Categorized | हरदोई

उर्दू टीचर बनने के लालच में सात लाख रूपये भी गवाए न नौकरी मिली न रूपया

Posted on 10 February 2013 by admin

हरदोई के मल्लावंा कस्बे में कोतवाली मोहल्ला बाजीगंज निवासी अब्दुल वहीद ने बताया कि मल्लावां कोतवाली मंे दी गई तहरीर को दिखाते हुए कहा कि श्याम पुत्र बाबूराम निवासी सेलापुर माधौगंज राजीव पुत्र नत्थूलाल रजनी पत्नी वीरेन्द्र कुमार आले हसन पुत्र रहमान निवासीगण अल्लागंज जिला सीतापुर के बहकावे में आकर हम सबने आशिफ इकबाल मोहसिन एवं शाहिद सहित छः लोगों ने सात लाख पांच हजार रूपये 27 नवम्बर 2012 को मदरसा जामियां शाह अल्लागंज शाहजहांपुर में उर्दू टीचर की नियुक्ति हेतु रूपया दिया था। लेकिन हम में से किसी को भी नौकरी नहीं लगाई गई और न ही रूपये दिए गए। अन्ततः हम सभी कोतवाली पुलिस की शरण में आकर उनके खिलाफ धारा 419, 420, 504, 506 आईपीसी धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। इन लोगांे के मुताबिक इस प्रकार की घटनाएं अक्सर मल्लावां कस्बे में होती आई है। इन टप्पेबाजों पर पुलिस कार्रवाई करे और कारगर कदम उठाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in