Archive | सुलतानपुर

संतोष पाण्डेय आठवीं बार पुनः सपा प्रत्याशी बनाये गये

Posted on 26 December 2011 by admin

ऽ    कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लम्भूआ 26 दिसम्बर। विधानसभा लम्भुआ से संतोष पाण्डेय को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अधिसंख्य मतदाताआंे ने सपा मुखिया को बधाई दी है। आठवीं बार पुनः प्रत्याशी घोषित कर सपा मुखिया ने यह संदेश दिया है कि जिताऊ प्रत्याशी ही क्षेत्र में सपा की साइकिल चलायेगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में साईकिल ने सफ्तार पकड़ ली है। उसे झाड़-पोछ कर हवा भरी जा रही है जिससे पूरे रफ्तार से लखनऊ तक का सफर बेधड़क होकर पूरी करे। क्षेेत्र के अधिकतर ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संतोष पाण्डेय को सपा का प्रत्याशी बनाये जाने पर एक दूसरे से गले मिलकर मुॅह मीठा करवाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छत्तीस घण्टे बाद भी हत्यायों का नहीं मिला सुराग

Posted on 25 December 2011 by admin

छत्तीस घण्टे  बीत जाने के बाद भी कल प्रातः हुई प्राचार्य एवं गार्ड की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है। बताते चले कि  थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत सीताकुण्ड के पास स्थित गनपत सहाय डिग्री कालेज के प्राचार्य  प्रताप बहादुर सिंह  एवं उनके गार्ड सुरेश बहादुर की कल शुक्रवार को प्रातः 7.30 पर कुछ पेशेवर हत्यारों ने घेर कर  गोलियों से छलनी कर दिया, जब  वह अपने गनर के साथ अवध विश्वविद्यालय द्वारा बैक परीक्षा को संचालित करने के लिए गनपत सहाय डिग्री कालेज के महिला शाखा को अपने आवास से जा रहे थे। इस हत्या के विरोध में डा0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से सम्बद्ध परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। प्रदेश भर के डिग्री कालेज के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चेतावनी देते हुए चले गये कि यदि इस दोहरे हत्या काण्ड का खुलासा आगामी चैबीस घण्टे के अन्दर नहीं हो जाता तो ऐसा आन्दोलन किया जायेगा कि प्रदेश सरकार ने सोचा भी नहीं होगा। छात्रों ने हत्या के विरोध में पुतला भी फूॅका था। किसी अनहोनी घटना के भय से पुलिस प्रशासन ने नगर के संवेदनशील स्थानों  एवं प्रमुख चैाराहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है। जनमानस में चर्चा आम है कि हत्यारों का पता प्राचार्य के मोबाइल फोन पर आने वाली धमकियों के रिकार्ड से हो जायेगा जिसे पुलिस अधीक्षक ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्राचार्य की हत्या का राज सही मायने में पता नहीं चल सका है। सूत्रांे की माने तो हत्यारों की खोज में नामजद अभियुक्त की तलाश में पुलिस सम्भावित स्थानों पर दबिश डाल रही है आज शाम तक कुछ उपलब्धि प्राप्त होने की सम्भावना है। जानकारी के लिए जब पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि आज रात तक हत्यारे पकड़़़ लिए जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

योजनाओं का लाभ कमजोर संगठन के चलते पार्टी को नहीं मिल रहा है- श्रीनाथ वर्मा

Posted on 25 December 2011 by admin

कांग्रेस के जिला महासचिव श्रीनाथ वर्मा ने जारी बयान में कहा है कि राहुल गाॅधी आम जनता की खुशहाली के साथ प्रदेश के सर्वोमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं जनता के लिए केन्द्र की ओर  से  तमाम योजनाओं  के साथ अब ग्रामीण को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना  अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गाॅधी के प्रयास से देश के गरीबों के लिए राजीव गाॅधी विद्युतिकरण योजना, महात्मा गाॅधी ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना, किसानों की 75 हजार करोड़ कर्ज माफी, बुनकरों के लिए विशेष योजना तथा बुन्देलखण्ड के विकास के लिए विशेष पैकेज दिलाना अहम है। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए अमेठी से शुरू होने वाली स्वाभिमान योजना ग्रामीणों के उत्थान का महत्वपूर्ण अंग बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गाॅधी के इतने प्रयास के बाद शुरु होने वाली इन योजनाओं का लाभ कमजोर संगठन के चलते पार्टी को नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 77 सदस्यों को जिले में जाकर केन्द्र सरकार की ग्रामीण स्तर तक लागू की गई योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें तथा इसकी समीक्षा प्रदेश के केन्द्र स्तरीय मंत्री करें। जिससे इसका लाभ पार्टी को मिल सके। इससे केन्द्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो होगा ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उल्लास का संचार का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गनपत सहाय पी.जी कालेज के प्राचार्य की गोली मार कर हत्या

Posted on 23 December 2011 by admin

ऽ    हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड को भी गोली मारी,मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत
ऽ    विद्यालय के कर्मचारी पर परिजनों ने जताई आशंका
ऽ    तीन जनपदों की एसओजी टीम खुलासे में लगायी गई

थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत भगवान कुश की नगरी सुलतानपुर एवं माता जानकी के नाम से प्रसिद्ध सीताकुण्ड घाट के पास प्रातः 7.30 पर कुछ शैतानों ने शिक्षा के मसीहा को घेर कर  गोलियों से छलनी कर दिया, जब अवध विश्वविद्यालय द्वारा बैक परीक्षा को संचालित करने के लिए गनपत सहाय डिग्री कालेज के प्राचार्य महिला शाखा को अपने निवास से जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गनपत सहाय डिग्री कालेज के प्राचार्य डा0 प्रताप बहादुर सिंह  विद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित अपने आवास से चन्द कदम की दूरी पर स्थित कालेज के महिला शाखा में अपने गार्ड के साथ जा रहे थे कि अचानक पहले से ही घात लगाये कुछ लोग गार्ड एवं प्राचार्य पर हमला बोल दिया। जब तक गार्ड कुछ समझ पाता तब तक गोली उसके सीने में समा चुकी थी। गार्ड के गिरने के बाद हमलावरों ने प्राचार्य को गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने एक गोली प्राचार्य के पेट में दूसरी जाॅघ पर मारी। प्राचार्य के गिर जाने पर हमलावरों ने नजदीक से सिर मे तथा सीने पर गोली मारी। मौके पर ही प्राचार्य ने दम तोड़ दिया । गार्ड एवं प्राचार्य को जिला अस्पताल लाया गया। जहाॅ पर चिकित्सकों ने प्राचार्य को मृत घोषित कर दिया। गार्ड की हालत नाजुक देख ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। लखनऊ पहुॅचने के पहले ही गार्ड की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना शीघ्र ही पूरे जिले में  आग की तरह पहुॅच गयी। कालेज की परीक्षा स्थगित कर दी गयी।  जिला अस्पताल में जिले भर के शिक्षकों का ताॅता लग गया। राम मनोहर लोहिया अवध विश्व वि़द्यालय के कुलपति, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा0 सुशील सिंह अपने  शिक्षक साथियों के साथ मौके पर पहुॅच गये। कुलपति ने आगामी होने वाली बैक पेपर की परीक्षा सम्पूर्ण विश्वविद्यालय की अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा0 सुशील सिंह ने बताया कि कल सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के महाविद्यालय के शिक्षक प्राचार्य की हत्या के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहंेगे। यदि दो दिन के अन्दर हत्यारे नहीं पकड़े जाते तो आन्दोलन का रूप बहुत भयंकर होगा। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीआईजी आनन्द स्वरूप भी मौके पर आकर मृत प्रायार्य के घर वालों से बात चीत कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह हत्या शिक्षा की हुई है। शिक्षा की प्रगति में बाधा डालने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। बाद मंे डीआईजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए सुलतानपुर की एसओजी टीम के साथ बाराबंकी एवं फैजावाद की टीम लगायी गयी है। हत्यारों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा। मृतक  की पत्नी की तरफ से जो तहरीर थाने में दी गयी है ,उसमें कालेज के ही एक कर्मचारी के  द्वारा ही हत्या करने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। वैसे घटना स्थल पर  जोरों की चर्चा इस बात की हो रही थी कि इस हत्या के पीछे एक बाहुबली  पूर्व विधायक का हाथ है। जो अपना कोई कार्य प्राचार्य से करवाना चाहते थे। प्राचार्य के मना करने पर उनकी हत्या कर दी गयी।  इस घटना के बाद पूरे जनपद के शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। जनपद वासियों ने इस घटना की घोर निन्दा की है तथा हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुरातात्विक अवशेष है जनपद में विद्यमान,पर्यटन विभाग मौन

Posted on 22 December 2011 by admin

जिला मुख्यालय से मात्र 16 किलोमीटर दूर सुलतानपुर रायबरेली राजमार्ग पर स्थित धम्मौर कस्बा पुरातात्विक और ऐतिहासिक गौरव गाथा को समेटे हुये है। क्षेत्र के चारों दिशाओं में पुरातत्विक अवशेष विद्यमान है। उसके संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग ने उत्खनन के बाद अपने संरक्षण में ले लिया है, इतना कुछ हेाने के बाद पर्यटन महकमे की नजरे इनायत नहीं हो सकी हैं। पुरातत्व वेत्ताओं ने यहां मिले अवशेषों को 9 वीं शताब्दी के होने का अनुमान लगाया है।बताते चलंे कि क्षेत्रीय संबाददाता से मिली जानकारी के अनुसार धम्मौर कस्बे से दो किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित शनिचरा गांव में ‘ठाकुर बाबा’ नाम से मसहूर स्थान पर झाडि़यों में स्थित कुछ मूर्तियां और खंडहर दशकों पूर्व ग्रामीणों ने देखा था। मूर्तियों को देखने के बाद ग्रामीणों ने यहां साफ-सफाई कर पूजा अर्चना शुरू कर दी। पुरातत्व अवशेषों में रूचि रखने वाले तत्कालीन अवध विकास समिति के अध्यक्ष एसपी सिंह के प्रयास से पुरातत्व विभाग इस क्षेत्र में सक्रिय हुआ, और इस स्थान को अपने संरक्षण में लेकर खुदाई शुरू की। खुदाई में यहां कई पुरातत्विक अवशेष मिले। अवशेषों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यहां 1200 वर्ष पूर्व ईटों का भव्य मन्दिर था। मन्दिर के आसपास विष्णु एवं सूर्य आदि देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित थीं। इतिहासकारों का मानना है कि कन्नौज के राजा भोजदेव ने यह लेख लिखवाये थे। आज यह स्थान उप्र राज्य पुरातत्व विभाग के कब्जे में है। वर्ष 2001 में तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने इस स्थान के समीप यात्रियों के लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया था। उन्होंने इस क्षेत्र में स्थित पुरातात्विक स्थलों कूड़धाम, हाजी पट्टी, महेशनाथ मंदिर धम्मौर, समनाभार गांव स्थित नरसिंहन मंदिर हडि़या बाबा की तपस्थली में भी रैन बसेरा का निर्माण कराया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विभिन्न समस्याओं को लेकर अभिषेक सिंह राणा ने किया सड़क जाम

Posted on 22 December 2011 by admin

photo-nसोसाइटी द्वारा किसानों  को धान की खेती करने के लिए हाईब्रिड बीज दिया गया परन्तु किसानों द्वारा उक्त बीज से उत्पादित फसल धान को सरकार ने लेने से मना करने पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक  सिंह राणा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस छात्र संगठन के सैकडों छात्र एवं किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने इलाहाबाद रोड जाम कर यातायात बन्द कर दिया। राजीव गाॅधी जिन्दाबाद, जय जवान जय किसान जिला प्रशासन मुर्दाबाद, मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सी ओ कादीपुर, थाना कुड़वार, धम्मौर, कोतवाली देहात ,गोसाईगंज एवं थाना कूरेभार के थानाध्यक्ष बाने दल-बल के साथ पहुॅच गये। ज्ञापन के लिए श्री राणा ने जिलाधिकारी को धरना स्थल पर आकर लेने पर डटे रहे। सिटी मजिस्टेªट के लाख समझाने के बावजूद धरने पर बैठे नेता किसान  व छात्र संगठन के पदाधिकारी सड़क पर से नहीं उठे। झुॅझलाकर सिटी मजिस्टेªेट ने जेल ले जाने के लिए गाड़ी बुलवा ली। किसान की समसयाओं को देखते हुए किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कर्मराज दुवे भी धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया। अधिवक्ताओं की तरफ से अनवर एड0 ने समर्थन का एलान किया। जिससे धरनार्थियों का और भी मनोबल बढ़ गया। मामला बनते न देख सिटी मजिस्ट्रेट के बहुत प्रयास के बाद जिलाधिकारी के न पहुॅचने पर काफी जद्दोजहद के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को इस शर्त पर ज्ञापन दिया गया कि कल सिटी मजिस्ट्रेट समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से वार्ता करवाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कई टेªनों के बन्द हो जाने से जनपदवासियों में रोष

Posted on 19 December 2011 by admin

पूर्व सांसद ताहिर खान के प्रयास से घोषित हुई नई टेªन भी नहीं चली
लगभग आधा दर्जन टेªेनों के फेरों में की गई कमी अथवा हुई बन्द

पूर्व सांसद ताहिर खाॅ के प्रयास से फरवरी 2011में चलायी जाने वाली गरीब रथ (वाराणसी बाया सुलतानपुर  अहमदाबाद) अभी तक नहीं चलायी जा सकी है। लगभग आधा दर्जन टेªनों में कमी कर उन्हें वाया अमेठी कर दिया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार से जनपदवासियों में आक्रोश व्याप्त है। अर्चना एक्सप्रेस  जो जनपद से होकर चार वर्ष तक बिना किसी अवरोध के चली  उसेे अमेठी सांसद राहुल गाॅधी के निर्देश पर सुलतानपुर से हटाकर अमेठी से कर दिया, अब वह ट्रेन अमेठी होकर जाती है। अमेठी सांसद द्वारा की गयी सुलतानपुर की इस उपेक्षा से जनपद वासी काफी आक्रोशित हैं। इसी तरह मरूधर एक्सपे्रस जो सम्ताह में चार दिन चलती थी अब वह तीन दिन कर दी गई । एक दिन टेªेन की कटौती जो की गई वह अमेठी के खाते में गया। जनपद वासियों ने केन्द्रीय मंत्री से पूर्व की सारी टेªेनों को पुनः सुलतानपुर  होकर चलाए जाने की और गरीब रथ का संचालन शीघ्र हो की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोते समय वृद्ध को मारी गोली,मौत

Posted on 19 December 2011 by admin

कुड़वार थाना क्षेत्रान्तर्गत बीती रात खेत में मटर की रखवाली करते समय वृद्ध की गाूली मार की हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गये। गोली की आवात सुनकर पहुॅचे परिजनों ने घटनास की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहॅुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार कुड़वार भाना क्षेत्रान्तर्गत वसन्तपुर तिवारीपुर निवासी राम लाल यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र घुट्टुर यादव गाॅव के बाहर बीती रात रोज की भाॅति शकरकन्द एवं मटर की फसल को जंगली जानवर लीलगाय  एवं सुअर से  अपनी फसल को बचाने के लिए भीषण ठंड में रखवाली करते समय बृद्ध की गोली मार कर मौत की नींद सुला दी। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने जबतक पहुॅचे तब तक हत्यारे फरार हो गये। घटना की सूचना मृतक के भाई ने कुड़वार थाने पर दी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मामले की जाॅच शुरू कर दी। मृतक के भाई श्याम लाल ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नही है। जाॅच के बाद ही कुछ मालूम हो पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शीतलहरी चरम पर प्रशासन लापरवाह

Posted on 19 December 2011 by admin

इन दिनों जनपद शीत लहर की चपेट में है। जनपदवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। अभी नगर के व्यस्त स्थानों पर ही अलाव जलवाने की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं हो पायी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर सवारी का इन्तजार करने वाले लोग  पड़ रही भीषण ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो  जाने और प्रशासक की नियुक्ति का कार्य न्यायालय में लंबित रहने से सारे आवश्यक व विधाई कार्य ठप पड़े हैं। पालिका के कर्मचारी भी बेपरवाी होकर कार्य कर रहे हैं। पूरा नगर गन्दगी से अटा पड़ा है। पेयजल आपूर्ति भी सही ढंग से नहीं हो पा रही ह। जिसका सीधा खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा नगर  के व्यस्त खैराहे पर अलाव जलवाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैली में सरकारी तन्त्र का दुरूपयोग

Posted on 19 December 2011 by admin

बसपा सुप्रिमों मायावती द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रत्याशियों एवं सम्भावितों ने पूरी ताकत झोंक दी। जनपद से सैकड़ों गाडि़यों पर हजारों लोग कल से ही लखनऊ के लिए गये जो रविवार की प्रातः 10 बजे से सिलसिला जारी रहा। अपने दो घण्टे के उद्बोधन में मुख्यमन्त्री मायावती ने चुनाव में विजयी होने के गुर उपस्थित जनता को सिखाए। रैली की सफलता के लिए जनपद के धोषित प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पूरे प्रदेश से लाखों लोग रैली में एकत्र हुए।  रैली की सफल बनाने के लिए बसपाइयों ने शासन सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया जो जनपदवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in