Archive | सुलतानपुर

गृहमन्त्री को बर्खास्त करने की मांग- वीणा पाण्डेय

Posted on 03 September 2010 by admin

सुलतानपुर - भारतीय जनता पार्टी की राश्ट्रीय कार्य समिति सद्स्य पूर्व विधान परिद सद्स्य एवं सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा0 वीणा पाण्डेय ने भारत के गृहमन्त्री पी0 चितम्बरम को गैर जिम्मेदार मन्त्री बताते हुए कहा कि पी0 चितम्बरम को भगवा रंग महत्व मालूम नही है और इसलिए जो रंग भारत की स्मृतिता स्वभिमान एवं त्याग का प्रतीक उसी को आतंकवाद जो दिया उन्हाने कहा कि यदि ऐसे ही मन्त्री देश में शासन करते रहे तो भविश्य में किसी फौजी को सीमा पर शहीद होने एवं किसी राष्ट्र प्रेमी राष्ट्र के नाम कुर्बानी देने में संकोच होगा उन्होने कहा कि भंगवा आतंकवाद नामकरण कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज का भी आपमान किया जिसका एक रंग भगवा है।

डा0 वीणा पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की सरकार रक्षा नहीं कर पा रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वभिमान ठेस पहुंचाने के लिए बहुसंख्यक समाज का अपमान कर रही है। उन्होने कहां कि आतंकवाद की समस्या भंग करने के लिए कांग्रेस ने सोची समझी चाल के तहत भंगवा आतंकवाद का नामकरण किया उन्होने गृहमन्त्री पी0 चितम्बरम जैसे गैर जिम्मेदार मन्त्री को बर्खास्त करने की मांग की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमानों ने अदा की अलविदा जुमे की नमाज

Posted on 03 September 2010 by admin

जिले की सभी मस्जिदो में देश की तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

बाद नमाज निकला मदहे सहाबा का जुलूस

सुलतानपुर - मुसलमानों ने रमजान के आखिरी जुमे पर शहर की मस्जिदो में दोपहर के वक्त अदा की अलविदा जुमे की नमाज। शुक्रवार को शहर के मुसलमानों ने नये कपड़े पहनकर मस्जिदो की ओर रूख किया। बूढ़े, बच्चे और जवानों ने मस्जिदो में पहुंच कर दोपहर करीब डेढ़ बजे जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदो से निकलकर मुसलमानों ने बाहर हाथ फैलाये गरीब लोगों को फितरा जकात के रूप में पैसे और कपड़ें बांटे। शहर के चौक स्थित मस्जिद में इतनी भीड़ हो गई थी कि हजारों लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की। शहर इमाम मौलाना लतीफ के पीछे भारी संख्या में मुसलमानों ने नमाज पढ़ी नमाज के बाद देश की तरक्की और खुशहाली के लिए जिले के सभी मस्जिदो में दुआ मांगी गई। दावते इस्लामी की ओर से शहर में मदहे सहाबा का जुलूस निकाला गया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोश्ठ के नता हाफिज जहांगीर खॉं ने बताया कि मक्का की जंग में मिली जीत की खुशी में मुसलमान अलविदा जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालते है। अलविदा जुमे वक्त कोई गड़बड़ी न होने पाये इसके लिए प्रशासन की ओर से कड़ी इन्तजाम किये गये थे जगह-जगह पुलिस और पी0ए0सी0 के जवान मौजूद थे। सरकारी बसों के रूटो में भी तब्दीली की गई थी। बस स्टेशन से निकलर सीधे शाहगंज चौराहा होते हुए इलाहाबाद जाने वाली बसों करें बांधमण्डी से वाईपास के रास्ते से इलाहाबाद और वाराणसी के लिए भेजा गया। अलविदा जुमे की नमाज शान्तिपूर्ण ढंग से निपट जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। डी0एम0 और एस0पी0की ओर से जिले के सभी मुस्लमानों को अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए बधायी दी गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हजरत अली की शहादत पर निकले जूलूस

Posted on 01 September 2010 by admin

शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलै0 की शहादत पर जनपद में जगह जगह जूलूस व मजलिसों का सिलसिला चलता रहा जिसमें मौलाना ने मजलिसो को खिताब फरमा कर उनकी शहादत पर आंखे नम की।

इस्लाम धर्म के गुरू हजरत मो0 साहब के दामाद हजरत अली को 19 रमजान को इब्ने मुिल्जम ने सुबह की नमाज पढ़ते समय जहर से बुझी तलवार से उनकी गर्दन पर मारा जिससे उनको 21वीं रमजान को शहादत मिली। शिया समुदाय तीन दिनो तक काले कपड़े पहनकर गम मनाते हैं और अपने अपने घरो में मजलिसो को कर उनकी शहादत को याद करते है।

शहादत के मौके पर जनपद में जगह जगह जूलूस व मजलिसो का आयोजन किया गया जिसमें उनके गम को याद किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रात भर व्यस्त रहता है विद्युत विभाग का सी0यू0जी0 नम्बर

Posted on 01 September 2010 by admin

जिले भर की विद्युत व्यवस्था विभाग की लापरवाही के चलते चरमरा गई है, नवीपुर मोहल्ले में विगत रात्रि को लगभग 7बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक बिजली के न आने से मोहल्ले वासीयों द्वारा लिखित शिकायत की गई लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने एक न सुनी और निवासियों द्वारा रात्रि 10 बजे सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन किया गया तो वहां  से कहा गया कि आदमी भेजा  गया है और बिजली आधे घंटे में बन जायेगी, पर देर रात तक बिजली न आने पर जब मोहल्ले वासियों ने सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन किया तो नंबर व्यस्त जा रहा था, और यही हाल सुबह 10 बजे तक था। बिजली के न आने  से इस भीशण गर्मी में जहां लोग सो नहीं पाये वहीं सुबह पानी के लिए भी लोगो को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बाबत जब मोहल्ले वासियों ने जूनियर इं0 सचिन जायसवाल से बात करनी चाही तो उनका भी फोन नहीं उठा जबकि ये साहब जिले के प्रभारी बनाये गये हैं। उच्चाधिकारियांें से इस बाबत बात करने पर उनका कहना है कि नगर की विद्युत की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सचिन जायसवाल की है

जिसकी देखरेख वही करते हैं और उन्हीं से बात करिये, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली के चरमराई व्यवस्था से रोश व्याप्त है। और विद्युत विभाग की मनमानी रवैया  से लोगो में बहुत तनाव है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दुओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा-सन्तोश सिंह

Posted on 01 September 2010 by admin

विश्व हिन्दू परिशद के जिला उपाध्यक्ष सन्तोश सिंह ßराजÞ ने कहा कि हमारे हिन्दू समाज को किसी प्रकार से यदि कोई ठेस पहुंचाई जायेगी तो विश्व हिन्दू परिशद कतई बर्दास्त नहीं करेगा और उसका डटकर मुकाबला किया जायेगा, हमें अपने समाज के लिए चाहे जिस हद तक जाना पड़ेगा संगठन पीछे हटना नहीं पसन्द करेगा। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्म स्थली है और भगवान राम की ही रहेगी और भव्य राम जन्म भूमि का निर्माण अयोध्या में नहीं होगा तो क्या मक्का मदीना में राम जन्म भूमि बनेगी, इसके लिए चाहे जो करना पडे़गा हिन्दू समाज पीछे हटने वाला नहीं है अयोध्या राम की है और राम की ही रहेगी। अगर हिन्दूओं का प्रशासन या अन्य किसी के द्वारा किसी भी प्रकार से उत्पीड़न होगा तो हम सब पीछे नहीं रहेंगे, राज ने कहा कि हमारे पूज्य साधू सन्तो के साथ भी यदि किसी प्रकार के अभद्र व्यवहार किसी ने किया तो परिणाम दूरगामी होंगे।

विहिप जनजागरण के संरक्षक महन्त धर्म प्रकाश जी ने इन बातो का समर्थन किया यह जानकारी विहिप के मीडिया प्रभारी आशीश श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रान्तीय कार्यालपर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया

Posted on 31 August 2010 by admin

मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रान्तीय कार्यालपर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिस में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मौलाना जहीर अहमदद साहब हयात हिस्पटल ने रोज़े के फायदे, ज़कात, ईश्वर की आराधना और इन्सानों के अधिकार जैसे बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यत: ईश्वर की आराधना को बड़ा महत्व दिया और विस्तार के साथ बताया अपने वक्तव्य में मौलाना ने कहा कि मानव का दूसरे मानव के बीच बहुत ही गहरा मामला है और इस की बहुत महत्ता है। अगरी किसी मुसलमान ने किसी का माल (रूपया पैसा) या किसी का अधिकार नही दिया है तो भगवान भी इस को माफ नहीं करेगा। क्योंकि यह मानव और मानव के बीच का लेन देन है किसी का अधिकार किसी को न देना ईश्वर को बिल्कुल पसन्द नही इस बिन्दु पर ईश्वर साफ कहता है कि इन्सान अपनी इन बातों को स्वत: न्यायसंगत रखे। अगर किसी इन्सान ने किसी का अधिकार उसको नहीं दिया तो ईश्वर भी उसको क्षमा नही कर सकता है। इन बिन्दुओं पर मौलाना ने विस्तार से व्यक्तय दिया।

128

इस अवसर पर अनीस अन्सारी (आई.ए.एस.) कुल्पति उर्दू अरबी फारसी विश्व विद्यालय के अतिरिक्त शहर के सम्प्रान्त लोग उपस्थित थे  मौलाना जहरी अहमद हयात हिस्पटल, हाजी अब्दुल वहीद पूर्व चेयरमैन हैण्डलूम कार्पोरेशन उत्तर प्रदेश, हाजी मुखतार अन्सारी बरेली, सऊद अन्सारी अध्यक्ष बुनाई सनअत बचाव तंज़ीम, एम.ए. हसीब अध्यक्ष मुस्लिम सामज, नवेद सिद्दीकी एफ.एम. स्पोक्स पर्सन, डाक्टर सुरेश उजाला उत्तर प्रदेश पत्रिका, इरफान लखनवी, डाक्टर नोमान आज़मी, खालिद यूनानी, जावेद अहमद टाण्डा, हाजी मोहसिन प्रदेश उपाध्यक्ष मोमिन कान्फ्रेन्स, सादिक अन्सारी, जावेद अन्सारी प्रदेश कोशाध्यक्ष मोमिन कान्फ्रेन्स, डाक्टर अब्दुर्रशीद राश्ट्रीय महासचिव मोमिन कान्फ्रेन्स प्रतापगढ़, मुफ्ती अब्दुल कादिर आदि सम्मिलित हुए। इस के पश्चात हाज़ी मोहम्मद रईस अन्सारी अध्यक्ष मोमिन कान्फ्रेन्स ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निराला नगर में हुआ नि:शुल्क चिकित्सा का आयोजन

Posted on 31 August 2010 by admin

रविवार केा अम्बे माता मिन्दर निराला नगर  में सचल चिकित्सा इकाई द्वारा स्वास्थ िशविर का नि:शुल्क आयेाजन किया गया। जिसमें दमा, डायबिटीज, एवं ब्लडप्रेशर की जांच कर दवाअों का वितरण किया गया।
िशविर में दवा की अग्रणी कम्पनी सिप्ला द्वारा विशेश योगदान दिया गया। िशविर में चिकित्सक डा0 राहुल मिश्र ने सभी मरीजोे के स्वास्थ्य का परीक्षण एंव निदान किया।
उक्त अवसर पर मुकेश द्विवेदी, मनीश कुमार अपना विशेश सहयोग प्रदान किया, एवं िशविर का संचालन निरालानगर वार्ड प्रभारी विवेक शर्मा द्वारा किया गया।

सुल्तानपुर 30 अगस्त। जिला विद्यालय निरीक्षक में सहायक लेखाधिकारी को अनाधिकृत नियन्त्रक पद से हटाये जाने की मांग की गई है। आरोप है कि यह दंवगई के बल पर इस पद पर तैनात है।
जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में पब्लिक इण्टर कालेज चौकिया में कार्यरत प्रदीप सरोज ने आरेाप लगाया है कि 14 अगस्त

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपसी भाई चारा बनाये रखने का किया आवाहन

Posted on 31 August 2010 by admin

हिन्दू मुस्लिम एकता सेवा समिति ने अयोध्या प्रकरण पर बैठक कर विशेश रण नीति पर विचार विमशZ किया तथा जिसमे समिति के पदाधिकारियों को आपसी भाई चारा बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष अफजल अंसारी ने कहा कि समिति का उद्देश्य आपसी भाई चारा बनाएं रखना है हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे के सहयोगी और पूरक है। दोनो एक चने की दो दाल है। दोनो समाज के लोेग मिलकर एक दूसरे के दुख सुनने में साथ रहते है। समिति के जिला प्रभारी जगदीश कसौधन, अध्यक्ष इसरार हुसैन ने समिति के साथी को अपने क्षेत्र में शान्ती व्यवस्था बनाये रखने में जनता का सहयोग करेगें। झूठी अफवाहें छोडने वालों को चििन्हत किया जायेगा। शान्ती व्यवस्था बनाए रखने के लिय समस्त पदाधिकारी प्रसासन का पूरा सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक राकेश तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष हाजी अनवर ने कहा जनता को मा0 हाई कोर्ट को जो भी निर्णण आयेगा सभी लोग को मानना चाहिए। अपने क्षेत्र मे समाज सेवी, सम्भ्रान्त लोग ग्राम प्रधान, सभासद, सम्बन्धित थाना के साथ मिलकर शान्ती व्यवस्था बनाए रखने का आवांहन किया। बैठक में नन्हू राईन, मो0 साकिब सरदार , हरविन्दर सिंह, महमद प्रधान, बृजेश शुक्ल, खालिक मुसूरी अमित पाण्डे, शेर बहादुर, महमूद प्रधान, जीशान खां, मुन्ना, राजू, रज्जाद अली, लल्लू गुप्ता, सुखई मो0 इदरीस आदि लोग उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदि लोगो ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Posted on 31 August 2010 by admin


अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने भेजा जेल

थाना कोतवाली देहात ने संजय कुमार पुत्र उदया राज वर्मा निवासी मलिक पुर बरासिन थाना की दुकान हनुमान गंज पर अवैध सी0डी0 बेचने पर चेकिंग के दौरान दूकान पर 530 सी0डी0 डुप्लीकेट पाये जाने पर मुं0 पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात के मलिकपुर बरासिल के संजय कुमार पुत्र उदय राज वर्मा को चेकिंग के दौरान हनुमान गंज बाजार की दुकान  पर अवैध सी0डी0 बेचने की चेकिंग की गई जिसके दौरान 530 सी0डी0 डुप्लीकेट रखी पाने पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 513/2010धारा 63/64/68 ए कापी राइट एक्ट का अभियोजन पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया।

इसी कडी में चान्दा के थानाध्यक्ष फजरूल्लाह खां द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त बद्री प्रसाद उपाध्याय पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी िशवपुर थाना चान्दा को गिरफ्तार   मु0अ0सं0 सी0-86/2010 धारा 364,302,201,120बी,34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चेतना रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Posted on 31 August 2010 by admin

सर्व वैश्य एकता परिशद ने चेतना रथ यात्रा के बैनर तले मुख्य अतिथि नीरज बोरा का आज भव्य स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सफलता की कामना की।

वैश्य एकता के मुख्य अतिथि नीरज बोरा का कोतवाली के पीछे लोग इकठठ्ा होकर माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया तथा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सर्व एकता परिशद के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने किया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने ठठेरी बाजार चौक आदि जगहो पर बैनर लगाकर माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक मेवालाल कसौधन, महामन्त्री अमित जायसवाल, संगठन मन्त्री राज किशोर जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि कुडवार, प्रभारी मुन्ना लाल साहू, सत्यदेव जायसवाल, शंकर कैलाशी, गुलाब जायसवाल, पुश्कर जायसवाल, अनिल अग्रहरि आदि लेागो ने स्वागत समारोह में भाग लिया। वहीं गल्ला मण्डी पर  अजंनी कसौधन, रिन्कू कसौधन, अनिल सांई, प्राशू, आदि लोगो ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in