Archive | आगरा

पंचायत निर्वाचन हेतु अधिगृहीत वाहन अनिवार्य रूप से कल उपलब्ध करादें।

Posted on 27 September 2010 by admin

अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)  ए0के0 मौर्य ने बताया है कि पंचायत निर्वाचन हेतु विभिन्न विभागों के वाहन अधिगृहीत किये गये हैं। इनके अधिग्रहण हेतु आदेश भी तामील करा दिये हैं, परन्त अभी भी कुछ विभागों ने वाहन उपलब्ध नहीं कराये हैं जिससे निर्वाचन कार्य में बाधा हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि विभागीय अधिकारी का व्यक्तिगत दायित्व होगा कि सोमवार को प्रात: अपने वाहन ड्यूटी परिसर में उपलब्ध करादें अन्यथा सुसंगत धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज करा दी जायेगी और विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से भी जिम्मेदार होगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने हैण्ड पम्प मरम्मत में लापरबाही पर अभियन्ता को फटकारा

Posted on 25 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज अचानक मन्टौला तथा औलिया रोड क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टाइल्स इण्टर लाकिंग से बनाये गये फशZ की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उनके स्थानों पर इण्टरलाकिंग टाइल्स टूटी और धसी हुई पाई गई।

जिलाधिकारी ने मण्टौला में जमात खाना की गलियों में भ्रमण करते हुए तीन हैण्ड पम्प खराब पाये। उन्होंने जल निगम के अधिशसी अभियन्ता ए0के0 गुप्ता को कठोर चेताबनी देते हुए अविलम्ब हैण्डपम्प चालू कराने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी अचानक औलिया रोड निरीक्षण पर निकल पडे। उन्होंने बैकुण्ठी के मकान के पास खराब हैण्डपम्प के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि लम्बे समय से हैण्डपम्प खराब है और अनेक बार िशकायत की जा चुकी है। कागजों में ही मरम्म्त आदि की कार्यवाही दिखा दी गई है। जिलाधिकारी ने अधि0 अभियन्ता श्री गुप्ता को कडे निर्देश दिये कि अवर अभियन्ता के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही करें और स्वयं भी क्षेत्रों में भ्रमण कर हैण्डपम्पों का निरीक्षण कर उन्हें ठीक करायें। जिलाधिकारी ने मौके पर दउपस्थित लोगोंं की िशकायतों को सुना। उन्हें हैण्डपम्पों के सम्बंध में निरन्तर िशकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसके क्रम में उन्होंने अचानक हैण्डपम्पों का निरीक्षण करने का निश्चय किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव तथा जल निगम के अभियन्ता आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना भवनों पर स्कूल अबिलम्व खोलें-जिलाधिकारी

Posted on 25 September 2010 by admin

स्थल पर िशविर लगाकर लोगों को सुविधाएं सुलभ करायें
मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत बनाये गये 1500 भवनों के निवासियों के लिए िशक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, पेयजल, विद्युत आदि सुविधाएं अविलम्ब सुचारू करें और स्थल पर ही विभिन्न विभाग कैम्प लगाकर सुविधा सुलभ करायें। पेयजल व्यवस्था में िशथिलता बरतने पर उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता अनिरूद्ध गोयल तथा एडीए के अभियन्ता श्री वाश्णेZय के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति भेजने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात  आज कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में इस योजना के भवनों में आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने की समीक्षा कर रहे थे। इस योजना में कालिन्दी विहार में 1500 भवन बने हैं जिनमें से 1295 का आवंटन कर कब्जा दे दिया गया है। शेश भवनों के आवंटियों को िशविर में बुलाकर अन्तिम अवसर देने के निर्देश दिये अन्यथा प्रतीक्षा सूची में दर्ज 571 लोगों को क्रमश: पात्रता के अनुसार आच्छादित करने के निर्देZश दिये। शेश को आगामी वशZ की योजना से कवर करें।

उन्होंने निर्देश दिये कि परियोजना अधिकारी डूडा साप्ताहिक रूप से समन्वय बैठक बुलाकर सभी व्यवस्थाएं सुनििश्चत करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि बेसिक िशक्षा अधिकारी अविलम्ब प्राथमिक विद्यालय स्थापना की कार्यवाही करें। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल की व्यवस्था अविलम्ब सुनििश्चत करायें।

जिलाधिकारी ने कडी चेतावनी दी कि यह योजना मा0 मुख्य मन्त्री जी की सर्वोच्च प्राथकिमता में है। इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की िशथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।

टोरन्ट व्दारा स्थल पर मंगलवार को िशविर लगाकर कनैक्शन दिये जायेंगे। गत कैम्प में लोगों को 470 विद्युत कनैक्शन दिये गये थे।बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी रामआसरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सम्भावित बाढ को देखते हुए सतर्कता बरतें -जिलाधिकारी

Posted on 25 September 2010 by admin

बाढ में तैराकी करने पर धारा 144 के उल्लघंन तथा धारा 34 में कार्यवाही
जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि अधिकारीगण वाढ प्रभावित क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर सर्तक रहें और राहत हेतु तत्परता से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राहत केन्द्रो पर पका भोजन, प्रकाश, चिकित्सा, पशुओं के लिए चारा, जनरेटर आदि सभी व्यवस्थाए सुचारू रखें। उन्होंने सम्भावित वाढ से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल हेतु टैंकरो की व्यवस्था करने और लोगों को पर्याप्त मात्रा में क्लोंरीन की गोली वंाटने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में सम्भावित वाढ को देखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। आज जल संस्थान पर यमुना जल स्तर 497.3 फीट था जिसके सांय से बढने की सम्भावना है। उन्होंने पशुओं का टीकाकरण कराने, राहत केन्द्रो पर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल स्तर बढने को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी करायें ताकि लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर या राहत केन्द्रों पर पहुंचे। प्रशासन हर सम्भव सहायता हेतु तैयार है और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण है। बाढ चौकियों पर विभिन्न विभागों के अधिकारी तैनात है।

उन्होंने सफाई व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि धारा 144 के अन्तर्गत बाढ के दौरान नदियों में तैराकी व नाव संचालन पर प्रतिबन्ध है। साथ ही ऐसे तत्वों के विरूद्व धारा 34 में कार्यवाही के निर्देश  दिये है। यमुना किनारे स्ट्रैची पुल के पास बडे पाइपों पर बैठकर बाढ देखने वालों के विरूद्व भी धर पकड की कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि नागरिक जनपद के प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों, बाढ चौकी या कन्ट्रौल रूम के नम्बर 2260550 पर सूचना दे सकते है कन्ट्रोल रूम मे वायर लैस सेट आदि की व्यवस्था है और सूचना मिले पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्र शेखर, पुलिस अधीक्षक अशफाक अहमद, एस.डी.एम सदर श्रीमती शीतल वर्मा, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, नगर निगम, जल संस्थान, सिंचाई आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा 17 अल्ट्रासाउण्ड मशीनें सील करने के निर्देश

Posted on 25 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने पी.सी.पी.एन.टी. अधिनियम के अन्तर्गत सलाहकार समिति की संस्तुति पर पी.एन.डी.टी. नियमों का उल्लंघन करने पर 17 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रो की मशीनों को सील करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने इस कार्य के लिए मजिस्ट्रेट तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की तीन टीमें गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये है।

प्रथम टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 श्रीराम को रखा गया है। इस टीम ने डा0 सरीना अग्रवाल मंगल हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, डा0 अरबिन्द जैन बाग फरजाना, डा0 प्रदीप तिवारी तिवारी अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र, डा0 डी.सी. गोयल जी.जी. मेडिकल हेल्थकेयर, डा0  डी.सी. मोबार डायग्नोसिस पर कार्यवाही की।

द्वितीय टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय तथा डा0 यशपाल सिंह अपर मु.चि.अ. ने एच शर्मा वैरागी आई0आई0एम0टी0 हास्पीटल एण्ड रिसर्च , विकास गर्ग लाइफलाइन सी.टी. स्कैन सेन्टर, कुण्टे नर्सिंग होम, आसोपा हास्पीटल, डा0 मनीशा गुप्ता गांधी नगर तथा डा0 अनिल अग्रवाल न्यू आगरा के यहां अल्ट्रासाउण्ड मशीन सील की कार्यवाही की।

तृतीय टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय तथा डा0 हरीश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  ने  राधा कृश्ण अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र, डा बन्दना नर्सिंग होम, सार्थक नर्सिंग होम, संजीवनी हास्पीटल वी.एम. मेडिकल तथा रिसर्च सेन्टर, रीयल डायग्नोसिस ट्रांस यमुना की अल्ट्रासाउण्ड मशीनें सील करने की कार्यवाही की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला उद्योग बन्धु की बैठक 24 सितम्बर को होगी

Posted on 21 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक 24 सितम्बर को अपरान्ह 3:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। महा प्रबन्धक जि0उ0के्र0 ने अनुरोध किया है कि सभी पदाधिकारी गत बैठक की अनुपालन आख्या व समुचित सूचना के बैठक में भाग लें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेड क्रास सोसाइटी का चिकित्सा शिविर 23सितम्बर को

Posted on 21 September 2010 by admin

इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी के अवे0 सचिव डा0 ए.के. गुप्ता ने बताया है कि सोसाइटी द्वारा 23 सितम्बर को प्रात: 10:30 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ रक्षा जागरूकता िशविर का नि:शुल्क आयोजन त्रिलोक पब्लिक स्कूल बीघा नगर कालोनी बोदला रोड पर आयोजित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से िशविर का लाभ उठाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला पंचायत सदस्यों के बार्ड वार चक्र निर्धारित

Posted on 21 September 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) अमृत अभिजात ने बताया है कि पंचायत निर्वाचन हेतु निर्धारित समय सारिणी में चक्रवार जिला पंचायत के वार्ड के सम्बन्धित विकास खण्ड वार निर्वाचन होगें।

प्रथम चक्र के निर्वाचन में विकास खण्ड एत्मादपुर में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3 खन्दौली में वार्ड संख्या 4, 5, 6 शमसाबाद में 29, 30,31,32, तथा ब्लाक फतेहाबाद में वार्ड संख्या 33, 34, 35 सम्मिलित है।
द्वितीय चक्र के निर्वाचन में विकास खण्ड अछनेरा में 16, 17, 18, जगनेर में वार्ड संख्या 22 व 23, खेरागढ में 24 और 25 विकास खण्ड सैंया में वार्ड 26, 27, 28 सम्मिलित है।

तृतीय चक्र में विकास खण्ड बरौली अहीर में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 बिचपुरी में वार्ड संख्या 11, 12, 13 अकोला में वार्ड 14 व 15, ब्लाक फतेपुर सीकरी मे वार्ड संख्या 19, 20, 21 सम्मिलित है।
चतुर्थ चक्र के निर्वाचन में ब्लाक पिनाहट में वार्ड 36, 37  बाह में 38, 39, 40 और विकास खण्ड जैतपुर कलां में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 41 व 42 सम्मिलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु समय सारिणी निर्धारित

Posted on 21 September 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) अमृत अभिजात ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना एवं समय सारिणी की घोशणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन चार चक्रो में कराये जायेगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम चक्र में चार विकास खण्ड एत्मादपुर, खन्दौली, शमसाबाद तथा फतेहाबाद सम्मिलित है। प्रथम चक्र के निर्वाचन हेतु नामांकन 23 से 25 सितम्बर 2010
तक                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक दाखिल किये जा सकेगें। नामांकन पत्रों की जॉच 26 सितम्बर से 27 सितम्बर 8 बजे से प्रारम्भ होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 28 से 29 सितम्बर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित हुआ है। उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटन 29 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे से शुरू होगा। प्रथम चक्र का मतदान 11 अक्टूबर को पूर्वान्ह 7 बजे से सांय 05 बजे तक कराया जा सकेगा।

द्वितीय चक्र में चार विकास खण्ड क्षेत्रों अछनेरा, जगनेर, खेरागढ तथा सैंया में निर्वाचन होगें। इस चक्र के लिए नामांकन 26 से 28 सितम्बर तक प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नामाकंन पत्रों की जांच 29 से 30 सितम्बर प्रात: 8 बजे से होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 1 से 3 अक्टूबर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रतीक आवंटन कार्य 3 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे से किया जायेगा। मतदान 14 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से 5 बजे तक होगा।

तृतीय चक्र में बरौली अहीर, बिचपुरी, अकोला, फतेहपुर सीकरी, चार विकास खण्ड क्षेत्रों में निर्वाचन है। इस चक्र के लिए नामाकंन 30 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 4 तथा 5 अक्टूबर को होगी।उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 6 से 7 अक्टूबर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय है। प्रतीक आवंटन 7 अक्टूबर को होगें। मतदान 20 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।

चतुर्थ चक्र मे पिनाहट, बाह, जैतपुर कला तीन विकास खण्ड क्षेत्रों में निर्वाचन होगा। इस चक्र के लिए नांमांकन 4 से 6 अक्टूबर तक पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह  4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 7 से 10  अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 11 से 12 अक्टूबर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय है। प्रतीक आवंटन 12 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे से किये जायेगेेंं। चतुर्थ चक्र का मतदान 25 अक्टूबर को प्रात:7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को महात्मागॉधी जंयती, 08 अक्टूबर का महाराजा अग्रसेन जयन्ती तथा 9 अक्टूबर को मा0 कांशीराम जी के निर्वाण दिवस पर उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार निार्वाचन सम्बन्धी कोई कार्यवाही नही की जायेगी। उन्होंने स्पश्ट किया कि इस समय सारिणी के मध्य पडने वाले  अन्य सार्वजनिक अवकाश दिवसों में कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
ग्राम पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्रो का विक्रय, दाखिल करने, जांच करने, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आबंटन का कार्य  सम्बन्धित विकास खण्ड पर होगा। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय दाखिल करने, उनकी जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड वार निर्धारित चक्र के अनुसार जिला मुख्यालय पर होगा।

उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत व प्रधान के पद हेतु मतगणना 28 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से होगी और सदस्य क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतगणना 30 अक्टूबर होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बोगस राशन कार्ड तुरन्त जमा करें

Posted on 21 September 2010 by admin

मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 31 अगस्त 10 के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार श्री वास्तव ने नागरिकों को सूचित किया है कि जिन व्यक्तियों के पास बोगस राशन कार्ड है । वह अपने बोगस राशन कार्ड दो सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में अपने क्षेत्र से सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय, तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में समर्पित करदें।

उन्होंने सचेत किया है कि बोगस राशन कार्ड समय से समर्पित न करने पर ऐसे राशन कार्ड धारकों के विरूद्व सुसंगत धाराओं में क्रिमीनल प्रोसीक्यूसन की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in