Archive | राज्य

मंत्री ने गिनाई सपा की उपलब्धिंया, प्रदेश को बनाया जायेगा नम्बर वन

Posted on 25 April 2013 by admin

२५ अप्रैल । सुलतानपुर विधायक के निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई व सहकारिता मंत्री शिव पाल सिंह यादव ने कहा कि किसानो को पिछले पांच सालो से पानी नही मिल रहा था । सत्ता मे आने पर सरकार ने नहरो में टेल तक पानी पहुंचा दिया और अब किसानो के खेतो तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है नहरो की सफाई न होने से किसान के खेतो तक पानी नहीं पहुंच रहा था ।
गौरतलब हो कि जिले के रक्षक सेनानी त्रिभुवन नाथ सण्डा के ८७वीं जयन्ती पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेने आये शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि उत्त्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और विकास के मुददे को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार मे आयी है । सरकार का प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का लक्ष्य है । उन्होने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश के अधिकारियों की काम न करने की मानसिकता अब बदल रही है । सरकार ने जो पांच साल मे जो वादे पूरे करने का ऐलान किया था उसे एक साल मे ही पूरा कर दिया है । पिछले पांच साल से प्रदेश मे विकास का कोई काम नही हुआ । जो अब तेजी से हो रहा है एक साल में उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में देश मे नम्बर वन पर लाना है ।
श्री यादव ने कहा कि पिछले सरकार में किसान खादो के लिए दर दर की ठोकरे खाते थे लाइन लगाने के बाद भी उन्हे खाद नही मिलती थी किन्तु सपा सरकार के आते ही किसानो को लाइन लगाने से मुक्त कर दिया गया । अब किसानो को हर समय खाद उपलब्ध है । जिसका नतीजा है कि गेंहू की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है । इसके अलावा कई जन कल्याण कारी योजनाएं चलायी जा रही है ।
मायावती द्वारा प्रदेश मे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि बसपा के पास अब कोई मुददा नही रह गया है । प्रदेश में सरकार के रहते समीक्षा के नाम पर जिलो में मायावती ने क्या किया यह सब जानते है । जिस जिले मे जाती थी सडको पर परिन्दा भी नही दिखता था । लोगो को सुनना तो दूर बसपा का विधायक भी फटकने नही पाता था । बसपा का लगातार जनाधार गिर रहा है । इसलिए अब वह अनायास बाते बोल रही है ।
उन्होने आगे कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कामयाबी मिली आने वाले लोकसभा चुनाव में भी उसी तरह से सफलता मिलेगी । अमेठी के मुददे पर उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने आख्या मांगी है । प्रयास होगा कि सुलतानपुर की पुरानी भौगोलिक स्थिति बनी रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फांसी लगाकर आत्महत्या

Posted on 25 April 2013 by admin

२५ अप्रैल । कुडवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुडवा गांव निवासी विजय पाल ३५ वर्ष पुत्र राम कुमार ने बीती रात घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली ।
प्र्राप्त जानकारी के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र के मुडवा गांव निवासी विजय पाल ने गृह कलह से तंग आकर बीती रात घर के छत पर लगे हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह परिजनो ने देखा तो उनके होश उड गये । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनाम भर लाश को पोस्टमार्टम हेतु सुलतानपुर भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तो सुनाई पड़ने लगी लोकसभा चुनाव की आहट……

Posted on 25 April 2013 by admin

२५ अप्रैल । जनपद मे लोक सभा चुनाव की आहट सुनाई पडने लगी है । पार्र्टी के नेताओं का आगमन धडाधड शुरु हो चुका है ।
बताते चले कि अब सुलतानपुर लोक सभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है ऐसा जिले मे आंगतुक नेताओं की कारो के आये दिन बज रहे हूटर से लगता है । मगर इन सबके बीच एक अज्ञात भय भी व्याप्त है वह शायद भाजपा के फायर ब्र्रांड नेता वरुण गांधी के जनपद की लोक सभा सीट की प्रत्याशिता की चर्चाओं से पैदा हो रहा है ।
वैसे तो कांग्रेस पार्टी इन सभी धमा चैकडी से अभी दूर ही है मगर सबसे ज्यादा बैचेनी प्रदेश की सत्त्ता पर पूर्ण बहुमत के काबिज सपा को हा रही है यही कारण है कि हफ्ते भर के भीतर ही सपा के दो कददावर नेता यहां पहुंचे और अपने अंदाज मे सपा सर्मथन की बात कहते नजर आये । मगर हैरत है कि यहां जनता इन सब से बेखबर ही है या बेहद चैकन्नी हो चली है ।
चूंकि बीते २०१२ के चुनाव मे उसने बडा भारी धोखा खाया है और अपनी सारी पावर भावावेश मे सपा को देकर झटका खा चुकी है और तो और इस सपा ने जनपद के मीडिया कर्मियों को भी अपने अधिकारी प्रेम के चलते हासियें पर लगा दिया है जिसका कि गैरत मंद मीडिया कर्मी समय पर मुजाहिरा भी करने से नही चूंकेगें वैसे भी एक कहावत सभी को याद है कि अंधे की लाठी एक बार ही खोती है ।
जनपद मे पत्रकारो की अस्मिता और सम्मान को जो ठेस पहुंची है उसे तो कलमकारो ने किसी तरह सह लिया मगर आने वाले समय मे सपा लोक सभा प्रत्याशी के लिये मीडिया का नजरिया काफी सोचनीय रहेगा । चूंकि जनपद की पांचो सीट पर सपा के विधायक होते हुए और उस पर भी सरकार मे होते हुए भी एक अलोकप्रिय अधिकारी को न हटवा पाना आम जनता की नजर मे वैसे भी शर्मनाक बना है । उस पर भी विपक्ष वो भी काफी दमदार क्या हस्र होगा इप सपाई जनप्रतिनिधियों का उस पर भी अन्दर खाने नही खुलेआम मीडिया का विरोध सामने आयेगा तब क्या होगा इसकी कल्पना की जा सकती है ।
जब प्रतिदिन दर्जनो अखबार एक साथ विरोधी माहौल तैयार करने मे जुटेगें तो सहज ही कल्पना की जा सकती है । अभी भी उन दंभी नेताओं को जनता और मीडिया से तालमेल सुधारने की गुंजाईस बाकी है वरना न जनता तब सुनेगी न सोचेगी । यही वही मीडिया है जनता है जिसने पूर्ववर्ती बसपा सरकार के ढांचे को एक झटके मे बैलेट की ताकत से तोडकर दिखा चुकी है अब जनता व मीडिया का टार्गेट २०१४ है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिफ्सा द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में योगदान

Posted on 24 April 2013 by admin

सिफ्सा/डिफ्सा वित्तपोषित वाउचर परियोजना ‘‘संभव’’ जनपद आगरा में अध्यक्ष, डिफ्सा/ जिलाधिकारी आगरा के कुशल निर्देशन में आगरा की 252 के सापेक्ष 196 शहरी मलिन बस्तियों में 587546 जनसंख्या में संचालित है। परियोजना का उद्देश्य शहरी मलिन बस्तियों के परिवारों के सदस्यों को प्रसव पूर्व जांच संस्थागत प्रसव, प्रसव पश्चात देखभाल, परिवार नियोजन ,व सामान्य स्वास्थ जांच सम्बन्धी गुणवत्तापूर्ण सेवायें वाउचर के माध्यम से चयनित प्राइवेट नसिंग होम्स के द्वारा प्रदान करना है।
अधिशासी सचिव/वाउचर मैनेजर, वी0एम0यू0/डिफ्सा, आगरा, पवन कुमार ने बताया कि परियोजना के अन्र्तगत 8 नर्सिंग होम्स रवि हास्पिटल, रश्मि हास्पिटल, सारस्वत हास्पिटल, नवदीप हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर, श्री कृष्ण हास्पिटल, अग्रवाल हास्पिटल, एवं गरिमा मैटर्निटी हास्पिटल, एवं अल्टाªसाउण्ड सेन्टर को चयनित किया था, जिसके सापेक्ष वर्तमान में रश्मि हास्पिटल, अग्रवाल हास्पिटल एवं गरिमा हास्पिटल एण्ड अल्टाªसाउण्ड सेण्टर, आगरा द्वारा सेवा नही दी जा रही है।
परियोजना अन्र्तगत वाउचर का वितरण एजेन्सी ‘‘डूडा’’ द्वारा किया जा रहा है, जिसमें परियोजना निदेशक के रूप में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं कार्यक्रम अधिकारी (डूडा) के निर्देशन में संभव परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कुशल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु वाउचर समन्वयक, सहायक वाउचर समन्वयक एवं प्रति दो हजार की जनसंख्या पर स्वैच्छिक सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकत्रियां (सी0एच0वी0) चयनित है, जिनके माध्यम से लाभार्थियों का चयन कर वाउचर वितरण व सेवाओं का फालोअप किया जा रहा है।
चयनित नर्सिंग होम के अलावा जिला महिला अस्पताल एवं जिला चिकित्सालय, पुरूष में कुल 405 महिला नसबन्दी एवं 56 पुरूष नसबन्दी भी परियोजना के अन्र्तगत करायी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

Posted on 24 April 2013 by admin

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 निर्मला यादव ने अवगत कराया है कि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर दिनांक 25.04.2013 को अपरान्ह 3 बजे  एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय आगरा में किया जायेगा। उन्होने गोष्ठी में सहभागिता के लिए सभी से उपस्थित होने का अनुरोध किया है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के 345 पात्र व्यक्तियों को लोहिया आवास मिलेगें-डी0एम0

Posted on 24 April 2013 by admin

डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्र्तगत चयनित ग्रामों में लोहिया ग्रामीण आवास हेतु 345 पात्र लाभार्थियों के लोहिया आवासों का निर्माण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि वर्ष 2012-13 के अन्र्तगत विकास खण्ड खन्दौली में डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम-पैसई के 8 लाभार्थियों, बाह में कंेजरा के 21, सिमराई के 15, रैपुरा भदौरिया के 5, बिक्रमपुर के 41, रामपुर चन्द्रसेनी के 71, जैतपुर कला में बिठौना कें 2, फतेहाबाद में खण्डेर के 41, मुहम्मदपुर के 2, शमशाबाद में गदौली कला के 2, फतेहपुर सीकरी में औलेन्डा के 46, तथा गोठरा के 5, अछनेरा में फतेहपुरा के 2 , बरौली अहीर में कुआंखेड़ा 1 तथा नगलानत्थू 4, जगनेर में शाहगंज के 8, तथा चाचंाद के 1, खेरागढ़ में अयेला के 56, तथा विकास खण्ड सैंया के अन्र्तगत लोहिया ग्राम वीरई के 14 पात्र लाभार्थियों को लोहिया ग्रामीण आवास हेतु चयन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 और एस0एस0पी0 ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Posted on 24 April 2013 by admin

जिला जेल में कैदियों के लिए निःशुल्क विधिक शिविर एवं मैडीकल कैम्प का आयोजन तथा छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र खोला जायेगा।
जिला मजिस्टेªट जुहैर बिन सगीर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होने जेल की सभी बैरकों का निरीक्षण कर कैदियों से रहने की व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ जल तथा खाना मिलने के सम्बन्ध में पूछताछ की । कैदियों ने बताया कि खाना समय से तथा पीने का पानी (आर0ओ0 प्लान्ट वाला) मिलता है। महिला कैदियों की बैरक के निरीक्षण में कई महिला कैदियों ने स्वास्थ परीक्षण/दवाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया तो जिलाधिकारी ने जेल में ही मैडीकल कैम्प का आयोजन कराने के निर्देश दिये। महिला कैदियों के 06 छोटे बच्चों की पढ़ाई को गम्भीरता से लेते हुए एक आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने तथा तथा कैदियों को विधिक जानकारी के लिए विधिक कैम्प का आयोजन कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी, एस0एस0पी0 ने जिला जेल के रसोई घर का निरीक्षण कर कैदियों द्वारा खाना तैयार करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय कैदियों से मुलाकात करने आये बाहरी व्यक्तियों से भी पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की समस्या से इन्कार किया। निरीक्षण के समय एस0पी0 सिटी पवन कुमार, सिटी मजिस्टेªट रामअभिलाष, अपर (नगर)मजिस्टेªट प्रथम अतुल सिंह भी साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

झपरैल घर में आग, विवाहिता गम्भीर रुप से झुलसी ।

Posted on 24 April 2013 by admin

चूल्हे की आग से झपरैल घर में आग गई जिसकी चपेट में आकर एक विवाहिता गम्भीर रुप से झुलस गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कुडवार अन्तर्गत ग्राम पूरे रामभद्र पण्डित का पुरवा निवासी संजय तिवारी के घर सुबह चूल्हे के चिन्गारी से आग लग गई । इस अग्निकाण्ड मे घर का सारा समान जल गया तथा खाना बना रही विवाहिता बुरी तरह झुलस गई । परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्म हत्या ।

Posted on 24 April 2013 by admin

बीती रात शराब के नशे में अधेड ने घर के बाहर बाग मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना दोस्तपुर क्षेत्र केउघडपुर भटपुरा निवासी राम अचल सिंह ५० वर्ष पुत्र राम नेवाज सिंह ने बीती रात शराब के नशे मे आकर घर मे उत्पात मचाने के बाद रात्रि मे घर से निकल गये । परिजनो ने सुबह घर के बाहर बाग मे शव झूल रहा था । यह देखकर परिजनो में कोहराम मच गया परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गुडिया के साथ हुये बर्बर दुष्कर्म को लेकर आव्रहृोश उफान पर ।

Posted on 24 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू के नेतृत्व मे जुटे सैकडो भाजपाइयों ने दिल्ली की बेटी गुडिया एवं प्रदेश में हो रही बलात्कार की घटना पर दिल्ली व केन्द्र सरकार के खिलाफ आव्रहृोश व गुस्सा प्रकट करने के लिए नगर भ्रमणकर प्रदर्शन व बलात्कारी को फांसी दो के नारे लगाये ।
गुडिया के साथ हुये बर्बर दुष्कर्म को लेकर भाजपाइयों के दिल में चिंता व आव्रहृोश उफान पर था । जुलूस कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचा तथा केन्द्र व दिल्ली सरकार का पुतला फूंक कर विरोध व आव्रहृोश प्रकट किया गया । पुतला दहन के पले कार्यालय पर एकत्रित हुये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा कि दिल्ली की बर्बर दुष्कर्म की घटना व देश मे हो रही अन्य घटनायें क्षीर्ण होते संस्कारो का दुष्परिणाम है । इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है । मानवता, इंसानियत व सभ्य समाज के लिए कलंक है । आज देश आव्रहृोश व गुस्से मे है । आये हुये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभार प्रकट किया ।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि ऐसी निदंनीय घटनाओं को देखकर लगता है कि समाज मे नैतिकता विलुप्त होती जा रही है । ऐसी व्रहृूर घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है । नगर महामंत्री प्रीति शर्मा ने कहा कि बच्चीयों के साथ घ्रणित व व्रहृूर अपराध करने वालो को मौत व फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए । बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक सुधार, महिला कानून को सख्त करने एवम् गुडिया व दामिनी के दरिन्दो को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फैसला कर फांसी की सजा कर मांग की ।
बैठक में  मनोज चर्तुवेदी, जय प्रकाश तिवारी, राकेश जायसवाल, अनिल सोनी, अरविन्द यादव, विजय श्रीवास्तव, डीपी श्रीवास्तव, आशीष अग्रहरि, उहृषा निषाद, रेनू निषाद, केवला गुप्ता, शशीकान्त पाण्डेय, अजय जायसवाल, सतपाल सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डा० संतोष सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in