Archive | राज्य

दोहरी हत्या

Posted on 29 June 2013 by admin

दिनांक 27/28-06-13 को रात्रि में थाना रानी की सराय क्षेत्रान्तर्गत
ग्राम विशुनपुर कोलापट्टी निवासी अशोक यादव उम्र 55 वर्ष व उनकी बहू
श्रीमती लक्ष्मी पत्नी अतुल की उनके घर पर अज्ञात लोगों द्वारा धारदार
हथियार से चोट पहंुचाकर हत्या कर दी गयी । इस संबंध मंे थाना रानी की
सराय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेंटियो के प्रति बदले समाज का दृष्टिकोण:डा० सुरभि शुक्ला एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा का सम्मान समारोह आज का समाज व बेंटियां संगोष्ठी सम्पन्न

Posted on 28 June 2013 by admin

विश्व की पहली निःशक्त महिला एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि हमने जो सहा वो आने वाही बेटिंया न सहें मेरी भी आलोचना हुई प्रतिभा हर बच्चे में होती है उसे अवसर की तलाश होेनी चाहिए । बेटा बेटी में भेद न करके समान अवसर की पहल होनी चाहिए आज तक जो हुआ उसे भूलकर आगे आने वाले समय में हम बुराईयों को नही आने दे यही संकल्प लेना है । आलोचनाओं को सही सदंर्भ में लेकर अपनी इच्छा शक्ति को अपने पहचान पर सकंट खडा करने की घटनाओं का जिव्रहृ करते हुए उन्होने नारियों को परीक्षा से गुजरने की हालात का जिव्रहृ किया ।
imag0098अपने गृह जिले में मिले सम्मान से अभिभूत अरुणिमा ने कहा सम्मान तो बहुत मिला मगर आज अपने परिवार से सम्मान पाकर सबसे ज्यादा खुशी हो रही है । उत्त्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदा के शिकार पिडितो को पांच लाख रुपये अपनी तरफ से दिये जाने की जानकारी देते हुए लोगो से भी इस कार्य में भागिदारी का अह्वान किया । जिला पंचायत सभागार में इंडिया इनसाइड पत्रिका द्वारा आयोजित अरुणिमा के सम्मान समारोह व आज का समाज व बेंटियां बिषयक संगोष्ठी में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डा० सुरभि शुक्ला ने कहा कि आज की बेंटियों को आशावादी होना चाहिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए संर्घष की जरुरत है समाज को भी बेंटियों के प्रति दृष्टिकोण बदलना होगा आज सभी क्षेत्रो में महिलाओं की सहभागिता है । महिलाओं पर अत्याचार वहीं होता है जहां अनपढ लोग रहते है इन्हे जागरुक करने की जरुरत है जब तक देश साक्षर नही होगा समाज की बुराईयां दूर नही होंगी । श्रीमती शुक्ला ने बेंटियों को समाज में समानता के अधिकार दिये जाने की वकालत की ।
विष्शिठ अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव ने कहा कि बहन अरुणिमा ने बेंटियों को आगे जाने की राह दिखाई है उन्हाने अपनी तरफ से उनका उत्साहवर्धन करते हुए इक्वान सौ रुपये की धनराशी देकर उनका मान बढाया ।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर सिंह ने कहा कि बेंटियो की कद्र जिस तरह होनी चाहिए वह आज समाज में नही है नारी का स्थान पहले बहुत उहृंचा था किन्तु आज वह अबला बन गई है लक्ष्मीबाई, अवनी मुखर्र्जी व प्रीतिलता वादेदार के जज्बों का जिव्रहृ किया ।  साहित्यकार कमलनयन पाण्डेय ने समाज में बेटियों की आज की स्थिति के संदर्भ में बात रखते हुए समूची स्त्री जाति की दुर्दशा पर प्रकाश डाला ।
वरिष्ठ पत्रकार राजखन्ना ने कहा कि आज बेटियां घर से निकल कर हर चुनौतियां स्वीकार कर रही है ऐसी बेटियों को अरुणिम ने हौसला दिया है जिससे हर बेटी में ऐसा करने का जज्बा आयेगा ।
भारत भारती संस्थापक सुन्दरलाल टंडन ने कहा कि पराई स्त्री में मां बेटी का रुप देखा जाय तो समाज से सारी बुराईयां दूर हो जायेगी । उन्होने संस्था की तरफ से अरुणिमा सिन्हा को सुलतानपुर रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की । के.एन.आई. महाविद्यालय में राजनिति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डा० रजंना सिंह ने कहा कि आज का सच अरुणिमा सिन्हा है नकारात्मक सोच का विरोध करने एवं स्त्री की संवेदना का आदर करने का आह्वान किया । हमें विवादास्पद संदभों को छोडकर नारी की उहृंचाई देखनी चाहिए ।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे वरिष्ठ साहित्यकार शिवमूर्रि्त ने कहा इक्कीसवीं सदी मे रहकर सोलहवीं सदी का चिन्तन लेके चल रहे है उसे बदलने की जरुरत है उन्होने कहा बडे काम बडे लोग नही करते बल्कि वही काम अगल ढंग से अलग तरह से करते है ।
गोष्ठी में डा० डी०एम० मिश्र, मथुरा प्रसाद सिंह जटायू, समाज सेवी करतार केशव यादव, राम कृष्ण जायसवाल, जगन्नाथ वर्मा, प्रो० राम सहाय यादव, पूर्व विधायक अजुर्न सिंह, अपर मुख्य अधिकारी शिव प्रकाश पाण्डेय, फिल्म निर्माता अरुण अरोडा ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर अरुणिमा सिन्हा को मुख्य अतिथि द्वारा साल उढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानीत किया गया ।  इस मौके पर रामसुन्दर यादव , आर.ए.कोविद, बी.डी.सिंह, संतोष यादव, अरुण जायसवाल, अनिल द्विवेदी, अशोक जायसवाल, उहृषा सिंह, आदि मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत गरीब व असहाय लोगों को सामग्री का वितरण

Posted on 17 June 2013 by admin

दिनांक 13.06.13 को पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र व उप सेनानायक सीआरपीएफ, क्षेत्राधिकारी ओबरा, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी, थानाध्यक्ष बभनी सहित पर्याप्त पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों के साथ जनपद की सीमा के अन्दर छत्तीगढ़ प्रान्त के निकटवर्ती सीमा क्षेत्रों में भ्रमण/काम्बिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस हर कदम उनके साथ है। उन्हें भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिये।
भ्रमण/काम्बिग के उपरान्त थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत लाम्बी के मजरा देवपुरा में कम्युनिटी पुलिसिंग कैम्प लगाकर उपस्थित गरीब व असहाय पुरूष/महिला ग्रामीणों को दैनिक वस्तुएं जैसे-125 अदद साड़ी, 100 मर्दानी धोती,  50 अदद छाता, 50 टार्च, 15 साइकिल, 150 स्कूल बैग, 150 ड्राईंग बाक्स, 150 अदद पैकेट बिस्कुट का वितरण किया गया। साथ ही देवपुरा में पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस द्वारा पैरवी एवं प्रयास कर 02 हैडपम्प भी लगवाये गये। इससे ग्रामीणों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि वे किसी के बहकावें में न आये। पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। जिससे आपकी समस्याओं के निदान हेतु पुलिस द्वारा स्वयं एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जा सके। नक्सलियों के संरचण व अपराध संबंधी कोई भी सूचना हो बिना हिचक स्थानीय पुलिस अथवा पुलिस अधीक्षक को अवगत करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष शहीद

Posted on 17 June 2013 by admin

दिनांक 14.06.13 को थानाध्यक्ष बारा को सूचना मिली कि एक इण्डिवर गाड़ी से कुछ बदमाश बरगढ रोड से जा रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बारा द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा पुलिस की गाड़ी पास आने पर फायरिंग की गयी। जिससे थानाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी की गोली लगने से मृत्यु हो गयी। बदमाश भाग गये।
पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, बांदा व मीरजापुर को अपने जनपदों में सघन चेकिंग कराकर बदमाशों की गिरफ्तारी व गाड़ी की बरामदगी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। शहीद उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ग्राम विजेठुआ थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर मूल निवासी है तथा वर्ष 2001 बैच के उ0नि0 थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लम्बे इंतजार के बाद बारिश

Posted on 17 June 2013 by admin

लम्बे इंतजार के बाद आज दोपहर आखिरकार बरसात ने दस्तक दे ही दी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे जनमानस को आज थोड़ी राहत महसूस हुई।
गर्मी की तपिश और असहनीय उमश के बीच जिस तरह आज दिन मे करीब १२ बजे हल्की बारिश का आगाज हुआ उससे लोगो ने राहत की सांस ली है । अचानक तपती धूप की जगह हल्की आंधी ने ले ली और फिर देखते ही देखते झमाझम बारिश का सुखद नजारे ने जिले वासियो की खुशी मे इजाफा कर दिया ।
हालांकि बारिश तो हल्की और कम ही हुई लेकिन बाकी दिनो की अपेक्षा पूरा दिन ठंडा रहा । एक तरफ मानसून का आगाज नगरवासियो के लिए तो सुखद है दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रो के लोग भी खुश है कि धान की फसल अब अच्छी होगी ।
कुछ भी हो मौसम मे हुए इस सुखद सकारात्मक परिवर्तन से शहर से लेकर गांव तक हर कोई खुश है और ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय से बारिश ने दस्तक दे दी है इसी तरह पूरे बारिश के मौसम मे पर्याप्त बरसात होगी । सामान्य जीवन सुखद होगा एवं खेती अच्छी होगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे तैनात सफाई कर्मी बिना काम के वेतन वसूल रहे है

Posted on 17 June 2013 by admin

जनपद मे हजारो की सख्या में तैनात सफाई कर्मी बिना काम के वेतन वसूल रहे है और उन्ही की आढ़ मे इनको मिलने वाली सफाई किट के धन को अधिकारी हडप कर रहे है ।सरकार को प्रति माह लाखो का चूना लग रहा ह ।
हैरत है कि सरकार मूक और बधिरो की भांति अपने अधिकारियों की बात पर आख मूंद कर भरोसा कर रही है उसी का नतीजा है प्रतिवर्ष करोड़ो का राजस्व नुकसान वही दूसरी ओर कई अन्य विभाग को सरकार के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कार्यव्रहृमो का संचालन कर रहे है और सरकार को मन्सूबे को शत प्रतिशत पूरा कर रहे है । उन्हे बीते दशक से मामूली मानदेय ही दिया जा रहा है उन्हे नियमित करने की कोशिश तक सपा सरकार नही कर रही है । जिले के राजस्व ग्रामो समेत ग्रामीणांचलो मे बने पंचायत घर, विद्यालय, गांव की गालियां, नाली, की सफाई के लिये बसपा सरकार ने हजारो की संख्या में सफाई कर्मी तैनात किये थे ।
मकसद चाहे जो रहा हो । इन सफाई कर्मियों को १० से १५ हजार वेतन प्रतिमाह प्रहृी में सरकार दे रही है । ये सफाई कर्मी ऐेसे है जिनका सफाई से दूर दूर का नाता नही है ये ऐसे घरो के पाल्य है जिनके घरो में स्वयं नौकर तक लगे है । जींस टी शर्ट बाईक पर लफदक चलने वाले सफाई कर्मी पैसा लेकर बना दिये गये है और आज भी ये पैसा देकर अपनी जगह काम करवाते है । स्वयं कभी घर मे झाडू नही लगाया मगर है सफाई कर्मी इनमें से ज्यादा तर अपने वेतन से हजारो रुपये बेगारी न करने के लिये डी.पी.आर.ओ. कार्यालय समेत अधिकारियों को प्रतिमाह देते है ।
कुछ खंड विकास कार्यालय पर दूसरे दूसरे कर्यो मे जुटे है कुछ कम्प्यूटर चला रहे है । तैनाती वाली जगह पर जाते ही नही इनमें कुछ महिला सफाई कर्मी है जिन्हे देखकर कह नही सकते सफाई कर्मी । इन्हे मिलने वाली वर्दी, साबुन, कूडे की गाडी, झाडू, पंजा, ब्लीचिंग पाउडर, फेनायल की वर्षो से फर्जी सप्लाई सिर्फ कागजो पर हो रही है । सफाई किट न सफाई कर्मी लेना चाहते है न महकमें के अधिकारी देना चाहते है फर्जी रिसीविंग पर हस्ताक्षर कर लाखो का गोलमाल हो रहा है ।
जबकि गांवो में मौसमी संव्रहृामण से बीमारियां फैल रही है मगर सफाई कर्मी गायब है । ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वास्तविक सफाई भर्ती करें जो कि पुस्तैनी सफाई का अनुभव रखते हो जिससे जनता का व सरकार का मंसूबे पूरे हो सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक आफ बडौदा में आग

Posted on 17 June 2013 by admin

बैंक आफ बडौदा चांदा स्थित शाखा में देर रात्रि चोरो द्वारा रुपया न लूट पाने के कारण बैंक को आग के हवाले कर दिया ।
सूत्रो के अनुसार चांदा बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा मे अज्ञात चोरो ने रुपया लूटने के उददेश्य से बैंक लूटने का प्रयास किया । रुपया का लाकर न तोड पाने के कारण चोरो ने बैंक के कागजात व कम्प्यूटर में एवं अन्य कई सामानो में आग लगा दिया जिससे बैंक में आग के कारण काफी नुकसान हुआ । बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी स्थानीय थाना में पंजीकृत कर लिया गया है । बैंक आफ बड़ौदा के लखनउहृ मण्डल स्तरीय उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपचार के दौरान किशोर की मौत

Posted on 17 June 2013 by admin

चोटहिल अवस्था मे किशोर की उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गयी ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मझवारा गांव निवासी राम जियावन का १३ वर्षीय पुत्र सुग्रीव को परिजनो ने चोटहिल अवस्था मे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

झुलसी महिला

Posted on 17 June 2013 by admin

चूल्हे पर भोजन बनाते समय गम्भीर रुप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र अन्र्तगत रुपापुर गांव निवासी निर्मला पत्नी श्रीहरख शनिवार को सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से महिला की साडी में पकडने से देखते ही देखते गम्भीर रुप से झुलस गयी । परिजनो ने गम्भीर रुप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर जिंदगी एवं मौत के बीच संघर्ष कर रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार की नीतियों से क्षुब्ध सपा

Posted on 17 June 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी में आज कई विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा देवरिया, हरिशंकर माहौर (कोरी), सासनी हाथरस से (तीन बार विधायक) और अरूण कुमार वर्मा लखीमपुर-खीरी पंचायत अध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी बसपा छोड़़कर आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविन्द, गंगा प्रसाद जी विधायक फाजिदनगर देवरिया महेन्द्र यादव एम0एल0सी0, जनमेनय सिंह विधायक रामचन्द्र पाण्डेय, अनिल सिंह, प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन, की विशेष उपस्थिति रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in