Archive | सुलतानपुर

सांसों का क्या भरोसा रूक जाए कब कहॉ पर - रामायणी

Posted on 26 April 2010 by admin

rt13कुशभुवनपुर सामाजिक  सेवा संस्थान द्वारा  आयोजित सात  दिवसीय संगीतमय कथा के छठवें दिन देवेश शास्त्री ने श्रोताओं को प्रेम के महत्व को बतलाते हुए कहा कि `मिलहिं न रघुपति बिनु अनुरागा Þ:अनुराग से परमात्मा का साक्षात्कार होता है क्यों कि सीता जी ने गौरी का पूजन अनुराग से किया ,तो प्रभु राम मिल गये `पूजा कीन्ह अधिक अनुरागा, निज अनुरूप सुभग वर मांगा`। अवध को बैराग्य, काशी को ज्ञानधाम एवं जनकपुरी को भक्तिधाम कहा गया है। श्री रामायणी ने बतलाया कि प्रेम कें अभाव में प्रभु का साक्षात्कार नहीं हो सकता । श्री बम -बम महराज ने कृश्ण सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा ने प्रेम से अपने प्रभु को तीन मुट्ठी टूटा चावल ही दिया था जिसके बदले भगवान ने उन्हें दो लोकों का स्वामी बना दिया।वहीं प्रेम दास रामायणी ने` `बरबस राम सुमन्त पठावा ` चौपाई की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि  श्रीराम के प्रेम में कोल ,  भीलों , किरात आदि बनवासी भी मगन हो गये थे। कथा में आगे जब उन्होनें `जब-जब राम अवध सुधि करहीं ,तब-तब वारि बिलोचन भरहीं` rt13चौपाई की व्याख्या की तो पांण्डाल में बैठे प्रत्येक श्रोता की आंखों में ऑसू आ गये। श्री रामायणी ने जब भजन ` सॉसों  का क्या भरोसा रूक जाए कब कहॉ पर ,चुन ले गुणों के मोती बिखरे जहॉ- जहौं पर गाया` तो श्रोता मन्त्र मुग्ध हो गये। कथा में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक रेलवे नई दिल्ली देव मणि द्विवेदी , पंकज श्रीवास्तव आयकर आयुक्त कानपुर, पं0 ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आर0 के0 सिंह सी0ओ0, बाबू रवि शंकर एडवोकेट, राम िशरोमणि वर्मा, सुशील त्रिपाठी, शिवा कान्त मिश्र, राजेन्द्र कुमार यादव , अनिल मिश्र, केश कुमार मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, जय नाथ मिश्र,अशोक मिश्र आदि ने व्यास पीठ की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्ंाक्रमण के दौर से गुजर रहा कायस्थ समाज

Posted on 26 April 2010 by admin

rt5म्न्दिर निर्माण में गबन और चन्दे के लाखों रूपये के घपले का मामला गरमाया
•    असली कौन नकली कौन की पहचान कराने के लिए की प्रेस वार्ता

वर्तमान परिवेश में लिप्शा- स्वार्थ और धन लोलुपता की चकाचौंध में  जनपद की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कतिपय नेताओं की कारगुजारियों के कारण  संगठन संक्रमण के दौर से गुजर रहा है, इससें जिले के कायस्थ काफी आहत हैंं डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तप और अशोक लाल एक दूसरे को फर्जी व संगठन का धन डकारने जैसे आरोपों से नवाज रहे है, और स्वयं को संगठन का जिलाध्यक्ष साबित करने की तमाम कोिशश कर रहे हैं। जिससे जिले की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की छीछालेदर हो रही है और लोग शीशZ नेतृत्व पर टिप्पणी कर रहे हैं। प्रदेश सचिव अरविन्द श्रीवास्तव अशोक लाल को जिलाध्यक्ष बता रहे हैं। वहीं  प्रदेश  महामन्त्री डा0 रमेश श्रीवास्तव डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष  और अशोक लाल को कायस्थ चेतना यात्रा का संयोजक बताते हुए डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव को तटस्थ बता रहे हैं। बहरहाल यह चेतना यात्रा कायस्थों को जगाने निकली है किन्तु यहॉ कायस्थ एक अन्धेंरे कुंए में डूबता हुआ नज़र आ रहा है जिसे जिले में अपने मुखिया को तलाशने में परेशानी हो रही हैं । आज अलग-अलग प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेता स्वयं को असली और दूसरे को नकली साबित करने में जुटे रहे। वहीं कुछ संभ्रान्त कायस्थ इस पर मौन रहे । फिलहाल प्रदेश इकाई और राश्ट्रीय कार्यकारिणी के नेताओं की स्थित दिग्भ्रमित करने वाली है जिससे जिलेे के कायस्थ आहत हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कायस्थ चेतना यात्रा आज

Posted on 26 April 2010 by admin

रथ यात्रा का होगा जोरदार स्वागत

rt4अखिल भारतीय कायस्थ परिचारों में चेतना एवं एकता की भावना को बल प्रदान करने के उद्देश्य से ( कायस्थ चेतना यात्रा) का आयोजन किया गया है। चेतना यात्रा सिद्धार्थ नगर से प्रारम्भ होकर विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए 26 अप्रैल दिन में 10 बजे सोमवार को जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा का नेतृत्व चि0 ए0 के0 श्रीवास्तव व जोनल प्रभारी चि0 रमेश लाल श्रीवास्तव करेंगे। यात्रा का स्वागत एवं पूजन प्रात: 10 बजे कोयरीपुर िशवाला, 11 बजे चॉदा चौराहा, 12 बजे रानीपुर कायस्थ थाना  एवं 2 बजे मुंशीगंज,( अमेठी) एवं शायं 5 बजे स्थानीय सभागार में होगा तथा वहीं एक स्भा का भी आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष एवं महामन्त्री ने समस्त कायस्थ परिवारों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सभागार में पहुंच कर चेतना यात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सु0 ज0 ए0 करेगा दिवंगत पत्रकारों का सम्मान

Posted on 26 April 2010 by admin

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मेलन में होगा सम्मान समारोंह

हिन्दी पत्रकारिता दिवस आगामी 30 मई ेको यहॉ स्थानीय प्रेस क्लब में सुलतानपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के त्तवावधान में पिराट पत्रकार सम्मेलन का इआयोजन किया गया है। जिसमें जिले के वरिश्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान जिले के दिवंगत उन पत्रकारों के नाम से दिया जायेंगे। इसके अलावा दिवंगत पत्रकारों के परिजन को भी कार्यक्रम मतें आमन्त्रित किया जाएगा। इस परम्परा का शुभारम्भ होने से जिले के पत्रकारों का उत्साह बढ़ेगा। इसके अलावा प्रकािशत हो रही संगठन की स्मारिका में दिवंगत पत्रकारों के विस्मरण पर भी विचार किया जायेगा। पत्रकार को सम्मेलन को लेकर तैयारियॉ चरम पर हैं। इसे लेकर संगठन के कार्यालय पर एक बैठक की गई जिसमें इस विशय पर निर्णय किया गया हें बैठक की अध्यक्षता डा0 अवधेश शुक्ल ने किया। जिसमें अम्बरीश मिश्र, जितेन्द्र श्रीवास्तव, इन्द्रजीत तिवारी, अवधेश  गुप्ता, राकेश शर्मा , इिम्तयाज रिजवी, दीपक श्रीयास्तव सहित दर्जनापें पत्रकार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमीनो ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Posted on 26 April 2010 by admin

उ0 प्र0 राजस्व संग्रह अमीनों की जिला संघ की शाखा ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिया ।

संग्रगह अमीनों ने लिखित ज्ञापन में मांग किया है कि एक मांग पत्र पूर्व में दिनांक 9 अप्रैल को ही दिया जा चुका है और उसमें समस्याओं के निस्तारण का समय 23 अप्रैल तक दिया गया था। परन्तु समस्याओं का निस्तारण अभी तक नहीें हो सका है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जनपद के सभी संग्रह अमीनों नें जुलूश कर शक्ल में तहसील से जिला कलेक्ट्रेट तक आए और अपनी समस्याओं की निस्तारण के बाबत ज्ञापन दिया। प्रमुख मांगों में प्रथम प्रोन्नत वेेतन मान के भुगतान , ज्येश्ठता सूचीका पालन शीघ््रा हो आदि समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में लिखा है कि 26 तारीख से सभी जनपद के संग्रह अमीन उक्त समस्याओं के निस्तारण तक सभी सदस्य अपनी तहसीलों में उपस्थित रहकर 10 बजे से 5 बजे तक धरना देंगें। जिले के पदाधिकारी अपनीर तहसीलों में रहकर जिले की समीक्षा रिपोर्ट भेजेंगें। यह कार्यक्रम उपरोक्त दोनों समस्याओं के निस्तारण होनेउ तक जारी रखेंगें। अन्त में मिांग करते हुए कहा है कि हमारी मांगों का आकलन करते हुए सहानुभूत पूर्वक विचारोपरान्त  बकाए का भुगतान व  ज्येश्ठता सूची भेजने पर कार्यवाही करें अन्यथा आन्दोलन का पूर्ण दायित्व प्रशासन का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन सूचना प्रिशक्षण हेतु डा0 राजीव चयनित

Posted on 26 April 2010 by admin

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला उद्यान अधिकारी डा0 राजीव वर्मा को तीन दिवसीय प्रिशक्षण हेतु जन सूचनाओं के निस्तारण हेतु प्रिशक्षण हेतु चयनित किया गया हैं।

dr प्राप्त सूचना के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 21 अप्रैल के अनेसार प्रिशक्षण प्रभाग , राज्य नियोजन संस्थान , उ0 प्र0 कालाकॉकर भवन, पुराना हैदराबाद , लखनऊ में जन साधारण द्वारा मंागी गई जन सूचनाओं को उपलब्ध कराने में आने वाली विभागीय कठिनाइयोन्द के समाधान के सम्बन्ध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विशय पर दिनांक 28 अप्रैल से 30 अप्रैल की अवधि में आओजित होने वाले तीन दिवसीय प्रिशक्षण कार्यक्रम में र्पतिभाग करने हेतु डा0 राजीव वर्मा जिला उर्षोर्षोान इअधिकारी को नामित किया गया है।  उक्त आशय की सूचना राधे “याम अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0 ) द्वारा जारी की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्राधिकारी के ताबड़तोड़ छापे से नगर में हड़कम्प

Posted on 24 April 2010 by admin

rt211आज अपराह्न ोत्राधिकारी नगर रवीन्द्र कुमार सिंह एवं प्रभारी नगर कोतवाली कमलेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में मय दल बल के नगर में चल रहे सिनेमा घरों व रेलवे स्टेशन पर छापा मार कर एक सन्दिग्ध व्यक्ति तथा रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सिलेन्डर का इस्तेमाल करते हुए पकडा गया। गैस सिलेन्डर तथा बेन्डर का जी  आर पी थाने में चालान करवा कर सिलेन्डर जब्त तथा बेन्डर को हिरासत में ले लिया गया। नगर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए क्षेत्राधिकारी रवीन्द्र सिंह मय फोर्स सबसे पहले राज श्री पैलेस पर छापा मारा तथा लगभग दर्जनों लोगों से पूछ-ताछ की। सन्तुश्ट होने पर श्री सिंह राज श्री पैलेस से नेशनल सिनेमा पर छापा मारा जहॉ एक सन्दिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखने पर भागने का प्रयास किया परन्तु मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  हमराहियों ने  उसको धर दबोचा। पूछ- ताछ में पुलिस को गुमराह करनें की कोिशश करता रहा। क्षेत्राधिकारी नगर ने सन्दिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने का आदेश देते हुए तलाशी लेने को कहा तो उसके पास से चाभियों का गुच्छा तथा एक लोहे का राड निकला । उसके बाद शुभम थियेटर में गहन तलाशी लिया गया जहॉ पर कुछ व्यक्ति बिना टिकट के सिनेमा देख रहे थे। जिससे क्षेत्राधिकारी नगर ने टिकट का पैसा सिनेमा हाल के मैनेजर को दिलवा कर टिकट बनाने को कहा। आज की कार्यवाही से नगर के लोगों ने तारीफ किया तथा ऐसी कार्यवाही बराबर होने
की उम्मीद रखी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साढ़े दस बजे तक बन्द हों विद्यालय - अपर जिलाधिकारी

Posted on 24 April 2010 by admin

rt311बढती गरमी कों देखते हुए आज जिला प्रशासन ने जिले  में चल रहे कक्षा एक से आठ तक के विद्याालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचायोंZ को बुलाकर एक बैठक की। बैठक में आए हुए सभी प्रबन्धकों एवं प्रधानाचायोंZ को निर्देिशत करते हुए कहा कि  शासन की मंशा के अनुरूप जिले में संचालित हो रहे कक्षा आठ तक के सभी बच्चों का छुट्टी साढ़े दस बजे हर हाल में हो जानी चाहिए। आदेशों का उल्लंघन  करने वाले विद्यालयों कें  खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी। स्टैला मैरिस कान्वेन्ट स्कूल से आए प्रतिनिधि ने उक्त निर्णय पर अपनी मजबूरी बतलायी तो अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आदेशों का पालन करना अनिवार्य है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नियमावली का घर-घर किया जायेगा सत्यापन

Posted on 24 April 2010 by admin

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 30.04.2010 से 20.05.2010 तक नियुक्त बूथ लेबिल आफिसरों द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नियमावली का घर-घर सत्यापन कराया जायेगा। जिसके अन्तर्गत मतदाता सूची में अंकित सभी प्रविष्टियों का सत्यापन किये जाने के साथ मृतक, डबल, शिफटेड, आदि की सूची भी तैयार की जायेगी एवं जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित है परन्तु उनके नाम के समक्ष फोटों मुद्रित नही है। ऐसे मतदाता अपनी नवीनतम दो रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो खिंचवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें जिससे बूथ लेबिल आफिसर के भ्रमण के दौरान पहुंचने पर फोटो उपलब्ध करा सके जिससें निर्वाचक नामावली में फोटोग्राफ मुद्रित करवाकर पहचान पत्र वितरित कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोसपा ने दिया ज्ञापन…

Posted on 24 April 2010 by admin

लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने निजी स्कूलों द्वारा शासनादेश का खुला उल्लंघन करते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तन न किये जाने के विरोध में पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मांग पत्र देकर तत्काल समय परिवर्तन सुबह 7 बजे से प्रात: 10 बजे तक कराने की मांग की। सपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में विद्यालय खुलने का समय प्रात: 7 बजे व बन्द करने का समय 10 बजे किया गया है किन्तु अपने आर्थिक लाभ के चक्कर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा दो सिफ्ट में स्कूल चलाया जा रहा है और शासनादेश के आदेश का माखौल उड़ाया जा रहा है। प्रदेश महासचिव शोहरत अली व प्रदेश सचिव महमूद खान ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चें बीमार हो जा रहे है लू और डायरिया के चपेट में आ जा रहे है किन्तु निजी स्कूलों को इसकी कोई चिन्ता नही है। लोकमंच के नेता शशि सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा बच्चों के साथ अमनवीय व्यवहार किया जा रहा है इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो0 कासिम राई ने कहा कि यदि दो दिन के अन्दर निजी स्कूलों द्वारा समय परिवर्तन नही किया गया तो लोसपा इसके विरूद्व आन्दोलन छेड़ेगी। दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर व अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ दिपू लोसपा युवजल सभा के जिलाध्यक्ष राजू खान नगर अध्यक्ष सन्तोष मोदनवाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद मौर्या व जिला मन्त्री शैलेन्द्र रावत ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को एक जुट होकर निजी स्कूलों के मनमानी पर रोक लगायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in