Archive | सुलतानपुर

कांग्रेस ने दिया सुलतानपुर सीट को एक अजनबी चेहरा

Posted on 22 January 2012 by admin

सुलतानपुर विधानसभा को काग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रुप में एक अजनबी चेहरा देकर कांग्रेसियों को निराश कर दिया। संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू तिवारी जो सुलतानपुर की विधानसभा सीट के मतदाताओं के लिए ही नहीं कांग्रेसियों के लिए भी नया चेहरा है, जिसको जनपद सुलतानपुर के लोग कम ही जानते हैं। कांग्रेसियो का कहना है कि प्रत्याशी जमीनी नही कारपोरेट नेता हैं । उपलब्धियों के बारे में बात की जाय तो उनका राजनैतिक कैरियर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े होने के साथ-साथ अमेठी से पेरम्बदूर की पद यात्रा के शिवा कुछ भी नहीे है। चुनावी समीकरण के अनुसार बसपा ने पूर्व सांसद मो0 ताहिर खाॅ को, भाजपा ने पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय को तथा समाजवादी पार्टी ने वर्तमान विधायक अनूप सण्डा पर दाॅव लगाया है। वहीं पिछले उप चुनाव में पैदा हुई पीस पार्टी से इसौली विधानसभा वर्तमान बसपा विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू को अपना उम्मीद्वार बनाया है । युवा एवं तेज तर्रार प्रत्याशी चन्द्र भर्द सिंह सोनू जो अपने जन सम्पर्क से विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के लिए दिन ब दिन युवाओं और बुजुर्गों से मिल रहे सहयोग से बेचैनी बढ़ा दी है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेसियों को यह उम्मीद थी कि सुलतानपुर विधानसभा से एक जुझारु एवं राजनीति में मजे हुए मजबूत खिलाड़़ी को अपने उम्मीद्वार को मैदान में उतारेगी। परन्तु आशा के विपरीत संदीप तिवारी पिण्टू को टिकट देना कांग्रेस पार्टी को एक चुनौती पूर्ण मैदान  होगा। जहाॅ तक संदीप तिवारी के राजनैतिक कैरियर की बात है उनका  जिले में सक्रिय राजनीति से नाता कम लखनउ व दिल्ली की राजनीति से ज्यादा रहा है। पूर्व में भी चर्चा का विषय रहा है कि श्री तिवारी अमेठी संसदीय क्षेत्र केें सांसद  राहुल  गाॅधी व उनके परिवार के  करीबी  हैं। वहीं कांग्रेसियो का  दो धड़ों में बटे होने का संकेत साफ दिखाई दे रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा क्षेत्र इसौली में रोचक मुकाबले के आसार

Posted on 21 January 2012 by admin

ऽ    प्रतिदिन बन-बिगड़ रहा  समीकरण
ऽ    पहली बार चुनाव में उतरी पीस पार्टी ने बिगाड़ा सभी का समीकरण

इसौली विधान सभा सीट राजनीतिज्ञों का अखाड़ा  बन गया है। जहाॅ सभी राजनैतिक दल आने साम-दण्ड- भेद  अपना किला फतह करने के प्रयास में हैं।
सुलतानपुर की पाॅचों विधानसभा क्षेत्रों में इसौली विधानसभा में सबसे दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। प्रमुख राजनैतिक दल सपा-बसपा-भाजपा व काग्रेस अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। वहीं अन्य छोटी राजनैतिक पार्टियाॅ व निर्दलीय ने सबकी नींद हराम कर दी है। गौरतलब हो कि केन्द्र की सत्तासीन कांग्रेस इसौली विधान सभा से प्रत्याशी को लेकर गहरी मन्त्रणा में अपने पूर्व प्रत्याशी राम चन्द्र मिश्रा पर भरोसा जताया है। दूसरी तरफ सपा ने अपने आधार मत यादव व मुस्लिम बाहुल्य संख्या के मद्दे नजर अल्प संख्यक सूुदाय के नेता अबरार अहमद को प्रत्याशी बनाया हैं जबकि बसपा भी आने दलित वोट के भरेसे अल्प संख्यक मतो को भुनाने के प्रयास के पप्पू रिजवान की पत्नी नर्गिस नायाब को उम्मीद्वार बनाया है। इसी क्रम में अल्प संख्यकों के नाम से उभरी पीस पार्टी के प्रत्याशी यश भद्र सिंह मोनू सिंह को मैदान में उतारा है। इसी कड़ी में पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे कक्कू पाण्डेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में ताल ठोंक रहे हेैं। बाहुबली व धनबली दिग्गजों के मैदान में कूदने से इसौली विधानसभा में रोचक संघर्ष के आसार हैं। ऐसे में प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी बसपा की प्रतिष्ठा दाॅव पर है। जिन्हें सिटिंग विधायक रहे चन्द्र भद्र सिंह सोनू का टिकट काटने से क्षत्रिय मतदाताओं में रोष व्याप्त है। वहीं पवन पाण्डेय के नाम को उछालने के बाद ऐन मौके पर नर्गिस नायाब को टिकट थमा दिया गया। इससे रुष्ट ब्राम्ह्ण मतदाताओं ने भी
े मुॅह मोड़ रखा है। दूसरी तरफ जनपद की पाॅचों विधान सभा सीटों  में एक भी पिछड़ी जातियों को टिकट न दिऐ जाने से यह वर्ग भी बसपा को पटकनी देने के फिराक में है। चुनावी दंगल के इस महासमर में अटकलों का दौऱ जारी है, जहाॅ जातिगत समीकरणों के आधार पर प्रत्याशियों के भग्य का फैसला होने की उम्मीद है। उॅट
किस करवट बैठेगा यह तो समय ही बतायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन अधिकारी ने किया विस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Posted on 18 January 2012 by admin

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी। 28 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि घोषित की गई है। 30 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक फरवरी तक नामांकन पत्र वापस किए जा सकेंगे। 15 फरवरी को मतदान और छह मार्च को मतगणना कराई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम के रोक के बावजूद भी स्वजल धारा में चल रहा निर्माण कार्य

Posted on 03 January 2012 by admin

जिलाधिकारी ने दिया कार्यवाही का निर्देश

लम्भुआ,  स्वजल धारा के तहत जिलाधिकारी के रोक के बावजूद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले तो योजना का पैसा डकारने की पूरी कोशिस की गई। जिस पर जब ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो घोटाले बाॅजों ने अपने को फंसने से बचाने के लिए आनन-फानन मंे निर्माण कार्य कराना शुरू करवा दिये । इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की तो उन्होंने तत्काल काम रोकने का आदेश दिया। परन्तु आदेश के बावजूद भी घोटाले बांजों द्वारा कार्य बेरोक टोक कराया जा रहा है।
घटना लम्भुआ तहसील के ग्राम भगीरथपट्टी व थोरी की है। जहां पर शासन ने स्वजल धारा योजना को मंजूरी दी थी। जिसकी अध्यक्षता सुनीता देवी पत्नी सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष गेंदराज दूबे की मिली भगत से परियोजना का पूरा पैसा बिना कोई कार्य करवाये हजम कर लिया था। शिकायतकर्ता अशोक कुमार त्रिपाठी पुत्र भाष्कर त्रिपाठी निवासी ग्राम थोरी ने जिलाधिकारी को 16/12/2011 को शिकायत पत्र दिया है। उसमें कहा गया है कि उक्त सम्बंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने एवं वसूली कराये जाने के सम्बंध में शिकायत प्रस्तुत की थी। जिसकी जांच जिलाधिकारी के आदेश पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी लम्भुआ ने दिनांक 15/11/2011 को 181 पृष्ठ के समक्ष सहित जांच अव्यवस्था आप के पास प्रस्तुत की थी जिसके खिलाफ जिलाधिकारी ने सीडीओ को उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया था। सीडीओ ने डीडीओ को जांच करने का आदेश दिया। डीडीओ द्वारा फिर जाकर उसी लिपिक के पास परीक्षण हेतु भेज दी। जो कि पहले से ही भ्रष्टाचार में सम्मलित होकर तथ्यों को छिपाते हुए उच्चाधिकारियों से रूपये 21 लाख 20 हजार 696 एवं लाभांश रूपये 3 लाख 32 हजार 475 का दुरूपयोग किया गया था। जांच अव्यव्स्था में एफआईआर पंजीकृत कराने एवं एक मुस्त वसूली की सिफारिश की गई थी। वर्तमान में ग्राम प्रधान गेंदराज दूबे एवं सुनीता देवी जिलाधिकारी के आदेश पर 15/11/2011 का अनुपालन न करके परियोजना को दोबारा पूरा कराया जा रहा है जबकि किसी भी अधिकारी का आदेश परियोजना को दोबारा पूरा कराने का आदेश नहीं है। अपने आपको बचाने के लिए गेंदराज दूबे द्वारा दिन रात भगीरथपट्टी एवं वंशीधर दूबे की बाग मे निर्माण कराया जा रहा है। जिसको अविलम्ब रोकने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य रूकवाने का आदेश भी उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया था, परन्तु अभी तक निर्माण कार्य रोका नहीं गया जिससे ग्रामीणों में भ्रष्टाचार को लेकर भारी रोष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम के रोक के बावजूद भी स्वजल धारा में चल रहा निर्माण कार्य

Posted on 31 December 2011 by admin

जिलाधिकारी ने दिया कार्यवाही का निर्देश
लम्भुआ, सुलतानपुर 31 दिसम्बर। स्वजल धारा के तहत जिलाधिकारी के रोक के बावजूद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले तो योजना का पैसा डकारने की पूरी कोशिस की गई। जिस पर जब ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो घोटाले बाॅजों ने अपने को फंसने से बचाने के लिए आनन-फानन मंे निर्माण कार्य कराना शुरू करवा दिये । इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की तो उन्होंने तत्काल काम रोकने का आदेश दिया। परन्तु आदेश के बावजूद भी घोटाले बांजों द्वारा कार्य बेरोक टोक कराया जा रहा है।
घटना लम्भुआ तहसील के ग्राम भगीरथपट्टी व थोरी की है। जहां पर शासन ने स्वजल धारा योजना को मंजूरी दी थी। जिसकी अध्यक्षता सुनीता देवी पत्नी सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष गेंदराज दूबे की मिली भगत से परियोजना का पूरा पैसा बिना कोई कार्य करवाये हजम कर लिया था। शिकायतकर्ता अशोक कुमार त्रिपाठी पुत्र भाष्कर त्रिपाठी निवासी ग्राम थोरी ने जिलाधिकारी को 16/12/2011 को शिकायत पत्र दिया है। उसमें कहा गया है कि उक्त सम्बंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने एवं वसूली कराये जाने के सम्बंध में शिकायत प्रस्तुत की थी। जिसकी जांच जिलाधिकारी के आदेश पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी लम्भुआ ने दिनांक 15/11/2011 को 181 पृष्ठ के समक्ष सहित जांच अव्यवस्था आप के पास प्रस्तुत की थी जिसके खिलाफ जिलाधिकारी ने सीडीओ को उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया था। सीडीओ ने डीडीओ को जांच करने का आदेश दिया। डीडीओ द्वारा फिर जाकर उसी लिपिक के पास परीक्षण हेतु भेज दी। जो कि पहले से ही भ्रष्टाचार में सम्मलित होकर तथ्यों को छिपाते हुए उच्चाधिकारियों से रूपये 21 लाख 20 हजार 696 एवं लाभांश रूपये 3 लाख 32 हजार 475 का दुरूपयोग किया गया था। जांच अव्यव्स्था में एफआईआर पंजीकृत कराने एवं एक मुस्त वसूली की सिफारिश की गई थी। वर्तमान में ग्राम प्रधान गेंदराज दूबे एवं सुनीता देवी जिलाधिकारी के आदेश पर 15/11/2011 का अनुपालन न करके परियोजना को दोबारा पूरा कराया जा रहा है जबकि किसी भी अधिकारी का आदेश परियोजना को दोबारा पूरा कराने का आदेश नहीं है। अपने आपको बचाने के लिए गेंदराज दूबे द्वारा दिन रात भगीरथपट्टी एवं वंशीधर दूबे की बाग मे निर्माण कराया जा रहा है। जिसको अविलम्ब रोकने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य रूकवाने का आदेश भी उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया था, परन्तु अभी तक निर्माण कार्य रोका नहीं गया जिससे ग्रामीणों में भ्रष्टाचार को लेकर भारी रोष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आचार संहिता की उड़ाई जा रहीं धज्जियाॅ

Posted on 30 December 2011 by admin

ऽ    पूर्व मंत्री ने किया स्वीकार
लम्भुआ, सुलतानपुर 30 दिसम्बर। चुनाव आयोग द्वारा घोषित आचार संहिता के बावजूद भी प्रत्याशी अपना रंग दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी के क्षेत्र से भारी मात्रा में जल निगम के नलों का पकड़े जाने से तो यही साबित होता है कि पूरा कार्यकाल भर लोग पानी के बिना प्यासे रहते हैं और जन प्रतिनिधियों का चक्कर लगाते-लगाते थक जाते हैं, परन्तु चुनाव नजदीक आते ही सरकारी खजाना जरूरतमंदों की तुष्टिकरण के लिए खोला जाता है। यह तो राजनीति की गिरावट का परिचायक है। आज जब चुनाव आयोग ने सख्त हिदायत सभी प्रत्याशियों को दिया है कि ऐसा कोई भी कार्य क्षेत्र में न किया जाय जिससे वोटर भ्रमित हों। फिर भी लम्भुआ विधानसभा में अधिसूचना के बाद सैकड़ों की मात्रा में जल निगम की नलों का मिलना सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन ही तो है। घटना लम्भुआ विधानसभा की है। जहां पर्यटन मंत्री  एवं बसपा प्रत्याशी के क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर पर भारी मात्रा में नलों के लगाने का सामान जल निगम का मिला। जब समाजवादी के प्रत्याशी संतोष पांडेय अपने काफिले के साथ क्षेत्र में प्रचार के लिए निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि दो ट्रैक्टरों पर भारी मात्रा में सरकारी जल निगम की हैंडपम्प क्षेत्र में लगने के लिए जा रहे हैं तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। वहीं पर एक ट्रैक्टर नल हरीश तिवारी की टंकी के पास रूकवाया गया। सूचना पाकर मौके पर मीडिया कर्मियों के पहुंचने से मामला और हाईटेक हो गया। श्री पाण्डेय का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र लम्भुआ में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारी मात्रा में नल लगाने का कार्य अबाध गति से चल रहा है। मौके पर पहुॅच कर लम्भुआ कोतवाली के प्रभारी राधेश्याम तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ राम गोपाल सिंह तीनों ट्रैक्टर सहित उस पर लदे नलों के सामानांे को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लम्भुआ ले गये और सामानों को सीज कर दिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कहा कि प्रशासन मंत्री के हाथों की कठपुतली बन कर रह गया है और बौखलाकर चुनाव अपने पैसों के बल पर जीतना चाह रहे हैं। पिछले चार दिनों से केनौरा में वे विभिन्न जातियों के लोगों को बुलाकर भोज का आयोजन करवा रहे हैं। वहां पर वे पैसा भी बांट रहे हैं। यहां बरामद नलकों को देखकर यह समझा जा सकता है कि वे चुनाव में खुद को  कितना कमजोर समझ रहे हैं।  उप जिलाधिकारी राम गोपाल सिंह ने बताया कि सारे सामानों को ट्रैक्टर के साथ कब्जे में लिया गया है और उसे सीज कर जांच की जा रही है। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि जल निगम से इन नलों के बारे में पूरी जानकारी की जाएगी। इसके बाद इस पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।   पूर्व एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक जो काम पूर्व मंत्री नहीं कर पाये वह चुनाव के बचे चन्द दिनों में कैसे पूरा करा पायेंगे। इस बार जनता पूर्व मंत्री विनोद सिंह से सूद समेत हिसाब लेगी।पूर्व एम एल सी ने कहा कि पूर्व मंत्री पर चुनाव आयोग की कार्यवाही होनी चाहिए।  पूर्व पर्यटन मंत्री तथा बसपा प्रत्याशी विनोद सिंह का कहना है कि क्षेत्रों नल लगाने का कार्य पूर्व समय से ही हो रहा है। कोई नया कार्य नहीं कराया जा रहा है। यह सब उसी से सम्बन्धित सामान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र का विमोचन पे्रस क्लब में सम्पन्न

Posted on 30 December 2011 by admin

photo-n2जनपद से पकाशित समाचार पत्रों की कड़ी में एक नया अध्याय एस समय जुड़ गया जब हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र अल्फा टाइम्स का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार सत्य नारायन रावत ने समारोह पूर्वक प्रेस क्लब में सम्पन्न किया। मंच पर वरिण्ठ पत्रकार अफजाल अहमद, बृज भूषण पाण्डेय प्रतापगढ़, एवं  पत्रकार एशोसिएशन के अध्यक्ष डा0 अवधेश शुक्ला भी विमोचन  कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र अल्फा टाइम्स के सम्पादक सलाउद्दीन अहमद को भरोसा दिलाया कि समाचार पत्र के सम्पादन, संचालन में एशोसिएशन का सहयोग हमेशा रहेगा। कार्यक्रम को  राजेश त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव,अकमल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि समाचार सम्पादन में चाटुकारिता से  बचें तथा गरीबों, मजलूमों एवं असहायों की आवाज बनकर , उनकी समस्या को शासन स्तर तक पहुॅचाकर सहयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रावत ने कहा कि समाचार पत्र का हर एक अंक प्रकाशित हो तभी समाचार पत्र का उत्तरोत्तर विकास हो सकेगा और एक दिन यह समाचार पत्र हिन्दी दैनिक का रुप ले सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से निसार अहमद, द्वारिका दुवे, अहखलाख अहमद खान, रमेश श्रीवास्तव, राम नारायन चैरसिया एवं संतोष पाठक सहित जिले के वरिष्ठ दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गौकसी का ध्ंाधा चरम पर

Posted on 29 December 2011 by admin

जयसिंहपुर 29 दिसम्बर। सेमरी क्षेत्र गौकसी के मामले में अक्सर सुर्खियों में रहता है। अक्सर यहां पर गौकसी करने वाले गौमांस के साथ पकड़े जाते हैं। कार्यवाही भी होती है। गोकसी करने वाले अपने धंधे और आदत में कोई बदलाव नहीं करते। पता चला है कि जमानत के बाद यही गौकसी करने वाले लोग अब अपने ध्ंाधे मंे और भी इजाफा कर लिये हैं। हालाॅकि चुनावी आचार संहिता चल रही है, गौकसी के धंधे पर अंकुश न लगा तो यह प्रशासन के लिए कभी भी परेशानी का सबब बन सकता है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव में पुलिस ने पिछले दिनों छापा मारकर भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया था। जिसमे पुलिस ने बड़ी तत्परता से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नौशाद समेत कई लोगों पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। सूत्रों से पता चला है कि सेमरी, तियरी, सैफुल्लागंज आदि गांवों में गौकसी करने वालों का आतंक बन चुका है। यहीं से रातों-रात मांस लादकर गैर जनपद भी भेजे जाते हैं। नौशाद आदि का नाम भी गौमांस माफिया के नाम से जाना जाता है। सूत्रों का तो यहां तक भी कहना है कि यह लोग गौकसी करने में माहिर हैं। मांस छोेटे-छोटे टुकड़े में कर यह गांव-गांव तक पहुंचा देते हैं। मुनाफा अधिक होने की वजह से इनके संपर्क भी कई संदिग्धों से हैं। गोसाईंगंज पुलिस बीते कई वर्षों में कई बार गौमांस बरामद कर चुकी है। चुनावी महौल चल रहा है ऐसे में गौकसी का यह धंधा भले ही अपने निजी लाभ के लिए कसाई करते हों लेकिन स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगेगी। इस बाबत तेज तर्रार थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र ने बताया कि गौकसी करने वालो को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जिन पर उनकी पैनी नजर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छात्रबृत्ति का मामला पकड़ा तूल! बौखलाये विद्यालय के बाबू ने की परिजनों से मारपीट

Posted on 28 December 2011 by admin

  • पूर्व में लगाई थी प्रधान व ग्रामीणों ने छात्रबृत्ति वितरण का आरोप
  • महत्वपूर्ण योजनाओं का हो रहा बंटाधार

छात्रबृत्ति का मामला तूल पकडता जा रहा है। महत्वपूर्ण योजनाओं का बंटाधार करने विद्यालय के बाबू अपनी बौखलाहट के चलते शिकायत करने वाले ग्रामीणो व प्रधानों पर अपनी दबंगयी का नया हथकंडा अपना मार-पीट पर उतारू हो गये हंै। जिसका खामियाजा दर्जनों गरीब छात्र/छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर परसौंहा केे राष्ट्रवादी इण्टर कालेज सपाही इन दिनों सुर्खियों बना हुआ है। कार्यालय प्रमुख द्वारा ग्रामीणांे से मारपीट करना, गाॅव पंचायत प्रतिनिधि को गाली गलौज देना किसी गुण्डई से कम नही है। सूत्रों की माने तो पूर्ण रूप से अपने को फंसा देख विद्यालय के बाबू इस पर उतर आये हंै । न तो उन्हें विभाग का डर और न ही नौकरी का। छात्रांे केा शासन से दिया जाने वाला छात्रबृत्ति डकारने तथा दंबगयी का आरोप लगाया है। जिला बिद्यालय निरीक्षक  ने स्वीकार किया गया कि विद्यालय की सूची पर  ही मिलने वाली धनराशि समाज कल्याण विभाग धन उपलब्ध कराता है। सूत्रों का कहना है समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एस0के0उपाध्याय से मुलाकात पर हुई वार्ता पर कहा कि ब्लाक जयसिंहपुर के ग्राम सभा उदयपुर परसौंहा के ग्राम प्रधान की शिक्षा समिति के खाते में कुल मिलाकर 36 छात्रों की सूची जिला विद्यालय के कार्यालय से आयी थी। उक्त के खाते में 17,280 रूपया खाते में भेज दिया गया है। जिसमें से 13 एस0सी0 एंव 23 सामान्य वर्ग के छात्रों को विद्यालय द्वारा भेजी गयी सूची पर सहायता राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। वहीं बौखलाये ग्रामीणों का कहना है कि क्या उक्त इण्टर कालेज सपाही में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र नही हंै, और है तो क्यों उन्हंे सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि उपलबध नहीं करायी गयी।  जिस पर समाजसेबी संगठन नाराजगी जताते हुए कागे्रंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आसिफ जहांगीर का कहना है कि अल्पसंख्य वर्ग के छात्रों के साथ विद्यालय के बाबू द्वारा धोखा किया जा रहा है । काग्रेंस अल्प संख्यक प्रकेाष्ठ इस वर्ग के खिलाफ हो रहे शोषण को लेकर सड़क पर उतने केा मजबूर हेागा। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय मंे शिक्षा गं्रहण करने वाले कक्षा 6 से 8, तक  गरीब,विकलांग,व असहाय पढ़ने वाले बच्चों को छात्रबृत्ति ना बांटना अति निन्दनीय है। आगामी समय में कार्यालय प्रमुख को उक्त जातियों का शोषण करना महंगा पड़ सकता है। वहीं प्रधान समेत ग्रामीणों का मानना है कि,दबंगो के चगुंल मंे पड़ा 17280 रूपया विद्यालय के दबंग बाबू ड़कार जाना चाहता है। शासन द्वारा चलायी जाने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं मंे  गरीब छात्रों के लिये ज्योतिबा बाई फूले शिक्षा मदद योजना पर घुन लगाने में स्कूलों पर तैनात कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हंै। अन्त्योदय, व बी0पी0एल0 परिवारों को शासन से दी जाने वाली गरीब छात्रों को प्रथम चरण मंे 15 हजार रूपया व एक साईकिल तथा दूसरे चरण में मात्र 10 हजार रूपये की राशि देना विभाग द्वारा निर्देशित है। जिसे लेकर प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप अपने मंे चैकाने वाला है। छात्रों को दिये जाने वाले सुविधाओं के क्रियान्वयन पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए एक वार्ता में गांव पंचायत प्रतिनिध राम दयाल वर्मा ने बताया कि अभी शिकायत मिली है कि जिन छात्राओं ने ज्योतिवा बाई फूले शिक्षा मदद योजना का लाभ पाने के लिये फार्म भरे थे उनसे बिद्यालय के बाबू द्वारा 500 रूपये की सुविधा शुल्क का मांग किया जा रहा है। जो गरीबों के लिये हितकर नहीं साबित हो रहा है। जबकि जनपद में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में तैनात संजय कुमार का कहना है कि राष्ट्रवादी इण्टर कालेज सपाही में लगभग 06 से 07 फार्म आये है। इसका वितरण स्कूल के कार्यरत बाबू, छात्रा समेत उनके अभिभावक की देख रेख में किया जाता है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से सारी सुविधायंे अधर में हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श आचार संहिंता के पालन में नगर पालिका प्रशासन ने हटवायी होर्डिंग्स

Posted on 26 December 2011 by admin

24 दिसम्बर को निवार्चन आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तिथि घोषित कर दी। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिंता लागू कर दी गयी। नगर के चैराहों पर तथा सड़कों के किनारगे पार्टी नेताओं की लगी होर्डिंग्स आदर्श आचार संहिता को मुॅह चिढ़ा रही हैं जिसे आज नगर पालिका ईओ मुशीर अहमद आनी टीम के साथ निकले तथा न्रर के मुख्य चैराहों पर लगी होर्डिंग्स हटवायी। नगर के करूणाश्रय  अस्पताल गेट के सामने लगी प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री एवं  विधान सभा सीट लम्भुआ के विधायक वसपा प्रत्याशी विनोद सिंह की फोटो युक्त होर्डिंग को उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। परन्तु जब नगर पालिका प्रशासक से इस बाबत जब जानकारी चाही तो उनका गोलमाल जवाब था। परन्तु देर शाम वह होर्डिंग भी प्रशासक ने हटवा दी। पूरे प्रदेश में निवार्चन आयोग  की सख्ती के बाद से ही पार्टी नेताओं की होर्डिंग्स एवं बैनर उतारे जा रहे हैं। जनपद के उपजिलाधिकारियों ने अभी भी शुरूआत नहीं की है। इस बार निवार्चन आयोग विधानसभा चुनावों को लेकर सख्त है, चुनाव तिथियों की घोषणा भी उसने सरकार की सहमति के बगैर ही की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in