कुम्भ का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

Posted on 01 February 2013 by admin

कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा मेला
मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर  शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया

up-cm-shri-akhilesh-yadav-allahabad-visitउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े मेले कुम्भ का आयोजन करने का सौभाग्य उत्तर प्रदेश को मिला है। ये हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस मेले में हमारे देश के ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिससे लोगों में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना बढ़ती है तथा लोग एक-दूसरे की संस्कृति से परिचित होते हैं।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने आज इलाहाबाद में कुम्भ मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ये बात कही। उन्होंने पूरे कुम्भ मेला क्षेत्र में लगभग ढाई घण्टे तक भ्रमण कर तीर्थ यात्रियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री साधु-सन्तों तथा श्रद्धालुओं के साथ ही दुकानदारों से भी व्यक्तिगत रूप से मिले और सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने कहा कि वे स्वयं मेला क्षेत्र में इसलिए आए हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा मेले के लिए जो व्यवस्थाएं की गईं हैं, उनकी जमीनी हकीकत की जानकारी हो सके। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सेक्टर-9, 10 सहित अन्य सेक्टरों में स्थित अखाड़ों व पण्डालों के पास गए और लोगों से एक सामान्य व्यक्ति की तरह बातचीत की। मुख्यमंत्री ने साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु अथवा मेले में आए व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या मेला प्रशासन से हो, तो उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान किला परिसर में सरस्वती कूप व संगम बांध पर स्थित लेटे हनुमान जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने एक सामान्य नागरिक की तरह पूरे मेले का इस प्रकार भ्रमण किया कि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और यातायात व्यवस्था भी सामान्य तौर पर जारी रही। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री
श्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। लोक निर्माण मंत्री ने मेला क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली तथा पुलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं, महात्माओं, संतों और अखाड़ों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके पहले मुख्यमंत्री विधायक श्री विजय मिश्र के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित वर-वधू को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य मंत्रीगण एवं सांसद श्री रामगोपाल यादव भी उपस्थित थे।
मेला भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी, पुलिस महानिरीक्षक श्री आलोक शर्मा, जिलाधिकारी इलाहाबाद श्री राजशेखर, मेलाधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्र व एस0एस0पी0 मेला श्री आर0के0एस0 राठौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in