Archive | सुलतानपुर

दूबेपुर परियोजना पर सीड़ीपीओ पर नियन्त्रण नही

Posted on 16 April 2010 by admin

लूट खसोट वसूली का नाम है आंगनबाड़ी केन्द्र
दूबेपुर आगंनबाड़ी कार्य कत्रियों की मिटिंग परियोजना कार्यालय पर न होकर सीडीपीओ आवास पर

ap-1aबाल विकास परियोजना यानी छोटे बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास और शैक्षिक विकास के लिए सरकार करोड़ो खर्च कर प्रदेश में उन नौ निहालो को योग्य बनाने में प्रारिम्भक प्रिशक्षण परन्तु ये दूबेपुर परियोजना पर नही होता दूबेपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविका से परमोट होकर इस पद पर पहुंची है, सीडीपीओ ने अपनी नौकरी का अधिक समय मुख्य सेविका के पद पर रहकर कार्य करने के कारण आज सीडीपिओ के पद पर आसीन होने का बाद भी कार्य शैली मुख्य सेविका की तरह नही है। सायद यही कारण है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी दूबेपुर कार्य कम सीडीपीओ के आव भाव में फोकस बनाने में अधिक खर्च करती है, आज दूबेपुर परियेाजना के 182 केन्द्रो का ओ हाल है जो जनपद के किसी परियेाजना का नही र्षोर्षो फिर भी परियोजना के सम्बन्ध में बात करने पर लच्छे दार बात करके तथ्यो को भटकाने के अलाव सही जबाब न देना आदत है, 182 केन्द्रों मे लगभग 40 केन्द्रो पर पत्रकारों की टीम पहुंची, स्थिती देख कर यही लग रहा था कि कि परियोजना का संंचालन बाल विकास अधिकारी न चलाकर कोई मुख्य सेविका चला रही है, तथा जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दूबेपुर परियोना में हो रही लापरवाही केा सज्ञांन में लेकर एक जांच टीम न्यूक्त कर चलने दूबेपुर परियोजना में चलने वाल 182 केन्द्रो तथा सी0डी0पी0ओ0 के कार्य शैली की जांच होनी चाहिए, वर्ना यदि दूबेपुर की ं लापरवाही कही अन्य परियेाजना पर वायरस की तरह लग गया तो जनपद से बाल विकास परियेाजना का जो सन्देश प्रदेश को जायेगा, उससे प्रदेश सरकार को छवि धूमिल होगी। और आने वाले निकाय चुनाव में इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को उठाना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बगावत की चिंगारी हर घर से निकलेगी:अबरार खां

Posted on 16 April 2010 by admin

1975 की क्रान्ति प्रशासन को याद दिलवा दूंगा 19 अपै्रल को असरोगा में होगा राश्ट्रीय राज्य मार्ग जाम निकाय चुनाव की सुगबुगाहट को भांपते हुए नेताओ ने तेवर मे गर्मी पैदा करते हुए मीड़िया के माध्यम से जनता में जाने की शुरूआत कर दी है। किसी समय वगावती तेवर अपनाते हुए विधान सभा का चुनाव तक लड़ने वाले नेता अबरार अहमद खां ने एक बार फिर जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन से हाथ करने का मन बना दिया है, जिसकी सही शुरूआत 19 अपै्रल को लखनउ वाराणासी राश्टीय राज्य मार्ग जाम कर करेंगें। आज शहर के एक होटल में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि कुड़वार विकास खण्ड के असरोगा फीड़र पर मात्र 4 से 6 धण्टे बिजली दी जा रही है, जिससे जनता पीड़ित है। इसी के साथ अपात्रों को बीपीएल कार्ड पकड़ा दिया गया है, जबकि पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित है। गरीबो को न तो खाद्यान मिल रहा है और न ही आवास मिल रहा है। श्री खंा ने कहा कि सर्व वितरण प्रणाली फेल हो गई है। जिलाध्यक्ष राश्टीय लोकदल अबरार अहमद खां ने कहा कि गरीबों को चावल, चीनाी, गेहूं , मिट्टी का तेल विलकुल नही मिल पा रहा है। इन तमाम समस्याओ को लेकर यह आन्दोलन छेड़ा जायेगा। शासन और प्रशासन को 1975 की क्रान्ति याद दिला दूगांर्षोर्षो राश्टीय लोकदल के अध्यक्ष श्री खां ने कहा कि बगावत की चिंगारी हर घर से निकलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

30 मई को पत्रकारिता दिवस

Posted on 16 April 2010 by admin

पत्रकारों के अधिकारों  की लड़ाई लडने वाली  सुल्तानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएशन आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस के मौके पर प्रेस क्लब में पत्रकारो  के सम्मेलन तथा जनपद के गौरवमयी इतिहास व देश की महान विभूतियों के जीवन परिचय त्याग व बलिदान पर एक पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा। उक्त जानकारी एशोसिएशन के अध्यक्ष डा0 अवधेश शुक्ला ने दी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों ने सदर विधायक को सुनाई अपनी समस्या

Posted on 16 April 2010 by admin

सपा नेता पूर्व विधायक सफदर रजा के साथ भाई  गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं व गणमान्य बुद्विजीवियों तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा पूर्व एम0एल0सी0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह का नागरिक अभिनन्दन एंव स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के विकास के लिए पन्द्रह सूत्रीय एक मांग पत्र सदर विधायक अनूप सण्डंा की अनुपस्थिति में सपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर को प्रस्तुत किया गया।
 
अपने सम्बोधन में श्री रजा  ने कहा कि 18 साल तक एम0एल0सी0 के पद पर रहते हुए जिस तरह सादा जीवन उच्च विचार की मिसाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने पेश की, उससे नेताओं को िशक्षा लेने की जरूरत है। श्री र्जा ने कहा कि आम लोंगो की  सेवा मे ंहमेशा तत्पर रहने वाले श्री सिंह पर चरित्र हीनता एवं भ्रश्टाचार का कोई आरोप नही लगा, जिसकी भूरि-भूरि प्रशन्सा होनी चाहिए। उन्होनें सभा में श्री रधुबीर यादव सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत करने में उनके प्रयासों की सराहना की
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुण्डा टैक्स न देने पर कट्टे से किया फायर

Posted on 15 April 2010 by admin

गुण्डा टै्क्स न देने पर कट्टे से एक महिला व उसके पति पर फायर झोक दिया।  गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने जगदीश प्रसाद के घर पहुंचे। तब तक अपराधी जान से मार देने की घमकी देते हुए कट्टा लहराते फरार हो गये। मामला गभड़िया स्थित थाना नगर कोतवाली का है। जगदीश प्रसाद सुत महाबीर ने कोतवाली नगर में प्रार्थना देकर आरोप लगाया है कि मेराज पुत्र तफज्जुल निवासी गभड़िया अपनग दो साथियों के साथ दोपहर लगभग दो बजकर तीस मिनट पर अपने दो साथियों के साथ आये और महादेव को पूछा। महादेव को पूछने का कारण जानना चाहा तो मेराज ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। पड़ोसियों के आने पर मेराज  व उसके दोनों साथी मा- बहिन की गाली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। मामला गभड़िया स्थित मोहल्ले का है। जगदीश प्रसाद सुत महावीर ने कोतवाली नगर मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि मेराज पुत्र तफज्जुल निवासी गभड़िया अपने दो साथियों के साथ आये और महादेव को पूछने लगे। पूछना का कारण जानने पर मेराज ने कट्टे से फायर कर दिया। 15-r-10पड़द्योसियों के आने पर  मेराज व उसके साथी मा- बहिन की गाली देते हुए कहा कि यदि थाने जाओगे तो जान से मार देगें। समाचार लिखे जाने ते प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्यकत्री बखाZस्त ,कई को कारण बताओं नोटिस

Posted on 13 April 2010 by admin

खबरों का असर बाल पुश्टाहार में अनियमितता को लेकर चल रहे अभियान को संज्ञान में लेते हुए जिला परियोजनाधिकारी मनोज मौर्या ने ऑगन बाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण  शुरू किया  , जिसमें ऑगन बाड़ी केन्दा्रें को चुस्त दुरूस्त रखने के दृिश्ट कोण सें राहत टाइम्स की टीम जिले में कई विद्यालयों का दौराकर अपने समाचार के माध्यम से ऑगन बाड़ी केन्द्रों के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आर्शित किया । इसी परिप्रेक्ष्य में  आज परियोजनाधिकारी मनोज मौर्या ने अंगनाकोल ,मुजेश, धुरियागंज, गुप्तारगंज सिद्धिगनेशपुर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें अंगना कोल की कार्यकत्री को बखाZस्त  कर दिया और मुजेश, धुरियागंज, गुप्तारगंज, सिद्धिगनेशपुर की कार्यकत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सफाई कर्मियों की बल्ले- बल्ले

Posted on 13 April 2010 by admin

राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों की बल्ले- बल्ले है। कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहॉ आज तक नव नियुक्त सफाई कर्मी के दशZन ही नहीें हुए हैं।   प्रदेश्स सरकार गॉवों की साफ- सफाई के लिए नव सृजित सफाई कर्मियों की नियुथ्कत बड़े पैमाने पर की । इनकी नियुक्ति का कार्य क्षेत्र चििन्हत कर के गॉवों में भेज दिया गया। परन्तु ए सफाई कर्मी गॉवों में न जाकर विकास भवन के इर्द- गिर्द किसी भी समय अपनी नेता गिरी चमकाते मिल जायेगें । अधिकारियों के मुंह लगे कई सफाई कर्मचारी अपनेी शेखी बघारतें भी मिल जायेगें। भण्डरा न्याय पंचायत क्षेत्र कें ग्राम पंचायत प्रतापपुर में नव नियुक्ति सफाई कर्मी के दशZन आज तक नही हुए। प्रा0 पा0 प्रथम में कभी- कभार एक आउटर सुबह झाड़ू- बहारू कर दिया करता हैं ग्रामीणों के पूछने पर उसने बताया कि सफाई के बदले एक हजार रूप्ये प्रतिमाह मिलते हैं। इसी ग्राम पंचायत स्थित प्रा0 पा0 विद्यालय द्वितीय में विद्यालय के बच्चे स्वयं झाड़ू- बहारू करते हैं। दलित वस्तियों व पंचायत घर आज भी साफ- सफाई से अछूता है। इसी कड़ी में कुड़वार विकास क्षेत्र  के दर्जनो से अधिक राजस्व ग्राम हैं जहॉ कागजी घोड़े दौड़ा कर सफाई कर्मियों की चॉदी है। ऐसे में ग्रामीण स्वच्छता सफाई अभियान अपने प्रारिम्भक दौड़ में फ्लाप शो साबित हो भ्रश्टाचार की जकड़ में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इक्तीस मई को होगा सामूहिक विवाह

Posted on 13 April 2010 by admin

शादी विवाह में दिखावे, फिजूल खर्ची एव न्दहेज की दरोकथाम के लिए सबसेे सकारात्मक कदम हे सामूहिक विवाह आयोजन । एक सािा होने वाले दर्जनो विवाह से जहॉ समाज के सभी वर्गों में समरसता बढ़ती है, वहीं ‘ाादी विवाह में दिखावें की प्रतियोगिता में कमी आती है।

उक्त बातें लोक अधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल ने नगर स्थित बृन्दावन होटल में पत्रकारों सें वार्ता के दौरान कही। दहेज हमारे समाज की सबसे त्रासद दायक कुप्रथा है। आज जो व्यक्ति जितना सम्पन्न है उसे आज उतना ही अधिक दहेज की दरकार होती है हमारे समाज की लड़कियॉ आज कितना भी पढत्र लें परन्तु दहेज उनका पीछा नहीं छूटता। हमारे समाज की कुरीतियों के कारण हर साल हजारों जीवित बहुओं कीर चिता दहेज के अभाव में बन रही हैं। आज स्थित इतनी भयावह हो गई है कि पेट में लाखों कन्यायें दुनियॉ देखनें के पहले जन्म भी नहीें ले पाती हैं और उन्हे पेट में भ्रूण काल में ही मार दिया जाता है। आज समाज में लाइलाज महामारी के रूप् में फैलती जा रही रिश्वत खेरी और भ्रटाचार के मूल रूप में शादी विवाह में  फिजूल खर्ची भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। इन्हीं फिजूल खचाीZ को रोकने के लिए सामूहिक विवाह का प्रचलन समाज में धीरे-धीरे में लोग अपना रहे हैं। इससे समाज में बढ़ती हुई दहेज रूपी महामारी को बढ़नें में अकुंश का काम करेगा।  इसी को ध्यान में रखते हुएआगामी 31 मई को अपनी इकलौती लड़की की शादी सामूहिक विवाह मण्डम में करने का निर्णय लिया है। 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह का लक्ष्य लेकर  चल रहे चन्द्र शेखर शुक्ला उर्फ बेबी भइया  ने कहा कि इस  सामूहिक विवाह मण्डप में विवाह/ निकाह कराने के लिए हर वग्र के दूल्हे दुल्हन आमत्रित हैं । उक्त विवाह का आयोजन बरौंसा चौराहा के आगे बेलहरी के निकट श्री शुक्ला के रेवारी गॉव में होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रमुख सचिव अव्यवस्था पर खफा, एक का वेतन रोका

Posted on 12 April 2010 by admin

अध्यक्ष परिवहन निगम के दौरे ने खोली सुल्तानपुर डिपो की पोल
लोड़ फैक्टर व राजस्व बढ़ाने का दिया निर्देश

उत्तर-प्रदेश परिवहन निगम के प्रमुख सचिव, अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक का कार्य देख रहे पंकज अग्रवाल ने अम्बेडकर जयन्ती के दो दिन पहले सुल्तानपुंर डिपो की खस्ता हाल स्थितियों का जायजा लिया। जिसमें उन्हें कमी के सिवाय ऐसा कुछ नहीं मिला जिस पर उन्हें सन्तोष मिलता। आधे घण्टे तक डिपों के परिसर में घूम-घूमकर अग्रवाल ने बसों से भवन में यात्री सुविधाओं का बुरा हाल देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को धमकाते रहे। अव्यवस्था से क्रुध अग्रवाल ने यहां तक कह डाला कि डिपों उनके निर्देशों को नज़रदाज कर रहा है।

sulpसुलतानपुर डिपों पर श्री अग्रवाल ने फैली अव्यव्स्थाओं को देखते ही एआरएम लोहानी पर विफर पडे़। प्रमुख सचिव श्री अग्रवाल डिपो परिसर मे धुसते ही परिसर में खडी बसो पर चढ गये, और बसों की जर्जर स्थिति देखते ही एआरएम लोहानी पर नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि मेरे आदेशों का क्या मतलब रह गया है, जब इसका कोई पालन नहीं हो रहा है। आपने मेरे आदेशों कोे नपुंशक बना दिया है। पविहन निगम में तीन पदो पर आसीन पंकज अग्रवाल ने कई बसों पर खस्ताहालत सीटों, इमरर्जेन्सी दरवाजा देखा और एआरएम की जमकर िख्ंाचाई की।

एक बस के अन्दर प्रवेश करते ही श्री अग्रवाल ने एआरएम से कहा कि सीटोें के पीछे क्या लिखा है, पढ कर बताओ, जो विल्कुल अस्पश्ट नही था। इस पर प्रवन्ध निदेशक परिवहन निगम श्री अग्रवाल ने कहा कि मैने बसोें के सीटों के पीछे लिखने का आदेश दिया था कि, यात्री कृपया टिकट मागेंं, परिवहन निगम के अध्यक्ष श्री अग्रवाल शीतल जल, एकवा गार्ड की व्यवस्था देखी, जिससे सन्तुश्ट नही रहे। प्रमुख सचिव ने चालक परिचालक व रूट आदि सम्बन्धी जानकारी के लिये लगाये गये कम्प्यूटर का उद्घाटन किया और उसकी पूरी जानकारी ली। परिवहन निगम निदेशक ने लोड फैक्टर बढाने तथा बसो के छूटने व पहुुंचने के सही समय के साथ राजस्व बढाने का जोर दिया।

प्रमुख सचिव ने विभाग फैली अव्यवस्थाओं से इतने रूश्ट दिखे कि उन्होने एक भी कर्मचारी को बेतन न देने की बात कही। इनके साथ आरएम फैजाबाद आशीश चटर्जी और तमाम रोडबेज कर्मी थे। रोडबेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी ये चाहते रहे कि स्टाफ रूम स्वच्छ पानी की व्यवस्था, तथा स्टाफ की समस्या भी सुनें, परन्तु श्री अग्रवाल ने मौका नही दिया। लगभग आधे धण्टे डिपो परिसर में फैली अव्यवस्थाओं तथा लोड फैक्टर व राजस्व बढ़ाने पर ही वार्ता किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉक्टर की लापरवाही से एक और बच्ची मौत के मुंह में समायी

Posted on 10 April 2010 by admin

* कमीशन के चक्कर  में मरीजों को  प्राइवेट डॉक्टरों व नसिZग होमों के लिए किया जाता है रेफेर
* मरीजों के देखने के लिए घर पर बुलाते हैं डॉक्टर

12सुलतानपुर  जिला महिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक और मासूम  की जान चली गई। इस चिकित्सालय का यह हाल है कि वहां तैनात डॉक्टरों द्वारा खुले रूप से मरीजों को शहर में कार्यरत डॉक्टरों व नसिZग होमों में रेफेर कर दिया जाता है जिससे उन्हें उनका कमीशन मिल सके। मरीज को लेकर उनके तीमारदारों द्वारा इधर-उधर लेकर दौड़ने के कारण मरीज अपनी जान से हाथ धो बैठता है।

अस्पताल का आलम यह है कि यहां कार्यरत डॉक्टर कोई को काम न करना पड़े इस लिए वह अपने सिर से बला टालने के लिए मरीजों को वहां न भतीü कर वहां से भगा दिया जाता है। यदि वह भतीü हो भी गया तो उन्हें प्राइवेट चिकित्सा कराने के लिए बाध्य किया जाता है। इसका एक नमूना जिला महिला अस्पताल में देखने को मिला जहां यहां के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक और मासूम की जान चली गई।

जिला महिला चिकित्सालय में वृहस्पतिवार को थाना कुड़वार क्षेत्र के हसनपुर गांव की भण्डार खाना की रहने वाली राजमणि को रात्रि लगभग नौ बजे प्रसव के लिए भतीü कराया गया था। दूसरे दिन उसने  लगभग साढ़े दस बजे सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। दोपहर लगभग डेढ़ बजे पैदा हुई बच्ची की हालत खराब हो गई और उसके मुंह और कान से खून निकलने लगा तो मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर से उसे देखने के लिए कहा तो डKूटी पर तैनात डॉ. रमापति ने अपने सिर से बला टालने के लिए उसे शहर में कार्यरत डॉक्टर संजय मिश्रा के लिए रेफेर कर दिया गया। उक्त बच्ची को लेकर उसके परिजनों ने डॉ. संजय मिश्रा के यहां ले गये जहां उनके न होने पर उसे पुनज् महिला अस्पताल ले आये और यहां पर तैनात बच्चों के डाक्टर आर.पी. वर्मा को दिखाने ले गये तो उन्होंने उस बच्ची को अस्पताल में देखकर उसे अपने घर देखने के लिए बुलाया और घर पर शुल्क लेकर बच्ची को देखा और कहा कि इस आक्सीजन दिलाओ, इस बीच बच्ची की हालत बिगड़ती गई तो बच्ची को लेकर उसे परिजन महिला अस्पताल के डाक्टर से आक्स्ाीजन देने को कहा तो वहां उन्हें यह जवाब दिया गया कि अस्पताल में आक्सीजन नहीं है। अस्पताल की इस व्यवस्था के बीच नन्हीं बच्ची मौत की गोद में सो गई। यह ज्ञात हुआ कि बच्ची के पैदा होने के समय ही उसके सिर में चोट आने के कारण ही मुंह और कान से खून आना प्रारभ हुआ।

महिला अस्पताल के इस दुव्र्यवस्था के बारे में जब वहां की मुय चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. विनीता सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं और डKूटी पर तैनात डॉक्टर ने ऐसा क्यों कहा कि अस्पताल में आक्सीजन नहीं है ? यह मामला गम्भीर है। इस बारे में मैं पूछताछ करूगीं।

सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि महिला अस्पताल में जब मरीज प्रसव के लिए आती हैं तो उन्हें लातों से मारकर भगाया जाता है। ऐसा एक बार एक मरीज के साथ होने पर उस समय वहां तैनात चिकित्साकर्मी को मार खाना पड़ा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in