Categorized | हरदोई

जिला स्वास्थ्य समिति को सभी प्रकार के नियमित टीकाकरण पर डीएम का निर्देश

Posted on 01 February 2013 by admin

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु पर चिंता जताई उन्होने कहा कि ग्रामीणों मंे नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण होने के समय आशा बहुओं एवं एएनएम की उपस्थित पर भी निगरानी करने को कहा। उन्होने कहा कि एनआरएचएम की योजनाओं मंे समीक्षा करते हुए प्रगति एवं लक्ष्य के अनुरूप न होने पर अपना असंतोष जताकर प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। परिवार नियोजन मंे खराब प्रगति पर पर लक्ष्य के अनुरूप नसबंदी कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर इसकी जानकारी जनसाधारण को कराने के लिए भी कहा तथा पल्स पोलियो, पीलिया, खसरा के नियंत्रण पर कुष्ठ निवारण अन्धता निवारण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। खसरा रक्षक कार्यक्रम की शुरूआत आज पहली फरवरी से जनपद में प्रारम्भ हो रही है। तैयारियों की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में सीडीओ एके द्विवेदी, डाॅ मंजूनाथ, डाॅ रमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in