Archive | सुलतानपुर

पुलिस व परिवहन विभाग की शह पर चलते है डग्गामार वाहन ‘प्रतिमाह परिवहन विभाग को लग रहा लाखों का चूना’

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर  २२ फरवरी

पुलिस व परिवहन विभाग की मिली भगत से धड़ल्ले से दौड़ रहे है डग्गामार वाहन।
बिना परमिट दौड़ने वाले इन वाहनों सें सड़क यात्री और सरकार तीनो को नुकसान हो रहा है । स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मार्गो पर कमांडर टाटा मैजिक,जीप, बोलेरों, पिकअप आदि गांडियां पुलिस के रहमोे करम पर बे खौफ दौड़ रही है ।
इस तरह की ज्यादा तर गाडियो के पास परमिट की तो छोडिये यहॉं तक की ड्राइवरो के पास ड्राइविगं लाइसेंस तक नही होता और ये सवारियो को भूसे की तरह भरते ही है  और यात्रियो से मनमाना किराया भी वसूलते है इतना ही नही वाहनो के अगल बगल लटककर वेखौफ फर्राटा भरते है । शासन प्रशासन से बेखौफ है ये न ही इनसे कोई पूछने वाला होता है । नाबालिक लडके जिन की उम्र्र पढ़ने लिखने की होती है  वै भी बगैर ड्राइविग लाइसेंस के डग्गा मार वाहनो को चलाने व खलासी का कार्य करते है । जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाए बढ़ती जा रही है ।
ये खलासी किराया वसूलने के नाम पर यात्रियो के एक दो रुपये कम होने पर हाथा पाई और साथ-साथ छीटा कशी भी करते है  डग्गामारी के चलते परिवहन विभाग को हर महीने लाखों रुपये क्षति उठानी पड़ती है ।
क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर ऐसे हमेशा देखने को मिल जायेगे  कि वाहनो का दायें बांए व पीछे यात्री लटक कर यात्रा करते है ।
स्थानीय बाजार लम्भुआ चादॉ सवारियां निकलने से और रोडबेज बसो का समय पर ही मिलना इस डग्गामार वाहनो के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है ।
पुलिस व परिवहन विभाग का लचरात्मक रवैया तो इनके लिए और भी फायदे मंद हो रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक ने लगाई फांसी, मौत

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी

संदिग्ध परिस्थितयो मे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुचंी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोशाईगंज थानान्तर्गत बसौढी गांव निवासी जंगली निषाद का १७ वर्षीय पुत्र प्रदीप उर्फ नगई निषाद बीती रात संदिग्ध परिस्थितयो मे नीम के पेड से मफलर के सहारे फांसी लगा ली सुबह जब इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो पुलिस को सूचित किया गया पुलिस के सामने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया जहां बाद मे उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आग की चपेट में महिला झुलसी, मौत

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी । गुरुवार शाम को खाना बनाते समय आग की चपेट मे आने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान जिला चिकितसालय में मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोशाईगंज थानान्तर्गत कटकाखानपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार की पत्नी किरन २० वर्ष गुरुवार को चूल्हे पर खाना बना रही थी के अचानक आग की चपेट में आकर घायल हो गई । गंभीर अवस्था मे घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुचंी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिंचाई राज्यमंत्री का आगमन कल

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी

सिचाई राज्यमंत्री उ०प्र० शासन गायत्री प्रसाद प्रजापति रविवार को सुलतानपुर के प्रेस क्लब मे आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करेगे ।
प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के दो दिवसीय अधिवेशन में २४ फरवरी को पूर्वान्ह ११ बजे राज्य मंत्री सिंचाई गायत्री प्रसाद प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगे इसके बाद वे डिहवा जाकर कार्यकम में भाग लेगे तथा उसके बाद आवास विकास कालोनी अमेठी के लिए प्रस्थान करेगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग

Posted on 22 February 2013 by admin

मनरेगा संचालन में लगे कर्मचारियो ने जंतर मंतर पर ११ से १३ फरवरी तक तीन दिवसीय प्रदर्शन किया था परंतु मांगे नही माने जाने पर नियमितीकरण की मांग के समर्थन मे २१ व २२ फरवरी तक अखिल भारतीय कलम बंद हडताल के आवाहन पर जनपद के मनरेगा कर्मचारियो ने कलम बंद हड़ताल की।
आल इंडिया मनरेगा इम्प्लाइज एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण राय ने जंतर मंतर मैदान पर हुई केन्द्रीय कमेटी की बैठक मे कहा कि जब तक सरकार मनरेगा के संविदा कर्मचारियो को नियमित करने की कार्यवाही के संबंध मे ठोस कदम नही उठाती तब तक हम आन्दोलन करते रहेगे ।
आल इंडिया मनरेगा इम्प्लाइज एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव मुश्ताक अली अंसारी ने कहा कि २२ फरवरी २०१० की लोक लेखा समिति की रिपोर्ट मे मनरेगा संविदा कर्मचारियो को नियमित करने का प्रस्ताव किया गया था जो दो वर्षो से संसद के दोनो पटलो पर लंबित है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

३ दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

Posted on 22 February 2013 by admin

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित पूर्व दशम छात्रवृत्त्ति वर्ष २०११-१२ मे विद्यालयो मदरसो द्वारा भरे गये आवेदन पत्रो की स्वीकृति विभाग द्वारा जारी कर दी गई है तथा अधिकांश को छात्रवृत्त्ति दी भी जा चुकी है ।
समस्त अवशेष विद्यालयोध्मदरसो को सूचित करते हुए उन्होने बताया है कि स्वीकृ़त छात्रो की सूची बेवसाइड अथवा कार्यालय से प्राप्त कर छात्रध्छात्राओ का सत्यापन करते हुए उनके बैक खाता सहित सूची ३ दिन के अंदर उपलब्ध करा दे अन्यथा छात्रवृत्त्ति की धनराशि को समर्पित कर दिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालयोध्मदरसो की होगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ट्रेड यूनियनो की हडताल से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया

Posted on 22 February 2013 by admin

जनपद मे बुद्धवार से शुरु हुई ट्रेड यूनियनो की हडताल से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया । बीते दिन आम जनता को जानकारी न होने पर भारी परेशानी उठानी पडी । मगर गुरुवार को सूना सूना रहा बैंक और बस स्टैण्ड ।
गौरतलब हो कि यह भारत के ११ ट्रेड यूनियनो की देशव्यापी हडताह है जो कि भारत की आर्थिक सांसे रोकने की क्षमता रखती है वही ट्रेड यूनियनो की एकता के चलते लगभग सभी क्षेत्र प्रभावित रहे सबसे ज्यादा आस जनता को परेशानी देने वाला महकमा बिजली विभाग, सरकारी और गैर सरकारी बैंको की बंदी रही वही स्थानीय स्तर पर आवागमन के लिए यात्रियों को भारी मुसीबत उठानी पडी जिसमें परिवार संग निकले यात्री थे जहां ट्रेनो की सुविधा नही है मात्र रोडवेज का ही सहारा है वो यात्री डग्गामारो द्वारा खूब ठगे गये मनमाना किराया वसूली चलती रही ।
आर०टी०ओ० और परिवाहन निगम प्रबन्धक पूरी तरह फोल्मार रहा केवल सरकार और शासन को ये अधिकारी व्यवस्था की झूठी जानकारी देते रहे जबकि किसी भी यात्रियों की समस्याओं को न तो आर०टी०ओ० और न ही परिवाहन प्रबन्धन ने सुना सब अपने बेहाल रहे और सरकार को कोसते रहे पूरे दो दिन बैंको के ए०टी०एम० के शटर गिरे रहे जिससे सबसे ज्यादा परेशानी मरीजो के परिजनो को हुई जिन्हे ईमरजेन्सी मे पैसे के लिए ए०टी०एम० का ही सहारा था । जनपद यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आवाहन पर बैंक कर्मचारी संगठन अध्यक्ष टी०डी०पाण्डेय व महामंत्री सी०बी०सिंह ने अपने कर्मचारियों के साथ घूूूम घूम प्राईवेट बैंक, डाकघर, संचार निगम, बिजली विभाग, विकास भवन के सहित सभाकर सरकार विरोधी नारे लगाये और सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस दो दिनी चेतावनी और अरबो के नुकसान पर मांगे न मागंी गई तो अब अनिश्चत कालीन हडताल का विगुल बज उठेगा ।
वही अरेबिया के अध्यक्ष शिवकरन द्विवेदी महामंत्री श्री दतद राकेश पाण्डेय, लालचन्द्र त्रिपाठी ने भी सरकार के मजूदर विरोधी रवैये की घोर निन्दा की । ट्रेड यूनियन को उ०प्र० राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपनर समर्थन देकर केदार नाथ श्रीवास्तव एवं आनन्द स्वरुप ने जन विरोधी और मजदूर कर्मचारी विरोधी नीति पर चेतावनी दी कि सरकार चेत जाये अन्यथा सरकार की सारी गतिविधी ठप्प कर दी जायेगी । मजदूर बनाना जनता है तो बिगडना भी जानता है । बिजली विभाग ने अपने कर्मचारी नेता सत्यदेव त्रिपाठी और हरिओम सिंह के नेतृत्व मे सरकार को धरना देकर चेतावनी दी कि मजदूरो को न्यानतम ग्यारह हजार वेतन और सभी सरकारी सहूलियते ही जायें संसद मे बैठकर मजदूर हितो की कोरी बयानबाजी बंद हो अन्यथा सरकार को जान होगा ।
सीटू के संयोजक अशोक शुक्ल ने कहा कि आजादी के बाद सबसे बढी हडताल है यह एस०एफ०आई० के अध्यक्ष शशांक पाण्डेय ने कहा कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी है जिसे अब भारत का मजदूर बर्दास्त नही करेगा आर्थिक नीतियां बदले सरकार नही, नही तो मजदूर सरकार बदल देगे । सी.पी.आई.एम. सचिव बाबूराम, एस.एफ.आई. सचिव महेश तिवारी, विवेक विव्रहृम, शिवाकांत ने भी मजदूरो कर्मचारियों को सम्बोधित किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो दिवसीय हडताल को सफल बनाने के लिए जुलूस

Posted on 21 February 2013 by admin

सुलतानपुर २० फरवरी । भारत की कम्युनिष्ट पार्टी, छात्र संगठन स्टूडेण्डस फेडरेशन आफ इण्डिया, नौजवान संगठन ने देश व्यापी दो दिवसीय हडताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त रुप से बस स्टेशन पर स्थित सी.पी.आई.एम कार्यालय पर एकत्रीत होकर वहां से सुबह दस बजे एक जुलूस निकाल कर गगन भेदी नारो के साथ मजदूरो एक हो, पेट्रोल डीजल के बढे दाम वापस हो, एफ.डी.आई. नही चलेगी आदि नारो के साथ बैंक, रोडवेज, पोस्ट आफिस, विद्युत कर्मचारियों को जो पहले से हडताल पर थे उनसे मिलकर उनका उत्साह बढाते हुए व समर्थन देते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से जुलूस होते हुए पुनरू सी.पी.आई.एम. कार्यालय पर एकत्रित होकर एक बैठक की गई ।
बैठक की अध्यक्षता छात्र संगठन एस.एफ.आई. के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय कमेटी सदस्य शशांक पाण्डेय ने किया व संचालन सी.आई.आई.यू. के संयोजक अशोक शुक्ला ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर के पत्रकारो का राष्ट्रीय सम्मेलन २३, २४ फरवरी को ।

Posted on 12 February 2013 by admin

सुलतानपुर ११ फरवरी । जनपद सुलतानपुर के पत्रकारो का राष्ट्रीय सम्मेलन २३, २४ फरवरी को होना तय है जिसके लिए तैयारियां जोरो पर शुरु कर दी गई है ।
संगठन के मीडिया प्रभारी सुरेश मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम मे सत्त्ता पक्ष के माननीयों के साथ ही भाजपा के थिंकटैंक और वारिष्ठ नेता हृदय नारायण दीक्षित का आना भी लगभग तय माना जा रहा है । संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय विद्रोही ने बताया कि सम्मेलन मे संगठन से जुडे अन्य प्रान्तो से भी पत्रकारो का जमावडा जिले में होगा जिससे आगामी दिनो में जिला बौद्धिक महाकुंभ सा नजर आयेगा ।
वही कार्यक्रम के बौद्धिक संयोजन प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बुद्धिजीवियों समेत सम्मानित जनो का शुभकामना संदेश इस सम्मेलन का प्राप्त हो रहा है । कार्यक्रम मे जिले के सभी पत्रकार संगठन भरपूर सहयोग प्राप्त होने से कार्यव्रहृम संयोजको मे उत्साह का संचार हो गया है । वही संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम मे पहली बार जिले के सभी पत्रकारो का एक मंच पर जुटकर जिले की मीडिया अस्मिता मे चार चांद लगाने की मंशा भी परिलक्षित होती दिखाई पड रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीताकुड घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया

Posted on 11 February 2013 by admin

मौनी अमावस्या पर्व पर आज लाखो श्रद्धालुओ ने गोमती नदी के सीताकुड घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
आपको बताते चले कि प्रति वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है यूं तो पूरा महीना ही स्नान दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। परन्तु इस महीने की कुछ तिथियां स्नान दान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है जिसमे मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, एकादशी व माघ पूर्णिमा मुख्य है ।
जैसा कि एक कहावत भी है कि ‘ग्रहणे काशी, मकर प्रयाग, चैत राम नवमी दशहरा धोपाप’। परन्तु यदि प्र्रयाग या काशी मे किसी कारण वश स्नान न कर सके तो अपने समीप ही स्थित नदी मे स्नान कर लेना चाहिये ।
मौनी अमावस्या का पर्व होने के नाते आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो सहित जनपद वासियो ने भी गोमती के पावन तट सीताकुंड घाट पर स्नान दान किया । रविवार को सुबह से ही लम्भुआ, कादीपुर, जयसिंहपुर, कुडवार, कूरेभार, रामगंज की तरफ से ट्रैक्टर तथा अनेक सवारी गाडियो तथा पैदल चलने वाले श्रद्धालुओ का तांता सीताकुड घाट की तरफ बढ रहा था ।
शहर के तिकोनिया पार्क, दीवानी चैराहा होते हुए लोग सीताकुंड के पावन घाट की तरफ वढ रहे थे । सडक के दोनो तरफ मिठाई के साथ अन्य आवश्यक सामग्री की दुकाने लगी हुई थी जिन दुकानो से लोग प्रसाद व मिठाई खरीदते नजर आये ।
शहर मे बढी अचानक भीड के कारण जनपद का यातायात भी खासा प्रभावित हुआ भीड के कारण जगह जगह जाम की स्थित बनी रही । लोग मुख्य मार्गो को छोडकर गली कूचो से होते हुए अपने अपने गंतव्य तक पहुचे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in