Archive | कानपुर

दलों से सुधरने की अपेक्षा नहीं की जा सकती

Posted on 17 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती ने कानपुर की महराजपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी/विधायक सतीश महाना के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम लोग अपना घर बनवाते हैं तो वास्तुशास्त्र का ध्यान रखते हुए बनाते हैं, कसाई के घर में कोई वास्तुशास्त्र नहीं होता। सपा का घर जिस मेटेरियल से बना है उसमें सभी जाति के अपराधी व गुन्डे शामिल हैंे। इसी तरह बसपा का घर बनाने में सभी जाति व धर्म के भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज व अराजकतत्व शामिल हैं।
सुश्री भारती ने कहा कि इन दोनों दलों की प्रश्रयदाता कांग्रेस है। इन दलों से सुधरने की अपेक्षा नहीं की जा सकती। सपा के अखिलेश सिंह ने डी.पी.यादव से छुटकारा पाया, जबकि उनसे बड़े-बड़े सपा में हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को देश की आजादी दिलाने तक सीमित रखने तक सोचा था। वह राजनीति में दूसरी कांग्रेस लाना चाहते थे पर जो कांग्रेस बनी उसका भी विसर्जन देश के युवराज राहुल गांधी कर रहे हैं क्योंकि वह अपने भाषण के दौरान कांग्रेसी वक्ताओं की सूची फाड़ देते हैं। राहुल गरीब के घर जाकर रोटी तो खा सकते हैं, परन्तु अपने घर बुलाकर गरीबों को रोटी नहीं खिला सकते हैंै। उन्होंने कहा कि आप लोग उनके भटकावे में न आना। उमा भारती जी ने सभा में सतीश महाना को हाथ उठवाकर जिताने की अपील की। इस दौरान स्थानीय ग्रामवासी जोरदार नारेबाजी करते रहे।
महाराजपुर विधानसभा के प्रत्याशी श्री महाना ने कहा कि मंैने जनता के बीच में रहकर 22 वर्षो तक जनता की सेवा की है। यदि उसमें मैं जनता की नजर में खरा उतरा हूॅ तो आप मुझे महाराजपुर विधानसभा से अपना आशीर्वाद दें। महाराजपुर हमारी कर्मस्थली है। मैं यहाॅ सतीश महाना के नाम से नहीं काम से जाना जाता हॅू। उन्होंने कहा कि गांव में किसानों की बहुत समस्यायें हैं। बसपा का ’’नारा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’’ गलत है, वह अब ’’सर्वजन दुखाय, सर्वजन सताए’’ हो गया है, मायावती दलित की बेटी नहीं दौलत की बेटी हैं तथा उनका हाथी रोज करोड़ो रूपया जमा कर रहा है। जनसभा की अध्यक्षता विनय मिश्रा संचालन सुरेन्द्र अवस्थी ने किया।
जनसभा में प्रमुखरूप से रामलखन द्विवेदी, सूर्यपाल सिंह यादव, कमलेश द्विवेदी, मानसिंह, विकास शुक्ला, दीपू गुप्ता, अनुपम पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, जबर सिंह, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पांच साल में बसपा सरकार ने सिर्फ अत्याचार किया है

Posted on 16 February 2012 by admin

16-02-eसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि पांच साल में बसपा सरकार ने सिर्फ अत्याचार किया है। जनहित के कामों से परहेज किया है। समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने समय जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी, उन्हें ठप्पकर दिया। किसानों को बर्बाद कर दिया। व्यापारियों, वकीलों, शिक्षकों का दमन किया है। नौजवान बेरोजगारी के शिकार है। इस भ्रष्ट और अन्यायी सरकार को विधान सभा चुनावों में हटा देना है और समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाना है। विपक्षियों की जमानतें तक जब्त करा देना है।
श्री यादव आज पटियाली, कंाशीरामनगर, छिबरामऊ, कन्नौज और कानपुर नगर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने नौजवानों को देश की पूंजी बताते हुए उनसे अपने मताधिकार का बढ़चढ़ कर प्रयोग करने का आव्हान किया। श्री यादव ने याद दिलाया कि 18 वशर््ा की आयु में मताधिकार देने की मांग सर्वप्रथम समाजवादी नेता डा0 राममनोहर लोहिया ने उठाई थी। हम सबने भी उसके लिए संघशर््ा किया था। जेल तक गए थे। आज जो नौजवानों को अधिकार मिला है वह समाजवादियों के संघशर््ा का ही परिणाम है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार के काले कारनामो से सभी वाकिफ है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिन नौजवानों को नौकरी नहीं दे सकें उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया गया, लड़कियों की पढ़ाई छूटने न पाए इसलिए कन्या विद्याधन योजना चलाई। दवा-पढ़ाई मुफ्त की। व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाई। चंुगी समाप्त की। नए विष्वविद्यालयों की स्थापना की। एक लाख शिक्षकों/शिक्षामित्रों का चयन किया।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही गरीब किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। एक हजार रूपया बेरोजगारी भत्ता देगें। गरीब आदमी कैंसर, किडनी, लीवर और दिल की बीमारियों का इलाज मंहगा होने से इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्हें मुफ्त चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। खिलाडि़यों को उचित सम्मान दिया जाएगा उन्हें नौकरी या धंधे के लिए मदद दी जाएगी। राज्यकर्मियों को तीन प्रमोशन दिए जाएगें।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमान भाइयों का हुआ है। बुनकर बर्बाद हुए है। उनके माल को बेचने का और सस्ता सूत दिलाने का इंतजाम नहीं हुआ पिछली समाजवादी सरकार में बुनकरों को जो सुविधाएं मिल रही थी, फिर बढ़ाकर दी जाएगी। उन्होने मुस्लिमों को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने, सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयेाग की सिफारिश्ेां लागू कराने तथा उनके मदरसों-कब्रिस्तानों की सुरक्षा-सुविधाएं देने का भी वायदा किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कानपुर में आज 19.5 लाख रूपये बरामद

Posted on 11 January 2012 by admin

  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक लगभग 3.66 लाख वालराइटिंग, पोस्टर, बैनर्स आदि हटाये गये
  • 757 अभियुक्तों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज
  • अब तक 113443 लाइसेंसी हथियार, 1563 अवैध असलहे बरामद
  • सी0आर0पी0सी0 की धारा 107/116 के तहत 451826 व्यक्ति पाबन्द
  • प्रदेश में अब तक 98312 लीटर अवैध शराब जब्त

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बिना किसी दस्तावेज/आय व्यय विवरण के निर्धारित सीमा से अधिक रूपये लेकर चलने पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा आज जनपद कानपुर के काकादेव में 15 लाख रूपये एवं बाबूपुरवा में 4.50 लाख रूपये बरामद किये गये। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 22.53 करोड़ रूपये बरामद किये गये हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में आज 1985 वालराइटिंग, 3647 बैनर्स, 5442 पोस्टर, 1787 झण्डे आदि हटाये गये और 164 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अब तक कुल 366822 मामलों में कार्यवाई करते हुए 33910 वालराइटिंग, 157390 पोस्टर तथा लगभग 1.75 लाख बैनर्स एवं अन्य सामग्री हटाई गयी। इन प्रकरणों में 757 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।
यह जानकारी आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने देते हुए बताया कि प्रदेश में आज 107 अवैध असलहे एवं 391 कारतूस जब्त करते हुये 32861 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। उन्होंने बताया कि आज 501 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट जारी किये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 300 कारखानों को सीज किया गया। उन्होेंने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत आज 13261 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 3258 संवेदनशील केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 12499 व्यक्तियों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया।
श्री सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 1563 अवैध असलहों के साथ 2861 कारतूस जब्त किये गये और 451826 व्यक्तियों को धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त 6029 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 2838 कारखानों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान अब तक कुल 113443 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद एटा के थाना क्षेत्र मलावन एवं थाना मिरहची में 75 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया। इस प्रकरण में लौंगश्री पत्नी बादशाह सिंह, दिनेश पुत्र राम स्वरूप केे विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद पीलीभीत के थाना माधव टाण्डा क्षेत्र में 48 लीटर शराब, 10 किग्रा0 लहन, 5 किलो यूरिया को जब्त करते हुए शराब की भट्ठी को नष्ट किया गया तथा ओम प्रकाश एवं विद्याराम पुत्र बुद्धसेन के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई। जनपद वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में 25 लीटर कच्ची शराब जब्त करते हुए ललिता पत्नी राकेश को तथा थाना नेवादा क्षेत्र में अनीता पत्नी गोविन्द को भी 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जनपद सहारनपुर में 24 लीटर देशी शराब मसालेदार (हरियाणा प्रान्त में विक्रय के लिए अनुमन्य) जब्त करते हुए राकेश पुत्र जयसिंह के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अन्तर्गत कार्यवाई की गई। उन्होेंने बताया कि    प्रदेश में अब तक कुल 98312 लीटर अवैध शराब जब्त गयी है जिसमें 76243 लीटर देशी, 12580 विदेशी एवं 9489 लीटर बियर शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इण्डियन नेशनल कांगे्रस अब मल्टीनेशनल कांगे्रस हो गई है

Posted on 18 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कानुपर में पे्रस को संबोधित करते हुए कांगे्रस-सपा और बसपा पर जबरदस्त हमला किया। श्री नकवी ने कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी को विदेशी कंम्पनियों के प्रमोशन एजेण्ट बताते हुए कहा कि इण्डियन नेशनल कांगे्रस अब मल्टीनेशनल कांगे्रस हो गई है।
श्री नकवी ने कहा कि विदेशी कम्पनियां राहुल के प्रमोशन पर उ0प्र0 में अरबों रूपए पानी की तरह बहा रही हंै। उन्होंने  कांगे्रस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले आठ वर्र्षाें में उसने उ0प्र0 में गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए विकास एवं रोजगारपरक कितनी बड़ी परियोजनाएं उ0प्र0 के लिए दी। उन्होंने पूछा की उ0प्र0 की विद्युत आपूर्ति की कमी को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने अपने सहयोगियों सपा-बसपा शासित उ0प्र0 में कितने बड़े पावर प्रोजेक्ट स्थापित कराया।
श्री नकवी ने कहा कि उ0प्र0 में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए मायावती की बिजली गुम करनी होगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में आत्महत्या कर रहे किसानों की लाश पर लूट का टैªेक्टर चलाकर बसपा ने बंुदेलखंड पैकेज घोटाला किया। यह पाप कभी माफ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बसपा के बेईमानों की भ्रष्ट बारात को जेल जाना तय है। बसपा सरकार में हुई जन धन की लूट को सूद ब्याज के साथ वसूला जाएगा।
श्री नकवी ने कहा कि पिछले दिनों उ0प्र0 की जनता पहाड़ से गिरकर खजूर पर अटक गयी थी। अपराधियों के वर्चस्व वाली सपा सरकार की जगह भ्रष्टाचारियों की वर्चस्व वाली बसपा सरकार ने ले लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और अहंकार का उ0प्र0 से सफाया भाजपा द्वारा किया जाएगा। भाजपा सरकार में आने पर 50 लाख नौजवानों को रोजगार देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजदूर भूखमरी के कगार पर है

Posted on 11 November 2011 by admin

जनस्वाभिमान यात्रा के नायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि पूरब का मानचेस्टर रहा प्रमुख औद्योगिक केन्द्र कानपुर की पहचान अब बीमार औद्योगिक केन्द्र के रूप में हो गई है। इसके लिए सपा-बसपा-कागें्रस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि  मजदूर भूखमरी के कगार पर है। प्रदेश में औद्योगिक विकास शून्य की ओर है। उ0प्र0 बीमार व पिछड़ा प्रदेश होकर रह गया है। पूरे प्रदेश में दलित उत्पीड़न चरम सीमा पर है। बीमारियाँ जानलेवा रूप लेती जा रही है। उनको रोकने का कोई ठोस प्रबन्ध नहीं हो पा रहा है।
उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती की दोषपूर्ण कार्यशैली के कारण किसान मजदूर व्यापारी शिक्षक, विद्यार्थी सब के सब तबाह है। रवि की बुआई के लिए किसानों को खाद बीज पानी बिजली की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। बिचैलियों के माध्यम से धान की खरीद हो रही है। किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उनके पास रिकवरी आ रही है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में हजारों किसानों ने आत्महत्या कर ली। आज किसान खेती छोड़कर भागने को मजबूर है।
श्री मिश्र ने कहा कि पिछले दस वर्षों के सपा-बसपा शासन ने प्रदेश के स्वाभिमान को रौंदा है तथा दोनों ने भ्रष्टाचार के माध्यम से प्रदेश का दोहन किया है। सपा सरकार में ’’जबरा मारे रोवे न दे’’ की वाली हालात थी। दरोगा कोतवाल को कौन कहे एसपी तक को कार्यालय से खींच कर मारा गया।  अपहरण अराजकता आम बात थी। इन सबसे छूटकारें के लिए लोगों ने बसपा की सरकार बनायी लेकिन हालत और बूरे हो गये। बसपा के मंत्री विधायक मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार कर रहे है। पूरे प्रदेश में दिन दहाड़े सरेआम हत्याएं हो रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अधिकारी को पागल करार दिया जा रहा है। उन्होंने डीआईजी डी.डी. मिश्र द्वारा लगाये गये आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हमने सड़क बिजली पानी खाद की व्यवस्था को प्राथमिकता दी थी, तथा किसानों के ऋण के लिए क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, व्यापारियों के टैक्स का सरली करण किया गया था किन्तु आज व्यापारी सैट-वैट-मैट से परेशान है। विरोध करने पर उसकी दिनदहाड़े हत्या हो रही है। पुनः हम सरकार में आने पर किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण किसान बीमा तथा कन्याओ के लिए लाड़ली योजना लागू करेगें ।
श्री मिश्र ने कहा केन्द्र की काग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार, घेाटाले पर घोटाले करती चली आ रही है। जिसके कारण महगाई चरम सीमा पर पहुँच गई। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। सपा व बसपा के लोग सदन में केन्द्र सरकार के साथ होते हैं और अपना समर्थन देते हैं।  बाहर विरोध का नाटक करते हैं। दिल्ली में दोस्ती लखनऊ में दुश्मनी का खेल जारी है। जबकि टूजी स्प्रेक्ट्रम जैसे घोटाले में केन्द्र की कांग्रेस सरकार फसती है तो बचाने में अपना समर्थन देते है। यह प्रदेश की जनता के साथ छलावा है।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बसपा दुनिया की पहली सरकार है जिसके डेढ़ दर्जन मंत्री हटाये गयेे है। उनके ऊपर दुराचार, भ्रष्टाचार के आरोप लगे आज पूरा प्रदेश बेहाल है। उद्योगों का पलायन हो रहा है। जनता के ऊपर लगाये गये करो के पैसे से करोड़ों की मूर्तियाँ लगा दी गयी जब तक उ0प्र0 का मस्तक ऊँचा नहीं होगा। तक तक भारत का मस्तक ऊंचा नहीं होगा। यह जनस्वाभिमान यात्रा उ0प्र0 को बचाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता अराजकता, अपहरण उद्योग, भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने के लिए एक स्वच्छ सरकार की कल्पना की थी परन्तु बसपा सरकार जब सत्ता मंे आई तो साइकिल के गुंडे हाथी पर सवार होकर जनता को सरेआम लूटने लगे।
श्री शाही ने कहा कि कानपुर की औद्योगिक इकाई जिसके लिए उसकी पहचान थी जो अब बंद हो गई हैं। जनता भुखमरी के कगार पर है। इस सरकार के पास भ्रष्टाचार और अत्याचार करने से फुर्सत नहीं है। ये तीनों दल प्रदेश की जनता को गुमराह करके येन-केन-प्रकारेण अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में अपराधी सीना ताने सरेआम चल रहे है। भ्रष्टाचार सरकार का संस्कार हो गया है। बिना पैसा दिये कोई काम नहीं हो रहा है जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है जनता बेहाल मंत्री मालामाल है। चुनाव चाहें जब हो अब बसपा जायेगी भाजपा आयेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री दलितों की हितैषी है तो बतायें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने दलितों पिछड़ो बिना पैसे के नौकरी दी। कितने स्कूल खोले, कितने अस्पताल खोले और कितने नये उद्योग लगाये।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, पे्रमलता कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, , स्वतंत्र देव सिंह देवेन्द्र सिंह भोले, सुजीत सिंह टीका, दिनश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री कलराज मिश्र जी के कानपुर प्रेसवार्ता के मुख्य बिंदु

Posted on 10 November 2011 by admin

    भ्रश्टाचार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम हो गया है। दोनों एक दूसरे के भ्रश्टाचार का समर्थन कर रहे हैं और सरकार को नोट छापने की टकसाल में बदल दिया है। भ्रश्टाचार के इस संयुक्त उपक्रम पर भाजपा ताला लगाएगी। मैं जनता का आवाह्न करता हूं कि भ्रश्टाचार और अपराध की इस लहलहाती फसल को काटकर खलिहानों में आग लगा दें और उससे एक मसाल जलाएं जो प्रदेश को सुशासन और संमृद्धि की ओर ले जाएं।
    जनसमस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए दोनों में चिट्ठी युद्ध चल रहा है। लोक लुभावन वादों की प्रतिस्पर्धा लगी हुई है। चाहे नए राज्य के गठन की बात हो अथवा मजहबी आरक्षण की दोनों एक दूसरे से आगे बढ़ना चाहते है। जनस्वास्थ्य को भी इन्होंने राजनीति का मुद्दा बना लिया पूर्वांचल में फैला इन्फ्लाइटिस राजनीतिक वाकयुद्ध का िशकार हो गया। केंद्र व प्रदेश एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे और लोग बीमारी से मरते रहे।
    भ्रश्टाचार के खिलाफ लड़ाई और अब जन आंदोलन बन चुकी है। इस लड़ाई को लड़ने वाले हर व्यक्ति को बिना मांगे हमारा नैतिक समर्थन है। श्री श्री रविशंकर की बात से मैं सहमत हूं। अध्याित्मक देश में आजादी की लड़ाई के समय भी धर्म गुरूओं की महती भूमिका रही है। अध्यात्म ही इस देश की प्राण वायु है। भ्रश्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन को धर्म गुरूओं का समर्थन निर्णायक परिणाम तक पहुंचाएगा।
    कांग्रेस अध्यक्षा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोंगो से ऐसे गैर जिम्मेदार बयानों की अपेक्षा नही की जाती। उन्हें देश की जनता के सामने यह स्पश्ट करना चाहिए था कि उन्होंने भ्रश्टाचार के खात्में के लिए क्या पहल की। सांप्रदायिक एवं लच्छित विधेयक 2011 में तेजी दिखाने की अपेक्षा उसी तरह की तेजी भ्रश्टाचार को ख़त्म करने के लिए दिखाती तो बेहतर होता।
    उ0प्र0 की वर्तमान बसपा सरकार व उसके मंत्री अकूत संपत्ति अर्जित करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण भी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के घेरे में हैं। हमारा यह नििश्चत मानना है कि 2004 और 2011 के बीच मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्री मंडल के अधिकांश सदस्य आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोशी है। हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री पर आय से अधिक संपत्ति रखने का एक नया मामला दर्ज हो और उनके द्वारा 2007 के बाद अर्जित की गई संपत्तियों की जांच हो।
    कानपुर कभी पूरब का मानचेस्टर कहा जाता था। कानपुर की पहचान औद्यौगिक इकाईयों के केंद्र के रूप मे थी। अब इसकी पहचान बीमार और बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों के केंद्र के रूप में बन गई है।
    बसपा सरकार ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। बसपा सरकार के साढे़ चार साल के कार्यकाल को उ0प्र0 के दुर्भाग्यशाली दिनों के रूप में याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के विकास माडल का अध्ययन तो कराया लेकिन मूर्तियों और स्मारकों के प्रेम के कारण उसे लागू नहीं किया ।
    आज यहां अपराध और अपहरण नया उद्योग बन गया है। बच्चों के बढ़ते अपहरण की घटनाओं के  साथ ही बसपा शासनकाल में कानपुर शहर विकास को लेकर नहीं बल्कि मासूम बच्ची दिव्या के साथ हुए बलात्कार को लेकर सुर्खियों में आया।
    केंद्र सरकार ने गंगा को राश्ट्रीय नदी तो घोशित कर दिया किंतु गंगा की दशा और दुर्दशा आपके  सामने है।
    पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा साफ़ सुथरी छवि के लोगोें को मैदान में उतारेगी। नो करेप्ट नो क्रिमिनल।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हबसी दरिन्दे ने तमन्चे के बल पर नाबालिग के साथ किया दुराचार

Posted on 10 November 2011 by admin

कानपुर नगर के थाना बिठूर क्षेत्र मे एक दबंग युवक ने शौच क्रिया के लिए जा रही युवती को तमंचे की नोक पर दुराचार करने के पश्चात मौके से फरार हो गया और जाते-जाते यह धमकी दे गया, कि यदि किसी से कहोगी तो तुम्हारे भाई को जान से मार दूंगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काल्पनिक नाम मंजू उम्र 15 वर्ष पुत्री शंकर लाल निवासी मैनावतती नगर पुराना बिठूर। प्रातः काल अपने छोटे भाई सूरज उम्र 12 वर्ष के साथ शौच क्रिया के लिए जा रही थी। पहले से घात लगाये पेड़ो के बीच मे छिपकर बैठा धीरेन्द्र कुरील पुत्र जयजय राम कुरील मौका देखकर तुरन्त लड़की को दबोच कर सीने में तमंचा लगा दिया और कपड़े फाड़ कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते धमकी भी दे गया कि अगर किसी से बताया तो तुम्हारे छोटे भाई सूरज को जान से मार दूंगा। घर वापस जाकर बेहोश होकर लड़की गिर पड़ी माँ रामबेटी उस समय घर कली लिपाई कर रही थी। लड़की को गिरते देख दौड़कर संभालते हुए पूंछा बेटी ने माँ को रो-रो कर आप बीती बताई। माँ की माईके मे नानी की मृत्यु के पश्चात क्रियाक्रम गये पति को माँ रामबेटी ने सूचना दिया। सूचना पाते ही पति शंकरलाल घर आकर लड़की को लेकर थाना बिठूर पहुंचकर थानाध्यक्ष को एक लिखित तहरीर दी। पुलिस ने अभियुक्तो के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी के तहत मुकदमो पंजीकृत किया है। खबर लिखे जाने तक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी सभी न्यायोचित मांगे पूरी की जाएगी

Posted on 15 October 2011 by admin

deligationसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से आज कानुपर क्षेत्र बस आपरेटर्स जनसेवक एसोसिएशन तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डलों ने मिलकर उन्हें अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिए। श्री यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को अपने चुनाव मुद्दों में भी शामिल करेगें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी सभी न्यायोचित मांगे पूरी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
कानपुर क्षेत्रीय बस आपरेटर्स जनसेवक एसो0 के अध्यक्ष श्री अशोक अंशवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने श्री मुलायम सिंह यादव को बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2005 में बसों पर प्रतिमाह 5000 रूपए की कर दर निर्धारित कर दी थी। इससे पूर्व सन् 2001 में बसपा-भाजपा सरकार ने बसों पर 12500/- रू0 प्रतिमाह का कर प्रत्यारोण कर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद बस स्वामी 5 हजार रू0 ही जमा कर रहे थे। अब बसपा सरकार वर्श 2001 से वर्ष 2007 तक की अंतरराशि मांग रही है जिसे देने में बस स्वामी असमर्थ है। उन्होने कहा कि सरकारी ज्यादती के कारण कई बस मालिक अपनी बसें बेचकर यह व्यवसाय ही छोड़ गए है। श्री अंशवानी के साथ प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री राजकुमार जुनेजा, राजीव पाठक, जोगेंन्द्र सिंह, दीपक अंशवानी एवं अजय बाजपेयी (महामंत्री) शामिल थे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन देकर बताया कि माध्यमिक शिक्षा का 75 प्रतिशत भाग माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय उठा रहे हैं। उसके बदले में सरकार से उन्हें एक रूपया भी नहीं मिलता है। इससे इनके शिक्षकों की हालत मजदूरों से भी बदतर है। उन्होने बताया कि संघ की मांगों को लेकर आज लखनऊ में धरना स्थल पर शिक्षक अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शोक सभा आयोजित

Posted on 17 July 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कानपुर दक्षिण के जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त करने हेतु प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। इसके पूर्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने कानपुर स्थित योगेश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक जताया व अंत्येष्टि में शामिल हुए। श्री द्विवेदी ने भाजयुमो नेता की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

भाजयुमो मुख्यालय पर आयोजित शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र, आनंद शाही, सोनू सिंह, कार्यालय मंत्री अशोक द्विवेदी, संयोजक चेतन सिंह बिष्ट, राजू त्रिपाठी नगर अध्यक्ष साकेत शर्मा व नीरज शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जी एम आर एस तकनीक ने अपंग होने से बचाया

Posted on 15 May 2011 by admin

लांग बोन में पाया जाने वाला अति दुर्लभ एडमेंटोमा नामक ट्यूमर का आपरेषन करके आज 62 वर्शीय सुषीला षर्मा को अपंग होने से बचा लिया गया। आपरेषन नगर के जोड़ प्रत्यारोपण विषेशज्ञ डा अभिशेक त्रिवेदी व डा राजेष बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। 6 घण्टे से ज्यादा चले इस आपरेषन में श्रीमती षर्मा के जांघ में ट्यूमर से ग्रसित 12 सेमी मीटर से ज्यादा हिस्से को अलग करने के बाद वहां ग्लोब्युलर माड्यूलर रिप्लेसमेंट सिस्टम ;जी एम आर एसद्ध नामक तकनीक का प्रयोग किया गया। प्रदेष में इस प्रकार का यह पहला आपरेषन है जबकि लांग बोन में इस प्रकार के ट्यूमर होने का विष्व में पहला केस सामने आया है। इसी कारण इस पूरे आपरेषन की वीडियो रिकार्डिंे्रग की गयी है और इससे सम्बंधित सभी तथ्यों को जुटा कर इस केस के पेपर अक्टूबर माह में अमरीका में होने वाली अन्तर्राश्टीय कांफ्रेंस में प्रस्तुत किये जायेगें। इस प्रकार नार्थ स्टार हास्पिटल एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर प्रदेष में  जी एम आर एस तकनीक का प्रयोग करने वाला पहला सेंटर बन गया है। उक्त जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान डा अभिशेक त्रिवेदी,  डा राजेष बाजपेयी व अस्पताल के प्रबंध निदेषक षोभित जायसवाल नेे संयुक्त रूप से दी।

उन्होने आगे बताया कि पिछले एक सप्ताह पहले ही किदवई नगर निवासी श्रीमती सुषीला षर्मा अपने दाहिने पैर में दर्द की षिकायत लेकर उनके पास आयी थी जिस पर उन्होने एक्सरेे करवाया था एक्सरे देखने पर उन्हें किसी ट्यूमर के होने की आषंका लगी इस बात की पुश्टि के लिये एम आर आई कराया गया। अब टयूमर की प्रकृति जानने के लिये बायप्सी करवायी गयी तो पता चला कि एडमेंटोमा नामक यह कैंसरस ट्यूमर है। जो कि अति दुर्लभ किस्म का है और लोग बोन में इस ट्यूमर के पाये जाने का यह विष्व में पहला मामला है इससे पहले इस ट्यूमर के विष्व भर में केवल 5 केस और रिपोर्टेंड है।

जी एम आर एस तकनीक उपयोगिता के बारे में बतातंे हुये उन्होने कहा कि इस तकनीक से कैंसर रोगियों के अपंग होने से बच जायेगा। उनके अनुसार अभी तक कैंसरस बोन ट्यूमर होने पर उस स्थान की पूरी बोन काट कर हटा दी जाती थी जिसके कारण रोगीें के अपंग होने का खतरा हो जाता था नगर में इस प्रकार का आपरेषन नही होता था ऐसे में रोगियों कों मुम्बई जाना पड़ता था किन्तु अब यह सुविधा नार्थ स्टार हास्पिटल में षुरू हो गयी है। इसी प्रकार इस तकनीक का प्रयोग ऐसे घायल लोगों में भी किया जाता है जिसमें बीच की पूरी हड्डी चूर चूर हो जाती है और बोन को ग्रो कराने के लिये कुछ भी नही बचता है। खराब से खराब केसों में इस तकनीक का प्रयोग करके लोगों को अपंग  होने से बचाया जा सकता है। इस तकनीक की अन्य उपयोगिताओं के बारे में बताते हुये डा त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे घुटना प्रत्यारोपण जो किसी कारण से सफल नही हो पाये ंहै और  आपरेषन के बावजूद उनको चलने फिरने में बहुत परेषानी हो रही है ऐसे रोगियों को भी इस तकनीक से राहत दिलाई जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in