Archive | सुलतानपुर

आकर्षण का केन्द्र बना विश्व का सबसे बड़ा अलमं

Posted on 01 February 2010 by admin

जियारत के बाद जुटी भारी भीड़
सुल्तानपुर - जिले के अमहट में अंजुमन असगरिया की ओर से विश्व का तीसरा अब तक का सबसे ऊंचा 60 फीट का विशेष तौर पर बनाया गया अलम  लोगों के देखने के लिए खुल गया। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है। लोग बड़ी सिद्दत के साथ इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं।1mm3

आन्ध्रप्रदेश के हैदराबाद से अमहट में 18 ताबूत के जुलूस में तकरीर करने आये मौलाना तकी रजा आब्दी ने कहा कि यह नई पीढ़ी का धर्म के प्रति उत्साह है। यहां के लोगों की सोच दुनिया से अलग है। जिसके चलते अंजुमन के लोगों ने रात-दिन मेहनत करके इस ऐतिहासिक मोकाम को हासिल किया है।

इस विशेष अलम की जियारत शब्बेदारी व 18 ताबूत के जुलूस के मौके पर करायी गई। जिसके बाद मजलिसे व तरही शब्बेदारी का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश की तमाम अंजुमनों ने भाग लिया। बाद मजलिस 18 बनी हासिम के शबीह ताबूत जुलूस निकलाए जिसमें विभिन्न अंजुमनों के लोगों नौहा मातम किया।

उल्लेखनीय है कि इस अलम का निर्माण अमहट में प्रसिद्ध कारीगर सलमान हैदर, मसहर हुसैन व यासिर अब्बास द्वारा लोहे के मीनार पर किया गया है।  जिसकी ऊंचाई 60 फिट है। अंजुमन के प्रवक्ता हैदर अब्बास खां ने बताया कि इस अन्दाज का पहला अलम जर्मन में निकला गया था जिसकी ऊंचाई 40  फिट थी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाँकी कोई खिलाडी फ्री में नही खेलना चाहता -धनराज पिल्लई

Posted on 31 January 2010 by admin

झांसी - आज  कोई हाँकी खिलाडी फ्री में नही खेलना चाहता है्, क्रिकेट के खिलाडियों को करोडो रूपये और हाँकी को न कुछ् इस के लिए केन्द्र सरकार को सोचना चहिये।  यह बात झांसी में एक हाँकी टूर्नामेंट के उद्घाटन में आये हाँकी खिलाडी धनराज पिल्लई ने कही ।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

निर्वाण दिवस पर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धान्जलि

Posted on 30 January 2010 by admin

सुल्तानपुर- महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धान्जलि देकर अम्बेडकर मार्केट स्थित ज0द0(यू) कैम्प कार्यालय पर आहूत सभा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने गहरा दुख व्यक्त कर कहा कि महात्मा गांधी तो अमर हैं, जहां दुनिया भर में उनके विचारों एवं कार्यों को आज ज्यादा प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण माना जा रहा है तथा विश्व संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ भी विश्व शान्ति हेतु महात्मा जी का अधिकृत उपयोग कर रहा है। वहीं हमारे देश में गोडसे ने गांधी जी के शरीर की हत्या किया था, किन्तु विचारों की हत्या आज देश में बदस्तूर जारी है। इसका ज्वलन्त उदाहरण गांव, गरीब, कुटीर, गृह, हस्त कौशल तथा खादी जैसी संस्थाओं की दशा तथा सत्ता शीर्ष एवं नौकरशाहों की विलासितापूर्ण कार्यशैली से देखा व जाना जा सकता है। वहीं इंग्लैण्ड में बैरिस्टरी की शिक्षा ग्रहण करने वाले व्यक्ति मोहनदास करमचन्द जी से महात्मा गांधी बनने की स्थिति में अहम कार्य व्यवहार वाली भूमिका निभाने के बावजूद परम आदरणीय क्रान्तिकारी “बा”को महत्व न स्वीकार करना वास्तव में लिंगभेद का द्योतक तथा मातृशक्ति की अवहेलना है। जिसे ठीक करने की जरूरत है।

इसी तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आल इण्डिया वैश्य फेडरेशन सुलतानपुर के तत्वावधान में श्रद्धान्जलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आमिन्त्रत नागरिकों ने अपनी भावभीनी श्रद्धान्जलि पुष्पान्जलि के रूप में अर्पित किया।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से रमेश चन्द्र अग्रहरि, विनोद जायसवाल, अजय साहू, उमाशंकर कसौधन, डा0 एस0एन0 सोनी, डा0 उमेश शुक्ला, रामेश्वर सोनी, देवीदयाल साहू, मनीश जायसवाल, आर0 के0 जायसवाल, कमल श्रीवास्तव, रामकलप साहू, हाजी हारून, अफजल अंसारी, मिथिलेश सिंह, लालचन्द्र साहू, पूर्वपालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि, अनिल विद्यार्थी आदि ने सम्बोधित किया तथा सैकडों लोगो ने उपस्थित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी त्याग तपस्या सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ लेते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रहरि ने किया व अध्यक्षता विनोद जायसवाल ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

धूमधाम से मनी रविदास जयन्ती

Posted on 30 January 2010 by admin

सुल्तानपुर - सन्त शिरोमणि गुरू रविदास महासभा के नेतृत्व में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तिकोनिया पार्क में सन्त गुरू रविदास जी की जयन्ती मनायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जियालाल त्यागी उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उ0प्र0 शासन व विशिष्ट अतिथि डॉ0 ओमप्रकाश गौतम जिलाध्यक्ष बसपा एवं मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश पाण्डेय प्रान्त संयोजक बजरंग दल मौजूद थे।28

सभा में उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री त्यागी ने कहा कि दलित, शोषित समाज में सन्त गुरू रविदास जी ने जो अलख जगायी है। उसे महासभा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ0 गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि सन्त गुरू रविदास जी एक महान सन्त होने के साथ-साथ सर्व समाज में लोकप्रिय थे। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश पाण्डेय ने सन्त गुरू रविदास जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।

अन्य वक्ताओं में गोपाल दास कल्लू मण्डल अध्यक्ष, दिलेसर प्रसाद मण्डल सचिव, प्रभारी बसपा रायबरेली आर0डी0 बौद्ध, मालती देवी सभासद नगर पालिका परिषद, बिरईराम, राममिलन गौतम, छंगूराम बौद्ध, मेवालाल भारती, अभयराज यादव, धर्मराज गौतम आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में राधेश्याम भीम, पवनकुमार, रामआसरे गौतम, शिवनाथ, शीला, मीना, राजकली, राजकुमारी, मालती गुप्ता, गिरिजापति, हीरालाल, भैयाराम, पंकज, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सन्त रविदास जी की जयन्ती पर गुरू रविदास आश्रम गोमतीनगर कस्बा के संस्थापक मठाधीश छंगूदास के नेतृत्व में सन्त शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में सन्त अनुयायी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वन कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

Posted on 29 January 2010 by admin

हटाये गये  कर्मी भुखमरी की कगार पर
सुल्तानपुर - लगभग 22 वर्षों से अनुचित तरीके से वन विभाग से निकाले गये 33 श्रमिकों ने न्यायालय के आदेश का पालन कराने के लिए आमरण अनशन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।

कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे मालियों ने बताया कि  वर्ष 1982 में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने अलग-अलग नर्सरियों में माली के पद पर 33 लोगों को सेवा पर लगाया था। आरोप है कि पांच वर्ष तक नौकरी करने के बाद उन्हें बिना कोई नोटिस दिये ही उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।  मालियों ने 1992 में श्रम न्यायालय की शरण ली। मालियों का कहना है कि उन लोगों ने प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 240 दिनों से अधिक दिन काम किया है। चूंकि वे लोग श्रमिक सक्रिय ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता हैं। इसलिए वेतन, बोनस आदि की मांग का लेकर सेवायोजक उनसे नाराज हो गये।  श्रमिकों की दलील पर श्रम न्यायालय ने सेवा समापन को अवैध एवं अनुचित कहते हुए सभी 33 मालियों को सेवा में पुर्नयोजन का हकदार बताया। न्यायालय ने आदेश में कहा कि 18 नवंबर 02 से सेवा में नियोजित समझे जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव के जरिये बनेंगे युवक कांग्रेस के अध्यक्ष- राहुल

Posted on 29 January 2010 by admin

मुख्य संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेसी बंटे दिखाई पड़े
सुल्तानपुर- अमेठी क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आये सांसद व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी  मिशन-2012 को सफल बनाने के लिए युवाओं को आकर्षित करने के लिए एक और कदम उठाने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि युवक कांग्रेस का अध्यक्ष चुनाव के जरिये बनाया जायेगा। उन्होंने न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक में पार्टी संगठन के निर्माण के बारे में जानकारी की। जब उन्होंने  मुख्य संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव का मुद्दा छेड़ा तो मौजूद कांग्रेसी दो भागों में बंटे दिखाई पड़े। राहुल गांधी ने गुरूवार को संजय गांधी अतिथि गृह में बैठक के दौरान हाल ही में हुए युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान का भी जायजा लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि युवक कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर आने से युवा हमारे संगठन की तरफ आकर्षित होंगे, और पार्टी मजबूत होगी। जब राहुल गांधी ने मुख्य संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव के बारे में उनकी राय मांगी तो आधे लोगों ने चुनाव का समर्थन किया और बल्कि आधे लोगों ने मनोनयन किये जाने की वकालत की।

राहुल गांधी ने सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों को अपना मोबाइल नंबर दिया। इस बात की हिदायत दी कि सबसे फोन पर बात करना कि सभी लोग जरूरत के आधार पर उनके प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा को अपनी समस्या नोट करायें।
अमेठी सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जगदीशपुर औद्योगिक आस्थान में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड फैक्ट्री के निर्माण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फैक्ट्री और मजदूरों की कमियों को दूर करने के लिए डीजीएम से जानकारी की। राहुल गांधी गुरूवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे के क्रम में फुर्सतगंज उतरे तो बहादुरपुर गये और राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के निर्माण कार्य को देखा। इसकी जानकारी यहां के पेट्रोलियम संस्थान के अफसरों तक को नहीं थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय पर्व पर उप डाक घर में नहीं फहराया गया तिरंगा

Posted on 28 January 2010 by admin

कुड़वार (सुल्तानपुर) - देश प्रेम भावना के अटूट रिस्तो को पिरोये गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का गर्व उस समय शर्मशार हो गया जब उप डाक घर कुड़वार के कर्मी कार्यालय का ताला खोलना तो दूर झण्डा रोहण करना भी मुनासिब नहीं समझा। राष्ट्रीय पर्व के इस अपमान को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं की बाजार गर्म रही।

घने कोहरे व  कड़कड़ाती ठण्ड के बीच गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया , जहा¡ स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरिया निकाल कर देश प्रेम की भावना जागृत की। सभी महत्व पूर्ण प्रतिष्ठानों ,सरकारी,अर्ध्य सरकारी कार्यालयों, पंचायत घरों तथा केनरा बैंक ,सहकारी बैंक ,ग्रामीण बैंक आदि स्थानों पर झण्डा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया । वहीं उप डाक घर कुड़वार राष्ट्र का अपमान करते हुए कार्यालय खोलने की बात तो दूर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक भी कोई कर्मचारी  नहीं पहु¡चा। राष्ट्रीय पर्व के इस अपमान पर राज कुमार यादव प्रधान कुड़वार, अशोक कुमार यादव भाजपा, नौशाद अहमद पूर्व प्रधान कुड़वार, विजय कुमार अग्रहरि बसपाव प्रधान संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह आदि संभ्रांत व्यक्तियों ने कड़े शब्दो में निन्दा करते हुए गैर ज़िम्मेदार डाक कर्मियों  के खिलाफ कार्य वाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री को प्रशिक्षित स्नातको ने भेजा पत्र

Posted on 28 January 2010 by admin

सुलतानपुर  - समाज में अच्छी शिक्षा एवं सुरूचि पूर्ण शिक्षा की कल्पना बिना योग्य शिक्षक के नहीं की जा सकती है। बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए एक कुशल व्यक्ति की आवष्यकता होती है। वह व्यक्ति प्रशिक्षित शिक्षक होता हैए इसके अभाव में सुरूचि पूर्ण शिक्षा नहीं दी जा सकती है।

प्राथमिक शिक्षा के लिए पूर्व में विशिष्ट बी0 टी सी0 चयन प्रक्रिया चलाकर प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों की कमी पूरा करने का प्रयास किया गया था। किन्तु वर्तमान समय में यह प्रक्रिया उ0 प्र0 शासन द्वारा रोक दी गई है,जिससे प्रदेश के लगभग पांच लाख प्रशिक्षित स्नातक बेरोजगार हो गये है् तथा सरकार प्राथमिक शिक्षा को अप्रशिक्षित इण्टरमीडिएट योग्यताधारी शिक्षा मित्रों के सहारे प्राथमिक शिक्षा को सुधारने का असफल प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षकों ने उक्त परिप्रेक्ष्य में प्रशिक्षित स्नातक बेरोजगारों ने  मुख्यमन्त्री माया वती को अपनी समस्यों से अवगत कराने के लिए मांग पत्र देते हुए निम्न अनुरोध किया है कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक योग्यताधारी का समायोजन किया जाय । पूर्व की भांति विशिष्ट बी0 टी0 सी0 चयन प्रक्रिया चालू कर प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया  अति शीघ्र की जाय ।

विशिष्ट बी0 टी0 सी0 2007 तथा 2008 की अवशेष सीटों को अति शीघ्र पूरा किया जाय , बी0एड0, बी0 पी0एड0 आदि प्रवेश परीक्षाओं पर तत्काल रोक लगायी जाय जब तक कि समस्त प्रशिक्षित स्नातको का समायोजन न हो जाय ,बी0टी0सी0 प्रवेश प्रक्रिया तथा शिक्षा मित्रों की  भर्ती तथा प्रशिक्षण पर तत्काल रोक लगायी जाय और यदि बी0टी0सी0प्रक्रिया सरकार न्यायालय के निर्देशानुसार शुरू करना चाहती है तो पहले प्रशिक्षित स्नातको को बी0टी0सी0 में समायोजित किया जाय । इसके पूर्व यदि उ0प्र0 शासन उपर्युक्त मांगों को 08 फरवरी तक नहीं मांनती है तो प्रशिक्षित स्नातक ,प्रशिखित स्नातक बेरोजगार संघ के बैनर के अन्तर्गत 08 फरवरी से लखनऊ में  अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर चले जाने का ऐलान किया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय एकता शिविर के युवाओं ने किया रक्तदान

Posted on 28 January 2010 by admin

सुल्तानपुर - नेहरू युवा केन्द्र सुल्तानपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में विभिन्न प्रान्तो के युवा कलाकारों की  द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। शिविरार्थियों की दैनिक गतिविधियों में प्रात: काल योगासन . सर्वधर्म प्रार्थना, कला प्रतियोगिता, सेमिनार व अनेकानेक ज्वलन्त सामाजिक व राष्ट्रीय विकास के मुद्दे पर चर्चा- परिचर्चा का कार्यक्रम हो रहा है।

युवा कलाकारों द्वारा  पर पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सरावना रैली निकाल कर तिकोनिया पार्क , शाह गंज चौराहा, चौक घंटा घर होते हुए जिला चिकित्सालय में स्थित रक्त कोष में रक्त दान किया। नेताजी सुभास चन्द्र बोस की जयन्ती पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान किए जाने की व्यवस्था न होने के कारण उस दिन रक्तदान नहीं हो सका था जो बाद में गणतन्त्र दिवस पर 114 में से मात्र 20 लोगों का ही रक्तदान हो सका ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

18 बनी हाशिम का शबीह-ए-जुलूस 31 जनवरी को

Posted on 28 January 2010 by admin

सुलतानपुर- प्रति वर्ष की तरह इस साल भी अन्जुमन असगरिया अमहट के द्वारा 31 जनवरी को शब्बेदारी और 18 बनी हाशिम के शबीह के जुलूस का आयोजन किया गया है। इमाम बाड़ा नौ तामीर अमहट में शब्बेदारी और मजलिस का कार्यक्रम होगा। जिसको देश के मशहूर शिया धर्म गुरू मौलाना सैय्यद तकी रज़ा आब्दी हैदराबाद व मौलाना इरशाद अब्बास इलाहाबाद खिताब करेंगे। बाद मजलिस शबीह गहवारा हजरत अली असगर अलैहि0 बरामद होगा और एक तरही शब्बेदारी होगी। जिसका मिसरा-लाइनों ने `जला डाला अली असगर तेरा झूला´ जिसका संचालन मौलाना रज़ी बिस्वानी साहब करेंगे।

तरही शब्बेदारी में प्रदेश की मशहूर अन्जुमने नौहाख्वानी व सीनाज़नी करेंगी। अन्जुमन दस्तए मासूमिया घोषी मऊ आज़मगढ़, नूरे इस्लाम जलालपुर अम्बेडकरनगर, हैदरिया मनियारपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, अकबरिया भांईं, अब्बासिया बहादुरपुर, अलमदार हुसैनी प्रतापपुर, अब्बासिया सुरौली, गुन्चए अब्बासिया चुनहा, अकबरिया मनियारी, फिदा ए हुसैन अलीनगर मनियारपुर, मासूमिया शहर सुलतानपुर और कमर बनी हाशिम अमहट हिस्सा लेंगी। 18 बनी हाशिम का शबीह ताबूत सुबह 6 बजे हुसैनिया नौ तामीर अमहट से बरामद होकर पुराने रास्तों से होता हुआ हुसैनिया शेखखानी पर पहुंचकर खत्म होगा जुलूस को मौलाना आबिस जरवली, मौलाना हसन मेंहदी मीरपुरी, मौलाना शकील अहमद और मौलाना जीशान हैदर सुल्तानपुरी जगह-जगह खिताब करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक हैदर अब्बास खां ने बताया कि उक्त शब्बेदारी व शबीह-ए-जुलूस हजरत इमाम हुसैन रजि0 के उस छ: माह के मासूम बच्चे हजरत अली असगर अलै0 जो तीन दिन के प्यास के बाद यजीद के हाथों कत्ल कर दिया गया। यह उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in