Archive | राज्य

ड्राइविंग लाइसेंन्स बनवा दूंगा वो भी अधूरे कागजात से

Posted on 06 February 2013 by admin

अगर आप से कोई कहता है कि २५० रु० दे दो मै आपका ड्राइविंग लाइसेंन्स बनवा दूंगा वो भी अधूरे कागजात से तो आपको आश्श्च्र्य नही होना चाहिए क्योकि यह सम्भव है जिले के ए.आर.टी.ओ. कार्यालय मे कार्यालय के बाहर ही अपको लाइसेन्स बनवाने वाले दलाल मिल जायेगें ग्राहक ढूढते हुए।
भूल से यदि आपने उनसे पूछ लिया तो लग जायेंगे आपके पीछे, फिर शुरु होता है मोल भाव यदि आपके पास मानक के अनुरुप कागजात नही है तो मोल २५० रु० बिना किसी प्रमाण के कर्मचारियो के मिली भगत से सारे अवैध काम होता है । इस कार्यालय से गौरतलब हो कि डी.एल. को एक पहचान पत्र के रुप मे पूरे देश मे मान्यता है फिर भी दस बीस के चक्कर मे ये दलाल कर्मचारियो की मिलीभगत से देश की सुरक्षा मे सेंध लगाने से गुरेज नही करते है ।
देश मे हो रही लगातार आंतकवादी गतिविधियो से भी सबक न लेकर ये कर्मचारी देश की आन्तरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड करते नजर आ रहे है । हर एक काउन्टर धांधली का शिकार है यह कार्यालय यहां तक कि बिना दलालो के माध्यम से आप कार्यलय मे कोई कागजात न ही बनवा सकते है । इस बारे मे नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि इस दलालो के माध्यम से ही अधिकारियो तक पैसा पहुंचता है ।
ये रकम पूर्व निर्धारित होती है और परिवहन अधिकारियो की यही कमाई होती है । दलालो के वर्चस्व के बारे मे पूछने पर उसने बताया कि जो साहब तक पैसा पहुंचाता है जाहिर है कि साहब उसी की सुनेगे अगर आप पैसा देते है तो आपका लाइसेन्स आसानी से बन जायेगा और अगर सरकारी फीस तक आप सीमित होते है तो तमाम प्रव्रिहृयाओ से आप को गुजरना पडेगा ।
इस कर्मचारी की बातो ने तो अधिकारियो की भ्रष्ट व्रिहृयाकलापो की कलई खोल दी । सबसे अहम बात तो यह है कि पैसे की अवैध कमाई के पीछे ये लोग सुरक्षा को भी ताक पर रख रहे है । ये कोई पहली बार नही है कि इस कार्यालय की भ्रष्ट व्रिहृयाकलाप सामने आयी है बल्कि इसके पहले भी यह कलई कई बार खुल चुकी है लेकिन प्रशासन की आंखो से नीद नही गायब हो रही है शायद प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार है । फिलहाल देश की सुरक्षा मे सेंध लगा रहे इन अधिकारियो और कर्मचारियो को किसी की भी सुध नही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव होगंे गोण्डा के नये पुलिस अधीक्षक

Posted on 06 February 2013 by admin

शासन द्वारा श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक आगरा को गोण्डा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। गोण्डा में अभी तक कार्यरत रहे पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत कुमार राना को स्थानान्तरित कर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्व किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री हरि नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी गोरखपुर को गोण्डा के पद पर किया गया स्थानान्तरण शासन द्वारा निरस्त कर उक्त तैनाती की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य बीमा योजना की समस्याओं को दूर करें-मण्डलायुक्त

Posted on 06 February 2013 by admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत बी0पी0एल0 कार्ड धारकों के परिवारों को मण्डल के जनपदों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाये जा रहे कार्डस में आ रही समस्याओं की जांच के लिए अपर निदेशक, स्वास्थ्य को व्यापक जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

मण्डल के जनपदों में बीमा योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने उक्त निर्देशजारी किये।

मण्डलायुक्त ने जनपद मैनपुरी की स्थिति पर विशेष रूप से अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीमा प्रदाता कम्पनी रायल सुन्दरम् को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी।

बैठक में अवगत कराया गया कि मैनपुरी में मात्र 33 प्रतिशत पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है जबकि आगरा और मथुरा में यह प्रतिशत 45.11 तथा 51.37 तक रहा है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये ताकि योजना के पात्र लोग लाभान्वित हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करायें-सी0एम0ओ0

Posted on 06 February 2013 by admin

जनपद में खसरा(मिजिल्स) प्रतिरक्षण अभियान 1 फरवरी से चल रहा है । इस अभियान के अन्र्तगत जनपद के शहर तथा  ग्रामीण क्षेत्रों में तीन सप्ताह तक 9 माह से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को खसरा (मिजिल्स) का टीका लगाया जायेगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 निर्मला यादव ने छोटे बच्चों के माता पिता को सलाह दी है कि जिन बच्चों को (0 से 10 वर्ष तक) खसरा का टीका लग चुका है और ऐसे बच्चें जिनको पहले खसरे की बीमारी हो चुकी है ऐसे सभी बच्चों को इस अभियान के दौरान टीका लगाया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि खसरा (छोटी माता/मिजिल्स) एक प्रकार की बीमारी है जोकि वायरस/एक दूसरे में खंासी एवं छीक द्वारा फैलती है, जिससे बच्चों में दस्त एवं निमोनिया होने की प्रबल सम्भावना होती है जोकि घातक बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं। इस बीमारी को मीजल्स की वैक्सीन देकर रोका जा सकता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 अनुपन भाष्कर ने बताया कि इस अभियान में बच्चों का टीकाकरण स्कूल और कम्युनिटी (समुदाय) जैसे निश्चित स्थान पर एक ही जगह किया जायेगा। अभियान के प्रथम सप्ताह में बच्चों का टीका करण स्कूलों में कराया जा रहा है,, जो छोटे बच्चें स्कूल नही जाते है उनका टीकाकरण अभियान द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में ग्राम/मोहल्लों /कम्युनिटी में निर्धारित स्थान पर कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 06 February 2013 by admin

थाना छाता क्षेत्रान्तर्गत हाईवे के पास शादी समारोह में जा रही टाटा सूमो व सामने से आ रही ट्रक में टक्कर हो गयी । टाटा सूमो में सवार 1-अन्नू उर्फ अरूण चैहान उम्र 20 वर्ष निवासी सिवाला थाना खैर जनपद अलीगढ़, 2-संस्कार उम्र 2 वर्ष निवासी साख रोड थाना साजखास जिला भिवाडी हरियाणा, 3-कु0 अंजली उम्र 2 वर्ष निवासी खेडला थाना सोहाना जनपद गुडगांव हरियाणा की मृत्यु हो गयी तथा 7 व्यक्ति घायल हो गये । घायलों को मंगला अस्पताल कोसीकला ले जाया गया जहाॅ से प्राथमिक उपचार के उपरांत दिल्ली रेफर कर दिया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा नदी में गाड़ी गिरने से बीएचयू के एमएस के छात्र की मृत्यु

Posted on 06 February 2013 by admin

थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित गंगा नदी के पीपा पुल से टाटा सफारी नं0 पीबी-11ए-6001 गंगा नदी में पलट गयी । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहंुच कर गोताखोरों की मदद से गाड़ी निकलवा ली गयी । गाड़ी में सवार डा0 राहुल शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी आगरा जो बीएचयू में एमएस कर रहे थे, का शव बरामद हुआ है । विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि गाड़ी के मालिक डा0 कार्तिक गोयल निवासी पटियाला है जो बीएचयू में एमडी कर रहे हैं, से डा0 राहुल शर्मा गाड़ी मांगकर ले गये थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योजना हमारी बेटी उसका कल योजना में भी भ्रष्टाचार की गंध आना शुरु हो गई है

Posted on 06 February 2013 by admin

जनपद के अधिकारियों को अब शायद किसी का खौफ नही है मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना हमारी बेटी उसका कल योजना में भी भ्रष्टाचार की गंध आना शुरु हो गई है ।

सपा सरकार ने अल्पसंख्यको की लड़कियो को शिक्षित बनाने मे अहम भूमिका निभाने वाली योजना हमारी बेटी उसका कल के तहत ऐसी गरीब अल्प संख्यक छात्राओं को अल्प संख्यक कल्याण विभाग द्वारा तीस तीस हजार के चेक वितरण सुनिश्चित किया गया है और सरकार ने ३० जनवरी तक पात्र छात्राओं को चेक वितरण का निर्देश भी जारी कर रखा है । मगर जनपद मे ऐसी छात्राओं के परिजन विभाग की गणेश परिव्रहृमा कर रहे है मगर विभागीय अधिकारी उनको उलझा कर योजना का लाभ देने में आज भी आना कानी कर रहे है ।

पात्रो की चर्चा मे यह बात भी सामने आई है कि चेक तभी मिलेगा जब इसके एवज मे कुछ नजराना अग्रिम पेश किया जायेगा यानि की अब गरीब बालिका के माता पिता को योजना का चेक लेने के लिए पहले साहूकार से उधार लेना पडेगा । चर्चा तो यह भी है कि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपने विभागीय कर्मियों से इतर डी०आर०डी०ए० के एक लिपिक समाज कल्याण के एक लिपिक और इस खेल मे माहिर मदरसे के एक प्राईवेट कर्मी को पात्रो  की जांच के बहाने उगाही अभियान मे लगा रखा है जो इन गरीब, अनपढ़ परिजनो को पात्रता आवेदन मे खामियां बताकर उलझाया जाता है और इसी बहाने चेक के एवज मे वसूली तक की जाने की चर्चा अब आम हो चली है ।

यही कारण है कि इस विभाग में आन डेबुटेशन पर आने वाले कर्रि्मयों की रुचि कुछ ज्यादा दिखती है जबकि विभाग मे पर्याप्त कर्मी मौजूद है । मगर अल्प संख्यक विभाग ही मलाई घर है कारण कि इस विभाग के पात्र ज्यादातर अनपढ़ गंवार होते है और झगडालू भी होते है । वैसे भी मीडिया या अन्य लोगो की निगाह स्कूलो पर तो पड़ती है मगर मदरसो अथवा इनके लिए चलाये जा रहे मिनी आई०टी०आई० तमाम निजी स्कूलो में छात्रवृत्त्ति, मानदेय, रख रखाव और संचालन के मद मे आये धन का बंदर बाट बिना किसी हल्ले गुल्ले के होता रहा है । इसी कारण अल्पसंख्यक अधिकारी चाहे जो रहे कुछ गैर विभागो के अटैच घाघ लिपिको द्वारा अपना कार्यव्रहृम बदस्तूर जारी रखा जा रहा है ।

यही कारण है कि ३० जनवरी तक पात्रो को योजना का चेक वितरित हो जाना था मगर लगभग कई सैकडा चेक भी पात्रो को नही दिये गये कारण चाहे जो हो यह तो तय है कि पात्रता में अगर कही कोई कमी है तो चेक नही करने चाहिए थे मगर सूत्र बताते है कि चेक कटे है मगर उगाही की प्रतिक्षा मे अभी तक नही बंटे है । जनता ने और पात्रो ने मुख्यमंत्री से विभाग की गोपनीय जाच की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिले में लूटपाट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, फिर लूटे गए साढ़े पांच लाख

Posted on 06 February 2013 by admin

हरदोई, के पिहानी क्षेत्र में हरियाली पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से नकाबपोश बदमाशों से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख रूपये लूट कर फरार हो गए। घटना सोमवार को 12 बजे के लगभग की है। हरियाल पेट्रोल पम्प का सेल्समैन मनोज यादव उसके साथ सुरक्षा गार्ड मैन ुद्दीन बैंक के अन्दर 555027 रूपये लेकर भारतीय स्टेट बैक में जमा करने के लिए जा रहे थे। दोनो बाइक पर सवार होकर पिहानी हरदोई मार्ग के झौनीपुरवा मोड़ पर जैसे ही पहुंचे दो बाइकोे पर सवार होकर चेहरा नकाब मंे छिपाए हुए बदमाशों ने छप्ट्आ मारकर पहले गार्ड से बन्दूक छीनने का प्रयास किया। छीना छपटी मंे उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। गार्ड ने सम्भल कर फायरिंग भी की। जबाव में लुटेरों ने पिस्तौल से फायरिंग की। इसी बीच दूसरे लुटेरे ने सेल्समैन से बैग छीनकर सभी फरार हो गए। सूचना पर कार्रवाहक थानाध्यक्ष महादेव फोर्स के साथ पहुंचे उनकी सूचना पर एएसपी और सीओ भी घटना स्थल पर जा पहुंचें। प्रथम दृष्टया सुरक्षागार्ड को दोषी मानते हुए पुलिस ने संदेह जनक मानने पर उसे लेकर कोतवाली आए वारदात पर अपराधियों के विषय मंे पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला। लगता है जैसे अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दे रखी। पिछले पांच दिनों में छः वारदातंे एक प्रकार की मिसाल बन गए। एसएसपी आरके श्रीवास्तव द्वारा सभी मामलों का वर्कआउट करने के लिए मातहतों को निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बायोमैट्रिक नामांकन एवं सहयोग सभी मिलकर करें

Posted on 06 February 2013 by admin

कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना कार्यालय में स्थित राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर के लिए बायोमैट्रिक कैम्प का शुभारम्भ करते हुए एडीएम राकेश मिश्रा द्वारा उपरोक्त बातें कही गई। इसके बाद तहसील ब्लाक एवं बूथ स्तर पर कैम्पों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सभी लोग अपना अपने परिवार का नामांकन करवाकर अन्य को भी प्रेरित करें। क्योंकि सभी नागरिकों का बायोमैट्रिक नामांकन होना जरूरी है। इसलिए नागरिक अपने साथ राशनकार्ड, वोटरकार्ड लेकर अवश्य जाएं ताकि नामांकन हो सके। सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी सदस्यों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इसलिए कैम्पों मंे विधिवत नामांकन हेतु केन्द्र सरकार की मंशानुरूप नामांकन कार्य करे। इसके लिए पांच वर्ष से ऊपर आयु के सभी सदस्यों का होना जरूरी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री के आदेश पर घोसी (मऊ) सहकारी चीनी मिल में गन्ना खरीद में अनियमितताओं की शिकायत की 24 घण्टे के अन्दर जांच

Posted on 05 February 2013 by admin

जांचोपरान्त शिकायत सही पाने पर प्रधान प्रबन्धक, मुख्य गन्ना अधिकारी, गन्ना लिपिक के अतिरिक्त सहायक चीनी आयुक्त तथा सचिव गन्ना समिति तत्काल प्रभाव से निलम्बित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर घोसी (मऊ) सहकारी चीनी मिल में गन्ना खरीद में हो रही अनियमितताओं की 24 घण्टे के अन्दर जांच के आदेश दिए थे। इन अनियमितताओं की जांचोपरान्त शिकायतें सही पाने पर प्रधान प्रबन्धक श्री हृदयराम, मुख्य गन्ना अधिकारी श्री रामजी सिंह, गन्ना लिपिक श्री राजेन्द्र सिंह के अतिरिक्त सहायक चीनी आयुक्त श्री शाहिद परवेज तथा सचिव गन्ना समिति श्री राजनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि विगत 03 फरवरी को मुख्यमंत्री आजमगढ़ जनपद के दौरे पर गए थे, जहां पर उनसे घोसी सहकारी चीनी मिल में गन्ना खरीद में हो रही अनियमितताओं की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने की थी। उन्होेंने बताया कि चीनी मिल द्वारा गरीब गन्ना किसानों का गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है, बल्कि गन्ना माफिया का गन्ना पेराई के लिए खरीदा जा रहा है। साथ ही, भुगतान में भी अनियमितताएं की जा रही हैं।
इस प्रकरण की जांच के लिए सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक
श्री आर0पी0 अरोरा को भेजा गया। जांच में ये सभी शिकायतें सही पाई गईं और चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक और मुख्य गन्ना अधिकारी के अतिरिक्त कई अन्य लोगों की संलिप्तता इस प्रकरण में सामने आई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान प्रबन्धक, मुख्य गन्ना अधिकारी, गन्ना लिपिक के अतिरिक्त सहायक चीनी आयुक्त तथा सचिव गन्ना समिति को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार गन्ना किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों के खिलाफ अनियमितताआंे की शिकायतें मिलंेगी, उनके खिलाफ ऐसे ही आकस्मिक जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक सहकारी चीनी मिल संघ श्री आर0पी0 अरोरा तथा क्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त को घोसी सहकारी चीनी मिल में कैम्प कर सभी अनियमितताओं को रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गरीब गन्ना किसानों का हक न मारा जा सके। चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक का कार्य ए0डी0एम0 को सौंपा गया है, जबकि गन्ने का काम जिला गन्ना अधिकारी करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in