Archive | राज्य

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक

Posted on 05 March 2013 by admin

सुलतानपुर ।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें बारहवें राष्टीय अधिवेशन के कार्यकम की समीक्षा हुई। बैठक में सभी ने अधिवेशन की सफलता पर प्रसन्न्न्ता व्यक्त करते हुए कमियों को भविष्य में सुधारने का सुझाव दिया। कुछ सदस्यों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। जिस पर उन्हें बताया गया कि जो व्यक्ति संगठन में जितनी हिस्सेदारी रखेगा उसे उतना ही महत्व मिलेगा।
बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि सुलतानपुर इकाई के सदस्यों की नये सत्र की सदस्यता शीघ्र लेकर नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाये और होली के बाद संगठन की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में सुलतानपुर ईकाई का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न्न कराया जाय। बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक मिश्र ने हिन्दुस्तान के छायाकार राजबहादुर यादव की पिटाई मामले में संगठन की भूमिका पर जानना चाहा। जिस पर विजय विद्रोही ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता ने राय मांगी। श्री गुप्ता ने इस मामले पर कहा कि संगठन को पीडित पक्ष के साथ रहना है। यदि वह पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के स्थानान्तरण तक अपनी लडाई चाहता है तो संगठन को उसके साथ होना चाहिए।
बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील मिश्र, डॉ० आदित्य दूबे, ओम प्रकाश मिश्र, सर्वदेव तिवारी, डा० धर्मेन्द्र सिंह, नमो नरायन चैबे, दया शंकर गुप्ता, राजेश सिंह राजू, इम्तियाज रिजवी, सुरेश सिंह, महेन्द्र दूबे, नरेन्द्र द्विवेदी, राम शंकर चैरसिया  सहित संगठन के कई पत्रकार मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कूरेभार बाजार अतिव्रहृमण की गिरफत्त में

Posted on 05 March 2013 by admin

कूरेभार सुलतानपुर

कूरेभार बाजार अतिव्रहृमण की गिरफत्त में जकडता जा रहा है जिस कारण आम लोगो को काफी असुविधाओ का सामना करना पड रहा है ।
सुलतानपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित कूरेभार बाजार मे सब्जी मण्डी और टैक्सी स्टैन्ड राष्ट्रीय राजमार्ग की पटरियो पर लगने से आवागमन बाधित हो जाता है ।
अतिव्रहृमण की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना सुबह शाम विद्यालय आती जाती बालिकाओं तथा बुजुर्गो को करना पड रहा है । सब्जी मण्डी और टैक्सी स्टैण्ड सड़क पर होने की वजह से सदैव बाजार मे जाम की स्थित बनी रहती है ।
इस बावत सरकारी मशीनरी पूरी तरह से मौन साधे बैठी है और इस प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा कूरेभार क्षेत्र की समस्त जनता को उठाना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ब्लॉक अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के चलते ग्रामवासियो की समस्या के निस्तारण के लिए बनाये गये ग्राम सचिवालय निष्प्रयोज्य

Posted on 05 March 2013 by admin

भदैयां सुलतानपुर । ब्लॉक अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के चलते ग्रामवासियो की समस्या के निस्तारण के लिए बनाये गये ग्राम सचिवालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहे है। सरकार की गांव-गांव मिनी सचिवालय बनवाने की योजना तार-तार होती नजर आ रही है ।
क्षेत्र पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतो में बनाये गये ग्राम पंचायत घर या तो पशुओं का आशियाना बन चुके है या फिर जुए का अड़डा या आंगन बाड़ी कार्यकत्रियो का मीटिग हाल सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन के साथ-साथ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के आवास का भी निर्माण करवाया था लेकिन इन बने भवनो की हालत कही कही पर बिगड चुकी है अधिकांश तो ग्राम प्रधान के ही कब्जे मे है ।
मजेदार बात तो यह है कि ग्रामीणो के लिए पंचायत अधिकारी को इन्ही भवनो में रहना चहिए किन्तु उनका आज तक इनमे गृह प्रवेश तक नही हुआ ग्रामसचिवालयो की दशा पर जब सक्षम अधिकारी से बात की गयी तो उन्होने इस पर अनभिज्ञता जाहिर कर अपना पल्ला झाड लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका परिषद मे नियमो कानूनो की ऐसी तैसी कर रहा चर्चित टी०आई०

Posted on 05 March 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर की नगर पालिका परिषद मे नियमो कानूनो की ऐसी तैसी कर रहा चर्चित टी०आई० वो भी उपजिलाधिकारी ध् अधिशाषी अधिकारी की सहमति और जनकारी मे ।
गौरतलब हो को जनपद की पालिका परिषद मे वर्षो से गोलमाल के कम्प्यूटर माने जाने वाले कर निरीक्षक रियाज मोहम्मद का कार्यकाल बीते २८ फरवरी को ही समाप्त हो चुका है । मगर आज भी अपनी सीट पर डट कर बैठा है और जनपद मे चल रहे ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की बैकडेट मे रसीदे कटवा पैसा जका करवाना, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के पुराने मामलो का निस्तारण पूर्व की तिथियों मे करना आज भी जारी है जिसको पालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी भी भली भांति जानते है ।
जबकि कर्मचारी सेवा नियमावली के अनुसार अपने पटल का समस्त कार्यभार सेवा निवृति के पूर्व ही हो जाना चाहिए और उस पटल उस कार्यालय और उस सीट पर बैठने का अधिकार उस कर्मी को नही रह जाता है मगर जनपद मे तो कई दशको से अपनी उंगली पर पूरा प्रशासन नचाने वाले इस सेवा निवृत कर्मी के खिलाफ आज भी जिला प्रशासन और चेयरमैन बोलने की स्थिती मे नही है ।
आज जब मीडिया कर्मियों ने दफ्तर मे बेधडक कार्यकर रहे पूर्व टी०आई० से पूछा तो कहने लगे कि हम चार्ज बना रहे है जब पूछा गया कि चार्ज लेने वाला कोई नही दिख रहा है तो कहने लगे कि मै ऐसे ही काम करुंगा जाओ खबर छाप दो । सोचिये जरा कि ये टी०आई० जब सेवा निवृत्त्ति के बाद इतना शक्तिशाली है तो इसका शायद ही कोई कुछ कार्यवाही कर सकें वैसे भी ट्रांसपोर्ट नगर की विवादित जमीन तक पर इससे डी०एम० से शिलान्यास तक करवा लिया और यही नही आज भी उस काम्पलेक्स की सभी पत्रावलियां जमा रसीद बुकें आवेदन फार्म, लाखो की एफ०डी० व नगद धनराशि आज भी इस टी०आई० के कब्जे मे है जो कि पूर्णतया गलत है ।
यही नही इनके कार्यकाल की तमाम गोपनीय कागजात और रसीद बुके भी इन्ही के कब्जे मे है जबकि इस कर्मी के सेवा निवृति के पूर्व ही इससे महत्वपूर्ण पत्रावलियां और गोपनीय दस्तावेज का चार्ज ले लेना चाहिए था मगर अपने गलत सही कार्यो के मायाजाल मे जिला प्रशासन को भी शीशे मे उतार चुका यह कर्मी अब सरकार व शासन को भी खुलेआम अंगूठा दिखा रहा है पूर्व सभासदो व वर्तमान सभासदो ने नगर विकास मंत्री से जांच कर कडी कार्यवाही करने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिकित्सालय में उपचार के दौरान अधेड की मौत

Posted on 05 March 2013 by admin

शुकवार को बीती रात चोटहिल अवस्था मे अधेड को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना धम्मौर क्षेत्र अन्तर्गत दिखौली गांव निवासी राम कुमार यादव ४० वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद यादव शुकवार बीती रात चोटहिल अवस्था मे परिजनो ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन हेतु शव गृह भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वीडियोध्सी०डी० कैसेट लाइबे्ररी तथा चिपध्मोबाइल डाउन लोडिग संचालको के लाइसेंस की अवधि ३१ मार्च तक

Posted on 05 March 2013 by admin

जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के सभी वीडियोध्सी०डी० कैसेट लाइबे्ररी तथा चिपध्मोबाइल डाउन लोडिग संचालको को सूचित किया है कि वित्त्तीय वर्ष २०१२-१३ समाप्त होने जा रहा है । इन संचालको के लाइसेंस की अवधि ३१ मार्च तक है । २०१३-१४ के लिए लाइसेस नवीनीकरण किये जाने संबंधी नियमानुसार शुल्क दिनांक १०-०३-१३ तक राजकीय कोष मे जमा कराकर ट्रेजरी चालान की मूल प्रति प्रार्थना पत्र सहित कार्यालय मे प्रस्तुत करे ।
जनपद मे बिना लाइसेस प्राप्त किये अवैध रुप से संचालित की जा रही वीडियो सी डी लाइब्रेरियां तथा चिपध्मोबाइल डाउन लोडिग करते हुए पाये जाने पर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कथा ब्यास श्री पवन नन्दन जी दवारा श्रीमदभागवत कथा का महात्म्य श्रवण

Posted on 05 March 2013 by admin

edited-d_7176-copyजीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है । श्री मद भागवत कथा सुनने व सुनाने दोनो से इच्छित फल की प्राप्ति होती है । यह बातें अलीगंज बाजार के निकट लंगड़ी गांव मे आयोजित श्रीमदभागवत कथा के दौरान कही ।
अलीगंज के लंगड़ी गांव में आयोजित ७ दिवसीय संगीतमय कथा के प्रथम दिन कथा ब्यास श्री पवन नन्दन जी ने कथा का महात्म्य श्रवण कराया जिसमें धुंधकारी और गोकर्ण दोनो भाइयो के चरित्र पर प्रकाश डाला ।
कथा ब्यास ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा सुनने व सुनाने दोनो से फल की प्राप्ति होती है कहा कि धुंधकारी ऐसे भाई को गोकर्ण जैसे भाई ने श्रीमदभागवत की कथा सुनाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिला दिया । आगे कहते हुए आचार्य जी ने बताया कि माता पिता का सर्वोपरि स्थान है । उन्होने कहा कि एक मां अपने पुत्र को चोट लगने पर अपनी एक आंख पुत्र को देकर कुरुपवती हो गयी जिससे पुत्र अपनी मां को जीवन भर कुरुप मानता रहा और माता की मृत्यु के पश्श्चात जब उसे यह बात मां द्वारा लिखे पत्र के माध्यम से जानकारी मिली तो उसने बहुत प्रायश्श्च्ति किया ।
कथा के पश्श्चात उपस्थित लोगो ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एसपी द्वारा लम्बित विवेचनाओं को निपटाने हेतु दिया गया आदेश व्यापारियों से सहयोग की अपील

Posted on 04 March 2013 by admin

हरदोई की पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठकी की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल द्वारा लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र समाधान करने हेतु मातहतों के पेंच कसे। अपराधी तत्वों पर नजर रखने एवं टाल मटोल की नीति त्यागने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी वर्ग अपराधों की रोकथाम हेतु सहयोग मांगा। ताकि किए गए अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में सभी सीओ सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जब मिला मालिकाना हक दूर हुए सरकार से गिले सिकवे

Posted on 04 March 2013 by admin

हरदोई के शाहाबाद कस्बे मंे कांशीराम आवासीय योजना में चयनित लाभार्थियों को जब उनका अधिकार पत्र दिया गया तहसील परिसर में अधिकार पत्र प्राप्त होने के बाद सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई। अधिकार पत्र हाथ में आते ही खुशी का इजहार करके सरकार को धन्यवाद कहना नहीं भूले। तहसील परिसर में डेढ़ सौ लोगों को मालिकाना हक दिया गया। 600 आवासों की चयन प्रक्रिया 15 माह पहले प्रारम्भ हुई थी। 15 माह के अन्तराल पर यह खुशी सरकार से लाभार्थी को मिलने पर वह सुबह से ही तहसील परिसर पहुंच गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला सम्मान हेतु जागरूक होना बहुत जरूरी: जया पाठक

Posted on 04 March 2013 by admin

हरदोई के सेन्ट जेम्स सोशल सेन्टर की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ सिविल जज जया पाठक द्वारा किया गया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि समाज की नारी को अधिकार पाने हेतु जागरूक होना चाहिए। तभी समाज में लोग महिलाओं की कद्र उनकी जरूरत और महत्व से परिचित हो सकेगें। इसके लिए अपना-अपना अधिकार महिला को इज्जत पाने हेतु तभी नसीब हो पाएगा। फादर क्लोडिस का कथन है कि महत्वपूर्ण भी रहा कि महिला को अधिकार हेतु संघर्ष एवं पहचान बनाना जरूरी है। इसलिए महिला को जागरूक होना अवश्य चाहिए। महिला जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर सिस्टर बनेडिक्टा, पुष्पा, फरहज, सहित लगभग 300 महिलाएं भाग ले रहीं थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in