Archive | राज्य

जिला योजना समिति के लिये निर्धारित सदस्य

Posted on 12 June 2013 by admin

११ जून । जनपद की जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि नागरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों मे से जिला योजना समिति के लिये वर्ग वार निम्नानुसार निर्धारित सदस्य संख्या मे सदस्य सदस्यों को निर्वाचित किया जान है ।
जिसमे पिछडा वर्ग १,अनारक्षित वर्ग से १ सदस्य निर्वाचित होना है , नामांकन प्रव्रिहृया अपर उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में २२ जून १३ को ११ बजे से ४ बजे तक नामांकन उसी दिन २२ जून को ४ बजे से कार्य समाप्ति तक । २६ जून नाम वासपी अगर चुनाव हुआ तो ३० जून ८ बजे से ३ बजे तक उसके बाद मतगणना नामाकंन पत्र १९ जून से कलेक्ट्रेट के कक्षसंख्या ७ में मिलेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चैबीस घंटे बिजली की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री बैठे धरने पर बिजली हमारी, चैन सैफई को, नहीं चलेगा

Posted on 12 June 2013 by admin

झांसी। पारीछा के दयानंद बुटान स्टेडियम में पड़ रही रिमझिम फुहारों के बीच मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर सियासी गरमाहट ला दी है। बुंदेलखंड को चैबीस घंटे बिजली दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि बिजली हमारे हक की लड़ाई है। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की राख से हमारे खेत बंजर बनें, पानी प्रदूषित हो और बिजली का सुख सैफई व इटावा के लोग लें, ऐसा नहीं चलेगा।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह कांग्रेसी रानीमहल पर एकत्रित हुए। यहां से केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में वाहनों पर सवार होकर पारीछा पहुंचे। थर्मल पावर प्लांट के सामने आवासीय कालोनी स्थित दयानंद स्टेडियम में बने पंडाल में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर जुटी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को बुंदेलखंड का दुख दर्द दिखाई नहीं देता। झांसी व ललितपुर जिले में बिजली का उत्पादन होने के बाद भी यहां के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जिससे उद्योग धंधे दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया जब किसान को बिजली व पानी नहीं मिलेगा तो बुंदेलखंड की बदहाली कैसे दूर होगी? प्रदेश सरकार बिजली की कमी का रोना रोती है तो फिर सैफई व इटावा में 24 घंटे आपूर्ति क्यों की जाती है? क्या हम इंसान नहीं हैं, जो हमारे साथ सौतेलापन किया जा रहा है? प्लांट की धूल, राख व प्रदूषण का जहर हमें और रोशनी सैफई व इटावा को मिले, यह नहीं चलेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा विजय खैरा ने कहा कि झांसी का हक लखनऊ को नहीं छीनने देंगे।
सभा को शहर अध्यक्ष नरेश बिलहाटिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव रिछारिया, देवी सिंह कुशवाहा, जसपाल सिंह बंटी, चंद्रशेखर तिवारी, जनता दल के सत्येंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, अनिल बट्टा, शफीक मकरानी, इदरीश खान, इम्तियाज हुसैन, ब्लाक प्रमुख बबीना वीरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, बलवान सिंह यादव, राहुल रिछारिया, हरीश कपूर टीटू आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, जानकीशरण वर्मा, अनिल झा, राजेंद्र रेजा, सलिल रिछारिया, हमीदा अंजुम, अरविंद वशिष्ठ, भानू सहाय, तेज सिंह गौर, राहुल राय, नावेद खान, जमुना झा, नीता अग्रवाल, मनीराम कुशवाहा, शमीम राज, ललितपुर के जिलाध्यक्ष हरीकिशन बाबा, अमित प्रिय जैन, लल्लन महाराज, अनीता, मनोज झारखडि़या, राहुल गुप्ता, विजित कपूर, रोहित पटसारिया, शादाब आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में कानपुर- शिवपुरी हाई वे पर आंदोलनकारियों ने लगाया जाम

Posted on 12 June 2013 by admin

edited-andolan011झांसी/ बड़ागांव। बुंदेलखंड को पर्याप्त बिजली दिलाने की मांग को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ के नेतृत्व में आठ घंटे तक चले धरना- प्रदर्शन और चक्का जाम के बाद भी कोई ठोस हल नहीं निकल सका। हालांकि, केन्द्रीय मंत्री का दावा है कि जिलाधिकारी के माध्यम से शासन ने उन्हें बुंदेलखंड में 22 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया है, जबकि जिलाधिकारी ने ऐसा कोई आश्वासन देने से साफ इनकार किया है। उन्होंने यह जरूर कहा कि मंत्री की मांग को फैक्स के माध्यम से पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को भेज दिया है।
पारीछा तापीय विद्युत परियोजना के आवासीय परिसर में हजारों समर्थकों के साथ पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से धरना दे रहे केंद्रीय मंत्री को अपराह्न करीब पौने चार बजे कालोनी के मुख्य द्वार पर आंदोलनकारियों के साथ अभद्रता की खबर मिली। इस पर वह अपने समर्थकों के साथ सड़क पर आ गए और कानपुर- शिवपुरी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी उमेश नारायण पांडेय ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि जिलाधिकारी ने शासन को उनकी मांग से अवगत करा दिया है। लेकिन, आंदोलनकारी जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य और प्रशासन अधिकारियों के बीच चार दौर की वार्ता हुई। देर शाम जिलाधिकारी तनवीर जफर अली भी मौके पर पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री से जिलाधिकारी की वार्ता के बाद तकरीबन चार घंटे के बाद जाम समाप्त कर दिया गया।  edited-andolan021
केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने पत्रकारों को बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से शासन ने उन्हें आश्वस्त किया है कि बुंदेलखंड को कम से कम बाइस घंटे बिजली दी जाएगी। हालांकि, अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
दूसरी तरफ, जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने कहा है कि बिजली को लेकर हुए आंदोलन के बारे में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को अवगत कराते हुए मांग पत्र चेयरमेन को फैक्स भी कर दिया है। 22 घंटे बिजली आपूर्ति के संबंध में उन्होंने कोई आश्वासन नहीं दिया है। यह शासन स्तर पर ही संभव है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारिता पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला 16 जून को

Posted on 11 June 2013 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सुलतानपुर की ओर से पत्रकारिता का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। जिसमें पत्रकारिता एवं साहित्य के विशेषज्ञ गुणवत्त्तापूर्ण एवं खोजी खबरांे के लेखन का गुन सिखाएगें।

महांसघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने बताया कि महासंघ समय-समय पर पत्रकारों के लिए पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर पत्रकारांे को लेखन में परिपक्य बनाने का कार्य करता रहता है। इसी कड़ी में 15 व 16 जून को पत्रकारिता प्रशिक्षण की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें पंजीकरण के आधार पर पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंनें बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रुप से काशी विद्यापीठ बनारस पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डा० ओम प्रकाश सिंह, पत्रकारिता में साहित्य के अनायास प्रवेश को रोकने एवं साहित्य की जानकारी कथा समवेत के सम्पादक एवं साहित्यकार डा० शोभनाथ शुक्ल तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के विशेषज्ञ काशी प्रसाद यादव प्रशिक्षण प्रदान करेंगें ।

इस कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए 14 जून तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत व्यक्तियों को ही प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

कवि सम्मेलन का आयोजन

Posted on 11 June 2013 by admin

‘देश बेंच देने को हैं तैयार यहां व्यापारी’

इलाहाबाद। राष्ट्र्रीय प्रतिभा विकास मंच और तारिका विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में एक कवि सम्मेलन का आयोजन देवरी में  किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डा0 शम्भू नाथ त्रिपाठी अंशुल तथा संचालन जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने किया। सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण के बाद रामनाथ त्रिपाठी‘रशिकेश’  ने वीणापाणि की वन्दना प्रस्तुत किया-

कर में वीणा लिये मातु आ जाइये।

शंख पुस्तक व माला में छा जाइये।।

कवि अवध नारायण शुक्ल ‘अनगढ़’ ने अपनी हास्य कविताओं के द्वारा खूब तालियां बटोरी-

अंगनइया बीच से कुइयां, तनिक पटाइ द पिया।

हास्य व्यंग्य के पुरोधा कवि कोटेश्वर नाथ त्रिपाठी चिरकुट इलाहाबादी ने अपनी कविताओं  द्वारा श्रोताओं को लोट पोट कर दिया। -

लोग धरती को आसमान समझ लेते हैं

हम तो श्रोता को ही भगवान समझ लेते हैं।

वरिष्ठ कवि राम लखन शुक्ल ने अपनी अवधी रचनाओं की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया-

जउने दिन सिय के हरेसि हइ रवनवा उहीं हो दिन ना,

राम भइले बन जोगिया, उहीं हो दिन ना।

डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय की कविता -

अधरों का संबंध गीत से बहुत पुराना है ने कार्यक्रम को उंचाई प्रदान किया। संचालन कला के कुशल चितेरे वरिष्ठ कवि व पत्रकार जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने देश की वर्तमान व्यवस्था पर करारा व्यंग्य कसते हुए कहा-

भारत की रक्षा कैसे कर पाओगे कृष्ण मुरारी।

देश बेंच देने को हैं तैयार यहाॅं व्यापारी।।

कवि सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0 शम्भू नाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’, बालेन्दु मिश्र, सारंग तथा बैजनाथ मिश्र ‘कल्पनेश’ ने भी अपनी रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं की मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सामाजिक परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा शुक्ला ने कहा कि साहित्यकार देश के विकास को अपनी लेखनी द्वारा सही मार्गदर्शन दे सकते हैं और समाज को आइना दिखाने का काम भी बखूबी निभा सकते हैं संगठन की ओर से आगत कवियों को शाल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रोतागण एकत्र होकर काव्य गंगा में गोता लगाते रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपचार के दौरान अधेड की मौत

Posted on 09 June 2013 by admin

घर से जिला मुख्यालय आते समय बाईपास शालीमार होटल के निकट वाहन की चपेट मे आने से अधेड की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी ।

प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर पखरौली निवासी रामदीन भागर्व ५० वर्ष पुत्र माताफेर दोपहर साइकिल से घर से सुलतानपुर शहर आते समय बाईपास शालीमार होटल के निकट वाहन की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया स्थानीय लोगो ने गम्भीर रुप से घायल अधेड को जिला अस्पताल मे मौत हो गयी । घटना के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस को अपराधीयो की खुलेआम चुनौती

Posted on 09 June 2013 by admin

जनपद की पुलिस को अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे है अब तो हालात ये है कि चोर जिले के मुखिया के आवास के अगल बगल भी खुलेआम हाथ साफ कर रहे हैं ।

हैरत है कि सपा सरकार के मुखिया को न जाने सुलतानपुर की जनता से क्या चिढ़ है कि यहां के लापरवाह जन विरोधी अधिकारियों की कार्यशैली को मुस्कराते हुए नजर अंदाज कर रहे है और जनता एक के बाद एक अपराध से कराह उठी है । बेहद आश्चर्य है कि सपा मुखिया को जिले की यादव विरादरी भगवान की तरह पूजती है मगर बेहद दुख की बात है कि जनपद में सबसे ज्यादा अपराध और नुकसान यादवों को ही भोगना पड़ा है तीन यादवो का तो मर्डर तक हो गया ।

edited-dscf9721

अब सपा जिलाध्यक्ष की दुकान के बगल और पुलिस अधीक्षक के आवास से सटे अनूप संडा विधायक के चाचा रज्जन सेठ की आवासीय मार्केट है उसी मे अभिराम यादव का मोबिल का गोदाम है और चैराहे पर ओटो रिपेयर की दुकान है । बीती रात चोरो ने मोबिल गोदाम के सटर के बगल से खिसकाकर ४० पेटी मोबिल आयल जिसकी कीमत २ लाख दस हजार है व लगभग ४० हजार का आटो पार्टस आराम से उठा ले गये ।

सुबह स्थानीय लोगो द्वारा पता चलने पर यादव जी ने दुकान की हालत देखी तो सर पकड़ लिया बेचारा हीरो होण्डा की मिस्त्रायाना कर किसी तरह उसने दुकान बनाई थी अपने को सबसे ज्यादा सुरक्षित और भाग्य शाली समझता था कि एस.पी. साहब बगल में रहते है सामने बिधायक का चुनावी कार्यालय है वही सपा जिलाध्यक्ष भी लाव लश्कर समेत बैठते है । किसी बडे से बढे अपराधी की मजाल नही जो हरकत कर जाये । उस पर भी हमारी विरादरी के मशीहा अखिलेश यादव भईया की सरकार है । एक गुहार पर बात सुनी जायेगी मगर सारा गरुर अपराधियों ने एक झटके मे तोड़ दिया । यादव मिस्त्री ने कोतवाली मे चोरी की तहरीर दे दी है कोतवाल ने भी फौरी निरिक्षण कर औपचारिकता पूरी कर ली है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिछडो का हित समाजवादी पार्टी मे ही सुरक्षित - गायत्री प्रसाद प्रजापति

Posted on 09 June 2013 by admin

उत्त्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने लखनऊ से वाराणसी जाते समय अमहट मे कहा कि पिछडो का हित समाजवादी पार्टी मे ही सुरक्षित है । सपा में ही पिछडो का भला किया ।

जौनपुर जाते समय अमहट मे पिछडा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया । पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता के आवास पर पिछडे वर्ग के नेताओं से जिले मे पिछडो की स्थिति का हालचाल लिया । दस दौरान उन्होने जगंबहादुर वर्मा व माता प्रसाद प्रजापति से कहा कि जिले मे पिछडो के साथ किसी भी तरह से अन्याय नही होना चाहिए । किसी के साथ कोई अन्याय हो तो उन्हे अवगत कराया जाय । श्री प्रजापति ने कहा कि सपा से ज्यादा किसी दल ने पिछड़ो का भला नही किया । सरकार ने पिछड़े व मुस्लिमो के हितो के लिए तमाम योजनाएं चलायी । उसे पात्रो तक पहुंचना हमारे पिछड़े वर्ग के नेताओं का कर्तव्य बनता है ।

मंत्री के स्वागत मे प्रमुख रुप से जंगबहादुर वर्मा, माता प्रसाद प्रजापति, फूल चन्द्र वर्मा, मगरु राम प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, दिनेश तिवारी, हरि गोविन्द सिंह, शिव प्रसाद भार्गव, राजेन्द्र, घनश्याम अग्रहरि, राम मूरत वर्मा, जानकी प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन में प्रयुक्त भारी वाहनों का किराया प्राप्त करें-एडीएम

Posted on 09 June 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन पंचायत एवं नगरीय निकाय ने नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2012 में प्रयुक्त समस्त भारी वाहनों के स्वामियों को सूचित किया है कि वाहनों के किराये की धनराशि के चैक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय कलक्टेªट में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किराये की धनरशि का चैक प्राप्त करने हेतु वाहन अवमुक्त आदेश मूलरूप में तथा वाहन रजिस्टेªशन (आरसी) की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्यालय निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर दोषियों के विरूद्ध एफआईआर के निर्देश

Posted on 09 June 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने प्राथमिक विद्यालय पुरा शिवलाल के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग एवं निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने वाले दोषी निर्माण प्रभारी, बी0आर0सी0 कोर्डिनेटर, ग्राम प्रधान एवं ठेकेदार के विरूद्ध तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने तथा धनराशि की वसूली सुनिश्चित कराने हेतु बीएसए को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग की पुष्टि अधि0 अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि तथा उप जिलाधिकारी बाह व्दारा की गई। जांच आख्या में यह भी बताया गया है कि उक्त भवन में यदि शिक्षण कार्य किया जाता है तो बच्चों की सुरक्षा को खतरा होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in