Archive | कन्नौज

पार्टी प्रत्याशी घोषित किया

Posted on 28 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने वृन्दावन (मथुरा) से मुकेश गौतम एवं कोसीकला (मथुरा) से भगवत प्रसाद रूहेला को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज मथुरा जनपद की दो नगर पालिका परिषद , वृन्दावन एवं कोसीकलां से अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी की घोषणा की।
श्री पाठक ने बताया कि आज घोषित हुए इन प्रत्याशियों के साथ अब मथुरा जनपद के तीनों नगर पालिका परिषद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी ने मथुरा से श्रीमती मनीषा गुप्ता, वृन्दावन से मुकेश गौतम एवं कोसीकलां से भगवत प्रसाद रूहेला को प्रत्याशी बनाया है। इन स्थानों पर 18 जुलाई को मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष         डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कन्नौज नगर पालिका परिषद पद के लिए       श्रीमती सरोज पाठक को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव में निर्विरोध जीत

Posted on 13 June 2012 by admin

12-06-d कन्नौज की जिलाधिकारी सुश्री सेल्वा कुमारी जे ने आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की विशिष्ट उपस्थिति में कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव में निर्विरोध जीत का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाने पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
श्री अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा देने के फलस्वरूप रिक्त स्थान पर 5 जून,2012 को श्रीमती डिम्पल यादव ने नामांकन पत्र भरा था। उनके विरोध में किसी राजनीतिक दल के न आने और दो निर्दलियों द्वारा भी नाम वापस लिए जाने के फलस्वरूप 9 जून,2012 को ही उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया था।
निर्वाचन प्रमाण पत्र जैसे ही जिलाधिकारी ने श्रीमती डिम्पल यादव के हाथो में सौंपा, समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर छा गई। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि मैं हमेशा कन्नौज से जुड़ा रहूॅगा। विकास के मामले में आप लोगों को कोई शिकायत नहीं मिलेगी। कन्नौज ने हमारी पार्टी का सम्मान बढ़ाया है। समाजवादी विचारधारा को देशभर में फैलाने का काम किया है।
इस अवसर पर सर्वश्री विजय बहादुर पाल, विधायक तिर्वा, अरविन्द यादव विधायक छिबरामऊ, अनिल दोहरे, विधायक कन्नौज, जिलाध्यक्ष कलीम खाॅ, छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, राम आसरे विश्वकर्मा, रजनीकान्त यादव ब्लाक प्रमुख, नवाब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा संतोष यादव सनी, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य में विद्युत व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कारगर कदम उठाये जा रहे हैं - मुख्यमंत्री

Posted on 13 June 2012 by admin

जनपद कन्नौज का विकास किया जायेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में विद्युत व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कारगर कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने घाटमपुर जनपद कानपुर में 1980 मेगावाट के तापीय विद्युत उत्पादन संयंत्र के कल किये गये शिलान्यास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार का यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज तथा इसके सभी 05 विधानसभा क्षेत्रों का विकास किया जायेगा।
मुख्यमंत्री आज कन्नौज में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज में चिकित्सकों की कमी दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि तिर्वा स्थित मेडिकल काॅलेज को भी उच्चीकृत किया जायेगा। उन्होंने जनपद कन्नौज में एक नये इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना की बात भी कही।
श्री यादव ने कहा कि जनपद कन्नौज की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जायेगा तथा कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कन्नौज की निर्विरोध नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने क्षेत्र की जनता, विपक्षी दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संसद में वे महिलाओं के अधिकारों की पुरजोर लड़ाई लड़ेंगी। श्रीमती यादव लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने मुख्यमंत्री के साथ कन्नौज आयीं थीं।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल दोहरे, श्री विजय बहादुर पाल,
श्री अरविन्द यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रीमती डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

Posted on 05 June 2012 by admin

5-06-dसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के निर्णय एवं निर्देश पर आज कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव मे समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में श्रीमती डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से रिक्त हुआ है।
एस0एन0 कालेज, कन्नौज के मैदान पर आज विशाल जनसंख्या में आए लोगों ने श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और श्रीमती डिम्पल यादव के अतिरिक्त वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने सम्बोधित किया। किरनमय नन्दा (राष्ट्रीय महासचिव), अहमद हसन (स्वास्थ्य मंत्री) बलराम यादव (पंचायती राजमंत्री), डा0 अशोक बाजपेयी (राष्ट्रीय महासचिव), राम आसरे कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), विशम्भर प्रसाद निषाद (राष्ट्रीय महासचिव),श्री शिव कुमार बेरिया (वस्त्र एवं रेशम उद्योगमंत्री),बृजभूषण शरण सिंह, साॅसद, विनोद सिंह उर्फ पंडित (राजस्व राज्यमंत्री) पूर्व विधान सभाध्यक्ष धनीराम वर्मा एवं युवा नेता आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, राजपाल कश्यप, निर्भय सिंह पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्रीमती डिम्पल यादव के समर्थन में आए हजारों क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि कन्नौज से डा0 राम मनोहर लोहिया, नेता जी, श्री मुलायम सिंह यादव जीते और उन्हें भी तीन बार जनता ने भारी मतों से जिताया है। पूरे प्रदेश में यही उपचुनाव हो रहा है। पूरे देश की निगाहें इस पर हैं। सभी धर्म, जाति  के लोग समाजवादी पार्टी की मदद करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर श्रीमती डिम्पल यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है।
5-06-aमुख्यमंत्री जी ने कन्नौज के विकास में तेजी लाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यहां मेडिकल कालेज नाम बदलकर इसी वर्ष चालू होगा। कन्या विद्याधन से मुस्लिम परिवारों के साथ गरीब घर की लड़कियां भी लाभान्वित होगी। रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा करेगें। कन्नौज के इत्र व्यापारियों की मांगे पूरी की गई हैं। उन्होने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने चुनावी घोषणा पत्र को बजट लाकर जनता के बीच उतार दिया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें क्योंकि पता नहीं कौन सी साजिश रची जा रही हो। श्रीमती डिम्पल यादव के चुनाव को क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपना चुनाव बताते हुए श्री यादव ने उनसे भारी जीत के लिए जुट जाने का आगह किया।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कन्नौज की महान जनता ने डा0 लोहिया जैसे नेता को लोकसभा में भेजकर संसद को गौरवान्वित होने का मौका दिया था। इसी जनता ने वोट की ताकत से भ्रष्ट और जालिम सरकार को उखाड़ फेंका था। मुख्यमंत्री जी यहां से साॅसद थे। आपके अनुरोध पर मुझे प्रत्याशी बनाया गया है। मैं आपकी बहू, बेटी और बहुतों की भाभी हूॅ। आपका भरोसा कायम रखूॅगी।
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता से श्रीमती डिम्पल यादव को जिताकर एक और इतिहास बनाने का आग्रह किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व0 कप्तान सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 07 May 2012 by admin

सराय दौलत, कन्नौज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

cm-photo-07-may-2012उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद कन्नौज के ग्राम सराय दौलत पहुंचकर पूर्व विधायक स्व0 कप्तान सिंह यादव की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व0 कप्तान सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्व0 कप्तान सिंह यादव के पुत्र तथा विधायक छिबरामऊ (कन्नौज) श्री अरविन्द सिंह यादव सहित अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि स्व0 कप्तान सिंह यादव के अधूरे कार्याें और सपनांे को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्व0 कप्तान सिंह यादव ने समाजवाद की अलख जगाते हुए हमेशा किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के हितों के लिए संघर्ष किया।
ज्ञातव्य है कि श्री कप्तान सिंह यादव का गत 24 अप्रैल, 2012 को लखनऊ में निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कन्नौज में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें पत्र लिखा

Posted on 12 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें पत्र लिखा। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राज्य में सपा सरकार के गठन के बाद से ही कन्नौज और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अपहरण(पकड़) सहित संगीन आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस अपहरण जैसे मामलों में लीपापोती करने में जुटी है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कन्नौज में लगातार बढ़ती अपहरण की वारदातों को रोके जाने में असफल पुलिस प्रशासन से नाराज पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा के नेतृत्व में आज तिर्वा में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि कन्नौज में पांच वर्षीय बालक रोहित, वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र चतुर्वेदी के पुत्र विकास चतुर्वेदी, दवा व्यवसायी अटल वर्मा व किराना व्यापारी शिवराम शाक्य के अपहरण के ऐसे गंभीर मामले हैं, जिनमंे स्थानीय पुलिस प्रशासन का रवैया निराशाजनक रहा है। इसी से नाराज होकर जनता आज धरने पर बैठी है।
श्री पाठक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कन्नौज में अपहरणों के  अपहरण की घटनाओं की जानकारी देते हुए अपेक्षा की है कि मुख्यमंत्री इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर त्वरित एवं कारगर कार्रवाई के निर्देश देंगे। साथ ही अपहरण जैसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध भी कार्रवाई करेंगे ताकि अपहरण जैसी  वारदातों पर रोक लग सके और जनता का विश्वास भी सरकार पर बना रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पांच साल में बसपा सरकार ने सिर्फ अत्याचार किया है

Posted on 16 February 2012 by admin

16-02-eसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि पांच साल में बसपा सरकार ने सिर्फ अत्याचार किया है। जनहित के कामों से परहेज किया है। समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने समय जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी, उन्हें ठप्पकर दिया। किसानों को बर्बाद कर दिया। व्यापारियों, वकीलों, शिक्षकों का दमन किया है। नौजवान बेरोजगारी के शिकार है। इस भ्रष्ट और अन्यायी सरकार को विधान सभा चुनावों में हटा देना है और समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाना है। विपक्षियों की जमानतें तक जब्त करा देना है।
श्री यादव आज पटियाली, कंाशीरामनगर, छिबरामऊ, कन्नौज और कानपुर नगर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने नौजवानों को देश की पूंजी बताते हुए उनसे अपने मताधिकार का बढ़चढ़ कर प्रयोग करने का आव्हान किया। श्री यादव ने याद दिलाया कि 18 वशर््ा की आयु में मताधिकार देने की मांग सर्वप्रथम समाजवादी नेता डा0 राममनोहर लोहिया ने उठाई थी। हम सबने भी उसके लिए संघशर््ा किया था। जेल तक गए थे। आज जो नौजवानों को अधिकार मिला है वह समाजवादियों के संघशर््ा का ही परिणाम है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार के काले कारनामो से सभी वाकिफ है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिन नौजवानों को नौकरी नहीं दे सकें उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया गया, लड़कियों की पढ़ाई छूटने न पाए इसलिए कन्या विद्याधन योजना चलाई। दवा-पढ़ाई मुफ्त की। व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाई। चंुगी समाप्त की। नए विष्वविद्यालयों की स्थापना की। एक लाख शिक्षकों/शिक्षामित्रों का चयन किया।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही गरीब किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। एक हजार रूपया बेरोजगारी भत्ता देगें। गरीब आदमी कैंसर, किडनी, लीवर और दिल की बीमारियों का इलाज मंहगा होने से इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्हें मुफ्त चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। खिलाडि़यों को उचित सम्मान दिया जाएगा उन्हें नौकरी या धंधे के लिए मदद दी जाएगी। राज्यकर्मियों को तीन प्रमोशन दिए जाएगें।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमान भाइयों का हुआ है। बुनकर बर्बाद हुए है। उनके माल को बेचने का और सस्ता सूत दिलाने का इंतजाम नहीं हुआ पिछली समाजवादी सरकार में बुनकरों को जो सुविधाएं मिल रही थी, फिर बढ़ाकर दी जाएगी। उन्होने मुस्लिमों को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने, सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयेाग की सिफारिश्ेां लागू कराने तथा उनके मदरसों-कब्रिस्तानों की सुरक्षा-सुविधाएं देने का भी वायदा किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रदेश में विकास का कारवां आगे बढ़ेगा

Posted on 10 February 2012 by admin

10-02-cसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रदेश में विकास का कारवां आगे बढ़ेगा। प्रदेश में खुशहाली आएगी। गांव-गरीब और ख्ेात किसान के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देगी।
श्री यादव आज कन्नौज, फर्रूखाबाद और मैनपुरी में समाजवादी क्रान्तिरथ से भ्रमण के दौरान जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में  है। हम बसपा को हटाने और समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने में कामयाब होगें। उन्होने कहा हम छह महीनों से क्रान्तिरथ से जन जागरण अभियान पर निकले हैं और  लगभग तीन सौ विधान सभा क्षेत्रों में घूम चुके है। हर जगह जनता के हर वर्ग का हमें सहयेाग और समर्थन हासिल  हुआ है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंाच सालों में बसपाराज में जितना भ्रष्टाचार हुआ, उसकी अन्यत्र मिसाल नहीं मिलेगी। किसान बदहाल हुआ है। समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ है विकास की योजनाएं ठप्प हो गई हैं। बिजली का संकट है। नौजवान बेकारी के शिकार है। पढ़ाई, इलाज सब मंहगा हो गया है। हजारों करोड़ों रूपए पत्थर के हाथियों, पार्को, स्मारकों पर फंूक दिए गए। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाई है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलेगी। जिलो में मेडिकल कालेज बनेगे। लड़कियों को शिक्षा जारी रखने के लिए कन्या विद्याधन मिलेगा। पढ़े लिखें नौजवानों को रोजगार देगें अन्यथा उन्हें बेकारी का भत्ता मिलेगा। हम सड़क पुल बनाएगें। स्टेडियम बनवाएगें। उन्होने कहा हम इन्टर और हाईस्कूल पास लड़कों को लैपटाप और टेबलेट देगें। इन्हें हिन्दी-उर्दू में चलाएगें और जरूरत पड़ने पर अंग्रेजी में भी चला सकेगें। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध भ्रामक प्रचार विपक्षी कर रहे है।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास एक युवराज हैं जबकि हमारे पास अनेक युवराज है। हर मां का लाल युवराज होता है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी अपने वायदे पूरे करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उमा भारती जी का संशोधित कार्यक्रम

Posted on 06 January 2012 by admin

भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती 2 दिवसीय प्रवास पर उ0प्र0 में रहेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उमाश्री भारती 7 जनवरी को फर्रूखाबाद के ठटीया, कन्नौज के तिर्वा, 8 जनवरी को औरेया के विधुना और रमाबाईनगर के अकबरपुर की जनसभा को संबोधित करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता के शोषण के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा

Posted on 13 November 2011 by admin

tirvan_me_kalraj_mmishra_ji_1जनस्वाभिमान यात्रा के नायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की जनता के शोषण के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा भी कम दोषी नहीं है। लोकतंत्र की हत्या एवं कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाने में दोनों बराबर के हिस्सेदार है। राज्य की बसपा सरकार गन्ने पर किसानों के साथ साजिश कर रही है। उन्हांेने मांग कि तत्काल गन्ना मिलें चलाना सरकार सुनिश्चित करें।
श्री मिश्र ने आज जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के चैथे दिन मैनपुरी से यात्रा शुरू की। तिर्वा के किसान इण्टर कालेज में बोलते हुए कहा कि मंहगाई गरीब आदमी की जान लेकर ही छोडे़गी। सरकार के कुप्रबंधन के परिणाम स्वरूप मांग और आपूर्ति का अन्तर मंहगाई का प्रमुख कारण बन रहा है। इसे समय से आकलन करके समुचित प्रबंधन करते हुए रोका जा सकता था। पं0 अटल बिहार बाजपेयी की नेतृत्व वाली सरकार ने इसे रोकने का काम किया था। अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री का अर्थशास्त्र फेल हो रहा है। ऐसे में योजना आयोग जब ये आकलन करता है कि 26 रूपये गांव में और 32 रूपये शहर में कमाने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं आता है तो यह गरीबों के साथ एक भद्दा मजाक सा लगता है।
उन्होनें प्रदेश में उत्पन्न खाद संकट पर कहा कि कालाबाजारियों को संरक्षण देने की नीति के चलते किसान बेहाल है। डीएपी की जरूरत है बाजार से गायब है। किसान धान की तैयार फसल बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है। घोषित मूल्य से कम बिचैलिये खरीद कर उसी धान को सरकारी खरीद पर बेच दे रहे है। क्रय केन्द्र खुले नहीं और जो खुले वहाँ भी बिचैलिये हावी है। आखिर किसान कहाँ जाये? साधन सहकारी समितियों की स्थिति यह है कि ज्यादातर अपने-अपने कारणों से निश्प्रभावी हंै जो काम कर रही हैं वहां कालाबाजार करने वालों का दखल है। डीएपी 542.70 पैसे की दर और 605 रूपये की दर से डीएपी कई जनपदों के गोदामों में भेजी गयी। बाजार में 960 से लेकर 1200, 1500 तक खाद बिक रही है तब पर भी आसानी से मिल नही रही है।
श्री मिश्र ने कहा कि किसान की नकदी फसल गन्ने पर संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार की नीति के चलते भ्रम बन रहा है। सरकार मिल चला नहीं रही है गन्ना मूल्य घोषित कर दिया मुख्यमंत्री ने चार दिनों में मिल चलाने की घोषणा की थी। क्यों नहीं मुख्यमंत्री का निर्देश लागू हो रहा है। मिले चलेगी तो किसान को पर्ची मिलेगी, पर्ची मिलेगी तो उस पर गन्ना मूल्य होगा यह एक राजनैतिक साजिश है। गन्ना बकाये भुगतान पर मुख्यमंत्री गलत बयानी कर रही है। गन्ना बकाये मूल्य पर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। उन्होनें कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। आलू उत्पादकों की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होनें कहा कि पर्याप्त मात्रा में भण्डारण और वितरण की व्यवस्था न होने के कारण कई बार किसानों को आलू फेंकना पड़ता है। आलू विशेष जोन क्षेत्र घोषित करने के वायदे के साथ कहा कि सत्ता में आने पर हम आलू निर्यात को प्रोत्साहित करेंगे, आलू आधारित उद्योग को करांे में रियासत देकर उन्हें प्रेरित करेंगे वो इन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करें।
राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, कानून खत्म है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बसपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीडन दलितों का, महिलाओं का तथा पिछड़ो का हुआ है। उन्होनें दलित हित के नाम पर सत्ता में आयी मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उन्होंने कितने दलित नौजवानों को बिना पैसे के नौकरियां दी तथा उनके लिए कितने स्कूल खोले।
बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के सहप्रभारी, सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि  पहले बिहार में भी कानून का राज नही था, किसान बिजली के लिए लालायित रहते थे लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है बिहार उत्तरोत्तर विकास की और अग्रसर है। उ0प्र0 को भी अव्वल प्रदेश बनाने के लिए कलराज मिश्र के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की नहीं आम आदमी की सम्मान की यात्रा है। पेट्रोल की कीमतें यूपीए शासन में 15 बार बढ़ गई। दुनिया में बहुत से देशों में तेल भारत से कम मूल्य पर मिलता है दिल्ली की महरानी घोटाले पर घोटाले करवा रही है, लखनऊ में बैठी महरानी उनसे भी आगे है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी शिवप्रताप शुक्ल, सच्चिदानन्द साक्षी जी महराज, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, रामबक्श वर्मा पूर्व सांसद निरंजन ज्योति, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रवक्ता मनोज मिश्र, बनवारी लाल दोहरे, मदन सिंह चैहान, किसान मोर्चाे के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, अर्चना पाण्डेय, अतुल दीक्षित सुजीत सिंह टीका आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in