Archive | राज्य

सिंचाई बन्धु की बैठक 10 जुलाई को

Posted on 10 July 2013 by admin

जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक 10 जुलाई 2013 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जायेगी। लोअर खण्ड आगरा नहर के अधि0अभियन्ता ने बताया कि बैठक में नहरों की समुचित सफाई, नहरों की कटिंग एवं पानी पहुॅचने, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, कुलाबों की व्यवस्था, राजकीय नलकूपों के संचालन, नलकूप बन्धी, सिंचाई शुल्क निर्धारण कृषकों से प्राप्त सिंचाई सम्बन्धी शिकायतों को निस्तारण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें-डी0एम0

Posted on 10 July 2013 by admin

  • तहसील सदर में 154 में से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और गुणवत्ता परक होना चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि जन शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाय तो निश्चत रूप से शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर नहीं लगाने होंगे।
श्री सगीर ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का निस्तारण अधिकतम 15 दिन के अंदर होना चाहिए। सदर क्षेत्र के गांव बुढैरा निवासी विकलांग भोलाराम ने अवगत कराया कि उसके घर के सामने तालाब का पानी बहकर घर में घुस रहा है जिससे उसके परिवार को कठिनाई का सामना करना पड़  रहा है। जिलाधिकारी ने इस विकलांग की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेश को निर्देश दिये कि समस्या का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित करायें।
आज के तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 154 जन शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से जिलाधिकारी ने राजस्व की 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया। शेष 151 जन शिकायतों के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, तहसीलदार संजीव ओझा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 निर्मला यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी के0एस0 अवस्थी, विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 ने तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण

Posted on 10 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सदर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना पुण कार्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज है कि कम से कम एक वृक्ष  अवश्य लगाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, तहसीलदार संजीव ओझा, एडवोकट अशोक चैबे सहित विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

करकरेत्तर, राजस्व कार्य तथा विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 4 जुलाई को

Posted on 10 July 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरनाम सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 04 जुलाई को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव के अनुसार विकास प्राथमिकता कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 04 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 को औचक निरीक्षण मंे ब्लाक शमशाबाद के सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले सभी के स्थानान्तरण के निर्देश

Posted on 10 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अपरान्ह में विकास खण्ड शमशाबाद शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक मात्र कर्मचारी चैकीदार नरेन्द्र कुमार उपस्थित मिला। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र कुमार गोयल, मुन्नेश बाबू शर्मा, राकेश कुमार बंसल, बिशन सिंह, राकेश बाबू शर्मा, मदनमोहन गोस्वामी, रफीक शाह अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित स्टाफ के सम्बंध में चैकीदार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने पूरे स्टाफ की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए सभी के स्थानान्तरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर मंे पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
श्री सगीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। वहाॅं पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मनीष तिवारी ने केन्द्र की गतिविधियों के सम्बंध में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने केन्द्र में उपस्थित मरीजों के परिजनों से भी समस्याओं के सम्बंध में पूंछताछ की जिस पर सभी ने किसी परेशानी से इन्कार किया। जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली अहीर पहॅंुचे, जहाॅं पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संजीव बर्मन को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, लेकिन उनके अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। जिलाधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। केन्द्र पर स्थानीय लोगों व्दारा शिकायत की गई कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए 108 नम्बर की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए उपस्थित चिकित्साधिकारी डा0 त्रिवेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि इस सम्बंध में जांच कर वास्तविक वस्तुस्थिति से तीन दिन में अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही स्टाक रजिस्टर भी चैक किया और कुत्ता काटे के इंजेक्शनों का विवरण चैक किया।
जिलाधिकारी को ब्लाक संसाधन केन्द्र, बरौली अहीर के निरीक्षण में सह समन्वयक राजीव गुप्ता का 26 से 30 जून तक आकस्मिक अवकाश उपस्थिति पंजिका में न दर्ज होने तथा 01 व 02 जुलाई को भी अनुपस्थित होने, हरिओम दुबे, कुसुमलता खन्ना, होतीलाल निडर तथा संतोष उपाध्याय के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए को स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति बरौली अहीर का निरीक्षण किया, जहाॅं पर केवल एक कर्मचारी उपस्थित मिला। उसने बताया कि अन्य स्टाफ वसूली में गया है, लेकिन मूवमेन्ट रजिस्टर में सोरन सिंह तथा रूप सिंह का ही नाम दर्ज था। इन दोनों के अतिरिक्त अन्य अनुपस्थित स्टाफ का मूवमेन्ट रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग सहायता शिविर 4 जुलाई को साकेत इण्टर कालेज शाहगंज में।

Posted on 10 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर के निर्देशानुसार इण्डियन रेडक्रास सोसायटी आगरा व्दारा 04 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाहगंज स्थित साकेत इंटर कालेज में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इण्डियन रेडक्रास सोसायटी आगरा के सचिव डा0 ए0के0 गुप्ता ने बताया कि शिविर में हड्डी रो, नेत्र रोग एवं नाक,कान,गला रोड विशेषज्ञ चिकित्सकों व्दारा विकलांग सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण, जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरसात से जल भराव से अनेक गंभीर रोगो का खतरा

Posted on 10 July 2013 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंज मे बरसात के जल भराव से दर्जनो ग्राम सभाओं मे संक्रामक रोगो के फैलने की आशंका बढ़ गई है और स्वास्थय महकमा तथा ग्राम प्रधानो के माया क्रीडा के चलते गांव में दवा वितरण व छिडकाव नही करवाया गया है । जबकि धनपतगंज के ४४ गांवो मे प्रतिगांव दस दस हजार रुपये स्वास्थ्य विभाग को दिया गया ।
और तो और स्वास्थ्य महकमें की बेखबरी का आलम यह है कि प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र मायंग यदा कदा ही खुलता है और सामुदायिक स्वास्थय उपकेन्द्र समरथपुर कभी खुलता ही नही । धनपतगंज के तराई व गैर तराई ईलाको मे बीते दिनो हुई बरसात से जल भराव से अनेक गंभीर रोगो का खतरा बढ गया है, टायफाईड, मलेरिया, डायरिया जैसे अनेक बीमारियों की चपेट मे अनके लोग आ गये है परन्तु स्वास्थ्य महकमा की नीद टूटने का नाम नही ले रही है ।
विकास क्षेत्र में ५७ ग्राम पंचायत है जिसमें ४४ गांव को शासन द्वारा प्रतिगांव दस हजार रुपया संक्रामक रोगो की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान व एन.एम. के संयुक्त खाते मे भेज दिया गया है । परन्तु माया के स्वार्थ में ग्राम प्रधान व स्वास्थय कर्मियों को दिशाहीन कर दिया है ना तो क्षेत्र के किसी गांव में दवा वितरण ही किया गया है न ब्लीचिंग का हि छिडकाव ही किया गया है ।
सूत्रो की माने तो प्रा०स्वा०केन्द्र डाक्टर विहीन है फार्मा सिस्ट नीरज व रामनाथ है दवाओं के अभाव मे मरीज आते ही नही और समुदायिक केन्द्र समरथपुर वर्षो से बन्द चल रहा है नर्स विद्योत्त्तमा सिंह की नियुक्ति होने के बावजूद क्षेत्र मे सिर्फ पोलियों की डयूटी के दिन दिखाई पडती है वही प्रा०स्वा०केन्द्र देहली बाजार मे डाक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड व्याय के होते हुए भी दवाओं का संकट रहता है केवल सिट्रीजिन, डाईक्लोपैरा, बी काम्पलेक्स टेबलेट दिया जाता है । अच्छी एंटीबायटिक बाजारो मे बेंच दिया जाता है ग्राम सभाओं में नियुक्त सफाई कर्मियो की पौ बारह है ।
ग्राम सभा पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा, कनेहटी, सतहरी, ऐंजर, देहली आदि गांव की कीचड युक्त सड़के व नालियां रोगो मं बराबर बढोत्त्तरी कर रही है । सतहरी ग्राम सभा के पूरे लगडा तिवारी व पिछैरा में नालियों की बदहाली कभी भी देखा जा सकता है क्षेत्र के शिवकरन यादव, राजमणी पाण्डेय, डा० बलराम मिश्रा, सपा नेता किशन शुक्ला, समाज सेवी कालीसहाय सिंह आदि ने जिला प्रशासन से दवा वितरण ब्लीचिंग पाउडर के छिडकाव कराने तथा सफाई कर्मियों द्वारा गांव को स्वच्छता प्रदान करने की मांग करते हुए वर्तमान अव्यवस्थाओं पर कडी कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिकित्सको की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत

Posted on 10 July 2013 by admin

जनपद का एक मात्र जिला महिला चिकित्सालय धीरे धीरे खंडहर मे तब्दील होता जा रहा है । रख रखाव का बजट का हो रहा बदंरबाट अवैध कमाई करने की होड के चलते मरीज व तिमारदार है परेशान जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के अवैध सम्बधों से बदनाम हो रही है परेशान जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के अवैध सम्बधों से बदनाम हो रही है अखिलेश सरकार धृतराष्ट्र बने सी.एम.ओ. को दिन के उजाले में भी नही दिखती अव्यवस्था ।
गौरतलब हो कि जिले का एक मात्र जिला चिकित्सालय की हालत दिन प्रतिदिन संव्रहृामक होती जा रही है । अधिकारियों व जिम्मेदारो को अवैध कमाई का बैकटीरिया पूरी तरह ग्रसित कर चुका है । चिकित्सालय मे नई कही जाने वाली बिल्डिग मे बरसात का पानी ऐसे टपक रहा है जैसे किसी देहाती पनवाडी की फूस का छप्पर यहां तक कि आप्रेसन थियेटर के अन्दर तक पानी गैलरी मे पानी वार्डो मे पानी चूने के चलते फटे पुराने टाट के गददे पूरी तरह गीले हो चुके है । वार्ड की फर्स पानी से तर बतर रहती है ।
स्नानघर व शौचालय बेहद गन्दा बदबूदार व संक्रामक है जिसमें मेजर आप्रेसन के मरीजो को आये दिन दो चार होना पड़ता है । हालय यह है कि अस्पताल के डाक्टर बिना पैसे के न तो आप्रेसन करते है न मरीज को हाथ लगाते है रविवार को महिला अस्पताल के डाक्टर दूर पर रहते है काल करने पर भी न ही आते यहां तक कि अपना मोबाईल भी बन्द कर लेते है वही दूसरी ओर नर्सिग होमो से बुलावे पर रात्रि १ बजे भी मरीज देखने चल जाते है । महिला सी.एम.एस. की हालत तो और भी ज्यादा संव्रहृामक और भयानक है ये मरीजो के साथ साथ तिमारदारो कैम्पस के दुकानदारो से दस बीस रुपये तक वसूल लेती है । बीते दिन इसने कैम्पस मे गुमटी रखवाने का पैसा तक वसूल लिया था जिसकी शिकायत राज्यमंत्री शंखलाल माझी तक की गई थी मगर अखिलेश यादव की सरकार को उन्ही के जन प्रतिनिधि पलीता लगा रहे है ऐसे लापरवाहो को न तो निलम्बित किया जाता है न बर्खास्त किया जाता है ।
कैम्पस मे प्राईवेट वार्ड की शौचालय, पानी की टोटी, कमरे समेत सभी देख रेख के अभाव मे भूत बंगला बन चुके है । अस्पताल का लेवर रुम गांदगी और अस्पताली कचरे से भरा है जहां नवजात शिशुओ का प्रतिघंटे जन्म होता है और दुनिया में कदम रखते ही नवजात एक न एक बीमारी को दूध व पानी से पहले ग्रहण कर मातृ शिशु मृत्यु दर को बढा रहा है । अस्पताल मे चहुंओर अराजकतत्वो व घूस खोरी का रावण राज्य व्याप्त है ।
आये दिन चिकित्सको की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो रही है मगर गैर जिम्मेदार सी.एम.एस. को तनिक भी परवाह नही है न ही प्रशासनन से लेकर शासन व सत्त्ता तक कोई सुनने वाला है सपा सरकार का भय व नियंत्रण पूर्ण तथा लखनउहृ व सैफई के अस्पताल तक सीमित हो चुका है जिले की जनता अपने नवजातो व प्रसूताओं की मृत्यु और स्वास्थय को लेकर पीडित है । जनता ने मुख्यमंत्री व मिस्टर क्लीन स्वास्थय मंत्री अहमद हसन से मांग की है कि जिला महिला अधीक्षिका को ईटावा या सैफई मे तैनाती देकर जनपद को मुक्ती दिलाया जायें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्यालय भ्रष्टाचार के अडडे ।

Posted on 10 July 2013 by admin

शिक्षा का मन्दिर कहे जाने वाले विद्यालय भ्रष्टाचार के अडडे बनकर छात्रो व अभिभावको की जेब ढीली कर रहे है जिस पर नियंत्रण आवश्यक है ।
शिक्षा क्षेत्र लम्भुआ तहसील के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज गोपालपुर मधैया में बच्चो व अभिभावको से जबनर मनमानी रकम वसूली जा रही है । सारे समाज को सही दिशा देने वाले विद्यालय अपना हित सर्र्वोच्च मानकर मनमानी रकम वसूल रहे है । यदि कोई छात्र मनमानी रकम नही देता तो उसे बार बार विद्यालय बुलाया जाता है ।
१२ वीं उत्त्तीर्ण छात्र उमाकान्त सिंह निवासी आनापुरन नरायनगंज ने बताया कि जब वह अपनी मार्कशीट व टी०सी० लेने गया तो उससे १००रु० टी.सी. के और १००रु० मार्कसीट के लिये गये और कहा गया कि काउण्टर साइन करवानी पडती है इसलिए फीस लगेगी । विद्यालय के प्रबन्धक प्रेमनाथ शुक्ला से उनके मोबाइल पर जब शिकायत की गई तो उन्होने कहा कि टी.सी. पर काउण्टर साइन का कुछ शुल्क लगता है तथा मार्कशीट मे ज्यादा शुल्क लिया गया है । डी.आई.ओ.यस. सुलतानपुर के दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो नम्बर मौजूद नही मिला ।
क्षेत्र का यह विद्यालय तो बानगी भर है लेकिन भ्रष्टाचार के अडडे बने कतिपय विद्यालय व प्रबन्ध तन्त्र छात्रो व अभिभावको से मनमानी शुल्क वसूल कर अपनी जेबे भर रहे है जिस पर समय रहते अंकुश लगाया जाना आवश्यक हो गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ब्रांड वैल्यू

Posted on 09 July 2013 by admin

आगरा के रीयलिटी बाजार में अंसल ब्रांड के आस-पास का कोई नहीं है। यह बात तब साबित हुई जब अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने आगरा में अपनी ग्रुप हाउसिंग परियोजना - अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स शुरू की। यह परियोजना ताज नगरी फेज प्प् में है और बाजार से इसे जो जोरदार प्रतिक्रिया मिली है उसे देखते हुए आगरा में अंसल हाउसिंग की मजबूत स्थिति को लेकर कोई शंका नहीं रह जाती है। इस परियोजना में 2ध्3ध्4 बीएचके के लक्जरी अपार्टमेंट तीन बेहद सुंदर और आकर्षक तौर पर डिजाइन किए गए टावर में रहेंगे। लोगों ने इनके प्रति जोरदार उत्साह दिखाया। भावी ग्राहकों ने परियोजना के ले आउट प्लान का अनुसार किया और प्रोजेक्ट के अंदर मुहैया कराई जाने वाली भिन्न सुविधाओं के संबंध में सवाल पूछे। खासतौर से क्लब में मिलने वाली सुविधाएं और सुरक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यवस्था के बारे में। कंपनी के अधिकारियों ने शुरुआती दिनों में अच्छी बिक्री और भविष्य के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति की रिपोर्ट की। 90 करोड़ रुपए की यह नई परियोजना 256 यूनिट की है और ताजमहल से सिर्फ 3ण्5 किलोमीटर तथा सदर बाजार से करीब 5ण्5 किमी की दूरी पर है।
आगरा में अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स पेश किए जाने के बारे में मीडिया से बातें करते हुए श्री विपिन मेहता, जीएम (मार्केटिंग) अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने कहा, “हमें आगरा में अपनी आवासीय ग्रुप हाउसिंग परियोजना, अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स पेश करने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। एक प्रमुख रीयल इस्टेट डेवलपर के रूप में अंसल हाउसिंग में हमलोग जीवन भर के लिए ऐसेट बनाने में विश्वास करते हैं। हम अपने सम्मानित ग्राहकों को गुणवत्ता और सेवा मुहैया कराने में भी विश्वास करते हैं। अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स प्रोजेक्ट अपने अधिवासियों को सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ आधुनिक जीवनशैली मुहैया कराएगी।”  अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स के साइट पर विकास के काम चल रहे हैं। इनमें गेट, सड़क, सड़क की बत्तियां, क्लब, सैम्पल फ्लैट आदि शामिल हैं और इनका निर्माण पूरी तेजी से चल रहा है और श्री मेहता का कहना है कि अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स में अपार्टमेंट खरीदना “आपके रुपए का पूरा मूल्य” देगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in