Archive | सुलतानपुर

गैस एजेन्सी संचालक ने नगर कोतवाल पर लगाया लुटेरों से मिलने का आरोप

Posted on 27 November 2010 by admin

मामला साढ़े चार लाख की लूट का
कर्मचारियोें  को किया जा रहा नाहक परेशान

अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारियों के साथ हुई  वुद्धवार को साढ़े चार लाख रूप्ये की लूट की घटना में अब तक कोई खुलासा न होने पर गैस एजेंसी के संचालक फतेह बहादुर ने नगर कोतवाल वीरेन्द्र सिंह पर लुटेरों से मिलने का आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी के ज्ञापन के  साथ भेजी गई प्रतिलिपि में  मानवाधिकार  आयोग, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र लखनउ, उप पुलिस महानिरीक्षक फैजाबाद, पुलिस महानिदेशक लखनउ एवं प्रदेश की मुखिया मुख्यमन्त्री उ0 प्र0 को  संचालक फतेह बहादुर ने कहा है कि वुद्धवार को हुई  रूप्ये की लूट में नगर कोतवाल वीरेन्द्र सिंह की भूमिका सन्दिग्ध है इनके  उपर नज़र रखी जाय। लूट की घटना में अभी तक केवल छानबीन ही चल रही है। नगर कोतवाल की भूमिका इस प्रकरण में पूरी तरह सन्दिग्ध है। गैस एजेंसी संचालक ने कहा है कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि नगर कोतवाल को लुटेरों की जानकारी है, लेकिन वे इस घटना में कुछ निर्दोश लोगों से कुछ चन्द रूप्यों की रिकवरी दिखाकर जेल भेजना चाहते हैं। इसी बाबत हमारे यहॉ से लें गये कर्मचारियों में राम अवध, सोम प्रकाश एवं नियाज अहमद को कोतवाल वीरेन्द्र सिंह पूंछ- ताछ के लिए ले गये और उन्हें बहुत बुरी तरह से मारा-पीटा है जो लोग चल फिर नहीं पा रहे हैं और उनसे जबरन जुर्म कबूल करने की बात की। हमारे कर्मचारियों को  पट्टे ,बेल्ट व लाठी से पीटा जिसके कारण वे चल फिर नहीं पा रहे हैं। नगर कोतवाल फर्जी ठंग से केस का खुलाशा कुछ रूप्यों की बरामदगी दिखा कर मेरे कर्मचारियों को जेल भेजना  चाहते हैं। हमारे यह कहने पर कि केस का खुलाशा  हम तभी मानेंगे जब बैगके साथ सभी रूप्यों की बरामदगी हो जायेगी। ऐसा कहने पर नगर कोतवाल ने फर्जी खुलासे की कार्यवाही स्थगित कर दी। जिलाधिकारीे को िशकायती पत्र में लिखा है कि आज पुन: नगर कोतवाल कुछ रूप्ये की बरामदगी दिखाकर मामले का खुलाशा फर्जी ढंग से करने की योजना बना रखी है , जब कि लूट करने वाले लुटेरों की नगर कोतवाल को पूरी जानकारी है। गैस एजेंसी चालक ने कहा है कि अकारण मेरे कर्मचारियों को टार्चर न किया जाय और लूट की घटना का पर्दाफास अखिल भारतीय  उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा दिये गये समय सीमा में किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निशादो का परिवार भूखमरी के कगार पर

Posted on 24 November 2010 by admin

गोमती तट वासी निशादों का मुख्य पेशा बाध निर्माण है। जहां पर बाध निर्माण वशZ भर होता रहता है। जनपद में बाध का कारोबार लगभग तीन करोड़ सलाना है जो उ0प्र0 सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के प्रमुख नगरों तक जाता है। परन्तु बाध उद्योग तथा बाध कारीगर निशादों की दशा अबतक सध्ुार नहीं पायी है। जिलाधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के साथ स्थानीय मन्त्री अथवा विधायक जिला योजना की ब्ौठक में उक्त प्रकरण को नहीं रखते। बाध निर्माण कुटीर उद्योग प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अन्य कुटीर उद्योगो की तरह मृत प्राय हो रहा है। जिससे निशाद परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। उक्त बातें  खेमई प्रसाद निशाद ने जन प्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने केवल वोट बैंक से मतलब है इनकी स्थिति से नहीं। श्री निशाद ने नगर में कोई बाध मण्डी न होने से बाध कारीगरों के बैठने आदि की कोई सुविधा नहीं है। नगर की मुख्य सड़क इलाहाबाद-फैजाबाद रोड पर खैराबाद मोहल्ले में बाध मण्डी के नाम से जानी जाती है जहां पर उक्त कारीगर सड़क के किनारे रखकर अपने बाधो को बेचते है। नगर का व्यस्थतम चौराहा होने के कारण सवारियों की भीड़ लगी रहती है आये दिन दुघZटनाएं भी होती रहती है। बाध मण्डी हेतु कस्बा पांचोपीरन में भूमि अधिगृहीत की गई है, परन्तु प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उक्त स्थान मण्डी के रूप में विकसित नहीें हो सका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यातायात विशय पर निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न

Posted on 24 November 2010 by admin

यातायात पुलिस एवं प्रताप सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन में Þसुगम यातायातß विशय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का सुभारम्भ करते हुए सीओ लाइन वेद प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश के भविश्य हैं। यातायात व्यवस्था व समाज का बदलाव करने में बच्चों की अहम भूमिका होती है। प्रतिसार निरीक्षक हजारी लाल ने सफल व्यवस्था के लिए सभी का आभार प्रकट किया। निबन्ध प्रतियोगिता में मार्डन पब्लिक स्कूल, महार्शि विद्या मिन्दर, राधारानी बालिका इण्टर कालेज, टायनी टाट्स पब्लिक स्कूल, केएनआईसी, केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज, स्टेला मेरिस कान्वेन्ट, िशशूु िशक्षा सदन, अजय पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मिन्दर तथा सेन्ट जेवियर्स के बच्चो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रामसिंह, रामनाथ यादव, प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही, अब्दुल सत्तार, कमलेश श्रीवास्तव, आरके प्रजापति, वृजनाथ, वृज किशोर, अरविन्द कुमार त्रिपाठी, नरेन्द्र कुमार गुपता, आरके श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार कश्यप, राजेश कुमार, संजय कुमार द्विवेदी, त्रिभवन नाथ चौबे, सुनीता श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

14जहां विद्यालयी बच्चों के भरोसे यातायात माह मनाया जा रहा है वहीं पर किसी भी चौराहे पर गाड़ियों की चेकिंग होते नहीं दिखायी पड़ रही है। नाबालिग बच्चोंं के द्वारा बाइक दौड़ाई जा रही है। यातायात जागरूकता के लिए जहां नगर के समस्त विद्यालयो के बच्चों को सूचित किया जाना चाहिए था वहीं पर कुछ गिने चुने विद्यालयों को ही सूचित किया गया जिससे यातायात माह के उद्देश्य पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जहर खुरान को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Posted on 24 November 2010 by admin

चलती ट्रेन में विदेशी यात्रियों के साथ चोरी व जहर खुरानी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास लाखो रूपये, कीमती सामान बरामद हुए हैं। अब पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

मंगलवार की भोर में जीआरपी के जवान गस्त कर रहे थे तभी देवरिया जिले के भरहा बाबूगांव निवासी राजेन्द्र उपाध्याय का पुत्र अनिल उपाध्याय जीआरपी के हत्थे चढ़ गया तलाशी में उसके पास विदेशी यात्रियों के साथ की गई लूट की घटना का खुलासा हुआ। अनिल के पास 25 हजार रूपये का कीमती कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, विदेशी घड़ी, मिनी डीवी कैमरा, स्टोलेन बैग आदि बरामद हुए। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनिल उपाध्याय वशोZ से विदेशी मेहमानो के साथ जहर खुरानी व लूट की घटनाओं को अन्जाम दे रहा था। उसके पूूर्व के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा पूछ ताछ में प्रकाश में आये उसकेे साथियों की तलाश की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गैस सर्विस कर्मचारियों से साढ़े चार लाख रूपये व युवक से बीस हजार की हुई लूट

Posted on 24 November 2010 by admin

दिन दहाड़े हुई लूट की घटनाओं से नगर में फैली सनसनी

जनपद में बढ़ रहे लूट की घटनाओं ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगभग डे़ढ बजे अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारियों से साढ़े चार लाख रूपये दिन दहाडे़ एक पल्सर मोटर साईकिल सवार तीन युवको ने प्रिया नर्सिंग होम के सामने अमहट मण्डी के पास मोटर साईकिल को धक्का देकर कैस से भरा बैग छीनकर चम्पत हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी गैस सर्विस के गोदाम रानीगंज जो वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित है, जहां पर बुधवार को ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर वितरित किया जाता है। जहां पर घरेलू गैस सिलेण्डर 1188, 340 रूपये प्रति सिलेण्डर एवं कामािशZयल 17 गैस सिलेण्डर 1125 रूपये प्रति सिलेण्डर की दर से वितरित किया गया था, लगभग डे़ढ बजे अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारी जो बाइक चला रहा था राम अवध एवं नियाज अहमद कैस से भरा बैग लेकर बैठे हुए थे जैसे ही उक्त कर्मचारी अमहट मण्डी से नगर की तरफ बढ़े प्रिया नसिंZग होम के पास बाइक पर सवार तीन युवक जो मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे बैग को छीनने लगे जिससे अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारी असन्तुलित होकर गिर पड़े। बाइक सवार लूटेरे बैग लेकर फरार हो गये। एजेन्सी के संचालक फतेह मोहम्मद ने बताया कि लूटे गये बैग में साढ़े चार लाख रूपये की नगदी थी। कुछ दिन पूर्व गैस वितरण को लेकर उपभोक्ता एवं कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में तत्कालीन पुलिस उपअधीक्षक एवं सीओ सिटी से मांग की गई थी। जिस पर दो तीन दिन ही पुलिस ंव्यवस्था मुहैया करायी गई थी यदि आज वह व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा मुहैया करायी गई होती तो आज इस घटना  से बचा जा सकता था। लूट की घटना सुनकर मौके पर उपअधीक्षक एवं कोतवाल मौके पर पहुंच कर लूट के बारे में जानकारी ली। अमेठी गैस सर्विस के संचालक का मकान भी घटना स्थल से मात्र 50 मी की दूरी पर स्थित है। समाचार लिखे जाने तक अमेठी गैस सर्विस द्वारा कोतवाली नगर में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इसी तरह की दूसरी घटना पयागीपुर चौराहा निवासी अनन्त मौर्या बैंक से रूपया निकाल कर वापस जा रहा था जिसे पंचरास्ते पर बाइक सवार बदमाश बीस हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। ताबड़तोड़ इन दो लूट की वारदातो से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नगर कोतवाल विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त दोनों लूट की घटनाओं का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कई मुिल्जम

Posted on 22 November 2010 by admin

पुलिस अधीक्षक, द्वारा चलायें जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ में विभिन्न थानों से 16 वांछित अभियुक्तों व 09 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धम्मौर ने वकील पुत्र अतीमउल्लाह नि0 हसनपुर थाना कुडवार को ग्राम लौहर पिश्चम थाना धम्मौर से गिरफ्तार कर जामा तलाशी में एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर मु.अप0498/2010धारा 4/25 आम्र्स अधिनियम कर अभुक्त को जेल रावना कर दिया। आज ही के दिन सीताकुण्ड थाना को0नगर द्वारा पर्यावरण पार्क के पास एक ब्यक्ति को पकडा जिसका नाम विबेक कुमार तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी निवासी विनोबापुरी थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुरको गिरफ्तार किया जिसके पास से तलाशी 60ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मु0अपराध सं0 2176/2010 धारा 21/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया।

दोस्तपुर संबादसूत्र के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र राम करन निवासी बबुराडीह भिखारी थाना जयसिहंपुर को मय अपहृता चादनी उर्फ गीता उम्र 14 वशZ पुत्री राम िशद्व निवासी बसहा थाना दोस्तपुर को गोसैिशहंपुर से गिरफ्तार कर मु0अपराध सं0 443/2010 धाारा 363,366,376 भादवि के तहत डाक्टरी परीक्षण कर अभियुक्त को जेल रवान कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हशोZल्लास के साथ मनाई गई गुरूनानक जयन्ती

Posted on 21 November 2010 by admin

गुरूनानक देव जी महाराज का 542वां प्रकाशोत्सव बडी धूमधाम से गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरूद्वारा से श्री गुरूग्रन्थ साहिब की शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई जोकि नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए वापस गुरूद्वारे पर समाप्त हुई।

2जिसमें सिख समुदाय के बच्चे, महिलाएें, पुरूश गुरूवाणी का गायन कर श्री गुरूनानक देव जी का प्रचार करते रहे। श्री अखण्ड पाठ साहिब के समापन के बाद गुरूद्वारा में हजूरी राजी कुलदीप सिंह सागर के जत्थे में मनोहर कीर्तन किया। सभा में सरदार हरभजन सिंह चेयरमैन, संयोजक सरदार इन्द्रजीत सिंह व जनरल सेक्रेट्री सरदार इकबाल सिंह ने गुरू साहिबान तथा उनके जीवन वृतान्त के बारे में बताया।

अरदास उपरान्त गुरू का लंगर का वितरण हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ Þएक पंगत एक संगतÞ के सिद्धान्त को क्रियािन्वत किया। शोभायात्रा की अगुवाई पंचप्यारों ने की। उक्त अवसर पर गुरूवचन सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह कम्ला, रविन्द्र सिंह, वलदेव सिंह, महेन्द्रपाल सिंह, परमजीत सिंह एड0, बलबीर सिंह बेगेवाले, परमजीत सिंह लकी, सुदीपपाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह गुरूनानक विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने विशेश योगदान किया। शोभायात्रा की वापसी पर गुरूद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ जिसमें डा0 सुधाकर सिंह, डा0 आशीश तथा हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी Þअन्नूÞ को उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु सिरोपा दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्या भारती का तीन दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेला सम्पन्न

Posted on 21 November 2010 by admin

महान वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकटरमन की स्मृति में विद्या भारती उ0प्र0 की ओर से ज्ञान-विज्ञान मेला 2010 के अन्तर्गत 28 जिलों के 11 समितियों के बीच विज्ञान प्रदशZ एवं प्रश्न मंच (संस्कृत ज्ञान, विज्ञान, वैदिक गणित) प्रतियोगिता िशशु वर्ग में भारती िशक्षा समिति कानपुर एवं बाल वर्ग में िशशु िशक्षा समिति अवध प्रान्त व िशशु िशक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त को संयुक्त रूप से सर्वश्रेश्ठ टीम के रूप में चयनित किया गया। चुनी गई टीमें अखिल भारतीय विद्या भारती की राश्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने इसी माह दिल्ली रवाना होगी।

नगर के सरस्वती विद्या मिन्दर वरिश्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर परिशर में आयोजित तीन दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेले का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 28 जिलो के सरस्वती िशशु मिन्दरों के प्राथमिक स्तर छात्र-छात्राओं ने अपनी समितियों के बैनर तले विज्ञान प्रदशZनी में माडल लगाये तथा संस्कृति ज्ञान विज्ञान वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डा0 गुनराज ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने हुए कहा कि देश की िशक्षा ही व्यक्ति का निर्माण करती है और व्यक्ति ही राश्ट्र का निर्माण करता है। इसलिए जिस देश  में अच्छी िशक्षा है वह देश मजबूत होता है। उन्होनें कहा कि देश की आजादी में जिन महान सपूतो ने अपनी आहुति दी है वे सभी नालन्दा, आक्सफोर्ड प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों एवं सरस्वती िशशु व विद्या मिन्दर जैसे संस्कारित विद्यालयों के छात्र रहे हैं। अपने देश के नन्हें बच्चों में प्रतिभाऐ तो हैं पर इन्हें तराशने की विशेश जरूरत है। विद्या भारती के सचिव सम्पत सिंह ने कहा कि व्यक्ति निमार्ण ही राश्ट्र निर्माण है। आज व्यक्ति निर्माण की कमी ही देश को तोड़ रहा है। विद्या भारती के विद्यालय व्यक्ति निर्माण ही कर रहे हैं। विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 के क्षेत्रीय मन्त्री अव्यक्त राम ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयो के आचार्य आभावों में भी अच्छा व्यक्तित्व निर्माण कर रहे हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डा0 जे0पी सिंह ने कहा कि आज भौतिकता अपने चरम पर है फिर भी भारत की बुद्धिमता विश्व में नम्बर एक पर है। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती िशशु मिन्दर  नारायणपुर की छात्रा निकिता ने राश्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया, अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य शेशमणि मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश निरीक्षक विजय उपाध्याय व संचालन कैलाश चन्द्र मिश्र राश्ट्र सहसंयोजक ग्रामीण िशक्षा ने किया। समारोह में उपस्थित विद्या भारती के राश्ट्रीय मन्त्री एवं संगठन मन्त्री पूर्वी उ0प्र0 क्षेत्र िशवकुमार, काशी प्रान्त के संगठन मन्त्री जगपाल, भारती िशक्षा समिति के मन्त्री रामकृश्ण चतुर्वेदी, वेचन सिंह, शैलेश मिश्र, योगेश, सन्तोश तिवारी, संकटा प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, रामकुमार सिंह, विद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक डा0 ए0के0 सिंह, अध्यक्ष उदयपाल  सिंह, प्रेम मोहन श्री0, डा0 सुशील कुमार गौतम, सरदार बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए सी0डी0ओ0 ने दिये निर्देश

Posted on 21 November 2010 by admin

•    ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दिये गये मनरेगा के तहत कार्य करवाने के टिप्स
•    प्रत्येक ग्राम पंचायत से ऐसे ही दस पदाधिकारियों के चयन का निर्देश

जनपद में ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने के अभियान के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी जी राम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की एक कार्यशाला विकास भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतो से दस ऐसे कृशि भूमि पट्टा धारको का चयन करने के निर्देश सी0डी0ओ0 जी0 राम ने दिया। जिन्हें कृशि भूमि का पट्टा मिला है तथा उनकी भूमि बेकार पड़ी है। सी0डी0ओ0 ने सभी को निर्देश दिये कि चयनित पट्टा धारको की भूमि का मनरेगा के अन्तर्गत समतलीकरण करवा कर उसे उपजाऊ बनाया जाये। ऐसा करवा देने पर कृशि योग्य भूमि बढ़ जायेगी तथा किसान पैदावार बढ़ाने में सक्षम हो जायेंगे, वे अपनी पैदावार बेचकर आर्थिक रूप से मजबूत भी होगें। उक्त कार्यक्रम में सभी विकास खण्डो के ए0डी0ओ0 तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू जागरण मंच योजना की हुई बैठक

Posted on 21 November 2010 by admin

हिन्दू जागरण मंच काशी प्रान्त के उपरान्त संगठन मन्त्री श्री दिनेश जी ने सुलतानपुर जनपद में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। हिन्दू जागरण मंच तिकोनिया पार्क के पास मौनी मिन्दर पर योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्त संगठन मन्त्री दिनेश जी ने कहा कि अब तक सुलतानपुर जनपद जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व देख रहे रमा कीर्तन तिवारी को प्रान्त का प्रान्त मन्त्री बनाया गया है। सुलतानपुर में जिला महामन्त्री पद का दायित्व देख रहे जितेन्द्र प्रताप वर्मा को नया जिलाध्यक्ष तथा पण्डित दुर्गेश दूबे को जिला महामन्त्री बनाया गया है। प्रान्त मन्त्री रमा कीर्तन तिवारी ने कहा कि जितेन्द्र प्रताप वर्मा जी के सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को ऐतिहासिक मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि मुझे जो भाी दायित्व प्रदान किया गया है मैं संगठन और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करूंगा। नगर संयोजक अजय सिंह वर्मा, जिला मन्त्री संजय तिवारी, मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा आदि वक्ताओं ने योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए जितेन्द्र प्रताप वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर कार्य समिति सदस्य चन्दन सिंह, अनन्त शुक्ला, रविन्द्र, आशीश, पवन, सुजीत, रामकुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in