मैनुपरी को गोली मार दी जिसकी मौके पर मृत्यु हो गयी । इस संबंध में थाना भोगांव पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्त्ते के १५० लाभार्थियों को चेक वितरित कर योजना का प्रतीकात्मक रुप से शुभारम्भ करेगे

Posted on 01 February 2013 by admin

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्रीध्प्रभारी मंत्री राजाराम पाण्डेय द्वारा ४ फरवरी २०१३ को के.एन.आई.टी. सुलतानपुर के सी.एस.ए. सभागार मे जनपद सुलतानपुर के बेरोजगारी भत्त्ते के १५० लाभार्थियों को चेक वितरित कर योजना का प्रतीकात्मक रुप से शुभारम्भ करेगे। इस कार्यक्रम मे भाग लेने हेतु १५० लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर / व्यक्तिगत रुप से सूचित कर दिया गया है ।
शेष सभी अभ्यार्थियों ने जिन्होने नवम्बर माह २०१२ तक बेरोजगारी भत्त्ते हेतु आवेदन किया है उनके बेरोजगारी भत्त्ते की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजे जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है जो शीघ्र ही उन्हे प्राप्त हो जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

१० उत्त्र्तीण तथा ११वीं कक्षा मे अध्ययनरत छात्राओं को ३० हजार रुपये के चेक का वितरण समारोह सम्पन्न हुआ

Posted on 01 February 2013 by admin

अल्पसंख्यक समुदाय की हमारी बेटी उसका कल योजनान्तर्गत उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार ३० जनवरी को राजकीय इण्टर कालेज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कक्षा १० उत्त्र्तीण तथा ११वीं कक्षा मे अध्ययनरत छात्राओं को ३० हजार रुपये के चेक का वितरण समारोह सम्पन्न हुआ ।
इस समारोह में सदर विधायक अनूप सण्डा, जयसिंहपुर विधायक अरुण वर्मा, कादीपुर विधायक रामचन्द्र चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिलाविद्यालय निरीक्षक तथा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित थे । जसमें १४० छात्राओं को चेक वितरित किया गया । शासन द्वारा इस जनपद हेतु १००३ का भौतिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए अवशेष पात्र छात्राओं को ३० जनवरी तक चेक वितरित करवाये जाने के निर्देश दिये थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अंधेरगर्दी और मनमानी से लोकप्रिय सरकार की हो रही लगातार बदनामी

Posted on 01 February 2013 by admin

जनपद मे अधिकारियों की अंधेरगर्दी और मनमानी से लोकप्रिय सरकार की हो रही लगातार बदनामी वही अधिकारी पा रहे जनशोषण पर प्रोन्नति ये कैसा अंधेर है मुख्यमंत्री जी एक नजर सुलतानपुर पर भी डालिए जनपद के मतदाताओं ने आपकी ईमानदार छवि पर दिया है पांच सीटें ।
बेहद आश्चर्य की बात है कि नियतिप्राधिकारी जनता से मानचित्र स्वीकृति पर विकास कराने के लिए विकास शुल्क लेते है मगर इस धनराशि को अपने और उच्चाधिकारियों की सुविधा पर ऐसे दिल खोल कर खर्च करते है जैसे आजादी के पहले के जमीदार हो वही जनता एक अदद सड़क और नाली के लिए तरसती है प्रार्थनापत्र देती है तब यही नियतिप्राधिकारी बताते है कि विभाग मे बजट नही है इतना खर्च विभाग नही कर सकता मगर उच्चाधिकारी की चापलूसी और चंपूगिरि मे विभाग आधा झुक जाता है और पचासो लाख खर्च कर देता है ।
सभाकक्ष और बंगलो मे जनता की गाढी कमाई का विकास शुल्क ए.सी.और कार्पेट मे खर्च कर दिया जाता है हद तो तब हो जाती है जब कोई मीडिया कर्मी जनता का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को इस उम्मीद से देता है कि अब सपा की जनलोक प्रिय सरकार है अधिकारी जनहित पर ध्यान देने लगे है मगर यह हकीकत चन्द दिनो में सामने आ जाती है जब बजट होने का रोना रोने वाला अधिकारी आधा करोड की भारी भरकम रकम अच्छे भरे गढढा मुक्त सड़क को खुदवा कर अपने चहेतो को ठेका देकर भरी कमीशन उठा कर जनता और मीडिया के विश्वास की खिल्ली उडा कर अपने चंपुओं से कहता है कि हमारी सत्त्ता मे भारी पहुंच है अब हम इसी जनपद मे उच्चाधिकारी बनने वाले है ।
पूरे जनपद मे यह चर्चा आम है कि पहले बसपा सरकार मे नजदीकी बढ़ाकर प्रमोशन लिया अब सपाईयों को भी साध रहा हूं । जनता वनता जाये भाड़ में सत्त्ता व उच्चाधिकारियों की कृपा है कि हमे एक साथ कई कमाउहृ पद पर बैठाया गया है न खाता न बही हम जो करे वही सही ये चर्चायें पूरे कलेक्ट्रेट व तहसील मे आम है यही कारण है कि न तो १० से १२ जनता की सुनी जाती है न कभी प्रार्थना पत्र पर ही ध्यान दिया जाता है । बडे बडे धनाड्यों के चैराहो तक पर बिना मानचित्र भी निर्माण की इजाजत होती है ।
पयागीपुर के एक नर्रि्सग होम का अवैध निर्माण, डाकघर, पंचरास्ता चैराहे समेत दशियों जगह होने वाले निर्माण को हरी झण्डी विनियमित क्षेत्र से मिल ही जाती है यह सब बगैर अधिकारी के क्या संभव है कत्त्तई नही मगर आम गरीब जनता की नही सुनी जायेगी चूंकि गरीबी और मुफलिसो के पैसा नही होता उनकी तो मात्र अखिलेश यादव या आंजम खां ही सुनते है । जनता न्याय मांग रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

Posted on 01 February 2013 by admin

कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा मेला
मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर  शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया

up-cm-shri-akhilesh-yadav-allahabad-visitउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े मेले कुम्भ का आयोजन करने का सौभाग्य उत्तर प्रदेश को मिला है। ये हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस मेले में हमारे देश के ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिससे लोगों में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना बढ़ती है तथा लोग एक-दूसरे की संस्कृति से परिचित होते हैं।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने आज इलाहाबाद में कुम्भ मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ये बात कही। उन्होंने पूरे कुम्भ मेला क्षेत्र में लगभग ढाई घण्टे तक भ्रमण कर तीर्थ यात्रियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री साधु-सन्तों तथा श्रद्धालुओं के साथ ही दुकानदारों से भी व्यक्तिगत रूप से मिले और सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने कहा कि वे स्वयं मेला क्षेत्र में इसलिए आए हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा मेले के लिए जो व्यवस्थाएं की गईं हैं, उनकी जमीनी हकीकत की जानकारी हो सके। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सेक्टर-9, 10 सहित अन्य सेक्टरों में स्थित अखाड़ों व पण्डालों के पास गए और लोगों से एक सामान्य व्यक्ति की तरह बातचीत की। मुख्यमंत्री ने साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु अथवा मेले में आए व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या मेला प्रशासन से हो, तो उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान किला परिसर में सरस्वती कूप व संगम बांध पर स्थित लेटे हनुमान जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने एक सामान्य नागरिक की तरह पूरे मेले का इस प्रकार भ्रमण किया कि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और यातायात व्यवस्था भी सामान्य तौर पर जारी रही। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री
श्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। लोक निर्माण मंत्री ने मेला क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली तथा पुलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं, महात्माओं, संतों और अखाड़ों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके पहले मुख्यमंत्री विधायक श्री विजय मिश्र के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित वर-वधू को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य मंत्रीगण एवं सांसद श्री रामगोपाल यादव भी उपस्थित थे।
मेला भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी, पुलिस महानिरीक्षक श्री आलोक शर्मा, जिलाधिकारी इलाहाबाद श्री राजशेखर, मेलाधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्र व एस0एस0पी0 मेला श्री आर0के0एस0 राठौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in