मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन व संतरविदास नगर के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभागीय वनाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Posted on 10 February 2013 by admin

संतरविदास नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी  से स्पष्टीकरण मांगने के भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद जालौन तथा संतरविदास नगर (भदोही) के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारियों श्री ए0एन0 सिंह, सी0डी0ओ0 (जालौन) एवं श्री सुरेन्द्र सिंह सी0डी0ओ0 संतरविदास नगर (भदोही) तथा प्रभागीय वनाधिकारियों श्री एस0के0 निगम (जालौन) तथा
श्री के0सी0 गुसिया (संतरविदास नगर, भदोही) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा जनपद संतरविदास नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनपद जालौन तथा संतरविदास नगर में वर्ष 2012-13 में 31 दिसम्बर, 2012 तक मनरेगा योजना के अन्तर्गत वृक्षारोपण मद् के तहत कोई धनराशि न तो अवमुक्त की गई और न ही व्यय की गई। उन्होंने कहा कि इन दोनों जनपदों के सम्बन्धित अधिकारियों ने अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रियता बरती तथा योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के इस कृत्य को विकास के प्रति लापरवाही मानते हुए इनके विरुद्ध उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग तथा अपर मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in