Archive | सुलतानपुर

सरहंगई के बल पर जमीन कब्जा कर बना रहा मकान

Posted on 04 August 2010 by admin

थाना कोतवाली देहात  अन्तर्गत अजय कुमार पुत्र सिंगवेश्वर सुजलतानपुर नाथ निवासी ग्राम घासीपुर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित िशकायती पत्र दिया है कि उनकी गॉव में गाटा संख्या 94 व 95 भूमिधरी आराजी हैं जो गाटा संख्या 94 का तनहा खातेदार है जबकि गाटा संख्या 95 में प्राथी सह खातेदार है। दोनों गाटों में राजेन्द्र प्रसाद दुवे सुत अिम्बका प्रसाद दुंवे अवैध ठंग से प्रार्थी की अराजी को हड़पने की नियत से दीवाल बनाकर कब्जा करना चाहता है। ज्ञात हो कि  राजेन्द्र प्रसाद जो जिलाधिकारी कार्यालय में खनन विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।जिसके चलते  इनके खिलाफ कोई भी अधिकारी श्री दुवे के खिलाफ कार्यवाही करने से कतराता है।  यहॉ तक की थाने पर भी पहुंच कर अपने दमखम केे बल पर कार्यवाही को प्रभावित कर देते हैं। भुक्त भोगी ने यहॉ तक बताया कि परिवार वालों को भी कई बार मार-पीट भी चुके हैं। मार-पीट के दौरान राजकुमार का हाथ और पैर भी टूट चुका हैं ।

निर्माण कार्य करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।  पुलिस अधीक्षक को दिये िशकायती पत्र में  गाटों में हो रहे निर्माण को तत्काल रोकवाने की मांग करते हुए राजेन्द्र प्रसाद दुवे के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुजारिश की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नहीं मिली छात्रवृत्ति, अभिभावकों में रोश

Posted on 04 August 2010 by admin

कुड़वार , यश भारती िशक्षा निकेतन प्राइमरी पाठशाला में नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है ,जहॉ पिछले वशZ की छात्रवृत्ति बच्चों को अभी तक नहीं मिल पाई। जबकि दूसरे सत्र की  शुरूवात हो चुकी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कथनानुसार पिछले सत्र 2009-10 में पिछड़ी जातियों के बच्चों को एक सौ पचास रूप्ये ंके हिसाब से छात्रवृत्ति का वितरण ग्राम प्रधान के माध्यम से किया गया था। उसें बाद आज तक किसी भी बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। छात्रवृत्ति ग्राम प्रधान व िशक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच अधर में लटका हुआ है। जो नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत को चरितार्थ कर रही हैं जिससे अभिभावको ं में भारी रोश व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूबे में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार :- डा0 अब्दुल मन्नान

Posted on 02 August 2010 by admin

31फैजाबाद से  इलाहाबाद जा रहे पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 अब्दुंल मन्नान सर्जन ने पत्रकार वार्ता मेें कहा कि प्रदेश में पीस पार्टी का जनाधार बढ़ रहा

21

है। पूर्वाचल में हमारी पार्टी ने पिछले चुनावों में अपनी पहचान बना ली है। एक प्रश्न के जवाब में डा0 मन्नान ने कहा कि हमारी पार्टी भाई चारे को अधिक महत्व देतीे हैं। हमारी पार्टी सूबे की सभी राजनैतिक दलों को अपने वजूद का एहसास करा दिया है। पार्टी की मौजूदा स्थित पर चर्चा करते हुए कहा कि  अभी कुछ दिन पहले उप चुनाव में सत्ता पार्टी तो जीती अवश्य परन्तु वहॉ पर हमारी पार्टी व भाजपा को छोड़ कांग्रेस एवं सपा की जमानत जब्त हो गई। हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ने से यदि किसी पार्टी का नुकशान होगा तो वह भाजपा और सपा  होगी। क्यों कि दानों पार्टियॉ साम्प्रदायिक पार्टियॉ हैं।  बसपा पर टिप्पणी करते हुए डा0 मन्नान ने कहा कि बसपा में केवल बसपा की मुखिया ही कुर्सी पर बैठती हैं और सभी उनके सामने बिछी दरी पर बैठते हैं। उनकी पार्टी में सभी जिले के अध्यक्ष उनकी ही बिरादरी का होगा। भाई चारा बनाओं समिति का अध्यक्ष तो अन्य जाति के होते हैं और महामन्त्री उनकी जाति का होगा। पीस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति एवं धर्म के लोगों को बराबर की प्रतिनिधित्व देती है। अभी तक सभी जाति के लोग भारत के प्रधान मन्त्री और मुख्य मन्त्री बन चुके हैं एक बार इस जगह पर मुस्लिम का होना भी जरूरी है। वहीं इन्होने कहा कि गोरखपुर व देवीपाटन मण्डल में भी पार्टी चुनावी समीकरण बनाने के लिए अपने पूरे जोशो खरोशो के साथ काम कर रही हैं पार्टी सर्व समाज के हित में काम करने पर बल देती है। सर्वधर्म सम्भाव पर पार्टी विश्वास रखती है। मुस्लिमों के अलावा अन्य सभी जाति धर्म पर भी विश्वास जताती है। पीस पार्टी सुलतानपुर यूनिट को मजबूत करनें पर पूरा ध्यान देगी। जिसमें हम स्तर पर प्रचार - प्रसार करने में कोई कोर -कसर नहीे रखेंगे। कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश सचिव जुबेर अहमद ने कहा कि पीस पार्टी जाति और धर्म से उपर उठ कर कार्य करने के लिए संकल्पित हैं और इसी पर हमारी पार्टी का बेड़ा मजबूत होगा। इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष बलरामपुर मसरूर अहमद एडवोकेट, मो0 अख्तर जिला सचिव फैजाबाद , रज्जब बेग मण्डल सचिव ,डा0 अब्दुल रशीद, अब्दुल सत्तार एवं जुिल्फकार सहित पार्टी के वरिश्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बस ने सब्जी वाले को रौन्दा ,घटना स्थल पर मौत

Posted on 02 August 2010 by admin

सुलतानपुर 1 अगस्त । थाना कूरेभार स्थित अंगनाकोल के पास अपराह्न दो बजकर तीस मिनट पर सुलतानपुर से फैजाबाद को जा रही बस न0 यू0पी 44क्यू 4200 ने सूर्यभान उर्फ छत्रपाल उम्र 55 वशZ निवासी सोनारा थाना गोशाईगंज को रौन्द दिया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स.ुज.ए. की मासिक बैठक सम्पन्न

Posted on 02 August 2010 by admin

सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएसन की मासिक बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ0 अवधेश शुक्ला ने कहा कि बैठक का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब जब एशोसिएसन के सभी सदस्य होने वाली मासिक बैठक में अपनी सहभागिता दिखावें। बैठक में एशोसिएसन के सभी सदस्यों के सामूहिक बीमा कराने की चर्चा की गई। स्थानीय अखबारों के सम्पादक को प्रेस कार्ड बनाने केक लिए सहायक निदेशक सूचना विभाग से वार्ता की गई। निश्पक्ष सांध्य दैनिक अखबार के भाई पर दबंगों द्वारा प्राण घातक हुए हमले पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभाग पर दबाव डालने की बात कही गई। अन्त में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एशोसिएसन की मासिक बैठक में कोई सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित होने पर सदस्या समाप्त करने की बात हुईZ। बैइक में डा0 अवधेश शुक्ला, अम्बरीश मिश्रा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, ए0 अकमल, ओम प्रकाश, परविन्द शर्मा, अनिल कुमार, राजेन्द्र यादव, संजय श्रीवास्तव आदि सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कब्रिस्तान की जमीनी विवाद में दो घायल मुकदमा दर्ज

Posted on 02 August 2010 by admin

लखनऊ नाका  स्थित कब्रिस्तान में कल अंजुमन फरोगे  इस्लाम तसिया कमेटी के लोग गेट व दीवार बनवा रहे थे कि कुछ लोग हाथ में धारदार हथियार व कट्टा लेकर  निर्माण करा रहे लोगों के उपर प्राण घातक हमला कर दिया । जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर में माशूक अली पुत्र स्व0 रज्जब अली निवासी विवेक नगर ने लिखित तहरीर दिया है जिसमें अन्जुमन फरोगे इस्लाम तसिया के पदाधिकारी मुख्तार अली पुत्र स्व0 रज्जब अली निवासी विवेक नगर व पल्टू का पुरवा  निवासी मो0 तौफीक उर्फ छितानू पुत्र जलील अहमद को दस बजे के आस- पास लखनउ नाका के पास कब्रिस्तान की बाउण्ड्री वाल व गेट बनवा रहे थे तभी निर्माण कार्य का विरोध करने आये लगभग एक दर्जन लोग हथिया बन्द होकर  उपरोक्त दोनों लोगों हमला कर दिया। जिसमें मुख्तार अली को सिर में  काफी चोटे आयी व तौफीक को भी गम्भीर चोटे आयी हैंं। थाना कोतवाली नगर में मुख्तार अली के भाई माशूक अली ने दिये गये नामजद तहरीर में मु0 अनीस , मु0 कैैसर , मु0 फैसल, मु0 आरिफ, मु0 शमीम सुत गण मु0 शफीेक व मु0 अली सुत मु0 छोटू शाह , मु0 शकील उर्फ भोला सुत मु0 आबिद निवासी आजाद नगर खैराबाद आदि के विरूद्ध कार्यवाही करने की मां

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सब्जी मण्डी में पुनर्वास की योजना अच्छी होगी`- ओम प्रकाश

Posted on 02 August 2010 by admin

जनता दल यूनाइटेड ने  हटाये गये पटरी एवं गुमटी दुकानदारों को  पुन: बसाये जाने के लिय सब्जी मण्डी स्थित फुटकर स्थान पर पक्का बाजार बनाने की योजना सही है ऐसे में नििश्चत रूप से आम जनता को भी सुविधा मिलेगी। जद यू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने जरूरत मन्दों की पहचानकर सरकार सस्ते ऋण की भी सुविधा उपलब्ध कराये तो अच्छा रहेगा। शहर जिला प्रशासन को यह भी घ्यान देना चाहिए कि किसी भी प्रकार से आम जनता को तकलीफ का सामना न करना पड़े। मोटर- गाड़ी आदि से सरकार को भले ही आर्थिक फायदे मिलते हैं। परन्तु  पैदल एवं, साइकिल से चलने वाले आम नागरिकों का भी ध्यान देने की जरूरत है, क्यों कि पैदल व साइकिल से चलने वाले आम नागरिको से पर्यावरण को कोई खतरा नहीं होता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन निगम का भ्रश्ट अधिकारी बहाल

Posted on 02 August 2010 by admin

मामला अमेठी डिपो में ए आर एम वी. डी वर्मा की पुन: तैनाती का  परिवहन निगम के संगठन मन्त्री ने लगाया आरोप ,
परिवहन निगम का नाम आते ही आम जन मानस में जो तस्वीर बन कर उभरती है कमाने खाने वाले विभाग की। यहॉ पर निलंबन की कार्यवाही हो या भ्रश्टाचार की कोई मायने नहीं रखती है। जब  किसी पर आरोप लगे तो सीधे अधिकारियों से मिलकर  अपना का काम  सुविधा शुल्क के जरिये बना लेता है।  इसी तरह के एक मामले को उजागर  करते हुए संगठन के प्रदेश मन्त्री अरूण भान तिवारी ने विभागीय अधिकारियों से  लिखित िशकायती पत्र दिया है। श्री तिवारी परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के उपर आरोप लगाते हुए कहा है कि भ्रश्टाचार में लिप्त होने के बाद पुन:: बहाली उसी डीपों में नही किया जा सकता। ज्ञात हो कि पूर्व में अमेटी डिपों के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बी. डी वर्मा को निलिम्बत किया गया था, जिसकी जॉच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि श्री वर्मा को परिवहन निगम ने नियम कानून की धज्जियॉ उड़ाते हुए बहाल कर दिया। जो प्रदेश में सम्भवत: पहली बार हुआ है। परिवहन निगम के आलाधिकारियोंं की अनदेखी के चलते ए आर एम वी.डी वर्मा की तैनाती से पूरा संगठन छुब्ध है। इतना ही नही श्री वर्मा  की पुन: उसी डिपों में तैनाती होने से कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ हैे। श्री तिवारी ने यहॉ तक कहा कि ए आर एम श्री वर्मा के कार्यकाल में डिपो की आय घट जाती जाती हैं जब कि उनके न रहने पर आमदनी दो गुनी हो जाती है। श्री तिवारी ने संगठन  के माध्यम से मांग की है कि श्री वर्मा की पुन: उसी डिपों में तैनाती  न की जाय क्योंकि  उनके उपर लगे भ्रश्टाचार के आरोप की जॉच को प्रभावित कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सडक निर्माण में हुआ बवाल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Posted on 31 July 2010 by admin

थाना धम्मौर में कल ग्राम त्रिलोकपुर में खड़ंजा निर्माण को लेकर हुई मारपीट में धम्मौर पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम त्रिलोकपुर में खडन्जा निर्माण को लेकर दो पक्षो के बीच कल मारपीट व पत्थर बाजी में दोनो पक्षो से कई लोगो को चोटें आई थी। घटना के सम्बन्ध में प्रथम पक्ष के िशवकुमार द्वारा मु0 अपराध सं0 489/10 धारा 147, 336,323, 308, 504, 506 भादवि बनाम बिजय बहादुर, अवधेश बहादुर, सन्तोश कुमार, िशव शकंर, बनवारी लाल, अरूण कुमार, के नाम पंजीकृत कराया है वही दूसरे पक्ष की तरफ से विजय बहादुर पुत्र दयाराम मु0अ0सं0 489अ/10 धार 147,336, 323, 308, 504, 506, आईपीसी बनाम सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, शारदा प्रसाद, संजय कुमार सुत शीतला प्रसाद, बृजेश कुमार, िशवकुमार, मनोज रमेश, रामदेहन, रणधीर, रणबीर, सत्रुधन पंजीकृत कराया है। प्रथम पक्ष के विजय बहादुर, अवधेश बहादुर, सरोज कुमार तथा द्वितीय पक्ष से सुरेश कुमार व दिनेश कुमार को पुंलिस ने गिरफ्तार किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो जहर खुरानियों का पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on 31 July 2010 by admin

थाना गोशाईगंज के उप निरीक्षक ने दो जहर खुरानियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना गोशाईगंज के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सोनी व का0 “याम प्रकाश पाण्डेय व राज बहादुंर द्वारा कल शाम  इनायत नगर से दोउ जहर खुरानों को गिरफ्तार किया। श्रीराम  निवासी नरैनीपुल रविकुमार पुत्र राम लाल निवासी कोईलारा थाना मोतिगरपुर से 31 ग्राम व 23 ग्राम नशीले पाउडर, व नशीले पाउडर युक्त 2 पैकेट विस्कुट के साथ गिरफ्तार किया। जिसके सम्बन्ध में थाना गोशाईगंज में क्रमश: मु0अ0सं 598/10 धारा 8/21/22 एन डी पी एस मुअ0सं0 599/10 धारा 8/21/22 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत हुआ हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in