Archive | राज्य

जब घर के चिराग ही लगाने लगे घर को आग तब बाहर वालो से क्या शिकवा शिकायत ।

Posted on 10 September 2013 by admin

हम यहां बात कर रहे है अपने स्वच्छ एवं सुन्दर सुलतानपुर की जहां के स्वच्छ वातावरण को यूं तो कई तरह से प्रदूषित किया जा रहा है लेकिन एक ऐसी बुराई है जो नगर के कुछ हिस्सो में बडी तेजी से फली फूली और अब धीरे धीरे पूरे शहर मे अपना पांच पसार रही है जी हां जुआ खेलने की लत ।

हमारे नगर का दुर्भाग्य ही है कि यह गंदा प्रतिबंधित गैरकानूनी खेल शहर के वक्षस्थल घंटाघर से सटे ठठेरी बाजार मे रविवार के दिन पूरे दिनभर खुलेआम खेला जाता है । पूरा शहर इस बात को जानता है और प्रशासन भी इस इस बात से वाकिफ है । नगर का पयागीपुर क्षेत्र भी इस जुए के खेल की चपेट में आ चुका है । यहां तो हर वर्ग के लोग इस जुए की लत के शिकार हो चुके है । बेरोजगार और गरीब ही नही धनाड््य और सरकारी पेशे से जुडे कई लोग प्रतिदिन जुए के खेल से अपनी तकदीर बनाते और बिगाडते है । इसके अतिरिक्त नगर के पंचरास्ता से जुडे कई मोहल्ले आजकल जुए का अडडा बने हुए है ।

जैसे कृष्णानगर मोहल्ला यहां यह बात ध्यान देने योग्य है कि जुए का यह खेल अब मात्र ताश के पत्त्तो तक ही सीमित न होकर लूडो और शतरंज जैसे खेलो की आड में खेला जाने लगा है । तमाम युवा तमाम परिवार इस जुए की लत से बरबाद हुए और हो रहे है और यदि इसे समय रहते न रोका गया तो भविष्य मे बरबाद होते रहेगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार महासंघ बैठक में मुजफ्फरनगर के दंगे में इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार की हत्या की निन्दा तथा दो मिनट का मौन

Posted on 10 September 2013 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने बैठक कर मुजफ्फरनगर के दंगे में इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार की हत्या की निन्दा की गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी। संगठन ने मृतक पत्रकार के परिजनों को ५० लाख रुपये की सहायता की मांग की है।

संगठन के जिला कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक  आयोजित की गयी, जिसमें मुजफ्फरनगर में हुई साम्प्रदायिक दंगे में इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार संजय वर्मा की हत्या की कटु निन्दा की गयी। श्री गुप्ता ने कहा कि पत्रकार दंगे व विवादों में जनता व प्रशासन, शासन तक सही जानकारी देने के लिए भरसक प्रयास करता है। जिसके लिए वह अपने जान की परवाह नहीं करता है।

दंगे में वे लोग जो गलत करते है वह अपनी गलतियों को छिपाने के लिए हमेशा ही पत्रकारों को रोकने का प्रयास करते रहे हैं। इस दंगे में भी यही हुआ है अपनी गलती छिपाने के लिए दंगाईयों ने पत्रकार की हत्या की है। प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही एवं प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार मिश्र ने संगठन की ओर से इस मामले में प्रदेश सरकार से न्यायिक जांच करने तथा पत्रकार के हत्यारों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता ने संगठन की ओर से प्रदेश सरकार से मृतक पत्रकार के परिजनों को पचास लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है । संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ़  आदित्य दूबे, कोषाध्यक्ष रामशंकर चैरसिया, मण्डल प्रभारी राकेश शर्मा, ओम प्रकाश मिश्र, नमोनारायण चैबे, सुरेश मौर्य, सर्वदेव तिवारी, सुरेश सिंह, संतोष यादव, कृष्ण कुमार मिश्र, मंगल प्रसाद, दर्शन साहू आदि लोगों ने घटना की निन्दा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर एक अनोखा शहर

Posted on 08 September 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर एक अनोखा शहर यहां पर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की अनेको योजनाएं चल रही है । मगर उन योजनाओ के कियान्वयन एवं देखरेख शासन के विश्श्वसनीय अधिकारी उन योजनाओ का बन्टाढार करने मे अपनी कोई कसर नही छोड़ रहे है ।

आज वर्तमान समय मे ये स्थित बन गई है कि प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना कांशीराम आवास जो कि आज अपराधियो और अवैध कारोबारियों की शरणस्थली बनकर रह गई है और यहां हर वह अवांछनीय कार्य हो रहा है जो समाज कतई स्वीकार नही करता इन कार्यो में अवैध नशीले पदार्थो का धंधा, जिस्मफरोशी का धंधा, जुए का धंधा जैसे कार्य निरंकुशकता के साथ हो रहे है और इन पर कोई लगाम लगाने वाला नही दिखाई पड़ता ।

वहीं इस कालोनी मे रहने वाले परिवारो की दशा यह है कि ये अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता मे है और इसके लिए उन्होने कई बार जिले के अधिकारियो एवं प्रशासन को अवगत कराया मगर उनकी यहां सुनने वाला कोई नही है शासन ने गरीबो के लिए रहने को एक छत दी मगर उस छत को असुरक्षित करने मे इन अधिकारियो का बडा सा हाथ है और उनका सोचना है कि नगर के इन कूडो को शहर से दूर कर दिया गया है और इनका उत्पीडन होना स्वाभाविक है ।

वही इस कालोनी मे कुल १५०० आवास है जिनकी कुल आबादी लगभग ६००० से अधिक है इस कालोनी से लगभग डेढ किलो मीटर दूर स्थित गभडिया चैकी से अपनी सुरक्षा के लिए केवल भीख ही मांगता रह जाता है । मगर ये चैकी के ईचार्ज एवं तैनात सिपाहियों का ध्येय केवल धन उगाही है और जब कभी कोई दबाव बनाया जाता है तो एक दो धरपकड कर वाहवाही लूट लेते है कालोनी तो असुरक्षित मगर इसका उदाहरण कुछ माह पूर्व गभडिया चैकी अन्तर्गत हुई पेट्रोल पम्प मैनेजर की हत्या और लूट का आज तक खुलासा नही हो पाया । इससे साफ तौर पर जाहिर है कि जब चैकी से डेढ़ किलो मीटर दूर कालोनी के लोग कितने सुरक्षित है।

गौरतलब हो कि यह कोलोनी जो कि गरीबो के रहने के लिए बनाई गई मगर वर्तमान समय मे इस कालोनी की स्थिति यह कि यह अवैध कार्यो का गढ़ बन चुका है । इन कालोनियो मे जिस्म फरोशी नशीले पदार्थो तथा जुएं का फड बन गया है ।

जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण विगत कई महिनो में इन कालोनियो मे हुई वारदाते है मगर इन असहाय कालोनी वासियो की मदद करने वाला कोई नही है इस कालोनी में कई बार लड़के लड़कियो को रंगरलिंया मनाते हुए पकड़ा गया मगर पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर केवल धन उगाही कर मामले को रफा दफा कर दिया गया इस बार शिकायत करने पर केवल हर बार खानापूर्रि्त कर दी जाती है ।

वही इस कालोनी की एक खास बात यह है कि यहां पर आंवटित आवासो मे रह रहे लोगो धन कमाने के चक्कर मे आवासो को किराये पर दे रखे है और कुछ लोगो ने दो दो आवास पैसे देकर आवंटित करा रखा है मगर शिकायतों के बावजूद आज तक कोई औचक निरीक्षण या कार्यवाही नही की गई ।

वहीं इनके मालिक डूडा विभाग के अधिकारी केवल पैसा फेको तमाशा देखो के तर्ज पर काम कर रहे है, इस कालोनी एक विड़बना यह भी है कि इन आवासो मे रहने वाले लोग न तो ग्रामीण क्षेत्रो मे न तो शहरी क्षेत्र गिने जाते है वही चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के लिए तारीख बढा दी मगर आज तक इन असहाय लोग अपने को भारत के नागरिक एवं अपने मत प्रयोग करने से वंचित रह सकते है।

मगर आज तक सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इन लोगो की तरफ देखना भी उचित नही समझते ये असहाय लोग केवल अब मुख्यमंत्री की ओर आशा से देख रहे कि अब उन्हे केवल वही इन समस्याओ से निदान दिला सकती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिन दहाडे तीन राहजनों ने एक युवक को लूटकर चाकू घोपा

Posted on 08 September 2013 by admin

जनपद के थाना कुडवार अन्र्तगत इसरौली मोड पर दिन दहाडे तीन राहजनों ने एक युवक को लूटकर चाकू घोपा गंभीर घायल, ईलाज के लिए लखनउहृ ट्रामा सेन्टर रिफर ।

मिली जानकारी के अनुसार कुडवार थाने के ग्राम पूरेरामभद्र के पंडित पुरवा निवासी राकेश त्रिपाठी उर्फ पुत्त्तन २४ वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार त्रिपाठी दोपहर लगभग एक बजे घर से रिस्तेदारी में गाय पहुंचाने गये थे जहां से वापस आ रहे थे । रास्ते मे नौगंवा इसरौली मोड के पास कुछ अपराधी बाग मे जुआ खेल रहे थे । घायल को अकेला देख उन अराजकतत्वों ने राकेश को घेर लिया और पैसे रुपये के साथ ही सोने की चेन भी लूट ली । घायल ने एक अपराधी को पहचान लिये जाने पर व उसका नाम ले लेने पर उन अराजक तत्वो ने राकेश के पेट मे चाकू मार कर मौत के घाट उतार देना चाहा ।

मगर इतने मे ही खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो की नजर इस वारदात पर पड गई और लोगो ने उन अराजक तत्वो का पीछा कर दो को धर दबोचा । पकडे गये बदमाश ने पुलिस को अपना नाम नन्कई व दूसरे ने विनोद कनौजिया पुत्र बच्चू लाल निवासी इसरौली बताया पुलिस ने पकडे गये मुल्जिमो को घायल की तहरीर पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

वही स्थानीय लोगो ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले गये जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे ट्रामा सेन्टर लखनउहृ रिफर कर दिया है । क्षेत्र मे इस वारदात से ग्रामीणो में दहसत व आव्रहृोस व्याप्त है । लोगो का कहना है कि रातो  रात अब दिन मे भी लूट हत्या जैसे अपराध हो रहे है । पुलिस चैन की वंशी बजा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

उम्मीदवार जमानत राशि के लिए साक्ष्य एक सप्ताह में उपलब्ध करायें

Posted on 06 September 2013 by admin

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय ) ने अवगत कराया है कि नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2012 में निर्वाचन लड़ने वाले समस्त उम्मीदवार जिनकी जमानत धनराशि आयोग के मानकानुसार वापस होनी थी एवं उनके द्वारा निर्वाचन व्यय विवरण तथा जमानत वापसी का प्रार्थना पत्र समयान्तर्गत कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था, परन्तु कतिपय उम्मीदवारों द्वारा जमानत वापसी के आदेश सम्बन्धी मूल चालान कार्यालय से प्राप्त नही किये गये है एवं कुछ उम्मीदवारों द्वारा जमानत वापसी हेतु आदेश वाला मूल चालान कार्यालय से प्राप्त कर लिया गया  परन्तु किन्ही कारणवश उनको आज पर्यन्त जमानत वापसी की धनराशि प्राप्त नही हुई है।

उन्होंने ऐसे उपरोक्त प्रकार के समस्त उम्मीदवारों को सूचित किया है कि अपनी पासबुक की छायाप्रति जिस पर खाता संख्या एवं बैंक का प्थ्ैब्कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय अवधि के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), कलेक्ट्रेट आगरा में एक सप्ताह के अन्दर स्वंय उपस्थित होकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उम्मीदवारों को वापस की जाने वाली जमानत धनराशि वापस किया जाना सम्भव न होगा और नियमानुसार प्राप्ति लेखा शीर्षक में जब्ती/समपहरण की कार्यवाही की जायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पल्स पोलियो उन्मूलन की बैठक 06 सितम्बर को

Posted on 06 September 2013 by admin

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय ‘‘टास्क फोर्स‘‘ की बैठक 06 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री की शादी हेतु 10 हजार अनुदान मिलेगा

Posted on 06 September 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी, ने अवगत कराया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में 25546/-से कम एवं ग्रामीण क्षे़त्र में रू0 19884/-से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10000/एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 5000/-प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिसिया कार्यशैली धीरे धीरे बदलती जा रही है

Posted on 06 September 2013 by admin

पुलिस प्रशासन के मुखिया कप्तान साहब जनपद की पुलिस व थानाध्यक्ष अब केवल जमीनो पर अतिव्रहृमण कराकर कब्जा दिलाने का ही कार्य करेगी । आये दिन पुलिसिया कार्यशैली धीरे धीरे बदलती जा रही है अैवध निर्माण को रोकने के बजाय कब्जा कराकर निर्माण कार्य कराने मे मशगूल है थानाध्यक्ष ।

थाना चांदा अन्तर्गत कोईरीपुर मे राजमनि मौर्य के घर के ठीक सामने आबादी की जमीन पर पडोस के दबंगो ने थाना के लोगो को महराह करके राममनि के घर के ठीक सामने चार फुट उहृंची दिवाल बनाकर घर का सेहन निकास ही बन्द कर दिया है । घर के सामने मौजूद छप्परो व जानवरो की सरिया को तोड फोड कर नष्ट कर दिया । गांव के मनोज कुमार, राम शिरोमणि व मो० इस्लाम ने मिलकर थाना की पुलिस को हमराह करके दिनो दिन छप्परो को गिराकर दीवाल का निर्माण कर लिया ।

भुक्त भोगी राजमणि थाने का कई दिन चक्कर लगाता रहा बल्कि उल्टे पांव स्थानीय पुलिस राजमणि के पुत्र कृष्ण कुमार को मोबाइल चोरी व किसी अन्य गम्भीर मामले मे चालान कर जेल भेजने पर अमादा है । भुक्त भोगी ने पुलिस प्रशासन के मुखिया कप्तान साहब को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है । वैसे यह कोई नया मामला नही है जहां सम्पत्त्ति के मामले मे धनबली व बाहुबली हो वहां रुपये के आगे तो सिर झुकाकर नमस्कार करना आदत ही है । ऐसे मे अवैध निर्माण रोकने की जहमत पुलिस कैसे कर सकती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

रिटायर्ड हवलदार के घर मारा छापा, धक्का मुक्की और मार पीट मे हुई मौत ।

Posted on 06 September 2013 by admin

थाना कूरेभार अन्तर्गत जूडापटटी गांव मे जी.आर.पी. ने मुखबिर की सूचना पर रिटायर्ड हवलदार के घर मारा छापा । धक्का मुक्की और मार पीट मे हुई मौत । परिजनो ने एस.ओ. के खिलाफ लगाया हत्या का आरोप ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की बीती शाम अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना स्टेशन के निकट युवक की हत्या ३०२ में वांछित हत्या आरोपी वरुण दूबे पुत्र भगवान दूबे गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भगवान दूबे की पुत्री की शादी सुलतानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के जूडापटटी गांव के धीरेन्द्र मिश्रा के पुत्र आकाश मिश्रा के साथ तय हुई ।

मुखबिर की सूचना पर जी.आर.पी. पुलिस बुधवार की बीती शाम कूरेभार जूडापटटी गांव पहुंच गई दबिश के दौरान जब हत्या आरोपी नही मिला तो पुलिस ने टैफिक पुलिस के रिटार्यड हवलदार रामरुप मिश्रा पुत्र पं. दीनबन्धु मिश्रा ६८ वर्ष के साथ धक्का मुक्की के दौरान मौत हो गयी । मृतक के परिजनो की तहरीर पर कूरेभार पुलिस ने जी.आर.पी. दरोगा के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की । उधर पुलिस ने शव रख कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

उधर इस घटना के बावत जी.आर.पी.दरोगा के ज्ञान प्रकाश तिवारी के जानकारी की गयी तो यह आरोप निराधार बताया और कहा कि हमारे यहां ३०२ धारा वंछित वरुण दूबे के तलाश मे स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश देने गये थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत करेन्ट की चपेट मे आकर युवक गम्भीर रुप से झुलसा

Posted on 06 September 2013 by admin

विद्युत करेन्ट की चपेट मे आकर गम्भीर रुप से झुलसे युवक को परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया ।

प्राप्त सूचना के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र अन्र्तगत लम्कना गांव निवासी राम चरित कोरी पुत्र हरीराम ३० वर्ष बुधवार को घर मे विद्युत करेन्ट से गम्भीर रुप से झुलस गया परिजनो ने गम्भीर रुप से झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in