Archive | आगरा

ग्लोबल क्रिएशन्स परिवार ने कन्हैय्या लाल नन्दन जी को दी श्रद्धांजलि

Posted on 28 September 2010 by admin

ग्लोबल क्रिएशन्स(सामाजिक एवं सांस्कृति संस्था) के तत्वावधान में हिन्दी जगत के जाने-माने लेखक साहित्यकार व पत्रकार कन्हैय्या लाल नन्दन जी के निधन पर डायमन्ड डेरी कालोनी, कैन्ट रोड,लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुश्री अनीता सहगल ने पद्मश्री, भारतेन्दु, अज्ञेय आदि पुरस्कारों से सम्मानित कन्हैय्या लाल नन्दन जी को साहित्य सेवा का वह प्रकाश पुंज बतलाया जिसकी रोशनी से साहित्य जगत हमेशा जगमगाता रहेगा और उसे एक दिशा मिलती रहेगी। अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि नन्दन जी ने बच्चों से लेकर बुजर्गों तक के दिल की बातों को किस तरह से अपनी कलम की रोशनाई से उन्होंने शब्दों में पिरोया है कि पढ़ने वाला उसी में गोते लगाने लगता है।

फतेहपुर निवासी, पत्रकार श्री योगेश त्रिपाठी ने बताया कि नन्दन जी फतेहपुर के थे, उन्होंने वहां के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये , जिसके लिए फतेहपुर की जनता उन्हें हमेशा-हमेशा याद करती रहेगी। इस शोक सभा में उपस्थित होने वाले ग्लोबल क्रिएशन्स संस्था के समस्त पदाधिकारीगण, साहित्यकारों, कला प्रेमियों और तमाम अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नन्दन जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन हेतु अधिगृहीत वाहन उपलब्ध न कराने पर होगी एफ0आई0आर0 दर्ज

Posted on 28 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2010 को सम्पन्न कराने हेतु जनपद आगरा स्थित केन्द्र/राज्य सरकार के शासकीय वाहनों को अधिग्रहीत करते हुए वाहनों को उपलब्ध कराने की अपेक्षा गई थी परन्तु सूचना के उपरान्त भी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विस्फोटक विभाग, वाणिज्य कर, एस0ई0 आ0वि0 प्राधिकरण, एस0ई0 सिंचाई, सी0एम0ओ0, जालमा एवं लेडी लायल हािस्पटल, आर0बी0एस0 कालेज, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा विश्वविद्यालय, उद्यान विभाग, दुग्ध विकास, वन, जल संस्थान, बीज प्रमाणीकरण, उप निदेशक अर्थ संख्या, भूमि जल शोध संस्थान छलेसर एवं एस0एन0 मेडिकल कालेज आदि विभागों/कार्यालयों व्दारा अधिग्रहीत वाहनों को उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसके कारण निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

अपर जिलाधिकारी ना0आ0/प्रभारी अधिकारी परिवहन सुशील कुमार मौर्य ने इन विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों एवं अन्य कार्यालयाध्यक्षों को सूचित किया है कि वे अपने विभागीय अधिगृहीत वाहनो को तत्काल डाइट परिसर, पंचकुइयॉ पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनििश्चत करें। नियत समय पर वाहन उपलब्ध न कराने की दशा में एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जयन्ती पर मदिरा की दुकानें बन्द रहेंगी-जिलाधिकारी

Posted on 28 September 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर पर जनपद में सभी मदिरा की दुकानें एवं बिक्री स्थान बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का अनुपालन कडाई से सुनििश्चत किया जाये। इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नही होगा।

जिला आबकारी अधिकारी एस0पी0 सिंह ने बताया है कि वशZ 2010-11 के अन्तर्गत आबकारी अनुज्ञापनों हेतु आबकारी नीलामी व अनुज्ञापन की शर्तों के अनुसार जनपद की सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग की फुटकर दुकानें प्रत्येक प्रकार के बार एफ0एल-2, सी0एल-2, एफ0एल0-2 बी, एफ0एल0 2 ए, बी0डब्लू0एफ0एल0-2 सी, एफ0एल0-2 डी, एफ0एल0-9/1 ए, एल-1 की दुकानें एवं बिक्री स्थान गांधी जयन्ती के अवसर पर बन्द रखने का प्राविधान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

Posted on 28 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि अधिकारी नियमित रूप से बाढ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्य करें। चिकित्सा तथा पशु चिकित्सा विभाग की टीमें बाढ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर इलाज की कार्यवाही करें।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामआसरे ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से भी वार्ता की। उन्होंने बताया कि जमुना नदी का जल स्तर घटना शुरू हो गया है। सभी 43 बाढ चौकियों पर विभागों की टीमें सतत कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया जा रहा है ताकि अविलम्ब राहत/मुआवजा दिया जा सके। जनपद में कहीं से भी बाढ के प्रकोप से जनहानि या पशु हानि की सूचना नहीं है।

श्री रामआसरे ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्र में पशु चिकित्सा हेतु 20 टीमें लगाई गई हैं। कल 29 सितम्बर को नगला तल्फी में पशु चिकित्सा सहायता िशविर लगाया जा रहा है जहां पशुओं का टीकाकरण, पशुओं की चिकित्सा और दवाई वितरण की व्यवस्था रहेगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 कुलश्रेश्ठ ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 26621 पशुओं का टीकाकरण तथा 319 का चिकित्सा परीक्षण कर दवाई दी गई है।

अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) सुशील कुमार मौर्य ने आज तहसीलदार सदर राजीव पाण्डेय आदि अधिकारियों के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्रों तनौरा, समोगर, बुर्ज, मेहरा नाहरगंज का भ्रमण किया। श्री मौर्य ने बताया कि इन क्षेत्रों में मिट्टी का तेल व राशन का वितरण किया जा रहा है। लोगों ने भी वितरण की पुिश्ट की है। उन्होंने कोटेदारों को भी सचेत किया है कि सामग्री वितरण में लापरबाही न बरतें। उन्होंने बताया कि लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा आदि की टीमें कार्य कर रही हैं। पशुओं के चारे की फिलहाल तो आवश्यकता की पूर्ति हो रही है। परन्तु चारे में जंगली जीव आदि छिपे होने के कारण पशुओं को हानि की संभावना हो सकती है। अत: उन्होेंने साफ चारा उपलब्ध कराने की मंाग की। श्री मौर्य ने बताया कि पशुओं के चारे की कोई कमी नहीं है। पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से चारे की आपूर्ति कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन ने बताया कि बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में सभी 43 बाढ चौकियों पर 43 बाढ टीमें कार्य कर रही हैं जिनमें 39 चिकित्सा अधिकारी एवं 89 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहा है और मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 24 कुओं और 157 हैण्डपम्पों की ब्लीचिंग डालकर विसंक्रमित किया गया है। किसी क्षेत्र से संक्रमक रोग की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने बाढ का पानी उतर जाने पर विशेश सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत निर्वाचन स्वतन्त्र एवं निश्पक्ष कराने हेतु कार्मिकों को गहन प्रिशक्षण आदशZ आचार संहिता का अनुपालन सुनििश्चत करायें

Posted on 28 September 2010 by admin

मतदान स्थल पर स्वतन्त्र एवं निश्पक्ष चुनाव कराना पीठासीन अधिकारी का परम कर्तव्य है जिसके लिए उसे विशेश अधिकार प्रदान किये गये हैं। पीठासीन अधिकारी तथा अन्य मतदान अधिकारियों को मतदान शान्तिपूर्ण एवं सुचारू संचालन हेतु सजग रहना चाहिए। पीठासीन अधिकारी की डायरी में प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना का उल्लेख अवश्य किया जाये। आदशZ आचार संहिता का अनुपालन भी सुनििश्चत कराया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव आज सूरसदन में मतदान कार्मिकों के प्रिशक्षण सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। निर्वाचन प्रिशक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट भाग ले रहे हैं। यह प्रिशक्षण कार्य 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक दो पारियों में प्रात: 10 से 01 बजे तक तथा अपरान्ह 2 से 5 बजे तक आयोजित किये जा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी (भू0अ0)/प्रभारी अधिकारी प्रिशक्षण वी0के0 सिंह ने विस्तार से आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रिशक्षण में पूरी जिज्ञासा और जागरूकता से भाग लें। किसी भी प्रकार की कोई शंका आदि का निवारण भी सम्बंधित अधिकारी से करा लें।

श्री सिंह ने मतदान सामग्री, मतपत्रों की जांच, मतदान स्थल की स्थापना और मतदान अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन के बारे में बताया। उन्होेंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुव्यवस्थित और दक्षता पूर्ण ढंग से संचालन के लिए अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्य विभाजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में प्रत्येक पीठासीन अधिकारी के साथ चार मतदान अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। पीठासीन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग से जारी आदशZ आचार संहिता का पालन करायेंगे जैसे-मतदान केन्द्र से 100 मीटर की परिधि में कोई भी प्रचार आदि न हो तथा 200 मीटर की परिधि में कोई भी स्टाल आदि न लगाये जायें। उन्होेंने कहा कि यह भी देखलें कि उम्मीदवारों के कार्यकत्र्ताओं व्दारा मतदाताओं को जो पर्ची जारी की गई है उस पर कोई प्रतीक या उम्मीदवार का नाम न हो।

प्रिशक्षण में मतपेटियॉं तैयार करने और उन्हें बन्द कर सील करने की विधि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 11 अक्टूबर को, िव्दतीय चरण का मतदान 14 अक्टूबर, तृतीय चरण का 20 अक्टूबर और चतुर्थ चरण के लिए मतदान 25 अक्टूबर को होगा। मतदान हेतु पोलिंग पार्टियां एक दिन पूर्व ही विकास खण्ड मुख्यालयों से प्रस्थान करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में यमुना नदी का जल स्तर में बृद्वि स्थिर: कल से जल स्तर घटेगा अधिकारियों ने बाढ ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया

Posted on 28 September 2010 by admin

यमुना नदी का जल स्तर आगरा में आज 499.6 फीट रहा जो कि स्थिर बना हुआ है और शनै: शनै: घटने की सम्भावना है। मथुरा में यमुना जल स्तर घटने लगा है और धीरे-धीरे आगरा में घटना शुरू हो जायेगा। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि बाढ चौकियों और बाढ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर राहत कार्य सुचारू रूप से संचालित करायें। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यो के प्रति सजग है और तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे, एस.डी.एम सदर श्रीमती शीतल वर्मा, तहसीलदार राजीव पाण्डे आदि अधिकारियों ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया और प्रभावित लोगो से वार्ता की। उन्होंने कैलाश, बाईपुर, स्वामीबाग, नगला नाथु, समोगर, नाहरगढ आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। श्री राम आसरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान के खातों में पॉच-पॉच हजार रूपये दिये गये है और दवा छिडकाव के निर्देश दिये गये है । ग्रामीण क्षेत्रों में दवा छिडकाव किया जा रहा है। श्री राम आसरे ने बताया कि प्रशासन हर बिन्दु पर सर्तक नज़र रखे हुए है और राहत कार्यो के लिए पर्याप्त धनरािश प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई  है। उन्होंने बताया कि कैलाश पर लगाये गये राहत कैम्प पर 26 परिवार ठहराये गये और यहां लगभग 200 व्यक्तियों के भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि समोगर में भी राहत िशविर में भोजन आदि की व्यवस्थाए सुनििश्चत की गई है।

श्री राम आसरे ने बताया कि जनपद में 43 बाढ चौकियां स्थापित की गई है और सभी पर स्टाफ 24 घन्टे तैनात है। उन्होंने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर राहत कार्यो, सफाई, चिकित्सा सुविधा सुलभ कराना सुनििश्चत करें। उन्होंने यमुना किनारे बाढ से क्षतिग्रस्त फसलों की हानि का सर्वे कराने के निर्देश दिये है ताकि तत्परता से राहत देने की कार्यवाही की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि सभी 43 बाढ चौकियों पर 43 मेडिकल टीमें कार्य कर रही है, जिसमें 39 चिकित्सा अधिकारी एवं 89 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया 26 सितम्बर तक 11773 मरीजों का उपचार किया गया 2264 बुखार के रोगियों की रक्त पटि्टकाएं बनायी गई, 30078 क्लोरीन टेवलेट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि 24 कंुओं तथा 157 हैण्डपम्पों को ब्लीचिंग डालकर विसंक्रमित किया गया । उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्र से संक्रामक रोग की सूचना प्राप्त नही हुई है। उन्होंने बताया नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मलेरिया अधिकारी के माध्यम से एन्टी लारवा तथा फोंगिग भी ग्रामीण क्षेत्रों में कराई जा रही है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि बाढ प्रभावित क्षेत्र में 23665 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और बाढ प्रभावित क्षेत्र में 224 पशुओं की चिकित्सा की गई है।

जिलाधिकारी ने सचेत किया है कि बाढ राहत कार्यो में किसी भी स्तर पर लापरबाही न बरतें। उन्होंने  बाढ समाप्त होने के बाद सफाई आदि की व्यवस्था अभी से सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राश्ट्रमण्डल खेलों के दौरान अतिथियों के स्वागत हेतु उत्तम व्यवस्थाएं

Posted on 27 September 2010 by admin

मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोवडे ने कहा है कि राश्ट्रमण्डल खेलों के दौरान आगरा आने वाले अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाएं उच्च कोटि की सुनििश्चत की जायें ताकि खिलाडी एक यादगार लेकर वापस जायें। उन्होंने अधिकारियों की टीम वार ड्यूटी लगाने और गाइडों के प्रिशक्षण हेतु निर्देश दिये हैं।

110

श्री बोबडे आज सायं स्वयं आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में स्पेशल शताब्दी ट्रेन से 5 अक्टूबर से खेलों के दौरान आने वाले वििशश्ट अतिथियों तथा खिलाडियों आदि के आगमन पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

डी0आर0एम0 रेलवे देवेश मिश्रा ने बताया कि 14 कोच वाली स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर को आगरा आयेगी और भ्रमण के उपरान्त अतिथिगण सायं उसी ट्रेन से दिल्ली वापस चले जायेंगे। प्रत्येक कोच के लिए लो फ्लोर बसें निर्धारित रहेंगी।

श्री बोबडे ने कहा कि प्रत्येक बस में गाइड तथा ब्रोशर, पानी की बोतल आदि सामग्री सुलभ रहेगी और बस में एनाउन्समेंट की भी व्यवस्था रखी गई है। विभिन्न स्थानों के लिए पर्यटन, रेलवे, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, पुरातत्व, सी0आई0एस0एफ0 आदि विभागों के समन्वयन अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं।

बसें कैंण्ट रेलवे स्टेशन से सीधे िशल्पग्राम जायेंगी जहां से अतिथि बैटरी बसों तथा गोल्फ कोर्ट के व्दारा ताजमहल पहंुंचेंगे और ताजमहल का अवलोकन करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक 24 लो फ्लोर ए0सी0 बसोें की व्यवस्था करायेंगे जिनमें एनाउन्समेंट सिस्टम भी लगा होगा। अतिथियों का प्रवेश ताज महल के पूर्वी गेट से होगा। इस अवधि में अन्य पर्यटक पिश्चमी गेट या दक्षिणी गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इन बसों के लिए तैनात गाइडों के लिए विशेश प्रिशक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बैठक में सुझाव दिया गया कि इन लगभग 700 अतिथियों के लिए ताजमहल की टिकट एक साथ पर्याप्त समय पूर्व ही ले लें। अतिथियों को पूर्व में ही बतादें कि साथ में क्या सामान ले जाना वर्जित है। टिकट के साथ एक विशेश कैटरी बैग में फोल्डर, पानी की बोतल, शू कवर बस में ही दे दिये जायेंगे।

अतिथि ताज महल अवलोकन के उपरान्त दोपहर के भोजन के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैठक में आई0जी0 विजय कुमार, जिलाधिकारी अमृत अभिजात, डी0आई0जी0 एन्टनी देवकुमार, उपाध्यक्ष तनवीर जफर अली, सी0आई0एसफ0एफ, पर्यटन, चिकित्सा, रेलवे पुलिस, गाईड एसो0, रोडवेज आदि के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री रामलीला तथा जनकपुरी की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें 125 वशZ की सांस्कृतिक विरासत के आयोजन को राज्य स्तरीय घोशित करने हेतु प्रस्ताव देंगे

Posted on 25 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने श्री रामलीला तथा जनकपुरी की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा है कि यह 125 वशZ पुरानी सांस्कृतिक विरासत है। इसके लिए प्रस्तावित कार्यों को विभागीय अधिकारी समय से पूर्ण करायें। जिलाधिकारी की प्रेरणा से आयोजकों ने इस आयोजन को राज्य स्तरीय आयोजन/मेला बनाये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भिजवाने पर सहमति प्रकट की। श्री भगवान अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही आयोजन समिति इस सम्बंध में प्रस्ताव जिला प्रशासन को देगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि रामलीला मैदान के नाले तथा क्षेत्रों की सफाई हेतु अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर कार्यवाही करें। उन्होंने विद्युत, सफाई, पेयजल आदि व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर्स की व्यवस्था आयोजक सुनििश्चत करायें।

उन्होंने निर्देश दिये कि राम बारात जुलूस के साथ आगे-पीछे तथा जुलूस के बीच में एम्बुलेंस रखें। जनकपुरी में मेडिकल कैम्प लगायें। जनक महल पर अग्निशमन की व्यवस्था हेतु 6 अग्निशमन वाहनों के अतिरिक्त्र फायर उपकरण भी रखें। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी के परम्परागत आयोजन हेतु अनुमति प्राप्त कर लें। जूलूस के हाथियों के लिए वन विभाग की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण करायें।

बैठक में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, सन्त शरण बरूआ, श्रीभगवान अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, अतुल बंसल, कुन्दनिका शर्मा आदि ने सुझाव दिये। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अघीक्षक (यातायात), नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम, स्वास्थ्य, एडीए आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस, पी.सी.एस कोचिंग में प्रवेश

Posted on 21 September 2010 by admin

अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के वशZ 2009 की पी.सी.एस प्रारिम्भक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु डा0 बी.आर.अम्बेडकर आई0ए0एस0 /पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र आगरा में परीक्षा पूर्व आवास,भोजन, पुस्तकालय आदि नि:शुल्क प्रिशक्षण प्रदान करने की उपयुक्त व्यवस्था हैं

जिला समाज कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने कहा है कि इस केन्द्र प्रवेश हेतु वशZ 2009 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का स्वागत है किसी भी कार्य दिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन आगरा से सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन के दौरान तहसील दिवस/थाना दिवस के कार्यक्रम स्थगित

Posted on 21 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचना निर्गत होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है साथ ही आर्दश आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये  है कि निर्वाचन कार्य सम्पन्न होने तक तहसील दिवस तथा थाना दिवस कार्यक्रम को स्थगित रखा जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in