Categorized | आगरा

मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना भवनों पर स्कूल अबिलम्व खोलें-जिलाधिकारी

Posted on 25 September 2010 by admin

स्थल पर िशविर लगाकर लोगों को सुविधाएं सुलभ करायें
मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत बनाये गये 1500 भवनों के निवासियों के लिए िशक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, पेयजल, विद्युत आदि सुविधाएं अविलम्ब सुचारू करें और स्थल पर ही विभिन्न विभाग कैम्प लगाकर सुविधा सुलभ करायें। पेयजल व्यवस्था में िशथिलता बरतने पर उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता अनिरूद्ध गोयल तथा एडीए के अभियन्ता श्री वाश्णेZय के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति भेजने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात  आज कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में इस योजना के भवनों में आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने की समीक्षा कर रहे थे। इस योजना में कालिन्दी विहार में 1500 भवन बने हैं जिनमें से 1295 का आवंटन कर कब्जा दे दिया गया है। शेश भवनों के आवंटियों को िशविर में बुलाकर अन्तिम अवसर देने के निर्देश दिये अन्यथा प्रतीक्षा सूची में दर्ज 571 लोगों को क्रमश: पात्रता के अनुसार आच्छादित करने के निर्देZश दिये। शेश को आगामी वशZ की योजना से कवर करें।

उन्होंने निर्देश दिये कि परियोजना अधिकारी डूडा साप्ताहिक रूप से समन्वय बैठक बुलाकर सभी व्यवस्थाएं सुनििश्चत करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि बेसिक िशक्षा अधिकारी अविलम्ब प्राथमिक विद्यालय स्थापना की कार्यवाही करें। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल की व्यवस्था अविलम्ब सुनििश्चत करायें।

जिलाधिकारी ने कडी चेतावनी दी कि यह योजना मा0 मुख्य मन्त्री जी की सर्वोच्च प्राथकिमता में है। इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की िशथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।

टोरन्ट व्दारा स्थल पर मंगलवार को िशविर लगाकर कनैक्शन दिये जायेंगे। गत कैम्प में लोगों को 470 विद्युत कनैक्शन दिये गये थे।बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी रामआसरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in