Archive | राज्य

पंचमुखी हनुमान मंन्दिर से वि हि.प. के कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकाल कर प्रदर्शन किया ।

Posted on 28 August 2013 by admin

वि.हि.प. द्वारा ८४ कोसी परिव्रहृमा के बावत देश व्यापी प्रदर्शन के आह्वाहन पर नगर के पंचमुखी हनुमान मंन्दिर से वि हि.प. के कार्यकर्ता जुलुस निकाल कर प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शनकारी गन्दानाला, सब्जी मण्डी, होते हुए बस अडडा तक जुलूस के रुप में पहुंचे जहां जुलूस को शामिल लोगो को प्रशासन द्वारा रोक लिया गया और उन्हे फैजाबाद नही जाने दिया गया । पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कारियों को कोतवाली लाये वहां से पुलिस लाइन ले गये ।
पुलिस लाइन मे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति मे लगभग २४ लोगो को अमहट जेल में भेज दिया गया । प्रदर्शन कारियों मे प्रमुख रुप से धर्म प्रकाश, मनोज, बब्लू सिंह, आशीष बिल्लू, ओम प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे और अपनी गिरफ्तारी दी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुम्बई मे महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Posted on 27 August 2013 by admin

पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है । संगठन के कार्यालय धर्मपाल काम्पलेक्स पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुम्बई मे महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घोर निन्दा करते हुए दोषियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है ।
प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि इटावा के पत्रकार सुरेन्द्र वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । बुलन्दशहर के खुर्जा निवासी पत्रकार जकाउल्ला पुत्र बकाउल्ला को अपहरण के बाद हत्या कर दी । दो पत्रकारो की हत्या पर जिलाध्यक्ष डा० आदित्य दूबे की अध्यक्षता मे दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गयी । सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला पत्रकार के दोषियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है । प्रदेश महासचिव अशोक मिश्र ने पत्रकारों पर लगातार हो रहे प्राणघातक हमले और बलात्कार की कड़ी शब्दों में भत्र्सना करते हुए इसे चैथे स्तम्भ करारा प्रहार बताया । उन्होने कहा कि जिस सरकार में लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ ही सुरक्षित नही है उसमें आम ग्रामीण अपने आपको कैसे सुरक्षित महसूस करेगा यह एक यक्ष प्रश्न है ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही, प्रदेश महामंत्री अशोक मिश्रा, अध्यक्ष आदित्य दूबे, अब्दुल सत्त्तार, दया शंकर गुप्त महामंत्री,  राकेश शर्मा, सुशील मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्रा, नमो नरायन चैबे सहित दर्जनो पत्रकार उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वेश कीमती जमीनो की दलाली

Posted on 27 August 2013 by admin

जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र की वेश कीमती जमीनो की दलाली और उसमे कोतवाली नगर की भूमिका ने नगर में कानून व्यवस्था को माखौल बना दिया है जिससे आम जनता में सपा सरकार का अस्तित्व व ला एण्ड आर्डर ही संदेहास्पद हो गया है ।
गौरतलब हो नगर के आस पास के ईलाको की सरकारी व खाते की जमीनो पर फर्जी एग्रीमेंट और बैनामें हिबानामें के जरिये कब्जा करने रंगदारी वसूली करने की बाढ आ गई है । जिसको देखो गैग बनाकर जमीनो की प्लाटिंग करना कब्जा करवाना अवैध निर्माण कराना अब सुलतानपुर का उद्योग बन गया है । उसमें कोतवाली नगर के कुछ घाघ सिपाही व दरोगाओं की पर्सनल टीमे तक बन गई है जो मौके पर पहुंच कर दोनो पक्षो को कोतवाली बुलाकर मैनेज करती है । चाहे भय से चाहे पैसे से जो नही मानते है उनसे तहरीर के आधार पर दबाव बनाया जाता है ।
वही दूसरी ओर जिले के पांचोपीरन, पयागीपुर, करौदिया, रानी की बगिया, बढैयावीर आदि जगहो पर तो पूर्वाचल के माफियाओं तक का दखल देखा गया है । जब से सपा सरकार सत्त्ता मे आई है जिला जेल में नामी गिरामी माफियाओं की मौजूदगी ने नगर के छुटभैये अराजक तत्वो को भी जमीन माफिया बना दिया है ।
बीते माह पांचोपीरन की ही एक जमीन व कर्रि्बस्तान पर कब्जे को लेकर भी पूर्व सांसद के भाईयों के बीच मारपीट व तनातनी हुई थी जिसमें पूर्वांचल के बाहुबली के गुर्गो की मय वाहन उपस्थिती सभी ने देखी थी कल की घटना में भी ताहिर के भाई पर हुए अटैक में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को नजरन्दाज नही किया जा सकता । हालात बताते है और स्थानीय लोगो की माना जाये तो हमला करने वाले नकाब पोश थे । जबकि जमीन के विवाद में विपक्षी अधिवक्ता तो खुलेआम विरोधी है और मारपीट में भी बिना मुंह ढके ही शामिल थे, नामजद थे तो सवाल उठता है कि घायल शब्बन पर हमला करने वालो ने मुंह क्यो ढांका था क्या उन्हे पहचान का डर था । या कुछ और हालात तो यही कह रहे है कि दो बंदरो की लडाई की लडाई में बिल्ली ने तो हाथ नही साफ किया यह सोचनीय है ।
वही पुलिस की भूमिका भी साफ नही है नामजद लोगो की गिरिफ्तारी न हो ना चोटहिल अधिवक्ता को पुलिस संरक्षण न देना ताहिर के पुराने दुश्मनो की भी भूमिका से इंकार नही किया जा सकता । बहरहाल अगर नगर मे यही हाल रहा तो कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जायेगी और जिले मे अमन चैन बांधित हो सकता है । जनता ने मुख्यमंत्री से जिले के अधिकारियों की भूमिका की जांच और जनता को न्याय सुरक्षा व स्वतंत्रा बहाल कराने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनियंत्रित ट्रक और टैक्टर की टक्कर

Posted on 27 August 2013 by admin

सुलतानपुर रायबरेली रोड पर मुन्शीगंज थाना क्षेत्र शारदन बाजार के निकट बीती रात सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे टैक्टर पर सवार अधेड की घटना स्थल पर मौत हो गयी घटना के बाद चालक ट्रक छोड कर फरार हो गये ।
प्राप्त सूचना के अनुसार मुन्शीगज थाना क्षेत्र शारदन बाजार के निकट बीती रात गौरीगंज से सुलतानपुर आ रहा टैक्टर को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक यू.पी. ४४ टी. ६७५५ ने टक्कर मार दी टैक्टर पर सवार जनपद सुलतानपुर थाना कोतवाली नगर शास्त्री नगर घोसियाना निवासी मकबूल ४५ वर्ष पुत्र बरसाती की घटना स्थल पर मौत होग गयी घटना के बाद चालक ट्रक छोडकर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विहिप के कार्यकर्ता गिरफतार

Posted on 27 August 2013 by admin

२६ अगस्त । आज जनपद का सरकारी अमला पूूरे दिन स्थानीय तिकोनिया पार्क में विश्श्व् हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं की बाट जोहता रहा मगर शाम तक उसे एक भी प्रदर्शनकारी हाथ नही लगे अलबत्त्ता पूरे दिन तिकोनिया पार्क में जानवरों की भरमार जरुर रही । वहां बैठे अधिकारी विश्श्व् हिन्दू परिषद के झंडे को देखकर एक दूसरे को दिलासा दिलाते रहे कि शायद शाम तक कोई प्रदर्शनकारी उनके हाथ लग जायेगा।
गौरतलब हो कि विगत रविवार को चैरासी कोसी परिव्रहृमा के मददेनजर पूरे शहर मे चैकसी बरती गई जिसमें विहिप के दर्जन कार्यकर्ताओ को गिरफतार भी किया गया था उसी गिरफतारी के विरोध के बाद सोमवार को विहिप द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन का आहवान किया गया था जिसके तहत सरकार का प्रदर्शनकारियो को रोकने के लिए पूरा प्रशासनिक अमल सुबह से ही तिकोनिया पार्क मे जमा हो गया था । लेकिन वहां प्रदर्शनकारी तो नही बल्कि जिले के छुटटा व आवारा जानवर वहां जरुर टहलते घूमते नजर आये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी-मुख्य सचिव

Posted on 26 August 2013 by admin

  • ताजगंज क्षेत्र का विकास पर्यटकों को करेगा आकर्षित

edited-c-s-also-visited-shilpgram-agra ताजमहल के आस-पास बेहतर पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से ताजगंज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सड़के, फुटपाथ, सीवरेज, साफ-सफाई तथा मलिन बस्तियों में सुधार कार्यो से क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाया जायेगा।
प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी आज सर्किट हाउस में ताजगंज प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ताजमहल देश के अग्रणी स्मारकों में से एक ऐसा स्मारक है, जिसे दुनिया के लोग देखने के लिए आते है, और हिन्दुस्तान की पहचान है। उन्होंने कहा कि संरक्षित स्मारक ताजमहल को देखने वाले पर्यटकों को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास करने होंगे, जिससे पर्यटक आगरा में कई दिन तक रूकें और जब ताजमहल के आस-पास घूमें तो उसे किसी प्रकार की परेशानी भी नही होनी चाहिए।
मा0 मुख्य सचिव ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र एवं ताजगंज स्थित 15 मलिन बस्तियों के सुधार के अन्तर्गत सड़को को सी0सी0 रोड तथा गलियों को इन्टर लौकिंग के माध्यम से सुधार कर पर्यटकों के भ्रमण हेतु तैयार कराना तथा 926 शौचालयों को बनाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। उन्होंने शौचालयों को तैयार होने के पश्चात सीवर लाइन से जोड़कर जनता के प्रयोग हेतु तैयार कराने के लिए डूडा को  निर्देश दिये । जे0पी0 क्रासिंग से ताजमहल पूर्वी द्वार तक पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा ताजमहल पश्चिमी द्वार से पश्चिमी गेट पार्किंग तक पर्यटन सुविधाओं के विकास सहित इस परियोजना की नियोजन विभाग द्वारा 136.49 करोड़ प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन हेतु मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा 15 जुलाई 2013 को अनुमति दे दी गई है। edited-commissioner-agra-pradeep-bhatnagar-explaining-map-of-the-theme-park-to-the-cs-up
उन्होंने बताया कि इस योजना हेतु भारत सरकार पर्यटन मन्त्रालय से रूपये 24.95 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है, जिसमें ताजमहल पूर्वी द्वार की तरफ के कार्य (लागत रूपये 14.73 करोड़) तथा पश्चिमी द्वार की तरफ कार्य (लागत रूपये 10.01 करोड़) प्रस्तावित है।
ताजगंज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 15 स्लम बस्तियों के सुधार की योजना के अन्तर्गत 912 हाउस होल्ड टायलेट्स बनाये जाने का प्राविधान किया गया है। सैम्पल टायलेट का निर्माण राजकीय निर्माण निगम द्वारा शिल्पग्राम में तैयार किया गया है, जिसे मुख्य सचिव ने शिल्पग्राम भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया।
मा0 मुख्य सचिव ने बताया कि ताजगंज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ओवर हेैड विद्युत तारों को अण्डर ग्राउण्ड केबिलिंग के कार्य टोरन्ट पावर लि0 द्वारा अपने स्रोतो से एच0टी0 लाइन्स को अण्डर ग्राउन्ड किया जायेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए टोरन्ट पावर लि0 के उपाध्यक्ष को निर्देश  दिये कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
भारतीय पुरातत्व संरक्षण द्वारा अवगत कराया गया कि सड़कों की प्रति वर्ष मरम्मत होने के कारण सड़को की ऊंचाई बढ़ने से वर्षा का पानी ताजमहल के गेटों के अन्दर  प्रवेश करता है, जिसको रोकने के लिए सड़को का लेबल नीचा करना होगा, इस पर मा0 मुख्य सचिव ने पी0डब्लू0डी0 को निर्देश दिये कि मा0 सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करायें।
आगरा में म्यूजियम प्रोजेक्ट स्थापित कराने  के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि मुगलकालीन इतिहास को उपलब्ध कराना तथा ताजमहल से सम्बन्धित जानकारी पर्यटकों बहुत ही अच्छा प्रयास होगा। उन्होंने इस सम्बन्ध मंे मण्डलायुक्त से कहा कि वे उद्योग जगत से सम्बन्धित लोगों से वार्ता करें और उन्हें आमन्त्रित कर सेमिनार आयोजित करायें, जिससे भविष्य में इस योजना का अच्छे ढंग से क्रियान्वयन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक घराने के लोगों को सम्मिलित करने से इस योजना को केवल सरकारी योजना नहीं रहने दिया जायेगा, बल्कि कारपोरेट वर्ग के सहयोग से बहुत अच्छा कराया जायेगा। म्यूजियम स्थल चयन के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को सुझाव दिया कि शिल्पग्राम से कलाकृति के मध्य स्थल चयन किया जाये एवं विद्युत विभाग को अन्यत्र स्थल पर स्थानान्तरित कर दिया जाये।   edited-cs-held-a-meeting-with-the-officers-on-taj-ganj-project-at-circuit-house-agra
मुख्य सचिव ने शिल्पग्राम निरीक्षण के दौरान ताज महोत्सव को दिल्ली हाट की तर्ज पर आयोजित कराने का सुझाव दिया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात वह ताजगंज होते हुये पश्चिमी गेट पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्किंग स्थल का जायजा लिया। मा0 मुख्य सचिव ने गांव रेहन कला क्षेत्र में प्रस्तावित थीम पार्क प्रोजेक्ट स्थल को देखा और कहा कि प्रस्तावित मनोरंजन पार्क में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होगीे जो आगरा वासियों के विचारों से प्रेरित हों। मुख्य सचिव ने आज प्रातः ताज नेचर वाक का भी निरीक्षण किया और प्रस्तावित प्रोजेक्ट की जानकारी ली।
मुख्य सचिव के साथ मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, सचिव/महा निदेशक पर्यटन संजीव सरन, आई0 जी0 पुलिस आशुतोष पाण्डेय, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय चैहान, सचिव रविन्द्र कुमार डी0एफ0ओ0 एन.के.जानू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समस्त अपर जिलाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टीकरमाफी में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम एवं वृहद ऋण वितरण षिविर आयोजित

Posted on 23 August 2013 by admin

बड़ौदा उत्तर प्रदेष ग्रामीण बैंक के द्वारा बुधवार को राजकीय इण्टर कालेज, टीकरमाफी में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम एवं वृहद ऋण वितरण षिविर आयोजित किया जिसमें किसानो को सात करोड़ तैतालीस लाख का ऋण दिया गया। edited-untitled-1
इस ऋण वितरण षिविर को सम्बोधित करते हुयेे बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बी0के0सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के हर किसान हर व्यवसायी व हर जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान हमारे बैंक का लक्ष्य हैे ।बड़ौदा उत्तर प्रदेष ग्रामीण बैंक आपका मित्र बैंक है और आर्थिक खुषहाली लाना हमारा ध्येय है तथा किसानों से अपील की कि जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अभी तक नहीं बने ह,ैं वें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लाभ उठायें अब भारतीय रिजर्व बैंक की नयी  योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जा रहे हैं जिससे किसानों को प्रत्येक वर्ष लगभग 10 प्रतिषत बढी हुयी लागत के आधार पर ऋण दिया जाता है तथा पाॅच वर्षों तक कोई अन्य दस्तावेज आदि लाने की आवष्यकता नहीं होती है।किसान ऋण लेकर समय पर अपने ऋण की अदायगी करें क्यों कि किसान क्रेडिट कार्ड एक ऐसी योजना है जिसमें एक वर्ष के अन्दर अदायगी करने पर सरकार किसानों को ब्याज उपादान व त्वरित वसूली प्रोत्साहन देती है अतः किसान को बहुत कम ब्याज जैसे केवल 4 प्रतिषत ब्याज देना पडता है साथ ही रू0 पचास हजार तक का ब्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मुफ्त किया जाता है तथा फसल बीमा का भी लाभ मिलता हैं अर्थात आप को लाभ भी मिलता है तथा समाज व बैंक में आपकी छवि अच्छी रहती है।
जिला समन्वयक प्रवीन पाण्डेय ने कैम्प में  आये हुए सैकड़ो किसानों को बैंकिग साक्षरता कार्यक्रम के तहत तमाम येाजनाओं की जानकारी देते हुये अपील की कि जनपद मे महत्वाकाॅक्षी डाइरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर योजना लागू हो चुकी है तथा अब सभी सरकारी अनुदान/छात्रवृत्ति/ पंेंषन/ जननी सुरक्षा योजना आदि का लाभ सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया जाना है अतः बैंक खाता खोलना ,आधार कार्ड बनवाना व जिनके आधार कार्ड बने हैं उनके द्वारा बैंक खाते में अंकित कराना अनिवार्य है। प्रत्येक व्यक्ति हमारी बैंक में सुविधापूर्वक खाता खोलें तथा योजनाओं का लाभ उठायें। हमारे षाखा प्रबन्धक आधार कार्ड बनाये जाने वाले कैम्पों में उपस्थित होकर/अभियान  के रूप में खाता खोलने का कार्य कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों को बड़ौदा उत्तर प्रदेष ग्रामीण बैंक की सटेलाइट षाखा की सौगात

Posted on 23 August 2013 by admin

बड़ौदा उत्तर प्रदेष ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बी0के0 सिन्हा ने लोहिया ग्राम सोराॅव में एक सटेलाइट षाखा खोलकर ग्रामीणों को सौगात दी। सटेलाइट षाखा सप्ताह में दो दिन कार्य करेगी। यह षाखा हमारी चन्दौकी षाखा से सम्बद्ध रहेगी। बड़ौदा उत्तर प्रदेष ग्रामीण बैंक जन-जन का मित्र बैंक है तथा बैंक की सेवायें आपके अधिकाधिक नजदीक लाकर ग्रामीणों को बेहतर सेवायें प्रदान करने हेतु कृतसंकल्प हैं।
श्री सिन्हा ने इस मौके पर बताया कि जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अभी तक नहीं बने हैं वें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लाभ उठायें अब भारतीय रिजर्व बैंक की नयी योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जा रहे हैं जिससे किसानों को प्रत्येक वर्ष लगभग 10 प्रतिषत बढी हुयी लागत के आधार पर ऋण दिया जाता है तथा पाॅच वर्षों तक कोई अन्य दस्तावेज आदि लाने की आवष्यकता नहीं होती है। साथ ही षीघ्र ही सभी किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को रूपे कार्ड दिये जाने की योजना है जिससे किसान अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी ए0टी0एम0 से रूपये निकाल सकेंगे। किसान ऋण लेकर समय पर अपने ऋण की अदायगी करें क्यों कि किसान क्रेडिट कार्ड एक ऐसी योजना है जिसमें एक वर्ष के अन्दर अदायगी करने पर सरकार किसानों को ब्याज उपादान व त्वरित वसूली प्रोत्साहन देती है अतः किसान को बहुत कम ब्याज जैसे केवल 4 प्रतिषत ब्याज देना पडता है साथ ही रू0 50 हजार तक का ब्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मुफ्त किया जाता है तथा फसल बीमा का भी लाभ मिलता हैं अर्थात आप को लाभ भी मिलता है तथा समाज व बैंक में आपकी छवि अच्छी रहती है।
षाखा प्रबन्धक अजय द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा बैंक की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये बेहतर ग्राहक सेवा का संकल्प ब्यक्त किया। सटेलाइट षाखा सोराॅव हेतु नामित अधिकारी सतीष कुमार षुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

२० वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटा शव

Posted on 23 August 2013 by admin

संदिग्ध अवस्था मे निराला नगर के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक २० वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटा शव दिखाई पड़ा। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के पुलिस चैकी निराला नगर अन्र्तगत निराला नगर पावर हाउस के निकट रेलवे लाइन के किनारे २० वर्षीय अज्ञात युवक का सिर कटा शव सुबह लोगो देखा । इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाखत करने की कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाखत नही हो सकी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध अवस्था मे महिला

Posted on 23 August 2013 by admin

संदिग्ध अवस्था मे महिला ने विषाक्त पदार्थ खाने से अचेत अवस्था मे परिजनो ने जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया जगह पर हालत नाजुक बनी हुई है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र  अन्र्तत हरीपुर बनवॉ निवासी भीम की २० वर्षीय पत्नी देवमती संदिग्ध क्वस्था मे विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर परिजनो ने अचेत अवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहॉ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in