Archive | सुलतानपुर

न्यूज एक्स चैनल अब जनपद सुल्तानपुर में

Posted on 13 November 2011 by admin

आल प्रेस एन राइटर एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वजीत सिंह ने जनपद सीएसएम नगर से पत्रकार अजगर नकी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। आशा जताई गयी है कि श्री नकी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगे।
श्री नकी इन दिनों इलेक्टानिक चैनल न्यूज एक्स में जनपद सीएसएम नगर व जनपद सुल्तानपुर के सम्बाददाता पद पर तैनात है। उनके जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र शुक्ला विजय विद्रोही, माताफेर सिंह’दीपक, शबीर अहमद रिजबी,साजिद हुसैन,आलेाक श्रीवास्तव,अशू श्रीवास्तव लालजी, रबि दूबे, जय कुमार पाण्डेय आदि पत्रकारो ने बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल ने छीना गरीबो का रैन बसेरा

Posted on 11 November 2011 by admin

ऽ    अधिकारी मुनासिब नही समझते जनसूचना देना, बैठे है आखें मूदें

जनसूचना अधिकार अधिनियम की मखौल उडाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये पत्रांक संख्या 3654-2 पर भ्रष्टाचार के सम्बन्ध सन 2005 के तहत सूचनाओं का आधी अधूरी  स्पष्टीकरण देना अधिकारी के गले की फांस बन कर रह गया है।
गौरतलब हो कि गरीब सेवा समिति के अध्यक्ष बसन्त लाल बरनवाल ने 10 रूपये के पोष्टलआर्डर पर 6 सूत्रीय मांग को लेकर जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचर केा उजागर करने के लिये जनसूचना अधिकार का सहारा लिया जिसमें समिति के अध्यक्ष ने सन 2007 से अब तक जिला अस्पताल, ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुन्दरीकरण एंव भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा इस योजना को चलाने के लिये कितना धन आबंटित किया गया है साथ ही आय व्यय के पूर्ण विवरण के साथ प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध करायें जाने की बात कही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिये गरीब व मजबूर लोगों के कल्याण के लिये किन किन लाभार्थियों को लाभान्बित किया गया, एंव शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन के शासनादेश की छाया प्रति उपलब्ध करायी जाय। जनसूचना के महत्वपूर्ण प्रश्नो में रहा कि गरीब, असहाय,लाचार लोगो के लिये नगर पालिका परिषद के मद से बनाये गये अस्पताल के प्रांगण में बने रैन बसेरा का उपयोग होमियोपैथ चिकित्सक का कार्यालय किसके आदेश से चलाया जा रहा है।जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं व पुरूष महिला नसबन्दी लोगो को क्या क्या सुबिधाये दी जा रही है,शासनादेश की प्रमाणित प्रति।
आधे अध्ूारे सूचनाओ को भ्रष्टाचार की आड़ लेते हुए मुख्य चिकित्साअधिकारी सुल्तानपुर ने यह लिखित रूप से सूचना के एक विन्दु के जबाब पर बताया कि जिलाअस्पताल में कोई भी भ्रष्टाचार नही है। बताते चले कि अस्पताल के प्रांगण में बने रैन बसेरा पर स्पष्ट रूप से दीवाल पर संगठित विकास योजना के अन्तर्गत बने आवास सिर्फ असहाय व गरीबो की रात्रि विश्राम के लिये बनाये गये। पूर्व में रहे कलेक्टेªट नागेन्द्र प्रताप सिंह परिषद के चेयरमैन जितेन्द्र नरायण सक्सेना व अवर अभियन्ता संजीव कुमार शुक्ला के नामों की लगी दीवाल पट पर यह साफ अकिंत है कि यह गरीबो असहायों के विश्राम व अतिथियों के लिये सन 1991 में बनाया गया था, पर इन गरीबो के विश्रामाल पर अधिकारियो द्वारा परिषद द्वारा मिलने वाले सुविधाओं पर जिला अस्पताल का पूर्ण रूप से कब्जा हो गया। समिति के अध्यक्ष का कहना है कि अगर इन गरीबो के अधिकार पर जल्द से जल्द मुक्त नही कराया गया तो समिति के दर्जनो कार्यकर्ता को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी के गेट का घेराव करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान समस्याओं को लेकर सौंपा नौ सूत्रीय मांग पत्र

Posted on 10 November 2011 by admin

भारतीय किसान मजदूर फाउन्डेशन अराजनैतिक के बैनर तले तिकेानिया पार्क में एक बैठक कर ग्रामीणो की समस्याओं को उठाते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही न होने से नाराज संगठन के सैकडो कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गये। उप जिलाधिकारी के आने  पर कार्यवाही करने के आश्वासन मिलने के बाद ही मामला जाकर शान्त हुआ।
जिलाधिकारी को दिये 9 सूत्री शिकायती पत्र में जिलाध्यक्ष रमाशंकर चैधरी ने कहा है कि 10 अगस्त 2009 से लगातार 26 अगस्त 2011 तक नहर विभाग से सम्बन्धित कई समस्याओं की जानरकारी सीडीओ सुल्तानपुर, जिला विकास अधिकारी व सहायक अभियन्ता सूर्यमणि सिंह के समक्ष दिया गया। परन्तु समस्याएं आज भी ज्यो की त्यो बनी हुई है। जिलाध्यक्ष श्री चैधरी ने कहा बसपा शासन काल के अधिकारी  जनता के कार्य न करने की ठान रखी है। विधान सभा चुनाव सर पर है, सरकार अपने प्रतिनिधियो को क्या कह कर जनता के बीच भेजेगी ? फर्जी वाडे आखिर कब तक चलेगें। 9 सूत्रीय सौपें मांग पत्रों में कहा है कि सिचाई बिभाग की मनमानी के चलते जनपद में किसानो को मुआबजा नही दिया गया। पिछले दिनों अधिकारी से वार्ता के दौरान अधिशाषी अभियन्ता ने 30 जून 2011 तक किसानो की समस्या व उनके मुआबजे देने की बात कही थी पर कई गावों में जैसे बीबीगंज,नौगंवातीर,पतईपुंर,सोहगौली व चितईपुर माईनरों के नहरों मे पानी न आने के बाद भी किसानो द्वारा सिचाई का भुगतान देने से इनकार करने पर मुआबजा देने की बात कही थी। आरोप लगाते हुए कहा कि नहरों में साफ सफाई का कार्य दिखाकर प्रतिवर्ष लाखों रूपया विभाग द्वारा गबन किया जा रहा है। विभाग द्वारा नाली की खुदाई करना मुनासिब नही समझा गया नालिया पटी पडी है इसके बदले विभाग के सींचपाल किसानांे की सिचांई लिख कर नोटिस भी जारी कर  रहे है। किसानो ने शिकायत पत्र में कहा है कि नहर विभाग द्वारा बनायी गयी समितियां अल्पिका समिति,पुलावा समिति एंव रजबाहा समिति स्पष्ट करते हुए नामित लोगो के नाम से क्षेत्र के किसानो को अवगत कराया जाय।
भाकिमफा, के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने विभाग की लापरवाही पर टिप्पडी करते हुए कहा कि सीचपालों की मनमानी का यह नतीजा है जो किसानांे को परेशान व हैरान किया जा रहा है। जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितिया उ0प्र0 सुल्तानपुर द्वारा किसानो को खाद,बीज न उपलब्ध करा पाने में कमीशन खोरी के चलते मनमाने रूप से समितियों पर बीज उपलब्ध करवा लिया गया है। जबकि जिलाधिकारी से ए0आर0 कोआपरेटिब ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पुराने रेट पर खाद बीज डी0ए0पी मौजूद है, जेा प्रत्येक समितियोें को भेजी जा रही है पर एैसा कही भी नही हुआ। पूरे प्रदेश मे सिर्फ कालाबाजारी, अबैध धनवसूली, का नजारा देख किसानो में भारी अक्रोश है। जिस पर उप जिलाधिकारी सदर तिकानिया पार्क पहुंच कर ग्रामीण किसानों की समस्याआंे ंको गम्भीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर लगभग सभी समस्याओं का निराकरण कराने का वादा किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उपजा की जिला बैठक सम्पन्न

Posted on 01 November 2011 by admin

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स क¢  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. राय ने आज यहां कहा कि पेड न्यूज आज पत्रकारिता को खत्म कर रहा है। पेड न्यूज में एक स्थान क¢  सभी प्रत्याशियों को जिताना दिखाकर पाठकों में भ्रम पैदा किया जाता है, जो पत्रकारिता क¢ क्षेत्र में पाठकों में इसका बुरा असर डाल रहा है, तथा हमारी विश्वसनीयता घट रही है।
सुलतानपुर में नगर के एक होटल में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि संगठन ने पत्रकारा¢ं क¢ लिए कई बड़े काम किये। जिसमें पत्रकारा¢ं क¢ लिए वेतन और मान्यता पर सर्वाधिक काम किये। जिले स्तर पर पत्रकारों क¢ लिए स्वास्थ्य शिविर व प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लाभ पहुंचाया जा सकता है।  उन्हा¢ंने कहा कि प्रेस कौंसिल व मान्यता समिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया को कोई ी प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे उनसे जुड¢ कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। संगठन इसक¢ लिए सरकार से प्रेस कौंिसंल की जगह मीडिया कौंसिल बनाने की मांग कर रहा है।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) क¢ प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा कि आज जनपदीय स्तर क¢ पत्रकारा¢ं क¢ सामने सबसे ज्यादा चुनौतियां हैं। जिसकी हालत सबसे चिंता जनक है। ऐसे में हम सभी पत्रकारा¢ं को इस बैनर तले मिल बैठकर काम करना चाहिए, जिससे हमारी व्यक्तिगत समस्याओं का ी समाधान आसानी से हा¢ सक¢। प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए कहा बताया कि प्रदेश की मान्यता समिति ंग है किन्तु जिन पत्रकारा¢ं की जिले स्तर से जांच हा¢कर मान्यता फाइल मुख्यालय ेजी जा रही है। उनकी मान्यता निदेशक सूचना अपने अधिकारा¢ं क¢ तहत स्वीकृत कर रह¢ हैं। उन्हा¢ंने यह ी बताया कि तहसील स्तरीय पत्रकारा¢ं क¢ साथ ी यही है यदि उनकी फाइल निदेशालय तक जा रही है तो उनकी मान्यता हा¢ रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं पर किये गये सवालों का जवाब देते हुए उन्हा¢ंने कहा कि अन्य जनपदों की तरह यहां का प्रेस क्लब ी आपसी सहयोग क¢ साथ संगठनों को अपने हाथों में लेना चाहिए। जिससे उसका अस्तित्व बरकरार रह¢।
उन्होंने रा¢सा दिलाया कि सुलतानपुर में सूचना अधिकारी क¢ रिक्त पद पर नियुक्ति क¢ लिए निदेशक सूचना से वार्ता कर¢ंगे। उन्हा¢ंने बताया कि संगठन ने प्रदेश क¢ पश्चिमी जिलों में तहसील स्तरीय पत्रकारा¢ं को ी संगठन से जोड़ने की शुरूआत कर दी है और अब तहसील स्तर पर एक संयोजक बना दिया गया है। यह व्यवस्था यहां ी लागू हा¢गी।
इस मौक¢ पर वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश, सतीश तिवारी, वृजेन्द्र विक्रम सिंह, विजय विद्रोही, विवेक बरनवाल, अनिल द्विवेदी, दर्शन साहू, जितेन्द्र श्रीवास्तव, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल तथा संचालन महामंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजेश सिंह, अशोक जायसवाल, संतोश यादव, अशोक मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, इस्मत खान, यतीन्द्र शाही, विष्णु कुमार, गौरव सिंह, अभिषेक सिंह, करूणाशंकर तिवारी, अखिलेश बरनवाल, मनोज शर्मा, अतुल कुमार दीपक, राम दुलार मौर्य, सुनील कुमार वर्मा, सभापति वर्मा, राम सुन्दर यादव, कन्हैया लाल यादव, अमित जायसवाल, सुर¢श मौर्य आदि मौजूद रह¢।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी कर्मियों द्वारा किसानों की हो रही लूट

Posted on 26 October 2011 by admin

प्रदेश सरकार के वादों में व्यापारी तथा किसानों को सही सुविधा व उत्पादन पर सही मूल्य सही तौल के लिये कृषि मण्डी परिषद लखनऊ ने सभी जनपदों पर एक व्यवस्था लागू की है कि व्यापारी किसानों केा उचित मूल्य देने के लिये जनपदों पर तैनात अधिकारी की देख रेख मंे यह कार्य सुचारू रूप से किया जायेगा। जबकि देखा जाय तो जनपद सुल्तानपरु में सब उल्टा पुल्टा हो रहा है।
बताते चले कि जनपद की नवीन कृषि मण्डी अमहट मंे काफी अर्से से तैनात मण्डी सचिव के ना आने से यहंा की स्थित बद से बदतर होती जा रही है। किसानो केा सही रेट व सही तौल पर मिलने वाला खाद्य सामानों पर घोर अनियमितता होने का मामला प्रकाश में आया है। नाम न छापने की शर्त पर लम्भुआ निवासी ने जब कृषि मण्डी अमहट में आलू की खरीददारी के लिये पहुंचते हैं तो यहां विभाग के तैनात मण्डी व्यापारी मण्डी रेट से ज्यादा का भाव बताकर पल्लेदारी व तहबजारी की मांग करते है तथा वहीं पर तैनात विभाग के कर्मचारी निकासी के नाम  पर पैसा मागते फिर रहे  हैं। जिसे देख वह दंग रह गया। व्यापारी के कथानानुसार निकासी के लिये भी मण्डी में तैनात चतुर्थ श्रेण्ीा के कर्मचारी एक बोरी का सामान हो या फिर गाडी भर की खाद्य सामग्री। विना वसूली के बाहर नही जा सकतेे, यहां तो हाल यह है कि ‘‘सण्डे हो या मण्डे’ प्रतिदिन का कार्य करना व विभाग के लिये मिशाल बना हुआ है। लगता है इन कर्मचारियों के हक में केाई विभागीय छुटटी होती ही नही। सूत्रों की माने तो मण्डी के साहब की न मौजूदगी में यहा का सारा कार्य विभागीय कर्मचारी के जिम्मे है। महीनो बीत जाने के बाद भी जनपद मंे तैनात अधिकारी मण्डी सचिव के दर्शन दुर्लभ हो गये हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी जनपद के पदस्थ विभागीय जिम्मेदार अधिकारी को इतनी फुर्सत नहीं है कि वे मण्डी  में हो रही अनियमितता को देखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन विभाग के संविदा कर्मियों ने किया हड़ताल

Posted on 26 October 2011 by admin

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त सधर्ष मोर्चा लखनउ के तत्वाधान में सुलतानपुर डिपो के समस्त चालक/परिचालक पूर्व में लिए गये निर्णय के क्रम में अनिश्चित कालीन कार्य का बहिष्कार किया। इस परिप्रेक्ष्य में  पूर्व प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा 10 सूत्रीय मांग के सन्दर्भ को विगत दो माह से निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। निगम प्रबन्धन के हठधर्मिता के चलते आज विवश होकर  सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार किया।संविदा के समस्त चालक/परिचालक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया कि हम सभी कार्य का बहिष्कार तब तक करेंगे जब तक 10 सूत्रीय मांग सम्मान पूर्वक मान नहीं ली जाती। सभी  संविदा कर्मी स्टेशन के परिसर में एकत्र होकर  मांग दोहरायी। अपनी मांग पत्र मं लिखा है कि यदि रोडवेज में नियमित भर्ती की जाय तो संविदा कर्मी से ही किया जाना, लोड फैक्टर के आधार पर वेतन के आदेश को तुरन्त वापस लिया जाना, नियमित कर्मियों की तरह ही समस्त सुविधाएं मुहैया कराया जाना, पूर्व में यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू किया जाना आदि प्रमुख रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सात माह से वेतन नही

Posted on 22 October 2011 by admin

राष्टीªय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्’तर्गत   संविदा पर सरकार ने कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। कार्यक्रम  में कार्यरत कर्मचारी  वेतनमान न मिलने से भुखमारी के कगार पर पहुॅच गये र्है।जब कि अन्य जनपदों में सभी कर्मचारियों को वेतन कमल गया है। इस बारे में जब मुख्यचिकित्साधिकारी से दूरभाष से जानकारी चाही गयी तो उनका मोबाइल बन्द मिला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिला चिकित्सालय में लाखों का घोटाला

Posted on 20 October 2011 by admin

चिकित्सालय मे लाखों की हेराफेरी, जिम्मेदार अधिकारी मौन
माना जा रहा है कि महिला सी0एम0एस0 की संरक्षण में हेा रहा है यह खेल
लाखों रूपये की पटटी,दवा बैडेंज,व काटन रक्त श्राव के समय चादर,गददा आदि मंे घोटाले का मामला

जनपद का महिला चिकित्सालय अव्यवस्था का शिकार है। महिला मरीजों की जितना अनदेखी यहाॅ होती है इतना शायद और कहीं नहीं होता है।  अव्यवस्था का आलम यह है कि महिलाओं का प्रसव भी बेड  की अनुपलब्धता  के चलते बरामदे में ही हो जाता है।  कुछ महलिा मरीजों के तीमार दारों ने यह बताया कि वहाॅ पर उपस्थित कर्मचारी महिला को भर्ती करने के लिए  सुविधा शुल्क कह माॅग करते हैं, तो उन्हे सुविधा शुल्क दे देता है उपके मरीजों को तुरन्त भर्ती कर लिया जाता है। इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका की मौन सहमति से इन्कार नहीं किया जा सकता। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि ग्रामीणांचल व शहरी गरीजों को सारी की सारी दवाइयाॅ बाजार से खरीदनी पड़ती है। मरीजों का आर्थिक शोषण खुले आम किया जा रहा है। हालत यह है कि मरीजेा को मिलने वाला सरकारी सुविधा पर सीएमस महिला डा0 विनीता का पूरा का कब्जा बन गया है । सीएमओ डा0 रामगोपाल का डण्डा अपनी मर्जी के मालिक महिला डाक्टर पर नही चल पा रहा गौरतलब हो कि सी0एम0एस0 द्वारा प्रतिमाह लाखों की दवायें व सर्जिकल के निडिल,यूरिनबैग,काटन बैन्डेज की सरकारी खरीद कागजों पर की जा रही है, जबकि महिला मरीजों को अस्पताल से न दवा मिलती है,न ही रक्त श्राव के समय काटन व बैण्डेज ही मिलता है। यहां तक कि ग्लूकोज बोतल (डी0एन0एस0) व एनीमा भी मरीजों का बाहर से खरीदना पड़ रहा है।इसके विपरीत इस महिला चिकित्सालय में कीमती-कीमती दवायें जैसे ओ-फ्लाक्साटिस 200, नीयमो स्लाईड, पैरासिटामाल, आयरन, कैल्शियम तक बाहर से खरीदना पड़ता है। और तो और डिस्पोजल सिरिंज, स्प्रिट, कैथेटर, बीगों सेट तक मरीजों के परिजनों को खरीदना पड़ता है। जबकि महिला सी0एम0एस0 ने मार्च में लगभग 14 लाख रूपये की दवा, पट्टी की खरीद की थी। वहीं दूसरे माह 6 लाख रूपये की दवा पट्टी खरीदी की गई। मगर मरीजों को नहीं दी जाती, आखिर लाखों की काटन व बैण्डेज कहां जा रही है। अगर सप्लाई आई है, तो अस्पताल के स्टाक बोर्ड पर लगना चाहिए। मगर न तो पूरे कैम्पस में स्टाक बोर्ड है, न ही दिवारों पर उपलब्धता दिखाई जाती है। सारी कीमती दवाओं की खरीद केवल पर्चे, बिल्टी पर ही हो रही है। वहीं मरीजों से भर्ती शुल्क के अतिरिक्त मेहनताना वसूला जाता है। अस्पताल में प्रतिवर्ष गद्दा, चादर, कम्बल आदि की खरीद की जाती है। जिसमें लाखों रूपये का सरकारी व्यय होता है। मगर कभी भी बेडों पर दिखाई नहीं पड़ती है। अब तो ज्यादातर नार्मल केसों में भी उपर की कमाई के चक्कर में ड्यूटी की डाक्टर महिला मरीज का आप्रेशन कर डाल रही है। उसमें भी आपे्रशन से सम्बन्धित सामान बाहर से ही तीमारदारों को लाना पड़ता है। और तो और विभिन्न प्रकार की जांचें भी कमीशन सेट पैथोलाॅजी से कराई जाती है। यह सब कुछ मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका की संरक्षण में चल रहा है। डाॅक्टर ओ0टी0 मंे न बैठकर अपने सरकारी आवास पर प्राईवेट प्रेक्टिस करती है। सी0एम0एस0 तो प्रतिदिन ड्यूटी टाईम में भी सरकार को आम ग्रामीण मरीजों में बुरी तरह बदनाम किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना के फर्जी चेक वो भी प्रतिचेक 400रू0 एडवांस लेकर दिये जाते है। न ही मरीज की कोई पहचान, न फोटो, सिर्फ पैसा देकर फर्जी पर्चा बनवाया और 20रू0 का डिस्चार्ज कार्ड बनवाकर योजना का चेक दलालों के माध्यम से बांटा जा रहा है। उसमें पूर्व में पारदर्शिता के चलते मरीजों की फोटो लगाई जाती थी। उसे मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका व डाॅक्टर प्रभावित करती थी। मगर अब सब कुछ भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ चुका हैं। यहां तक कि टीका करण , टांका कटाई, दवा प्ट्टी का भी पैसा वसूला जा रहा है। मरीजों के तीमारदारों ने, नगर की शोषण  की शिकार महिलाओं और निवासियों  तथा समाजसेवियों ने स्वास्थ्य सचिव व मुख्यमंत्री से जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा के सहयोग का आवाह्न किया।

Posted on 19 October 2011 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 में सत्तारूढ़ दल और भ्रष्ट अधिकारियों का काकश सरकारी धन की लूट में लगा है। मुख्यमंत्री अपने चहेते अधिकारियोें को नियम विरूद्ध नियुक्तियां और सेवा विस्तार देकर पूरे प्रदेश में अपने भ्रष्ट तन्त्र का राज चला रही हैं। जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाई उन्हें या तो पद से हटा दिया गया या वेे आत्महत्या करने पर मजबूर हो गये। श्री मिश्र ने प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि बसपा सरकार आमजन को शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवायें देने में विफल रही है। उन्होंने प्रदेश में राइट टू एजूकेशन की तर्ज पर राइट टू हेल्थ लागू करने की मांग की। श्री मिश्र आज जनस्वाभिमान यात्रा के छठवें दिन अमेठी पहुँचने पर स्थानीय रामलीला मैदान अमेठी में जनसभा को सम्बोधित कर
रहे थे।
सुल्तानपुर से जनस्वाभिमान यात्रा लेकर निकले श्री मिश्र का अमहट चैराहा, धम्मौर बाजार, महेशगंज, परितोष, ठौरा, विश्वेश्सरगंज, ठिठावर बाजार में भव्य स्वागत हुआ। जन स्वाभिमान यात्रा को कांग्रेस के गढ़ में मिले अपार समर्थन और जनसभा में उमडे जनसैलाब से उत्साहित श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस और बसपा में नूरा कुश्ती चल रही है। प्रदेश भर में मनरेगा की योजनाओं में लगातार घोटाला जारी है केन्द्र के मंत्री जब उ0प्र0 आते है तब उन्हें यह घोटाला दिखाई पड़ता पर आखिर केन्द्र से वित्त पोषित इस योजना में हो रहे घेाटालों के खिलाफ केन्द्र सरकार कोई कार्यवाही क्यों नही करती। उन्होंने कहा कि मनरेगा की योजना दलित, मजदूर, और गरीब इन्सान को लाभ पहुंचाने की नीयत से शुरू की गई थी। लेकिन इस योजना के लिए आवंटित धन सत्तारूढ़ दल के लोग और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़़ ने सुनियोजित ढंग से लूट लिया।
श्री मिश्र ने प्रदेश में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार को कांग्रेस द्वारा संरक्षण दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एन0आर0एच0एम0 घोटाले और राजधानी लखनऊ में दो-दो सी0एम0ओ0 व एक डिप्टी सी0एम0ओ0 की हत्या के बाद आर0टी0आई0 के माध्यम से बसपा सरकार के घोटालों के खिलाफ संघर्ष का ढोंग रचने वाली कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि केन्द्र सरकार के अधीन काम करने वाली जांच एजेन्सी सी0बी0आई0 ने एन0आर0एच0एम0 घोटालों और सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड अब तक कि क्या कार्यवाही की। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा-कांग्रेस के गठजोड का ही परिणाम है कि एन0आर0एच0एम0 घोटालों और सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड को लेकर संदेह के घेरे में आये माया सरकार के मत्रियों से सी0बी0आई0 ने अबतक पूछताछ क्यों नहीं की। श्री मिश्र ने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए सी0बी0आई0 के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ चल रही सी0बी0आई0 जांच को केन्द्र सरकार प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि सी0बी0आई0 मुख्यमंत्री के खिलाफ चार्जशीट तैयार होने की बात तो करती है लेकिन उसे अदालत में दाखिल नहीं करती। भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से कहा कि वह बतायें कि उनके और बसपा सुप्रीमांे के
बीच क्या डील हुई क्योंकि बसपा सुप्रीमों ने अभी हाल ही में दिये गये एक बयान में यह कहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चल रहीे जांच में उन्हें मदद का भरोसा  दिया था।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार जन स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। एन0आर0एच0एम0 के तहत चल रही सरकारी योजनाओं में बडे़ पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। पूरा पूर्वांचल इन्फ्लाइटिस के कहर से जूझ रहा है। इलाज न मिलने के अभाव में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हंै। लेकिन आमजन को स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार विभाग के एक मंत्री को घोटालों में संलिप्तता के आरोंपों के कारण अपना पद छोड़ना पड़ा। तो मौजूदा मंत्री बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से बेखबर होकर अपने नजदीकी रिश्तेदारों एवं चहेतों को घपले घोटाले कर लाभ पहुंचाने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में आमजन के स्वाभिमान को लाने के लिए, उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एवं अनाचारी, दुराचारी और भ्रष्टाचारी सरकार हटाने के लिए भाजपा के सहयोग का आवाह्न किया।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज यात्रा प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं विन्ध्यवासिनी कुमार प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश दुबे, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह , प्रभूनाथ चैहान, अनुपमा जायसवाल एवं मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा नेता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम देय 32 रूपये के ड्राफ्ट सौपें

Posted on 19 October 2011 by admin

dsc_6040भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति प्रमुख के नेतृत्व में निकली जनस्वाभिमान यात्रा के धम्मौर पहुँचने पर आज शाहूजीमहाराज नगर एवं सुल्तानपुर कई वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा नेता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम देय 32 रूपये के ड्राफ्ट सौपें। वरिष्ठ नागरिकों ने श्री मिश्र से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री से मिल नहीं सकते इसलिए ये ड्राफ्ट प्रधानमंत्री तक पहुँचा दें क्योंकि हम चाहते है कि 32 रूपये में देश के गरीब नागरिकों के पेट भरे न भरे लेकिन प्रधानमंत्री जी की जो नीति है वह उसके तहत भूखे न सोने पायें। भारतीय स्टेट बैंक की अलग-अलग शाखाओं से जारी इन ड्राफ्टों को प्राप्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की यू0पी0ए0 सरकार 26 रूपये और 32 रूपये की आय वाले व्यक्ति को गरीब नहीं मानती। ड्राफ्ट सौंपने वालों में रामचन्द्र मिश्रा, महेश सिंह, अशोक यादव, रामप्रकाश, राजमणि एवं सूर्यभान सिंह शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in