Archive | राज्य

परियोजना का लाभ नौनिहालो को नही मिल रहा है आंगनबाडी केन्द्रो की दशा दयनीय है

Posted on 11 February 2013 by admin

मोतिगरपुर क्षेत्र मे बाल विकास परियोजना का लाभ नौनिहालो को नही मिल रहा है आंगनबाडी केन्द्रो की दशा दयनीय है ।
बच्चो को पका भोजन देने की योजना भी कागजो तक सीमित है स्थानीय बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाडी केन्द्रो पर पुष्टाहार के अलावा हांटकुक योजना संचालित है ।
योजना का उदद्ेश्य तीन से छरू वर्ष के बच्चो को आंगनबाडी केन्द्रो पर पौष्टिक आहार देकर उनको पूर्व की शिक्षा देना है । साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओ को इस योजना का लाभ देकर शिशु जन्म मृत्यु दर मे कमी लाने का प्रयास किया जाना चाहिए लेकिन यह योजना अपनी पटरी से उतर गयी है ।
बच्चो व गर्भवती, धात्री को मिलने वाला पुष्टाहार बाजारो मे बेचा जा रहा है आलम यह है कि किसी भी केन्द्रो पर बच्चो की संख्या दहाई से उहृपर नही लेकिन रजिस्टरो पर इनकी उपस्थित लगभग ३० से ४० बच्चो तक रहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता इलाके के क्षेत्रो मे झोलाछाप डाक्टरो की बाढ़ है

Posted on 11 February 2013 by admin

सरकारी चिकित्सा व्यवस्था की समुचित उपाय न हाने के कारण झोलाछाप डाक्टर गरीब जनता के जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है ।
क्षेत्र मे अप्रशिक्षित झोलाछाप डाक्टर धन कमाने के कारण गरीब जनता को भ्र्रमित करते रहते है  तथा मरीज की अत्यन्त गम्भीर हालत होने पर अन्यत्र रवाना करते है ।
जिससे मरीज की हालत और भी गम्भीर हो जाती है मरीज का सही ढ़ग से इलाज न करके उसे धन कमाने के उदद्ेश्य से काफी समय तक उसके तीमारदाते को दौडाते रहते है ।
झोलाछाप डाक्टरो की इस कार्य पद्धति से प्रत्येक वर्ष अनेक मौते होती है  इलाके के क्षेत्र मे इसी प्रकार बेहद ग्रामीण अंचलो की बाजारो मे नर्सिंग होम भी चल रहे है।
जहां केवल धन की ही प्राथमिकता दी जाती है कही कही पर गर्भवती महिलाओ के इलाज के नाम पर उनके जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा है। जिससे कभी-कभी जच्चा और बच्चा दोनो की जान पर बन आती है साथ ही मेडिकल स्टोर मालिको की मिली भगत के चलते महिला चिकित्सा प्रसव के दौरान जो दवाइंया मंगवाती है ।
उनमे से अधिकतर दवाएं प्रयोग न करके दवाखाने पर रख लेती है  और उन्हे बाद मे बेच दी जाती है इन छोलाछाप डाक्टरो द्वारा मरीजो को नकली दवाइंया भी दी जाती है ।
जिससे मरीजो को किसी भी प्रकार का कोई लाभ भी नही होता है  इन डाक्टरो की सांठ गांठ के चलते मेडिकल स्टोर मलिको भी नकली दवाइंया  धडल्ले से बेचते है।
जिस पर छोलाछाप डाक्टरो का कमीशन भी निर्धारित होता है  इलाके की जनता मे झोलाछाप डाक्टरो की इस कार्य पद्धति के प्रति बहुत ही आव्रहृोश व्याप्त है ।
गरीब जनता का कहना है कि मेहनत मजदूरी करके कमाये गये धन से डाक्टर जेबे मोटी करते रहते है स्वास्थ्य विभाग को जब भी इसकी शिकायत की जाती है तो वह कार्यवाई के नाम पर कथित डाक्टरो से वसूली के अलावा कुछ भी नही होता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उर्दू टीचर बनने के लालच में सात लाख रूपये भी गवाए न नौकरी मिली न रूपया

Posted on 10 February 2013 by admin

हरदोई के मल्लावंा कस्बे में कोतवाली मोहल्ला बाजीगंज निवासी अब्दुल वहीद ने बताया कि मल्लावां कोतवाली मंे दी गई तहरीर को दिखाते हुए कहा कि श्याम पुत्र बाबूराम निवासी सेलापुर माधौगंज राजीव पुत्र नत्थूलाल रजनी पत्नी वीरेन्द्र कुमार आले हसन पुत्र रहमान निवासीगण अल्लागंज जिला सीतापुर के बहकावे में आकर हम सबने आशिफ इकबाल मोहसिन एवं शाहिद सहित छः लोगों ने सात लाख पांच हजार रूपये 27 नवम्बर 2012 को मदरसा जामियां शाह अल्लागंज शाहजहांपुर में उर्दू टीचर की नियुक्ति हेतु रूपया दिया था। लेकिन हम में से किसी को भी नौकरी नहीं लगाई गई और न ही रूपये दिए गए। अन्ततः हम सभी कोतवाली पुलिस की शरण में आकर उनके खिलाफ धारा 419, 420, 504, 506 आईपीसी धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। इन लोगांे के मुताबिक इस प्रकार की घटनाएं अक्सर मल्लावां कस्बे में होती आई है। इन टप्पेबाजों पर पुलिस कार्रवाई करे और कारगर कदम उठाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास भवन मंे सफाई कर्मी का वेतन निकलवाने हेतु सपा नेता द्वारा तोड़फोड़ उपद्रव

Posted on 10 February 2013 by admin

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह द्वारा दी गई नसीहतों का उनकी अनुयायियों पर शायद कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। तभी तो हरदोई के विकास भवन मंे एक छुटभैया नेता द्वारा खूब गदर काटा गया। अराजकता का माहौल दो घंटे तक बनाए रखा गया। अफरा-तफरी मची रही। कर्मचारियों के साथ। अभद्रता ही नहीं की गई। बल्कि अधिकारियों को गाली गलौज की भाषा में नवाजा गया। कार्यालय में रखे तेबुल के दस्तावेज फाड़े गए। उसके बाद आधा दर्जन आए सपाई रफूचक्कर हो गए। तब विकास भवन का मेन गेट बंद करके अपने नेताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के पास सभी कर्मचारी मुलाकात की और ज्ञापन दिया। उसके बाद कोतवाली जाकर पुलिस का लिखित तहरीर दी। कर्मचारियों ने बताया कि वाकया दो बजे के बाद का है। जब बावन ब्लाक का एक सपाई नेता कुलदीप यादव विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय आ धमका और रोकी गई। बावन ब्लाक के सफाई कर्मचारियों का वेतन निर्गत करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया। कर्मचारियों ने अफसरों की गैर मौजूदगी मंे होने की बात कही। तभी सपा नेता कुलदीप यादव उसका साथी मनोहरलाल अन्य साथियों के साथ अभद्र भाषा गाली गलौज का प्रयोग लिपिकों के साथ करने लगा। कनिष्ठ लिपिक कमलेश श्रीवास्तव से मारपीट करके उसके पास रखे। सरकारी दस्तावेज उनके साथियों ने फाड़ डाले। शोर शराबा सुनकर अधिकारियो ंने सिटी मजिस्ट्रेट को खबर दी। जब तक सपा अपने साथियों के साथ चला गया। सपा नेताओं के जाने पर सिटी मजिस्टेªट अरूण कुमार शुक्ला आए तब उन्हें ज्ञापन सौंपा गया और तब उन्होने जानकारी प्राप्त की। फिर सभी कर्मचारी एकत्रित होकर कोतवाली गए एवं लिखित तहरीर पुलिस को सौंपी। यह भी कहा दो दिन के अन्दर गिरफ्तारी न होने पर हम सभी सामूहिक रूप से कार्य बंद करने की हड़ताल करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन व संतरविदास नगर के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभागीय वनाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Posted on 10 February 2013 by admin

संतरविदास नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी  से स्पष्टीकरण मांगने के भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद जालौन तथा संतरविदास नगर (भदोही) के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारियों श्री ए0एन0 सिंह, सी0डी0ओ0 (जालौन) एवं श्री सुरेन्द्र सिंह सी0डी0ओ0 संतरविदास नगर (भदोही) तथा प्रभागीय वनाधिकारियों श्री एस0के0 निगम (जालौन) तथा
श्री के0सी0 गुसिया (संतरविदास नगर, भदोही) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा जनपद संतरविदास नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनपद जालौन तथा संतरविदास नगर में वर्ष 2012-13 में 31 दिसम्बर, 2012 तक मनरेगा योजना के अन्तर्गत वृक्षारोपण मद् के तहत कोई धनराशि न तो अवमुक्त की गई और न ही व्यय की गई। उन्होंने कहा कि इन दोनों जनपदों के सम्बन्धित अधिकारियों ने अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रियता बरती तथा योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के इस कृत्य को विकास के प्रति लापरवाही मानते हुए इनके विरुद्ध उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग तथा अपर मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधेड़ महिला का शव मिला

Posted on 10 February 2013 by admin

लम्भुआ - चांदा थानाक्षेत्र के शेरपुर परसरामपुर के पास रेलवे लाइन पर एक अधेड़ महिला उम्र्र लगभग ५० वर्ष का शव मिला ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदा थाना क्षेत्र के परसरामपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिला जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

155 अल्पसंख्यक छात्राओं को चेक वितरित किये

Posted on 09 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री तथा मथुरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने आज के. डी. डेन्टल कालेज मथुरा के सभागार में ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजना के तहत 155 अल्पसंख्यक छात्राओं को चेक वितरित किये।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि इस योजना के तहत अल्पसंख्यक परिवारों की कक्षा 10 पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने अथवा उसकी शादी हेतु 30 हजार रूपये की एक मुश्त सहायता दी जा रही है। योजना के तहत 36000 रूपये वार्षिक तक आय वाले अल्पसंख्यक परिवार की बेटियाॅं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी।
श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने इस अवसर पर 471 बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ते के भी चेक वितरित किये। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 4.5 हजार लाभार्थियों का चयन किया गया है। शेष बेरोजगार युवकों को धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित कर दी जयेगी। योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 1000 रूपये की दर से दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री की शादी हेतु अनुदान प्राप्त करें

Posted on 09 February 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी, एस0एस0 यादव ने अवगत कराया है कि समान वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रूपया 25546/- से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रूपया 19884/- से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी 31 मार्च, 2013 तक सम्पन्न होने वाली हो से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु 10 हजार रूपये एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु 5000/- रूपये प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी संबंधित तहसील/विकास खण्ड में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगजन कृत्रिम अंग हेतु 8 व 9 फरवरी को पंजीकरण करायें-जिलाधिकारी

Posted on 09 February 2013 by admin

जनपद के जिन विकलांगजनो को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण की आवश्यकता है, जिसके लिए आगामी 8 व 9 फरवरी 2013 को एक विशाल अंाकलन शिविर का आयोजन राजकीय संकेत मूक वधिर विद्यालय विजय नगर कालोनी आगरा में किया जायेगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान नंे बताया है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं विकलांग कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के विकलांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया है कि उक्त शिविर का अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करे, जिससे अधिक से अधिक विकलांग जनांें को लाभ मिल सके।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि जनपद में निवास करने वाले ऐसे विकलांग जन जिनको अभी तक किसी संस्था या शासकीय विभाग से कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण नही मिल सका है, वे उपकरण प्राप्त करने हेतु दो फुल साइज नवीनतम फोटोग्राफ जिसमें विकलांगता प्रदर्शित हो, आय प्रमाण पत्र जो छः माह से पुराना न हो, निवास का प्रमाण पत्र राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र तथा अवयस्क की दशा में अभिभावक का राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्रीय लोग व मरीज परेशान हो रहे है

Posted on 08 February 2013 by admin

लम्भुआ - महीनो से गिटटी बिछाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ तक राष्ट्रीय मार्ग से जाने वाली सड़क का कार्य न पूर्ण होने से क्षेत्रीय लोग व मरीज परेशान हो रहे है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ मे अक्सर प्रसव पीडित महिलाएं व मरीजो का आना जाना लगा रहता है तथा तहसील मे आने जाने वाले लोग भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते है । सड़क पर गिटटी बिछाकर महीनो से छोड दिया गया है जिससे बच्चे बिकलांग प्रसव पीडित महिलाएं मरीज व अन्य लोग काफी परेशान है क्षेत्रीय लोगो ने सड़क निर्माण मे हो रही देरी के लिए रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क निर्माण किये जाने का आदेश देने की अपेक्षा की है तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ डी.पी.पाल से उचित कदम उठाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in