Archive | राज्य

मेगा लोक अदालत 23 जून को दीवानी में

Posted on 03 July 2013 by admin

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  चन्द प्रकाश तिवारी ने अवगत कराया है कि जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के निर्देशानुसार दिनांक 23.6.2013 रविवार को दीवानी परिसर आगरा में प्रातः 09.00 बजे पूर्वान्ह से 01ः00 बजे अपरान्ह तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Posted on 03 July 2013 by admin

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेश के अनुपालन में एवं चन्द्र प्रकाश तिवारी, सचिव/ ए.सी.जे.एम. ने निर्देशन में आज नरायच स्थित यशोदा इण्टर कालेज परिसर में 11ः00 बजे पूर्वान्ह से एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीडियेटर्स एवं रिटेनर्स, स्कूल के प्रधानाचार्य श्री यतेन्द्र कुमार सोनी, अध्यापकगण, सामाजिक कार्यकत्र्ता व सामान्य जनता उपस्थित हुए। इस शिविर का संचालन वीरेन्द्र सिंह चैधरी, सचिव सामाजिक संगठन न्यूज के द्वारा किया गया। इस शिविर के मध्य में शिविर में उपस्थित जनता के मध्य विधिक सहायता से सम्बन्धित प्रचार पत्रों का वितरण किया गया।
शिविर में मीडियेटर सूरजपाल सिंह ने मीडियेशन सेण्टर की कार्यप्रणाली के बारे में बताया और कहा कि मीडियेशन व सुलह समझौता के माध्यम से वादों के शीघ्र निस्तारण से निश्चित ही मुकदमों की संख्या में कमी लायी जा सकती है। शिविर में शासन की लाभकारी योजनाओं-आम आदमी किसान दुर्घटना बीमा योजना, जन सेवा केन्द्र कन्या विवाह एवं बेरोजगारी भत्ता योजना आदि के बारे में बताया गया। इस शिविर में किशोर अपराध से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
शिविर में मीडियेटर लक्ष्मीचंद बंसल ने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रावधानों की जानकारी दी और भरण पोषण के विषय में जानकारी दी। शिविर में उत्तर प्रदेश रेगूलेशन आॅफ मनी लेन्डिग ऐक्ट,1976 के विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गयी और बताया गया कि सात साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी अति आवश्यक स्थितियों में ही की जा सकती है। शिविर के अंत में स्कूल के प्रबन्धक शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित समस्त को धन्यवाद ज्ञापित का समापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता विकल्प के तौर पर हमे देख रही है

Posted on 03 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज कहा कि सपा, बसपा और कांगे्रस ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनता विकल्प के तौर पर हमे देख रही है। हमें भी जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसमस्याओं के लिए आगे बढ़कर संषर्घ करते हुए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा “कांगे्रस मुक्त भारत“ के निर्माण के लिए हमे बूथ को केन्द्र मानकर संगठन के विस्तार के कार्य को करना चाहिए।
श्री शाह आज मेरठ में पश्चिम क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य मानकर काम करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अब तक पार्टी का अधिकतम जितना ग्राफ रहा है उससे भी अधिक सीटे जीतकर एक नया रिकार्ड कायम करना है। इसके लिए हम सबको सुनियोजित ढ़ंग से रणनीति तैयार करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी के सांसद विधायकों से अपील की कि वे जनता से जुडी समस्याओं को लेकर निर्णायक आंदोलन चलाये। जबकि पार्टी कार्यकर्ता बूथ को केन्द्र मानकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। श्री शाह ने कहा आर्थिक स्वालंबन की प्रक्रिया में भी हमे मजबूती से काम करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरे मनोयोग से लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटकर पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करें।
bjp_meerut_baithek_1पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ तक संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में और अधिक तेजी दिखाते हुए काम करें। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित कराने के लिए अभी से रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा हमे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहना चाहिये। डा0 बाजपेयी ने पार्टी संगठन की सुदृढ़ता के लिए चलाये जा रहे धन संग्रह अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के किये जाने हर संघर्ष व आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व हमेशा उनके साथ है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में परिस्थितियां हमारे अनुकूल है। हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करा सकते है। लेकिन इसके लिए हम सब को एकजुट हो कर पूरे मनोयोग से लोकसभा  चुनावों की तैयारियों को कारगर ढ़ंग से पूरा करना चाहिए। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रामनाथ कोविंद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सहित पश्चिम क्षेत्र के अन्र्तगत आने वाली जिला ईकाईयों के जिलाध्यक्षों सहित, अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संव्रहृामक बीमारी के चपेट मे आये तीन वयस्कों ने दम तोड दिया

Posted on 03 July 2013 by admin

कुड़वार  । स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसी गांव संव्रहृामक बीमारियों के चपेट मे है जहां दो दिन के अन्दर संव्रहृामक बीमारी के चपेट मे आये तीन वयस्कों ने दम तोड दिया । स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मियों की लापरवाही से क्षेत्र मे फैल रही घातक संव्रहृामक बीमारियों से ग्रामीणो मे भारी रोष है ।
भारत सरकार संव्रहृामक बीमारियों के रोकथाम के लिए रुपया पानी की तरह बहा रही है परन्तु कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं सफाई कर्मी कागजी कोरम पूरा कर धन का बन्दर बांट कर रहे है बांसी गांव में घटित घटना जीता जागता उदाहरण है जहां गांव में तैनात सफाई कर्मी न कभी नाली व मलिन बस्तियों की सफाई की और न चूना आदि का छिडकाव किया वही स्वास्थ्य विभाग भी कभी गांव की तरफ मुंह करना मुनासिब नही समझा जिसके चलते न समुचित रुप से संव्रहृामक बीमारियों के रोक थाम के टीके लगे और न दवाइयां वितरत की गयी ।
दो दिन के अन्दर वासी गांव मे मनोज १२ वर्ष, मानव ११ वर्ष व मानस १० वर्ष संव्रहृामक बीमारी की चपेट मे आने से काल के मुंह मे समा गये । घटना की सूचना पर कागजी की नाव चलाने वाली सफाई कर्मी व स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गये तथा अचानक गांव में पहुंच गांव की रख रखाव व सफाई व्यवस्था शुरु की । ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मी व सफाई कर्मी पर तीखा प्रहार करते हुए पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दण्ड देने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिना सफाई कराये ही ठेकेदारो को भुगतान कराया जा रहा है

Posted on 03 July 2013 by admin

शारदा सहायक खण्ड पंचम तथा खण्ड १६ सिंचाई विभाग द्वारा नहरो व माइनरो एवं कुलाबो की बिना सफाई कराये ही ठेकेदारो को भुगतान कराया जा रहा है ।
सहायक अभियन्ता बी.के.सिंह, जे.ई. ज्योति तिवारी व अशोक दूबे जो खण्ड १६ मे कार्यरत से वर्तमान मे इनका स्थानान्तरण लखीमपुर जनपद मे हो गया है । और लखीमपुर मे कार्यरत है । सूत्रो के अनुसार सहायक अभियन्ता और जे.ई. की मिली भगत से नहरो, माइनरो एवं कुलाबो की सफाई का कार्य बिना कराये ही ठेकेदारो को फर्जी बिल व कार्य के आधार पर भुगतान दिया जा रहा है । अल्पिका थनवारवारी खण्ड पंचम अन्तर्गत कुलाबा पर लगभग एक वर्ष पूर्व प्रस्ताव व संस्तुति के आधार पर कुलाबे की सफाई व खुदाई का कार्य किया गया था जिसका अभी तक कोई भुगतान समिति के अध्यक्ष को नही दी गई है ।
वर्तमान सहायक अभियन्ता भुगतान करने के लिए नही तैयार है जबकि स्थानान्तरित अधिकारियों की मिली भगत से बिना समिति के प्रस्ताव कराये और किसी भी तरह के किसी माइनर एवं कुलाबो की कोई सफाई व खुदाई नही करायी गयी है इसके बावजूद ठेकेदारो को भुगतान किया जा रहा है ।
यहां तक कि विकास खण्ड दूबेपुर अन्तर्गत ग्राम लौहर पश्चिम, रामपुर, बिकना, पलिया आदि शारदा सहायक की माइनरो की पांच वर्ष मे नही कराई और न ही खुदाई ही हुई है । इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी आंख मे पटटी बांधकर कागजो का कोरम पूरा करने मे लगे है । जिससे अपने मन परन्द ठेकेदारो को शीघ्र भुगतान करके कमीशन का कार्य पूरा किया जा सकें । इतना ही नही ठेकेदारो के नाम खाता खोलकर सचालित माइनर समिति के खाते मे जाने वाली धनराशी को सीधे ठेकेदारो के खाते मे भेजने की व्यवस्था शुरु की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

असहाय परिवारो का जीना दूभर

Posted on 03 July 2013 by admin

कुड़वार  । ग्रामीण अंचलो मे निर्बल व असहाय परिवारो का जीना दूभर है । जहां गांवों के भू माफिया व दबंगो के दबंगयी से त्रस्त गरीब परिवारो का पलायन अनवरत जारी है । ग्रामीण क्षेत्रो मे कृषि भूमि जैसे लेख दस्तावेज आबादी भूमि का उपलब्ध न होने से जिसकी लाठी उसी की भैंस वाली कहानी चरितार्थ हो रही है । अधिकतर गांवो मे नाली, नाबदान, सुलभ शौचालय, उपली कण्डा, सरिया तथा रास्ता आदि आबादी भूमि पर बनाने को लेकर आये दिन विवाद होना आम बात है ।
गौरतलब हो कि विकास क्षेत्र कुडवार मे कुल साठ ग्राम पंचायतें है जिसमें कोई भी ऐसी ग्राम पंचायत नही है जहां ग्राम सभा की जमीन व आबादी भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न न हुआ हो । दर्जनो ग्राम पंचायतो मे ग्राम सभा की वेश कीमती जमीन के लेकर खूनी संघर्ष भी हो चुके है । जबकि सरकौडा, प्रतापपुर, देवलपुर, गंजेहडी, सोहगौली, बेला पश्चिम, कुडवार, अगई, धारुपुर, रवनिया पश्चिम, भगवानपुर बहुवरा, तथा नरोत्त्तम आदि ग्राम पंचायतो में बजंर परती बचत व आबादी भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद तूल पकडता जा रहा है जो किसी भी समय खूनी संघर्ष का रुप ले सकता है ।
सूत्रो के अनुसार प्रतापपुर, धरावां, गंजेहडी, हरखपुर, भण्डरा, नौगवांतीर, एवं हरखपुर ग्राम पंचायतो मे दबंगो के दबंगयी से त्रस्त कई परिवार पलायन कर गये और कुछ पलायन करने के प्रयास मे है । दिनो दिन बढते भूमि विवाद शासन प्रशासन दोनो के लिये चुनौती बनती जा रही है । ज्ञातव्य हो कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्य मंत्रित्व काल मे गांवो की हकीकत जानते हुए हकबन्दी प्रव्रिहृया लागू करने की पहल की परन्तु सपा बसपा मे टकराव के चलते सपा सरकार ज्यादा दिन तक स्थिर न रहने से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सपने अधूरे रह गये । अब जबकि प्रदेश मे पूर्ण बहुमत की सपा सरकार है और महत्वा कांक्षी मुलायम सिंह यादव के युवा लाडले अखिलेश यादव मुख्य मंत्री है वे अपने पिता के अधूरे सपने पूर्ण करने में कितना सफल होगें इन्ही बातो को लेकर क्षेत्र मे चर्चाओं की बाजार गर्म है जिन्हे मिशन २०१४ मे अपनी योग्यता की अग्नि परीक्षा देनी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट किया

Posted on 03 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के ‘‘क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी’’ ने गोविन्दनगर कानपुर के विधायक श्री सत्यदेव पचैरी के पुत्र अमित पचैरी की आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट किया है।
बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री भिखारी सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, अतुल दीक्षित, नीरज सिंह, विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रवक्ता दिलीप श्रीवस्तव, प्रदीप भार्गव, हीरो बाजपेयी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने गहरी सम्वेदना व्यक्त करते हुए, उनकी आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रंद्धाजली अर्पित की एवं उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 को औचक निरीक्षण मंे ब्लाक शमशाबाद के सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले सभी के स्थानान्तरण के निर्देश

Posted on 03 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अपरान्ह में विकास खण्ड शमशाबाद शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक मात्र कर्मचारी चैकीदार नरेन्द्र कुमार उपस्थित मिला। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र कुमार गोयल, मुन्नेश बाबू शर्मा, राकेश कुमार बंसल, बिशन सिंह, राकेश बाबू शर्मा, मदनमोहन गोस्वामी, रफीक शाह अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित स्टाफ के सम्बंध में चैकीदार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने पूरे स्टाफ की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए सभी के स्थानान्तरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर मंे पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
श्री सगीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। वहाॅं पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मनीष तिवारी ने केन्द्र की गतिविधियों के सम्बंध में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने केन्द्र में उपस्थित मरीजों के परिजनों से भी समस्याओं के सम्बंध में पूंछताछ की जिस पर सभी ने किसी परेशानी से इन्कार किया। जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली अहीर पहॅंुचे, जहाॅं पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संजीव बर्मन को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, लेकिन उनके अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। जिलाधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। केन्द्र पर स्थानीय लोगों व्दारा शिकायत की गई कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए 108 नम्बर की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए उपस्थित चिकित्साधिकारी डा0 त्रिवेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि इस सम्बंध में जांच कर वास्तविक वस्तुस्थिति से तीन दिन में अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही स्टाक रजिस्टर भी चैक किया और कुत्ता काटे के इंजेक्शनों का विवरण चैक किया।
जिलाधिकारी को ब्लाक संसाधन केन्द्र, बरौली अहीर के निरीक्षण में सह समन्वयक राजीव गुप्ता का 26 से 30 जून तक आकस्मिक अवकाश उपस्थिति पंजिका में न दर्ज होने तथा 01 व 02 जुलाई को भी अनुपस्थित होने, हरिओम दुबे, कुसुमलता खन्ना, होतीलाल निडर तथा संतोष उपाध्याय के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए को स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति बरौली अहीर का निरीक्षण किया, जहाॅं पर केवल एक कर्मचारी उपस्थित मिला। उसने बताया कि अन्य स्टाफ वसूली में गया है, लेकिन मूवमेन्ट रजिस्टर में सोरन सिंह तथा रूप सिंह का ही नाम दर्ज था। इन दोनों के अतिरिक्त अन्य अनुपस्थित स्टाफ का मूवमेन्ट रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

करकरेत्तर, राजस्व कार्य तथा विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 4 जुलाई को

Posted on 03 July 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरनाम सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 04 जुलाई को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव के अनुसार विकास प्राथमिकता कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 04 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें-डी0एम0

Posted on 03 July 2013 by admin

तहसील सदर में 154 में से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और गुणवत्ता परक होना चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि जन शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाय तो निश्चत रूप से शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर नहीं लगाने होंगे।
श्री सगीर ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का निस्तारण अधिकतम 15 दिन के अंदर होना चाहिए। सदर क्षेत्र के गांव बुढैरा निवासी विकलांग भोलाराम ने अवगत कराया कि उसके घर के सामने तालाब का पानी बहकर घर में घुस रहा है जिससे उसके परिवार को कठिनाई का सामना करना पड़  रहा है। जिलाधिकारी ने इस विकलांग की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेश को निर्देश दिये कि समस्या का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित करायें।
आज के तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 154 जन शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से जिलाधिकारी ने राजस्व की 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया। शेष 151 जन शिकायतों के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, तहसीलदार संजीव ओझा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 निर्मला यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी के0एस0 अवस्थी, विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in