Archive | सुलतानपुर

तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर, रोक की मंाग

Posted on 13 April 2011 by admin

जनपद की सदर तहसील में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा। सदर तहसील के न्यायिक तहसीलदार की अदालत में दाखिल होते ही इसकी बानगी मिल जाती है। दाखिल खारिज के मामलों में वसूली के लिए महीनों तारीख पर तारीख लगाई जाती है।इस खेल में वादी से लगभग दो प्रतिशत से भी अधिक पेशकार व चापरासी को कमीशन देना पड़ता है। उद्देश्य न पूरा होने पर बाबू आदेश टाइप तब तक नही करते, जब तक उन्हें उनकी कीमत नहीं मिल जाती। यह सब खेल खुले आम चल रहा है जिसकी जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों को रहती है। लगता है जिला प्रशासन ने तहसील के पार्किंग मैनुअल में शामिल कर पूरा संरक्षण व अधिकार दे दिया है। खतौनी की नकल, आय, जाति निवास पर रिपोर्ट बिना सुविधा शुल्क  के नहीं लगाई जाती। लेखपालों द्वारा पूरी तहसील का संचालन खुले आम पैसे लेकर किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सूत्र बताते हैं कि वीआईपी के आने जाने व बॅगले का पूरा खर्च गरीब जनता से ही वसूल कर किया जाता है।  पीड़ित जनता ने मुख्य मंत्री से तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आग की चपेट से महिला की मौत , दुकान में भी लगी आग

Posted on 13 April 2011 by admin

थाना धम्मौर अन्तर्गत धम्मौर बाजार  में दोपहर गंगाराम की चाय की दुकान में आग लग गयी। पुलिस तथा बाजार निवासियों ने समझदारी का परिचय देते हुए बड़ी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी धम्मौर ने तुरन्त मौके पर पहुॅच कर दुकान में रखा गैस सिलेण्डर को किसी तरह हटवाया और एक बड़ा हादशा होने से बच गया। बाजार निवासी तथा पुलिस ने थोड़ी देर के लिए आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया। सूचना पर शीघ्र अग्नि शमन दल भी पहुॅचकर आग पर काबू पा लिया। दूसरी घटना धम्मौर बाजार के पास ही एक गाॅव में आग लग जाने से एक महिला के जल जाने से उसकी मृत्यु हो गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शार्ट सर्किट से निकली चिगांरी से सात दलितों का घर जलकर खाक

Posted on 12 April 2011 by admin

घटना स्थल पर एक घण्टे बाद पहुॅचा दमकल

photo-nथाना कोतवाली अन्तर्गत पयागीपुर चैराहा के निकट दलित बस्ती को अपराह्न एक बजे विजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगरी ने जलाकर राख कर दिया। लोग आपात कालीन 100 नम्बर डायल करते रहे परन्तु फोन नहीं उठा। अग्नि शमन विभाग की लापरवाही के चलते सात घर जलकर राख में तब्दील हो गये। मौके पर लगभग एक घण्टे बाद  जब अग्नि शमन दल के कार्यकर्ता पहुॅचे तब तक सात दलितों के घर नेस्तानबूत हो चुके थे। सूचना पर आनन-फानन में पहुॅचे नगर कोतवाल ने लम्भुआ थाना क्षेत्र से अग्नि शमन दल को बुलवाया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नगर का दमकल कहीं देखने को नहीं मिला।

बताते चले कि दोपहर लगभग एक बजे  विजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पयागीपुर  में एफसीआई गोदाम के सामने दलितों की बस्ती के छप्पर में आग लग गयी। देखते- देखते पूरी की पूरी दलितों की बस्ती जलकर राख हो गयी। आग लगने से राम दुलारे, अमृता, पंडोही, राम प्यारे, राम लौट, राम सजीवन का घर जल कर राख हो गया। पीड़ितों से जब ओ लगने का कारण पूछा गया तासे बताया कि विजली के तार जर्जर हो गये हैं। आपस में दो तार के टकराने से आग निकली जो राम प्यारे के छप्पर पर गिरी जिससे धीरे-धीरे सभी घरों में आग ने अपने आगोस में ले लिया। लोगों  ने बताया कि 100 नम्बर पर फोन किया गया तो फोन नहीं उठा। यदि मौके पर अग्नि शमन दल तुरन्त पहुॅच जाता तो शायद कुछ लोगों का घर जलने से बच जाता।

उपस्थित लोगों ने बताया कि अगले माह अमृता के यहाॅ लड़की की शादी भी पड़ी हुई है जिसका सारा सामान उसके घर में रखा हुआ था वह भी जल गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शुक्रिया हजारे कार्यक्रम समपन्न

Posted on 12 April 2011 by admin

photo-n0-12सुप्रसिद्ध गाॅधीवादी  सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के उपवास पर झुकी सरकार से देश में भ्रष्टाचार और घोटाले के खात्मे की एक उम्मीद पैदा हुई। जनपद में अन्ना हजारे के अभियान  की सफलता को लेकर शुक्रिया अन्ना हजारे कार्यक्रम का आयोजन जिले के तमाम जन संगठनों, श्रम संगठनों और मीडिया कर्मियों के संगठनों ने किया। नगर के तिकोनिया पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 64 सालों के बाद एक ऐसा जनान्दोलन खडा़ हुआ है जो स्वफूर्त है और जो देश के कोने- कोने से निकल कर पूरी दुनिया में फैल गया। गा्रमीण बैंक कर्मचारी यूनियन के ओर से कार्यक्रम की पृष्ठि भूमि पर प्रकाश डालते हुए शिव करन द्विवेदी ने कहा कि पहली बार ऐसी लगा है कि आम आदमी भी यदि सत्य के लिए आग्रह कर जाय तो बड़ी से बड़ी ताकतें भी झुक जाती हैं। छात्र संघ नेता शशांक पाण्डेय ने शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लडा़ई में आम आदमी को साथ लेकर संघर्ष की वकालत की। वीएसएनएल इम्पलाइज यूनियन के नेता हरि शंकर मिश्रा ने कहा कि जितना बड़ा विभाग, जितना बड़ा अधिकारी उतना ही बड़ा घोटाला है, पर इसके खिलाफ अन्ना जी के आन्दोलन में उम्मीद से ज्यादा आदमी जुड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता बी एस शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें सबसे पहले अपने आचरण को सुधारना चाहिए। भारत भारती के संस्थापक सुन्दर लाल टण्डन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाॅधीवादी रास्तों पर चलकर आम आदमी को साथ लेकर अन्ना जी का आन्दोलन एक क्रान्ति पैदा करेगा जो भ्रष्ट व्यवस्था का समूल नाश कर देगा। अधिवक्ता संघ के अरूण उपाध्याय ने कहा कि अब सरकारी कार्यालयों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ वातावरण बनेगा और परदर्शिता बढ़ेगी। बैंक उपभोक्ता अधिकार मंच के संयोजक शशि कान्त पाण्डेय ने कहा कि अन्ना की आॅधी अब भारत की बेहतरी का रास्ता खोलेगी। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि सत्य परेशान तो हो रहा है पर पराजित कभी नहीं होगा। पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार डा0 वीसी मिश्रा वैद्य, विजय विद्रोही, अरूण जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव दीपक, जितेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अरविन्द चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन शिवकरन द्विवेदी ने किया और अध्यक्षता यूपी मेडिकल सेल्स रिपे्रजेन्टेटिव यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी व मजदूर नेता अशोक शुक्ला ने किया। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्वकप जीत पर खूब हुई आतिशबाजी

Posted on 05 April 2011 by admin

नगर में निकला ट्राफी का जुलूस
क्रिकेट विश्वकप जीत का असर जनपद में आज होली गुलाल के साथ विश्व कप ट्राफी का जुूलूस निकाल कर क्रिकेट पं्रेमियों ने मनाया। प्रात‘ 10 बजे से ही विश्व कप ट्राफी बैण्ड बाजे के साथ पूरे नगर  भर में घुमाई गई। क्रिकेट का जुनून इस तरह का था कि  ट्राफी लिए नगर के युवा तो युवा बच्चे तथा बूढ़े भी बैण्ड बाजे एवं  अबीर-गुलाल के साथ नाचते हुए मस्त नजर आये। ऐसा जोश जो देखते ही बनता था। क्रिके्रट मैच में रात पौने ग्यारह बजे जैसे ही भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान ने आखिरी क्षणों में छक्का मारा वैसे ही पूरा नगर भारत माता की उद्घोष के साथ  बच्चे, बूढ़ जवान व महिलाओं का खुशी का इजहार करने के लिए घरों की छतों व सड़कों पर निकलकर जमकर आतिश बाजी की। इस दौरान सभी  ,खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम की महान सफलता पर सभी  खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई भी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जयन्त सिंह विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

Posted on 05 April 2011 by admin

युुवा भाजपा नेता मयंक श्रीवास्तव की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जयन्त सिंह एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर, जिले के सभी पदाधिकारी  जयन्त सिंह को नियुक्त किये जाने पर जिलाध्यक्ष सहित सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।श्री सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता संगठन के कार्यों को सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने का हेागा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे ट्रैक को करीब सवा दो घण्टे तक रेलवे आवागमन को रोके रखा

Posted on 01 April 2011 by admin

भारतीय किसान मजदूर फाउण्डेशन के सैकड़ो समर्थकों ने हाईकोर्ट के निर्देशों को धता बताकर सुलतानपुर जक्शन पर रेलवे ट्रैक को करीब सवा दो घण्टे तक रेलवे आवागमन को रोके रखा। जाम के दौरान रेलवे को श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, इलाहाबाद-फैजाबाद सड़क मार्ग को रोकते हुए वाराणसी आउटर पर मालगाड़ी तथा स्टेशन पर जौनपुर-सुलतानपुर पैसेञ्जर ट्रेन का आवागमन रोकना पड़ा।

track-par-kisanभारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय राम वर्मा के नेतृत्व में कोआपरेटिव बैंक से किसानों के भुगतान न होने, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान चौक क्षेत्र में नगर कोतवाल ने हृदयराम वर्मा का कालर पकड़ कर अपमानित किया और उनके कार्यकर्ता जगत नारायण को लाठियों से मारकर लहूलुहान कर दिया। इससे किसान आक्रोशित हो उठे और सीधे सुलतानपुर जक्शन पहुंचकर रेलवे टैªक पर बैठ गए। किसानों ने अपने साथ प्रधानमन्त्री, मुख्यमन्त्री मायावती, रेल मन्त्री ममता बनर्जी के होडिंग साथ लिये हुए थे। भारी संख्या में महिलाओं ने अपने साथ लाठी व हसियां लेकर टैªक पर बैठी रही। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन सकते में आ गया। पहले प्रशासन के दोयम दर्जे के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घण्टे तक बात न बनी तो  जिलाधिकारी डॉ. पिंकी जोवेल, पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल पीएसी बल व अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे टैªक पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने किसान नेता हृदयराम वर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कोआपरेटिव बैंक किसानों के जमा धन को उनकी विषम परिस्थितियों में धन न होना बता कर नहीं दे रहा है। यही नहीं शासन के दिये हुए ज्योतिबा फूले योजना का धन भी गरीब बालिकाओं को नहीं दे रहा है। जबकि बैंक अधिकारियों को वेतन व प्रशिक्षण के नाम पर प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता आदि दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसानों के टैªक जाम करने से करीब सवा दो घण्टे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इससे अन्य ट्रेनों के समय में देरी होगी।

जिलाधिकारी डॉ0 जोवेल ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन देने तथा पूरे प्रकरण पर बैठकर बातचीत करने का दिलासा देकर करीब सवा दो घण्टे बाद टैªक को खाली करा दिया। किसान पुन: तिकोनिया पार्क पर आकर जम गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

के0 एन0 आई0 का नाम रोशन किया सुप्रिया पाठक ने

Posted on 27 March 2011 by admin

untitled-24के0 एन0 आई0 पी0 एस0 एस0 में चल रहे एम0बी0ए0 कोर्स में सुप्रिया रही अव्वल।
जे0 एन0 पी0 जी0 कालेज लखनऊ ने भी दिया बेस्ट पेपर आवार्ड़।

नगर क्षेत्र के शिवपुरी निराला नगर निवासी सञ्जय पाठक जो कि ग्रामीण बैंक में कार्यरत है कि सुपुत्री सुप्रिया पाठक ने के0 एन0 आई0 पी0 एस0 एस0 में चल रहे प्रबन्धन संकाय एम0बी0ए0 कोर्स के प्रथम वशZ में सर्वाधिक 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। इसके पहले भी वह 13 मार्च को लखनऊ के जय नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में आयोजित छात्र सेमिनार दी रोल ऑफ कार्पोरेट इण्डिया नामक बिशय पर दूर-दराज से आये काफी विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें के0 एन0 आई0 पी0 एस0 एस0 प्रबन्धन संकाय के छात्र-छात्राओं में भी सुप्रिया पाठक तथा आस्था श्रीवास्तव को बेस्ट पेपर आवार्ड भी दिया गया। प्रतिभावान बेटी की एक साथ इस दोहरी कामयाबी पर उनके घर वालों के साथ-साथ मुहल्ले वाले भी खुशी से फूले नही समा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली से त्रस्त परीक्षार्थी

Posted on 27 March 2011 by admin

जनपद में बोर्ड परीक्षा चल रही हैं परीक्षार्थियों को पठन-पाठन हेतु बिजली की अति आवश्यकता है। परन्तु शायं काल व प्रात: समय बिजली का अभाव परीक्षार्थियों को अखर रही है। वैसे तो माननीय मुख्यमन्त्री उ0प्र0 शासन के जनपदीय दौरे के दौरान विकास व प्रकाश के दौड़ में विद्युतीय दबदबा रहा। परन्तु दौरा समाप्त होते ही वर्तमान शासन के बेलगाम कारिन्दे पुन: अपने पुराने ढरेZ पर आ गये। विकास खण्ड धनपतगञ्ज-बल्दीराय फीडर की स्थित यह है कि बोर्ड परीक्षा समय में शायं व प्रात: कभी भी नियमित बिजली नहीं रहती है। जिसके चलते परीक्षार्थिकयों का पाठन काय्र प्रभावित होता नज़र आ रहा है। शासनीय विभाग के लचर व्यवस्था से आहत बी0ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा गरिमा सिंह, ज्योति, कल्पना सिंह आदि का कहना है कि नेताओं के दौरे के समय तो बिजली आठ घण्टे के जगह 18 घण्टे रहती है। परन्तु परीक्षा के समय बिजली सुबह और रात को नहीं रहती है। अभिभावक रणभद्र सिंह, अशोक सिंह, अंगूनराम तथा स्थानीय ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह, ग्राम प्रधान पीरों सरैया प्रदीप सिंह, कुटटा प्रधान गुड्डू सिंह, देहली प्रधान राम बहादुर आदि ने शासन व जनपदीय विभागीय अधिकारियों से धनपतगञ्ज व बल्दीराय फीडर से प्रात: एवं शायं काल सात-सात घण्टे बिजली की मांग की है। जिससे परीक्षार्थियों का समय से पठन-पाठन कार्य सम्पन्न होवे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे क्रासिंग पर सदिग्ध अवस्था में मिला मां-बेटे का शव

Posted on 27 March 2011 by admin

सन्दिग्ध परिस्थितियों में मां और डेढ़ वर्ष के बेटे का शव असरोग रेलवे क्रांसिग के पास रेलवे पटरी पर मिला और बेटे का शव मां के शव से लगभग 25 मीटर दूर मिलने से मृतक के परिजनों के घर में मातम छा गया। परिजनों ने हत्या की आशकां जाहिर करते हुए अज्ञात लोगों के विरूद्ध स्थानीय थाने तहरीर दी है।

प्राप्त सूचना के अनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र अन्तर्गत भोखलापुर गांव निवासी सालिया पत्नी दिलशाद उम्र 25 और उसका बेटा अल्ताफ डेढ़ वर्ष को लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर असरोगा रेलवे क्रासिंग के निकट रेलवे लाइन पर सुबह लोगों को शव देखा और देखते ही सैकड़ों लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गये। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की पंचनामा भर शव विच्छेदर हेतु शव गृह भेज दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in