पिछडो का हित समाजवादी पार्टी मे ही सुरक्षित - गायत्री प्रसाद प्रजापति

Posted on 09 June 2013 by admin

उत्त्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने लखनऊ से वाराणसी जाते समय अमहट मे कहा कि पिछडो का हित समाजवादी पार्टी मे ही सुरक्षित है । सपा में ही पिछडो का भला किया ।

जौनपुर जाते समय अमहट मे पिछडा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया । पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता के आवास पर पिछडे वर्ग के नेताओं से जिले मे पिछडो की स्थिति का हालचाल लिया । दस दौरान उन्होने जगंबहादुर वर्मा व माता प्रसाद प्रजापति से कहा कि जिले मे पिछडो के साथ किसी भी तरह से अन्याय नही होना चाहिए । किसी के साथ कोई अन्याय हो तो उन्हे अवगत कराया जाय । श्री प्रजापति ने कहा कि सपा से ज्यादा किसी दल ने पिछड़ो का भला नही किया । सरकार ने पिछड़े व मुस्लिमो के हितो के लिए तमाम योजनाएं चलायी । उसे पात्रो तक पहुंचना हमारे पिछड़े वर्ग के नेताओं का कर्तव्य बनता है ।

मंत्री के स्वागत मे प्रमुख रुप से जंगबहादुर वर्मा, माता प्रसाद प्रजापति, फूल चन्द्र वर्मा, मगरु राम प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, दिनेश तिवारी, हरि गोविन्द सिंह, शिव प्रसाद भार्गव, राजेन्द्र, घनश्याम अग्रहरि, राम मूरत वर्मा, जानकी प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in