Archive | आगरा

जनपद के 345 पात्र व्यक्तियों को लोहिया आवास मिलेगें-डी0एम0

Posted on 24 April 2013 by admin

डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्र्तगत चयनित ग्रामों में लोहिया ग्रामीण आवास हेतु 345 पात्र लाभार्थियों के लोहिया आवासों का निर्माण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि वर्ष 2012-13 के अन्र्तगत विकास खण्ड खन्दौली में डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम-पैसई के 8 लाभार्थियों, बाह में कंेजरा के 21, सिमराई के 15, रैपुरा भदौरिया के 5, बिक्रमपुर के 41, रामपुर चन्द्रसेनी के 71, जैतपुर कला में बिठौना कें 2, फतेहाबाद में खण्डेर के 41, मुहम्मदपुर के 2, शमशाबाद में गदौली कला के 2, फतेहपुर सीकरी में औलेन्डा के 46, तथा गोठरा के 5, अछनेरा में फतेहपुरा के 2 , बरौली अहीर में कुआंखेड़ा 1 तथा नगलानत्थू 4, जगनेर में शाहगंज के 8, तथा चाचंाद के 1, खेरागढ़ में अयेला के 56, तथा विकास खण्ड सैंया के अन्र्तगत लोहिया ग्राम वीरई के 14 पात्र लाभार्थियों को लोहिया ग्रामीण आवास हेतु चयन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 और एस0एस0पी0 ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Posted on 24 April 2013 by admin

जिला जेल में कैदियों के लिए निःशुल्क विधिक शिविर एवं मैडीकल कैम्प का आयोजन तथा छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र खोला जायेगा।
जिला मजिस्टेªट जुहैर बिन सगीर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होने जेल की सभी बैरकों का निरीक्षण कर कैदियों से रहने की व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ जल तथा खाना मिलने के सम्बन्ध में पूछताछ की । कैदियों ने बताया कि खाना समय से तथा पीने का पानी (आर0ओ0 प्लान्ट वाला) मिलता है। महिला कैदियों की बैरक के निरीक्षण में कई महिला कैदियों ने स्वास्थ परीक्षण/दवाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया तो जिलाधिकारी ने जेल में ही मैडीकल कैम्प का आयोजन कराने के निर्देश दिये। महिला कैदियों के 06 छोटे बच्चों की पढ़ाई को गम्भीरता से लेते हुए एक आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने तथा तथा कैदियों को विधिक जानकारी के लिए विधिक कैम्प का आयोजन कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी, एस0एस0पी0 ने जिला जेल के रसोई घर का निरीक्षण कर कैदियों द्वारा खाना तैयार करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय कैदियों से मुलाकात करने आये बाहरी व्यक्तियों से भी पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की समस्या से इन्कार किया। निरीक्षण के समय एस0पी0 सिटी पवन कुमार, सिटी मजिस्टेªट रामअभिलाष, अपर (नगर)मजिस्टेªट प्रथम अतुल सिंह भी साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सामान्य वर्ग के व्यक्ति पुत्री की शादी हेतु अनुदान प्राप्त करें

Posted on 22 April 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा, एस0एस0 यादव ने अवगत कराया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546/-से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884/-से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10000/-एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु 5000/-प्राप्त करने हेतु निर्धारित रुप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सूनिश्चित करें।विस्तृत जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोक अदालत में 1328 वादांे का निस्तारण

Posted on 22 April 2013 by admin

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21.04.2013 को मा0 जिला जज सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दीवानी परिसर आगरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में  मा0 जिला जज द्वारा कुल 06 मोेटर दुर्घटना प्रतिकर वादों एवं 08 मोटर दुर्घटना प्रतिकर प्रकीर्ण वादांे का निस्तारण किया गया जिसमें प्रतिकर राशि रू0 8211988/-है।
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रªेट चन्द्र प्रकाश तिवारी ने अवगत कराया कि प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के द्वारा कुल 32 वादांे का निस्तारण किया गया जिसमें 04 वाद गुजारा भत्ता एवं 28 अन्य वैवाहिक वाद सम्मिलित हंै।
इस लोक अदालत में विभिन्न मजिस्टेªट न्यायालयों द्वारा कुल 1025 वादांें का निस्तारण किया गया जिसमें कुल जुर्माना रू0 180560/-वसूल करके राजकोष में जमा कराया गया है। इसके अतिरिक्त इस लोक अदालत में सिविल के कुल 20 मामलों का निस्तारण किया गया है।
इस प्रकार दीवानी न्यायालय में  आयोजित लोक अदालत में कुल 1083 वादों का निस्तारण किया गया है। जनपद की समस्त तहसीलों में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व के 36 वाद एवं फौजदारी के 75 वाद, कुल 111 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार इस लोक अदालत में दीवानी न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1328 वादों का निस्तारण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 ने होमगार्ड कार्यालय हेतु भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा

Posted on 22 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्डस पश्चिमी परिक्षेत्र आगरा के कार्यालय निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आंवटित कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मौजा चक सोयम स्थित पंचशील इण्टर कालेज के निकट राजकीय आस्थान की 1500 वर्ग मीटर रिक्त पड़ी भूमि को जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्डस पश्चिमी परिक्षेत्र कार्यालय के निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आंवटित कर स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव उ0प्र0शासन, राजस्व अनुभाग-6, लखनऊ को प्रेषित किया है। उन्होने बताया कि उपरोक्त कार्यालयों के निर्माण एवं नगर के 2 हजार होमगार्डस की परेड हेतु 3 बीघा भूमि निःशुल्क आंवटित करने का अनुरोध किया गया, उसी के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर की आख्या के आधार पर इस भूमि का चयन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंैगस्टर हेतु अपराधिक इतिहास का पूर्ण उल्लेख करें-डी0एम0

Posted on 22 April 2013 by admin

जिला मजिस्टेªट जुहैर बिन सगीर ने आगरा के संयुक्त निदेशक (अभियोजन) को निर्देश दिये है कि गंैगस्टर की कार्यवाही हेतु अपराधी का अपराधिक इतिहास का पूर्ण उल्लेख करें।
जिला मजिस्टेªट ने गंैगचार्ट का परीक्षण करने के उपरान्त पाया है कि अधिकतर गंैगचार्टाे में अपराधी का अपराधिक इतिहास का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्हांेने बताया कि इस सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी अपने निर्णयों मंे उल्लेख किया गया है कि अपराधी का अपराधिक इतिहास होना आवश्यक है।
जिला मजिस्टेªट ने संयुक्त निदेशक (अभियोजन) से अपेक्षा की है कि गंैगचार्ट की आख्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा से प्राप्त होने के उपरान्त अपराधियों का अपराधिक इतिहास तथा कारण का स्पष्ट उल्लेख किया जाय तथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना स्तर से भी दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित करते हुए कारण सहित अपना स्पष्ट अभिमत गैंगचार्ट पर उल्लेख करना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एम0जी0 रोड चैड़ीकरण का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करें-डी0एम0

Posted on 22 April 2013 by admin

आगरा शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए एम0जी0रोड का चैड़ीकरण किया जायेगा जिससे शहर की जनता को इस प्रमुख मार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि एम0जी0रोड के चैड़ीकरण के लिए विस्तृत सुधार की रुपरेखा हेतु आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से वार्ता की गई, जिसके क्रम में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरुण प्रकाश, आगरा विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियन्ता आर0एस0 रावत तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता संजीव भारद्वाज संयुक्त रुप से एम0जी0रोड का निरीक्षण कर एक सप्ताह में चैड़ीकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि एम0जी0रोड पर जगह-जगह चैड़ीकरण तथा कुछ स्थानों पर पार्किग स्थानों के निर्माण के लिए फुटपाथ के बाद भी जहां खाली जमीन पड़ी है ऐसे में फुटपाथो को पीछे कर नये सिरे से फुटपाथ बनाये जाने की योजना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला सैनिक बन्धु हेतु 15 अप्रैल तक आवेदन करें।

Posted on 02 April 2013 by admin

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी आगरा ने अवगत कराया है कि  जिला सैनिक बंधु आगरा के पुर्नगठन की प्रक्रिया के क्रम में जनपद के ऐसे स्वेच्छिक भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं जो निस्वार्थ रूप से सेवा भावना के साथ अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की रोजमर्रा की समस्याओं का निस्तारण पुलिस चैकी, थाना, कोतवाली, ब्लाक एवं तहसील स्तर पर करवा सकें तथा हर महीने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं निस्तारण प्रगति से अवगत करा सकें।
उन्होनंे बताया कि चयनित भूतपूर्व सैनिकों को जिलाधिकारी द्वारा जिला सैनिक बंधु गठन का गैर सरकारी सदस्य नामित किया जायेगा जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा विशेष पहचान पत्र भी प्रदान किया जायेगा। नामित सैनिक बंधुओं को किसी प्रकार का मानदेय लागू नही होगा। पूर्व सैनिक को आगरा जनपद का निवासी होना अनिवार्य है तथा उनकी सेवा पुस्तिका में वही पता दर्ज होना आवश्यक है जिस विकास खण्ड से वे सैनिक बंधु बनने के इन्छुक हैं।
सभी इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपनी सेवापुस्तिका की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र 15 अपे्रेेैल 2013 तक कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कलेक्टेªट आगरा को भेजने का कष्ट करें।
उपाध्यक्ष सैनिक बंधु हेतु सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों से भी आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल 2013 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उद्यमी दिवस में समस्या प्रस्तुत करें

Posted on 02 April 2013 by admin

जिला उद्योग केन्द्र आगरा के महाप्रबन्धक ने अवगत कराया है कि  जनपद के उद्यमियों की सुविधा तथा समस्या निस्तारण हेतु माह के अन्तिम शुक्रवार को उद्यमी दिवस निर्धारित किया गया है। उक्त दिवस पर जनपद का कोई भी उद्यमी अपनी इकाई सम्बन्धी समस्या के सम्बन्ध में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उनके कार्यालय से सम्पर्क कर सकेगा अथवा अपनी समस्या लिखित रूप से अवगत करा सकेगा। माह के अन्तिम शुक्रवार के दिन कोई अवकाश होने की स्थित में अन्तिम शनिवार को उद्यमी दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार कार्यालय में स्थापित हैल्प डेस्क उद्यमिंयांे के लिए हैल्प लाईन के रूप में कार्य करेगा। हैल्प डेस्क में स्थापित दूरभाष संख्या 0562-2280763 पर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5 बजे तक उद्यमी अपनी समस्या नोट करा सकता है।समस्या नोट कराते समय उद्यमी अपना नाम, पता, इकाई का नाम व अपने मोबाईल नम्बर के साथ समस्या व सम्बन्धित विभाग के सम्बन्ध में सूचना देगा। उक्त व्यवस्था का नाम उद्यमी मित्र हैल्प लाईन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजकीय आई0टी0आई0 बल्केश्वर में 12 अप्रैल तक प्रवेश

Posted on 02 April 2013 by admin

राजकीय आई0टी0आई0 बल्केश्वर आगरा के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार यादव ने अवगत कराया है कि डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्र्तगत ‘‘कौशल विकास’’ योजना हेतु राजकीय आई0टी0आई0 बल्केश्वर की वीटीपी में लोहिया ग्रामों (वर्ष 2013-2014) एवं अन्य ग्रामों/क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु पूर्व में अन्तिम तिथि 22.03.2013 निर्धारित की गयी थी जिसको बढाकर अब 12 अप्रैल 2013 कर दी गयी है । प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ड्राफ्ट सहित अन्तिम तिथि तक अपना फार्म आई0टी0आई0 कार्यालय से प्राप्त कर जमा कर सकते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in