Archive | राज्य

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री महेश नारायण सिंह का 11 फरवरी, 2013 को निधन

Posted on 19 February 2013 by admin

दिवंगत विधायक श्री महेश नारायण सिंह को आज उत्तर प्रदेश विधान सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने उन्हें एक योग्य एवं कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि श्री महेश नारायण सिंह सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते थे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्व0 श्री महेश नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत विधायक एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं कर्मठ नेता थे, जो अपने व्यवहार व मेहनत के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि स्व0 महेश नारायण सिंह ने लगातार गरीबों व किसानों के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के श्री हुकुम सिंह, कांगे्रस पार्टी के श्री प्रदीप माथुर तथा राष्ट्रीय लोकदल के श्री दलवीर सिंह ने अपने-अपने दलों की ओर से दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञातव्य है कि इलाहाबाद के हंडिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री महेश नारायण सिंह का 11 फरवरी, 2013 को निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुकुट बिहारी वर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर लखनऊ में भव्य स्वागत

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ 18.03.2013।

भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष  श्री मुकुट बिहारी वर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर लखनऊ में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी ने कहां कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र में बनाना देश एवं प्रदेश के लिए अति आवश्यक है, महंगाई एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता भाजपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है, कार्याकर्ताओं का आवाहन करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2014 के लिए पूरी तैयारी के साथ लग जाये।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव, राजेश कटियार, राजेन्द्र सिंह क्षेत्रीय संगठनमंत्री, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, विजय प्रताप सिंह, नीरज सिंह, शिव भूषण सिंह, विनय प्रताप सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी, राकेश श्रीवास्तव, त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील मिश्रा, रामप्रताप सिंह चैहान, रवि सिंह सिसौदिया एड0, भानू प्रताप सिंह एड0, श्यामजीत सिंह, अवधेश गुप्ता, श्रीमती सुमन शुक्ला, तेज शंकर सैनी, संजय अवस्थी, हर्ष सिंह, विक्रम सिंह, आदि अवध क्षेत्र, लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए एवं नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य करते हुए बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकतन्त्र सेनानी अब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चलायेगें अभियान

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ, 18 फरवरी

आपातकाल में डी0आई0आर0 एवं मीसा में बन्द लोकतन्त्र सेनानियों का एक प्रतिनिध सम्मेलन ओ0सी0आर0 भवन प्रागंण में लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा लोकतन्त्र सेनानियों को दी गयी सम्मान राशि का तत्काल वितरण करने की मांग की गयी।
लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविदास मेहरोत्रा ने सम्मेलन में कहा कि लोकतंत्र सेनानियों द्वारा पिछले पांच वर्षों में किये गये लगातर संघर्षों से प्रदेश में भ्रष्ट जालिम बसपा सरकार हटी थी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी। अब लोकतंत्र सेनानी श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाने के लिए जन अभियान चलायेगें।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के बाद अब व्यवस्था परिवर्तन के लिए डा0 लोहिया की सप्त क्रान्ति एवं लोकनायक जय प्रकाश नरायण की सम्पूर्ण क्रान्ति के सपनों को पूरा करने के लिए लोकतन्त्र सेनानियों को जन अभियान चलाना होगा।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि 1 अप्रैल 12 से तीन हजार रू0 मासिक करी गयी थी, लेकिन 10 माह का समय बीत जाने के बाद भी लखनऊ मण्डल सहित कई जिलों में लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया। उन्होनें बताया कि लखनऊ में शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान राशि की चेक देगें तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र सेनानियों को शाल पहनाकर सम्मानित करेगें।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि कई जिलों में लोकतन्त्र सेनानियों का रिकार्ड उपलब्ध ना होने की बात कहकर उन्हें सम्मान पेंशन राशि दिये जाने, में परेशान किया जा रहा है। जिससे लोकप्रिय सरकार की छवि खराब हो रही है, उन्होनें लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान राशि में विलम्ब करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
लोकतन्त्र सेनानियों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र सेनानियों के सम्मान से देश में लोकतन्त्र मजबूत होगा तथा लोकतन्त्र के लिए संघर्ष करने वालों को ताकत मिलेगी। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के महासंग्राम से लोकतंत्र की बहाली हुयी थी।
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा समेत राष्ट्रीय महासचिव श्री चतुर्भुज त्रिपाठी, श्री राम मिलन मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 इस्लाम अहमद फारूकी, श्री चन्द्र पाल सिंह, श्री हाकिम सिंह, श्री ओम प्रकाश पाण्डेय, श्री सत्येन्द्र नाथ श्रीवास्तव, श्री सत्यनारायण सिंह, श्री रामदीन, श्री राम मिलन मिश्र, उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह गौर, श्री विश्वनाथ सक्सेना, श्री गुरवेन्द्र तिवारी, श्री रामरतन त्रिवेदी, श्री मो0 इकराम बेग, श्री भगवानदीन राजपूत, श्री अशोक पाण्डेय ने लोकतंत्र सेनानियों के दिये गये सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महेष नारायण का निधन मेरी वैयक्तिक अपूर्णीय क्षति है -लोक निर्माण मंत्री

Posted on 19 February 2013 by admin

hanumanganjकुम्भ की बारिष से खराब हुई सड़कों को तत्काल ठीक कर लिया जाये-लोक निर्माण मंत्री

प्रदेष के लोक निर्माण मंत्री षिवपाल सिंह यादव ने हण्डिया क्षेत्र के दिवंगत विधायक महेष नारायण सिंह के निधन को पार्टी सहित अपनी वैयक्तिक क्षति बताते हुए कहा कि स्वर्गीय सिंह से मेरा परिवारिक सम्बन्ध था और उनकी सपा के प्रति निष्ठा अभूत पूर्व थी। उनके निधन से सपा ने एक ओर जहां अपना निष्ठावान, समर्पित  और पार्टी के एक सच्चे हितैषी खो दिया है, वहीं उनके निधन से मैं पूरी तरह से मर्माहत हूं।
श्री यादव ने स्वर्गीय महेष नारायण सिंह के पैतृक गांव जुनैदपुर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार से वह धैर्य से काम ले।
इससे पूूर्व लोक निर्माण मंत्री श्री यादव पुलिस लाइन में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिष से क्षतिग्रस्त हुए कुम्भ मेला क्षेत्र की सड़को और पाण्टूून पुलों को चार दिनों के भीतर ठीक कराने को निर्देष दिया। उन्होने मेले की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आस्था के आगे बारिष फीकी। कल्पवासियांे द्वारा कल्पवास पूरा करने का संकल्प

Posted on 18 February 2013 by admin

kalpwasi-13हर परिस्थिति को सहना ही कल्पवास का असली पुण्य -कल्पवासी।
गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था के संगम का अनूठा प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं। संगम नगरी में कल्पवास कर रहे कल्पवासी बीते दिन हुयी बारिष के बावजूद कुंभ मेले में रूके है। बाहर से स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालु स्नान करने के उपरान्त अपने गन्तव्य की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं, लेकिन संगम नगरी में निवास करने वाले कल्पवासी अपने दृढ़ संकल्प को लेकर अडिग है जो किसी भी परिस्थिति का सामना कर अपने पूर्ण कल्पवास के लिए तैयार है।

वर्तमान में पूरे कुंभ मेला परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 5 लाख कल्पवासी कल्पवास कर रहें है। जो हर हाल में अपना कल्पवास पूरा करने के बाद ही कुंभ मेले से प्रस्थान करेंगे। बारिष के बाद आज विभिन्न क्षेत्रों में ठहरे कल्पवासियों से बातचीत की गयी। सेक्टर नम्बर 10 में गंगा तट के पास कल्पवास करने वाले कल्पवासी कौषाम्बी जिले के पुरूषोत्तम दास केसरवानी बताते है कि वह अपनी पत्नी के साथ मकर संक्रान्ति से कल्पवास कर रहे है। अभी तक तो सब कुछ अच्छा था लेकिन कल से मौसम खराब होने की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। हम लोग रात भर जागते रहे और तम्बू की बल्ली को पकड़ कर बैठे रहे ताकि तम्बू गिर न जाय। आगे बताते है कि इंद्र देव चाहे जितना हमें परेषान करें हम लोग कल्पवास छोड़कर नहीं जायेंगे। और जो होना होगा वो तो होकर ही रहेगा। वहीं कौड़ीहार बाजार के निवासी कपिल देव त्रिपाठी बीती रात की बारिष को कल्पवास की कठिन अग्नि परीक्षा मानते है। उनका मानना है कि गंगा मईया कल्पवासियों की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में जो पास होगा वहीं पुण्य का भागी होगा, इसलिए ज्यादातर कल्पवासी अपना कल्पवास पूरा कर के ही जायेंगे।

kalpwasi-4

सेक्टर 4 में कल्पवास कर रहे चण्डीगढ़ के रहने वाले मंगत राम कहते है कि इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ का महत्व ही कुछ और है। उन्होंने कहा कि पूर्ण कल्पवास करने वाले को ही मोक्ष की प्रप्ति होती है। हम कल्पवास पूरा करके ही जायेंगे। राजस्थान के रहने वाले मनोज सिंह ने कहा कि यह सच है कि प्राकृतिक आपदा के आगे किसी का बस नहीं चलता है लेकिन इसका मतलब यह नही है कि कल्पवास को बीच में ही छोड़ दिया जाय। कुंभ मेला प्रषासन की तरफ से भी कल्पवासियों के लिए मेला क्षेत्र में पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बारिष होने के बाद तेजी से सुनिष्चित की जा रही है। कोई कल्पवासी पलायन नहीं कर रहा है।
कल्पवासी गंगा मईया की गोद में मरते दम तक रहने के लिए तैयार है। संगम नगरी में तमाम ऐसे भी कल्पवासी है जिनके घर का रास्ता कुंभ मेला से महज 10 मिनट का है लेकिन कल्पवास का पुण्य लाभ कमाने के लिए पुण्यमासी तक कल्पवास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इलाहाबाद जिले के ही कल्पवासी कमलेष तिवारी कहते है कि कुंभ मेला हर साल लगे तो भी मैं कल्पवास करता लेकिन ऐसी पावन घड़ी 12 साल बाद आयेगी। मैं कल्पवास पूर्ण करके ही जाऊंगा। इसी तरह इलाहाबाद के कल्पवासी पंकज उपाध्याय, हरिषंकर सिंह और भी ऐसे कल्पवासी है जो हर परिस्थिति का सामना करते हुए कल्पवास पूरा करना चाहते है।
kalpwasi-9कल्पवासियों की गंगा माँ के प्रति आस्था, कल्पवास पूरा करने का दृढ़ संकल्प और पुण्य लाभ कमाने की इच्छा शाक्ति अडिग है, जिसे कल्पवासी हर हाल में पूरा करना चाहते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

6.15 रू. प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा

Posted on 18 February 2013 by admin

बी. पी. एल. कार्ड धारक तीन माह दिसम्वर, 2012 व जनवरी एवं फरवरी,2013 का गेहू 45 कि. ग्रा. ( 15 कि. ग्रा. प्रति माह में) तथा 60 कि. ग्रा. चावल (20 कि. ग्रा. प्रति माह में) अपने राशन डीलर से प्राप्त करें। गेहू 4.65 रू. प्रति किलो एवं चावल 6.15 रू. प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्री शरद कुमार स्वर्णकार ने बताया कि नगर पालिका परिषद इटावा एवं जसवन्त नगर के अतिरिक्त बी. पी. एल. योजना के अन्र्तगत चिन्हित परिवारों के राशन कार्ड धारको को जिनके नाम उनके सम्बन्धित उचित दर विक्रेताओं को कार्यालय से उपलब्ध कराई गई सूची में है, वह अपनी - अपनी उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से तीन माह ( दिसम्बर,2012, जनवरी एवं फरवरी, 2013) का खाद्यान्न गेहू 15 कि. ग्रा. प्रति माह 4.65 रू. प्रति किलो ( तीन माह का गेहू 45 कि. ग्रा. कुल रू. 209.25) तथा चावल 20 कि. ग्रा. प्रति माह 6.15 रू. प्रति किलो ( तीन माह का चावल 60 कि. ग्रा. कुल रू. 369.00)की दर से प्राप्त कर लें।उचित दर विक्रेता सोमवार दिनांक 18 फरवरी, 2013 से उक्त वितरण परिवेक्षक की उपस्थिति में नियमानुसार सुनिश्चित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इटावा में लोक निर्माण मंत्री ने कई योजनाओं के चेक लाभार्थियों को वितरित किये

Posted on 18 February 2013 by admin

पांच करोड़ की रुपये की धनराशि 1635 लाभार्थियों में वितरित

shivpal-singh-yadavप्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने विभिन्न शासकीय योजनाओं यथा कन्या विद्या धन, पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां, लोकतंत्र सेनानी आदि के 1635 लाभार्थियों को लगभग 05 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये।
आज इटावा के नुमाइश मैदान के पंडाल में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में श्री यादव द्वारा किये गये चेक वितरण कार्यक्रम में कन्या विद्या धन की 872 बालिकाओं को 30-30 हजार रुपये की चेक सहित कुल 02 करोड़ 61 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई। पढ़े बेटिया-बढ़े बेटियां योजना में 248 बालिकाओं को 30-30 हजार रुपये के चेक दिये गये। हमारी बेटी-उसका कल योजना में सात बालिकाओं को 30-30 हजार रुपये के चेक दिये गये। लोकतंत्र सेनानी सम्मान योजना में जनपद के 43 लोकतंत्र सेनानियों को 03 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से दस माह के कुल 30-30 हजार रुपये के चेक प्रत्येक सेनानी को हस्तगत कराये गये।
मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से 06 व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिये गये। राष्ट्रीय बागवानी मशीनीकरण योजना में 90 किसानों को डेढ़ लाख रुपये अनुदान के साथ एक-एक ट्रैक्टर दिये गये, जिस पर कुल अनुदान एक करोड़ 35 लाख रुपये दिया गया। विकलांग कल्याण उपकरण सहायता योजना में 369 विकलांगों को विभिन्न उपकरण, ट्राइसिकिल, ब्हीलचेयर आदि निःशुल्क वितरित किये गये। इस प्रकार कुल 1635 लाभार्थियों को लगभग 05 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गयी।
shivpal-singh-yadav1चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में श्री यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गरीब बच्चियों को बड़े स्तर पर उच्च शिक्षा के लिये सहायता की जा रही है। कन्या विद्याा धन योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ़श्री अखिलेश यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने सैफई में चेक वितरित कर किया था। दूसरी बार स्वयं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने हैवरा डिग्री कालेज में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर ‘‘हमारी बेटी-उसका कल’’ योजना में चेक वितरित किये थे। आज पुनः तीसरी बार बड़े स्तर पर कन्या विद्या धन, पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां योजना के चेक वितरित हो रहे हैं। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने वाले सेनानियों को सरकार सम्मानित कर रही है, उन्हें 03 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है। सरकार किसानों को हर सम्भव सहयोग कर रही है इसी क्रम में आज 90 किसानों को एक करोड़ 35 लाख अनुदान पर 90 ट्रैक्टर दिये जा रहे हैं। विकलांगों को निःशुल्क उपकरण दिये जा रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश का तेजी से निरंतर विकास करना है। हमारा देश विश्व में काफी पीछे है, आजादी के समय देश की विश्व में जो स्थिति थी उससे आज देश और पीछे आ गया है इसे रोकना है। प्रदेश में लड़के/लड़कियां पढ़ें और रोजगार प्राप्त करंे। सरकार विभिन्न योजनायें चलाकर गरीब लड़कियों को ऊपर उठाने में सहायता कर ही है। इसी क्रम में यह योजना संचालित है। इससे हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा, प्रदेश में खुशहाली होगी। सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिये दृढ़ संकल्पित है। विकास में उत्तर प्रदेश को देश में नम्बर एक पर लाना है और देश को विश्व में नम्बर एक पर पहंुचाना हैं मेहनतकश लोगों को उनका पूरा लाभ मिले, ऐसी योजनायें लागू की जा रही हैं।
shivpal-singh-yadav2कन्या विद्या धन वितरण के इस विशाल कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के राज्य मंत्री श्री आलोक शाक्य, सांसद श्री प्रेमदास कठेरिया, विधायक श्री रघुराज सिंह शाक्य, श्रीमती सुखदेवी वर्मा एवं श्री प्रदीप कुमार यादव ने विभिन्न लाभार्थियों को चेक वितरण में सहयोग किया।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने लांकतंत्र सेनानी श्री प्रताप सिंह चैहान की बुजुर्गावस्था को देख कर मंच से उतर कर उनके पास पंडाल में जाकर उन्हें ससम्मान चेक हस्तगत किया। विकलांगों के बीच में जाकर लोक निर्माण मंत्री ने उपकरण वितरित किये। पंडाल के बाहर खड़े ट्रैक्टरों पर जाकर श्री यादव ने किसानों को ट्रैक्टर की चाभियां थमायी। लोक निर्माण मंत्री की ऐसी सहृदयता से लोग गद-गद थें। 30-30 हजार रुपये के चेक पाकर खचाखच भरे नुमाईश पंडाल में छात्राओं की खुशी का नजारा दिख रहा था। सपा सरकार की उक्त महत्वांकाक्षी योजनाओं की जोरदार सराहना हो रही है। इससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पी0गुरूप्रसाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री राजेश मोदक, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अशोक चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओ0पी0सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, जन सामान्य व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साबरमती जेल में सुरंग खुदने की घटना की हो सीबीआई जांच

Posted on 15 February 2013 by admin

जेल में ही अभियुक्तों की फर्जी एनकाउंटर की आशंका
अभियुक्तों को गुजरात से बाहर किसी जेल में रखा जाए
लखनऊ 14 फरवरी 2013

रिहाई मंच ने साबरमती जेल में बंदियों द्वारा कथित तौर पर सुरंग खोदने के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह हास्यास्पद होने के साथ-साथ शक पैदा करता है कि जेल के भीतर किस प्रकार से बंदी सुरंग खोद सकते हैं। जबकि जेल के चप्पे-चप्पे की निगरानी जेल में भीतर तैनात कारागार पुलिस बल द्वारा की जाती है।
रिहाई मंच के अध्यक्ष एडवोकेट मुहम्मद शुएब और आवामी काउंसिल के महासचिव असद हयात ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कथित तौर पर दो महीने और उससे अधिक अवधि से सुरंग खोदी जा रही थी इसका पता जिस प्रकार से जेल अधिकारियों के संज्ञान में आने की कहानी बताई जा रही है, वह गढ़ी हुई प्रतीत होती है, क्योंकि कुछ जेल सूत्रों के हवाले से छपी खबरों में बताया गया है कि 6 महीने से तो कुछ में एक महीने से सुरंग खोदने की बात बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि खोदने के बाद निकली हुई मिट्टी कितनी तादाद में थी और कहा रखी जा रही थी और किन औजारों से खोदी जा रही थी इन सभी संन्दर्भाें में अन्र्तविरोधी बातें सामने आयीं हैं। ऐसे में इन प्रश्नों की गहरी जांच होनी चाहिए कि जेल अधिकारियों द्वारा यह पहले से क्यों नहीं जाना जा सका कि कोई सुरंग खोदी जा रही है? चूंकि अभियुक्तों के विरुद्ध जेल अधिकारियों का व्यवहार पहले से ही दोषूपर्ण और पक्षपातपूर्ण रहा है, जिसके तहत उनके ऊपर ईद की नवाज के दौरान हमला और जेल में बर्बर पिटाई की घटनाएं भी होती रहीं हैं। इसलिए संभव है कि अभियुक्तों के विरुद्ध उन्हें नुकसान पहुंचाने की नियत से यह मामला बनाया गया हो।
रिहाई मंच ने कहा कि अभियुक्तों को उनके वकीलों और परिजनों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है और वे अज्ञातवास की स्थिति में जेल में बंद हैं। यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। विशेषकर इन परिस्थितियों में जब यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि राज्य एजेंसियों द्वारा इन अभियुक्तों का ब्लास्ट के मामलों में झूठा अभियोजन किया गया है, तब ऐसे में सुरंग खोदने की यह नई कथित घटना का प्रकाश में आना राज्य एजेंसियों के एक अन्य कुत्सित प्रयास के रुप में देखा जाना चाहिए कि वे नहीं चाहतीं कि इनकों न्यायालय से जमानत मिले।
रिहाई मंच ने कहा कि साबरमती में बंद अभियुक्तों की सुरक्षा खतरे में है। मुमकिन है कि जेलों में उनकी हत्यांए कर दी जाएं और उन्हें आत्महत्या या भागते हुए दिखाकर एनकाउंटर बताया जाय। यदि सुरंग खोदने की घटना राज्य एजेंसियों का एक कुत्सित प्रयास है तो इन अभियुक्तों के पक्ष में यही न्याय होगा कि इन्हें गुजरात राज्य से बाहर किसी राज्य में रखा जाए और वहीं इनके मुकदमों की सुनवाई हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेष के आठ (08) क्षेत्रीय अध्यक्ष घोशित किये

Posted on 15 February 2013 by admin

लखनऊ 14 फरवरी, 2013

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष    डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने आज पार्टी के आठ (08) क्षेत्रीय अध्यक्ष घोशित किये है। गोरखपुर क्षेत्र में उपेन्द्र षुक्ला, काषी क्षेत्र में लक्ष्मण आचार्य, अवध क्षेत्र में मुकुट बिहारी, कानपुर क्षेत्र में बालचन्द्र मिश्रा, बृज क्षेत्र में पुरूशोत्तम खण्डेलवाल, बरेली क्षेत्र में बी0एल0 वर्मा, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में बाबूराम निशाद तथा पष्चिम क्षेत्र में भूपेन्द्र सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने किया शिल्पग्राम का निरीक्षण

Posted on 15 February 2013 by admin

शिल्पग्राम में 19 से 28 फरवरी 2013 तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियो का जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा को निर्देश दिये कि भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा नही रहनी चाहिए। जल संस्थान के द्वारा पानी का पूर्ण प्रेशर न दिये जाने पर तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिल्पग्राम में पीने के पानी की व्यवस्था हेतु आर0ओ0 सिस्टम को देखा तथा लाइटिंग व्यवस्था के सम्बन्ध में पेड़ो पर भी फैंन्सी लाईटिंग कराने के निर्देश दिये शिल्पग्राम परिसर में छोटी छोटी कमियों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये । सुलभ शौचालय की तीनो यूनिटो की साफ सफाई, दुकानों को कतारों में लगाने के निर्देश दिये जिससे किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने शिल्पग्राम के विद्युत सबस्टेशन को भी देखा और टोरन्ट पावर को निर्देश दिये कि महोत्सव आयोजन के दौरान ट्रिपिंग की समस्या नही होनी चाहिए जिस पर टोरन्ट पावर के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 400-400 के0बी0 के दो ट्रान्सर्फामर संचालित रहेगें यदि बिजली जायेगी भी तो मात्र 5 मिनट के अन्दर लाईट उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने मुक्ताकाशीय मंच के सामने बैरीकेडिंग की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि व्यवस्था इस प्रकार से होनी चाहिए जिससे सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य किसी को असुविधा न हो।उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि सम्मिट के दौरान जैसी साफ सफाई व्यवस्था की गयी थी उसी प्रकार से होनी चाहिए । क्योंकि इस दौरान भी ताज महोत्सव को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आयेगें जिसपर नगर निगम के पर्यावरण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सम्मिट जैसी साफ सफाई व्यवस्था के  लिए पूरे शहर को 52 सेक्टरों में बाटां गया है।
जिलाधिकारी ने नूरजहां प्रेक्षागृह का भी निरीक्षण किया जहा पर उन्होंने अन्दर अधिक भीड़ न हो उसके लिए नागरिक सुरक्षा के वालेंटियर्स की डयूटी लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पूरे शिल्पग्राम परिसर का गहनता से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था, बेरीकेटिंग, लाइटिंग की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी(प्रो0) राधाकृष्ण, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) प्रभान्शु श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार, अपर नगर मजिस्टेªट रेखा एस0 चैहान, क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा स्वर्णजीत कौर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, शिल्पग्राम के प्रबन्धक शैलेश मिश्रा, गजल गायक सुधीर नारायण सहित विभिन्न विभागोे के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in