Archive | आगरा

लेदर फुटवीयर टेªड में प्रशिक्षण कार्यक्रम

Posted on 07 May 2011 by admin

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2011-12 प्रथम सत्र हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चार माह की अवधि हेतु लेदर फुटवीयर ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्वांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/ प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी टेªडों में 8 वी पास तथा तकनीकी ट्रेडों में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक

अनुसूचित जाति/जनजाति के नवयुवकों/महिलाओं से आवेदन पत्र दिनांक 13.5.2011 तक कार्यालय, महाप्रबन्धक, जिला उ़द्योग केन्द्र, नुनिहाई, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेगें। तत्पश्चात दिनांक 19.5.2011 को साक्षात्कार किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुरुदेव रविंद्रननाथ टैगोर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देषभर में आयोजन

Posted on 05 May 2011 by admin

इस मौके पर सैमसंग इंडिया तथा साहित्य अकादमी ने आज यहां आयोजित समारोह में दूसरे टैगोर साहित्य पुरस्कारों के अंतर्गत आठ भारतीय भाशाओं के लेखकों को उनके सर्वश्रेश्ठ साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया। मूर्धन्य कवि श्री रविंद्रनाथ टैगोर की स्मृति में स्थापित ’टैगोर साहित्य पुरस्कार‘ की स्थापना 2009 में सैमसंग इंडिया तथा साहित्य अकादमी ने की थी और हर वर्श आठ भाशाओं के लेखकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस तरह, तीन वर्श के अंत तक 24 भारतीय भाशाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। यह टैगोर साहित्य पुरस्कारों का दूसरा संस्करण है।

मुंबई के रबिंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य साहित्य पुरस्कार वितरण समारेाह में इन आठ भारतीय भाशाओं की साहित्यिक कृतियांे को पुरस्कृत किया गया: इस वर्श असमिया, डोगरी, मराठी, उड़िया, राजस्थानी, संथाली, तमिल तथा उर्दू। दूसरे टैगोर साहित्य पुरस्कारों के विजेताओं के चयन के लिए उनके द्वारा लिखित निबंधों, कविताओं, जीवनचरित्रों/आत्मकथात्मक वृत्तांतों को आधार बनागया गया जो इन आठ भारतीय भाशाओं में वर्श 2006-08 के दौरान लिखी गई थीं। टैगोर साहित्य पुरस्कार 2010 के विजेता हैं - श्री देबब्रत दास - ’निरबाचिा गल्प‘ (असमिया); श्री संतोश खजूरिया - ’बाडलोंडियन भरण‘ (डोगरी); प्रोफे. आर जी जाधव - ’निवादक समीक्षा‘ (मराठी); श्री ब्रजनाथ रथ - ’सामान्य असामान्य‘ (ओडिया); श्री विजय दान देठा - ’बातन की फुलवारी - खंड 14‘ (राजस्थानी); श्री सोमई किस्कू - ’नमालिया‘ (संथाली); श्री एस रामकृश्णन - ’यमम‘ (तमिल) तथा श्री चंद्र भान ख्याल - ’सुबह-ए-मषरीक़ की अज़ान‘ (उर्दू)।

इस पुरस्कार समारोह में श्री नरेंद्र जाधव, सदस्य, योजना आयोग, भारत सरकार मुख्य अतिथि थे। श्री जाधव षिक्षाविद, अर्थषास्त्री, समाज विज्ञानी और लेखक हैं और 11 से ज्यादा पुस्तकें तथा 100 से अधिक षोध पत्र लिख चुके हैं।

जाने-माने लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता श्री विष्वास पाटिल, कलेक्टर, मुंबई उपनगर इस समारोह में विषिश्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य गण्मान्य जनों में सियो-हैंग ली, कंसल जनरल, कन्सलैट जनरल - कोरिया गणराज्य (मुंबई); श्री ए मूर्ति, सचिव - साहित्य अकादमी और श्री जुंग सू षिन, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमसंग दक्षिण पष्चिम एषिया मुख्यालय भी उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री जे एस षिन ने कहा, ’’मूर्धन्य साहित्यकार श्री रबिंद्रनाथ टैगोर को भारत की तरह कोरिया में भी इतनी ही प्रतिश्ठा प्राप्त है और टैगोर साहित्य पुरस्कार विभिन्न धर्मों, क्षेत्रों और संस्कृतियों के बीच का सेतु है। इन पुरस्कारों से भारतीय साहित्य की श्रेश्ठता को बढ़ावा दिया जाता है और इस तरह भारतीय साहित्य को समृद्ध बनाने मंे इनका योगदान है। आज जब हम भारत में टैगोर साहित्य पुरस्कारों का समारोह मना रहे हैं तो अगले महीने कोरिया के सोल षहर में गुरुदेव की प्रतिमा स्थापित कर इस महान साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा।‘‘

इस मौके पर श्री अग्रहारा कृश्ण मूर्ति, सचिव, साहित्य अकादमी ने कहा, ’’कोरियाई सरकार तथा कोरियाई दूतावास द्वारा पिछले साल स्थापित टैगोर साहित्य पुरस्कारों को देषभर में साहित्य बिरादरी ने काफी सराहा है। द्वितीय टैगोर साहित्य पुरस्कारों के अंतर्गत आठ साहित्यिक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। टैगोर साहित्य पुरस्कार भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और कोरिया के बीच साहित्यिक तथा सांस्कृति संबंधों को और मजबूत बनाएंगे।‘‘

टैगोर साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया गया और उनके संगीत को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कला और साहित्य जगत की जानी-मानी प्रतिभाओं के अलावा कई विख्यात अभिनेता/अभिनेत्रियां तथा रंगमंच की हस्तियां भी उपस्थित थीं। फारुख षेख ने गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया। नोबेल पुरस्कार विजेता अमत्र्य सेन की पुत्री और फिल्म एवं रंगमंच कलाकार नंदना सेन ने टैगोर साहित्य पुरस्कार 2010 समारोह का संचालन किया। इस भव्य समारोह की गरिमा के अनुकूल रबिंद्र संगीत संग्रह भी प्रस्तुत किया गया और जाने-माने संगीतकार राहुल षर्मा ने संतूर पर उनकी संगीतमय रचनाओं की प्रस्तुति दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं सुलभ करायें

Posted on 05 May 2011 by admin

principal-secretary-urban-development-ds-mishra-reviewing-work-of-agra-jhansi-and-chitrakoot-commissanary-performance-of-local-bodies1अभिनव कार्य करने पर सम्मानित होंगे अधिकारी कर्मचारी- डी.एस.मिश्र

प्रमुख सचिव नगर निकास दुर्गाशंकर मिश्र ने निर्देश दिये हैं कि नगर निकायों के अधिकारी सकरात्मक ऊर्जा के साथ नागरिकों को वेहतर नागरिक सुविधाएं सुलभ करायें और व्यवस्थाओं को सुधार उन्मुख बनाते हुए सघन कार्यवाही करें। प्रतिदिन प्रात- 7 से 10 बजे के मध्य सफाई कार्यो का नियमित निरीक्षण करें । पोलीथीन के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित करे। सडे गले खाद्य पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाये। उन्होंने कहा कि अभिनव कार्य करने पर अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

श्री मिश्र आज यहां कमिश्नरी सभागार में नगर निकायों की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में आगरा, झांसी और चित्रकूट मण्डलों के अन्तर्गत लगभग 94 नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चेतावनी भी दी कि कार्यो में लापरवाही बरतने पर कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी करें और सभी कर्मचारियों की फोटोयुक्त बुकलेट/विवरण पंजिका अनिवार्य रूप से बनायें। प्रतिमाह कार्यो की प्रगति आख्या नवीन प्रारूप पर ई-मेल के माध्यम से अगले माह की 3 तारीख तक निदेशक नगर निकाय को अनिवार्य रूप से भिजवायें।

श्री मिश्र ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग या एजेन्सी द्वारा कार्यो के लिए सडक काटी जाती है तो उसको बनाने का उत्तरदायित्व भी उसी विभाग/एजेन्सी का ही होगा परन्तु पुर्न-निर्माण के समय पूर्ववर्ती सभी मानकों/विशिष्टियों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि विलम्बतम 30 जून से पहले रोड कटिंग मरम्मत कार्य पूर्ण करालें ताकि बरसात में उनमें जल भराव तथा मच्छर आदि की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से कार्य कराये जाते है। नगर निकाय के अधिकारी स्वंय भी नियमित रूप से कार्यो का स्थल निरीक्षण करें और कार्यो को केवल कार्यदायी संस्थाओं के भरोसे ही न छोडंे। कोई कमी पाये जाने पर निकाय के अधिकारी भी उत्तरदायी हांेगे।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल समस्या के समाधान हेतु अधिकारी व्यक्तिगत ध्यान देकर नलकूपों, ओवर हैड टैंक तथा पाइप लाइन आदि की मरम्मत का कार्य अविलम्ब पूर्ण करालें ताकि पूर्ण क्षमता से उपयोग हो सके। उन्होंने सफाई उपकरणों की भी मरम्मत कराने हेतु निर्देश दिये।

उन्होंने  एक्ट का संदर्भ देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ सुलभ हो। उन्होंने कहा कि सडे-गले फलों को फिकवादें ताकि बीमारियां न फैले। उन्होंने गर्मी के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु समय से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने फौगिंग, नाला व सीवर सफाई कार्य भी तत्परता से करने लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि नालों तथा सीवर सफाई के बाद मलबे को भी शीघ्रता से हटवायें। उन्होंने कहा कि जहां सफाई कर्मियों की कमी है वहां आउट सोर्सिंग द्वारा कार्य करा सकते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम आगरा के नगर आयुक्त राम विशाल मिश्रा सहित विभिन्न नगर निगमों के नगर आयुक्त, तथा स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में अघोषित आपात काल की स्थिति है

Posted on 05 May 2011 by admin

100_2777जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकारों से पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद वार्ता करते हुये कहा कि प्रदेश में अघोषित आपात काल की स्थिति है। जो हालात कभी तामिलनाडु में रहा करते थे। वह हालात उत्तर प्रदेश के है। सबसे बड़ा कातिल शहर लखनऊ बन गया है। कोई भी गोलीमार दे कोई पूछने वाला नही है। प्रदेश में बीएसपी ने अपने प्रत्याशी घोषित करके सरकारी मशीनरी को बता दिया है कि वह उनकी सहायता करें। इसलिए कई तरह से खर्च किया जा रहा है। जबकि चुनाव आयोग चुनावी खर्च पर समय सीमा और धन सीमा निर्धारित किये हुए है। कानून का माखौल उड़ाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कूएंे में भांग नही अफीम गिर गयी है। अफीम छूटती नही है। श्री यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलने के बाद केन्द्र सरकार को भी जमकर कोसा मुठ्ठी भर लोगों के विकास से कुछ होने वाला नही है। देश में दो सवाल है मंहगाई और भ्रष्टाचार इस लड़ाई मंे सारा विपक्ष एक साथ है। पिछले वर्ष 5 जुलाई को भारत बन्द हुआ। हिन्दुस्तान में इतनी महंगाई किसी काल खण्ड में नही रही। भ्रष्टाचार पर एक लोकसभा का सत्र भेंट चढ़ चुका है। लेकिन प्रधानमंत्री आॅख बन्द किये हुये है। मैने एक वर्ष पूर्व ही कहा था कि काॅमन वेल्थ गेमों में इतने घोटाले होंगे कि गिन नही पाओगे। कलमाड़ी तो हाथी की पूॅछ है। अभी हाथी पकड़ा जाना बाकी है। आर्दस साोसाईटी घोटाला के सच संसद में लायेगे। श्री यादव ने गंगा और यमुना के उपजाओ क्षेत्र की भूमि विकास की भेंट चड़ने पर गहरी नाराजगी जताते हुये कहा 27 लाख हेक्टेयर भूमि कंकरीट का जंलग बनने को तैयार है। और सरकार आंखे बन्द किये है। आज देश के 78 प्रतिशत लोग 20 रूपये रोज पर जीवन जीते है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इनकी पार्टी सिद्धान्तों के बल पर 2012 के चुनाव में पूरी शक्ती के साथ उतरेगी। जीत हार की परवाह किये बिना जन मुद्दों को हथियार बनायेगी। जैसा बिहार में विकास और कानून का समान राज्य है। वैसा ही उत्तर प्रदेश में देने के लिये जनता के सामने जायेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरन्जन भय्या, सांसद आर.सी.पी. सिंह, जावेद रजा, डा0 राजेश वर्मा, सुभाष पाठक, हरिकिशोर उत्तम, अनूप सिंह पटेल, राम भरोसे सिंह, धमेन्द्र सिंह, राकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपदा बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी-सुबोध कांत सहाय

Posted on 05 May 2011 by admin

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि भूकम्प जैसी दैवी आपदाओं के समय हानि को कम करने के लिए लोगो में बचाव के उपायों की जानकारी और जन जागरूकता के साथ सरकार व स्थानीय संस्थाओं और नागरिकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। समूह देशों में भूकम्प पर हुए शोध एवं बचाव कार्यो की गतिविधियों की जानकारी से भी प्रतिनिधि लाभान्वित होगें। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का गठन कर आपदा प्रबन्धन के लिए सद्यन प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने  आपदा के समय संकट से निपटने के लिए अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर सहायता प्राप्त करने लिए भी एक दूसरे के अनुभव से सीख लेकर आपदा प्रबन्धन कार्यो को सुदढ बनाने पर बल दिया

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र के अन्र्तराष्ट्रीय शोध एवं सलाहकार समूह(प्छै।त्ळ) द्वारा एशिया एवं पैसिफिक देशों के ग्रुप देशों के प्रतिनिधियों की भूकम्प रेस्पोंस एक्सरसाइज के उद्घाटन सत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह उद्गार व्यक्त किये।

इस कार्यशाला में लभगभ 40 देशों तथा देश के विभिन्न प्रान्तों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे है। 04 मई से 06 मई तक इस कार्यशाला में टेविलटाॅप एक्सरसाइज के साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभवों/ सुझावों की जानकारी दी जायेगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भूकम्प के विरूद्व नई जानकारी और बचाव हेतु नई तकनीकों की जानकारी के साथ बचाव के उपायों को सुदृढ बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री एम. शशिधर रेड्डी ने प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से उत्पन्न परिस्थितियों में तैयारियों और जागरूकता कार्यक्रमों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि विशेष रूप से भूकम्प से निपटने की कार्य योजना में जापान का अग्रणी स्थान है। वहां प्रति वर्ष आपदा तैयारी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2010 में लगभग 6 लाख 70 हजार जापनी नागरिकों ने तैयारी ड्रिल में भाग लिया था।

उन्होंने आगरा में आयोजित इस क्षेत्रीय ग्रुप भूकम्प रेसपोन्स एक्ससाइज की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं अन्र्ताराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों द्वारा बचाव एवं राहत कार्यो तथा शोध कार्याे से लाभान्वित होने का अच्छा अवसर सुलभ हुआ है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा देश के विभिन्न भागों में नियमित रूप से माॅक एक्सरसाइज रिहर्सल कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है। इससे राज्य सरकारों तथा जिला प्रशासन को अपने आपदा प्रबन्धों और जन जागरूकता अभियानो को सुधारने में मद्द मिलती है। प्राधिकरण द्वारा प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के सम्बन्ध में लगभग 260 माॅक एक्सरसाइज आयोजन किया गया है। इनमें से लगभग 90 ऐसी एक्सरसाइज स्कूल/कालेजों में आयोजित की गई है। इसी क्रम में 17 जून 2007 को औडिसा के तटीय जिलों में ऐसी एक्सासाइज की गई थी जिसमें उत्साहित होकर वहां इस दिन प्रतिवर्ष यह एक्सरसाइज आयोजित की जाती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकन फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेन्ट एजेन्सी (थ्म्ड।) ने वर्ष 2007 में राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम की शुरूवात की जिसमें संघीय, क्षेत्रीय तथा स्टेट स्तर पर अभ्यास गतिविधियों में प्राथमिकता और समन्वय के लिए फ्रेेम वर्क प्रदान करने की सुविधा दी जाती है।

श्री रेड्डी से बताया कि एनडीएमए ने प्रथम बार मल्टी स्टेट तैयारी अभ्यास की योजना बनाई है जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आपदा बचाव तैयारियों को क्रियाशील बनाया जायेगा। देश के विभिन्न आई.आई.टी. तथा विज्ञान एवं तकनीकी संस्थानो में लगभग 8 रिक्टर स्कैल पर भूकम्प तीव्रता पर भवन एक्सरसाइज कराई जा रही है। इस अभ्यास से जम्मू एवं कशमीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हरियाणा, चण्डीगढ, उत्तराखण्ड एवं दिल्ली राज्य कवर होगें। इससे सभी राज्य सरकारें विभिन्न मंत्रालय, संस्थाएं तथा अन्य स्टाक होल्डर्स प्रतिभागी होगें। इससे बचाव हेतु उपायों, आपसी समन्वय आदि की भी जानकारी हो सकेगी। इस दिशा में राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रमों का कलेण्डर तैयार करने की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होनें प्राधिकरण द्वारा ‘‘नेशनल अर्थक्येक रिस्क मिटीगेशन प्रोजेक्ट(छम्त्ड।) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जे0के0 सिन्हा सदस्य एनडीएमए, पैट्रिस कोइयूर विजोट संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक, टेरजी स्कावडाल प्रमुख एफसीएसएस जिनेवा, प्रतिभागी लगभग 40 देशों के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय आपदा रेसपोन्स फोर्स के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआई.जी. असीम अरूण आदि वरिष्ठ अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने किरावली में तहसील दिवस पर जन समस्याएं सुनी

Posted on 04 May 2011 by admin

प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ प्रभावी निस्तारण करनें के निर्देश

आगरा -   जिलाधिकारी अजय चौहान तथा डी.आई. जी. असीम अरूण ने तहसील दिवस किरावली में जन समस्याओं की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने शिकायत कत्र्ताओं की समस्याओं की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्व रूप से समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व तथा पुलिस से सम्बन्धित कतिपय प्रकरणों में थाना दिवस  में कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पैमाईश तथा भूमि पर कब्जे की शिकायतों के प्रकरणों में तहसीलदार स्वंय मौके पर जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंनें गत तहसील दिवसों के प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की।
श्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रत्येक प्रकरण पर सन्तोषजनक निस्तारण अपेक्षित होगा और शिकायत कत्र्ता के सन्तुष्ट करने के दायित्व के भाव से सेवा प्रदान की जायेगी। तहसील दिवस में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण स्थलीय जांच कर ही सम्भव हो, के सम्बन्ध में उसी दिन तहसील दिवस समस्त होने के उपरान्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थों के माध्यम से कार्यक्रम बनाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर निस्तारण करें । उन्होंने तहसील दिवस में बडी संख्या में पेयजल के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जल निगम के अभियन्ता को नियमित रूप से क्षेत्रों भ्रमणशील रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि गत तहसील दिवस के कम से कम दस निस्तारित प्रार्थना पत्रों के क्रास चैकिंग हेतु दस जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजा जायें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण होने पर शिकायत कत्र्ता को अनावश्यक रूप से इधर उधर भटकना नही पडेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील दिवस पर पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास विभाग आदि द्वारा अपने शिविर लगाये गये। नागरिकों को वृद्वावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन हेतु पात्रता, चयन की प्रकिया, मनरेगा में किये जा रहे कार्यो तथा अन्य विकास कार्यो की जानकारी दी गई।
किरावली नगर की जल निकाशी की समस्या के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत किरावली को संयुक्त रूप से तकनीकी परीक्षण करते हुए प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस तहसील दिवस में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य आदि विभागों की शिकायतों को तत्परता से निदान के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव, डीएफओ एम.के0 जानु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन, उप जिलाधिकारी धीरेन्द्र सचान एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 7 मई को होगी

Posted on 04 May 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक अब 7 मई 2011 को प्रातः 10 बजें से आयोजित की जायेगी। ज्ञातव्य है कि पूर्व में यह बैठक 5 मई को प्रस्तावित थी जो कि अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए संशोधित तिथि 7 मई को होगी। संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि बैठक में मण्डल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त मण्डलीय अधिकारी भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटन मंत्री उ0प्र0 का आगरा भ्रमण कार्यक्रम

Posted on 04 May 2011 by admin

मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन उ0प्र0श्री विनोद सिंह 3 मई को रात्रि में आगरा सर्किट हाउस पहुचेंगे। मंत्री जी 4 मई को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगें और 5 मई को प्रातः 7-30 बजे प्रस्थान करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री 04 मई को आगरा आयेगें

Posted on 04 May 2011 by admin

मा0 केन्द्रीय पर्यटन मंत्री भारत सरकार श्री सुबोध कान्त सहाय 4 मई को प्रातः 8ः15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से आगरा आयेगें। प्रातः 9-30 बजे होटल क्लार्क सिराज में अन्तराष्ट्रीय भूकम्प कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगें। पर्यटन मंत्री रात्रि में 8-30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर निगम के वार्डो में स्थित मतदान केन्द्र/स्थलों का भौतिक सत्यापन

Posted on 01 May 2011 by admin

मतदान केन्द्रो की सत्यापन बैठक 2 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत

आगरा  -  जिलाधिकारी अजय चैहान ने आगरा शहर के 90 वार्डो हेतु स्थित मतदान केन्द्र/स्थलों का भौतिक सत्यापन कर आख्या निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत करने हेतु वार्ड वार अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि नियुक्त अधिकारी मतदान केन्द्रों/स्थलों के सत्यापन के साथ-साथ प्रकाशित मतदाता सुची पर दावे-आपत्ति प्राप्त कर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण करेगें और अपने पर्यवेक्षणीय अधिकारी के दिशा निर्देशन में कार्य करना सुनिश्चित करें। नियुक्त सभी अधिकारी 2 मई को अपरान्ह 1ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2011 हेतु तैयार कराई जा रही निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन करा दिया गया है। जिसका अन्तिम प्रकाशन 1 जून 2011 को होना निर्धारित है। पूर्व में सम्पादित निर्वाचन में प्रयोग में लाये गये मतदान केन्द्रो/स्थलों में व्यापक परिवर्तन हो गया होगा या नवीन भवन बन गये होगें और यह भी सम्भव है कि पूर्व में जहां मतदान केन्द्र/स्थल बनाये गये थे वहां अब भवन मौजूद न हो इसके अतिरिक्त भौगोलिक एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी कुछ मतदान कराया जाना सम्भव न हो ऐसी स्थिति में मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन से पूर्व निर्धारित मतदान केन्द्रो/स्थलों के पुनरीक्षण एवं पुर्न निर्धारण की आवश्यकता है ।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगरा नगर के 90 वार्डो में स्थित मतदान केन्द्रो/स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in