Archive | लखनऊ

लखनऊ व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी समिति की बैठक

Posted on 05 February 2010 by admin

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा तीस जनवरी को सम्पन्न हुई लखनऊ व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी समिति की बैठक मे उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में लखनऊ नगर के संगठन को मजबूती प्रदान करने की चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि लखनऊ नगर के संगठन की और अधिक गतिशील बनाने के लिए युवा व्यापारियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की राय से लखनऊ युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश कंछल को पदोन्नति करते हुए चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया गया। युवा अध्यक्ष के पद पर संगठन के वरिश्ठ युवा महामन्त्री अकरम अंसारी को एक वरिश्ठ महामन्त्री के पद पर मोतीलाल अग्रवाल, वरिश्ठ उपाध्यक्ष संजीव भार्गव, गोविन्दर कृश्ण अग्रवाल, मंजीत सिंह दुआ, महामन्त्री अनुज अग्रवाल, नसीम अंसारी, देशराज यादव एवं हेमन्त बंसल को मनोनीत किया गया।

photo-5-2-2010

उन्होंने कहा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए होली के तुरन्त बाद एक माह का व्यापारी जागरण अभियान चलाया जायेगा। नवनिर्वाचित अध्यच अकरम अंसारी ने प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हम पर विश्वास जताते हुए मुझे यह दायित्व सौंपा है उसको सही तरीके से निभाते हुए मैं व्यापारिक हितों में दिन रात समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा हमने लक्ष्य निर्धारित किया है कि लखनऊ महानगर में युवा व्यापार मण्डल की कम से कम 250 इकाइयों का गठन किया जायेगा।उन्होंने कहा प्रान्तीय युवा अध्यक्ष अतुल जैन, कार्यवाहक युवा अध्यक्ष अनिल बजाज एवं कार्यवाहक युवा महामन्त्री अशोक मोतियानी एवं चन्द्र कुमार छाबड़ा का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुश उत्पादों पर स्वैच्छिक गुणवत्ता चिन्ह

Posted on 05 February 2010 by admin

आयुश के विभाग ने भारतीय गुणवत्ता परिशद (क्यू.सी.आई.) के साथ मिलकर आयुश के उत्पादों के लिए एक स्वैच्छिक प्रमाणीकरण योजना लांच की है। इसके तहत भारतीय बाजारों में व्यवनप्राश आदि जैसे सामान्य उत्पादों को एक गुणवत्तपरक मुहर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
यह योजना भारतीय गुणवत्ता परिशद ने तैयार की है और वह उसका प्रबंधन करेगी। यह परिशद गुणवत्ता को सुसाध्य बनाने वाली भारत की शीशZ संस्था हैं इस योजना के  तहत दो स्तरों के प्रमाणीकरण पर जोर दिया गया है पहला, घरेलू नियामक की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए एक आयुश मानक चिन्ह नियमों को पूरा करने के लिए एक आयुश प्रीमियम चिन्ह। इस योजना में शामिल होने वाले इच्छुक निर्माता तीसरे पक्ष की मूल्यांकन प्रणाली की कठिन परीक्षा से गुजरते है।

मविश्य में अन्तर्राश्ट्रीय स्वीकार्यकता  को बढ़ावा देने के लिए यह येाजना उन प्रमाणीकरण निकायों और प्रयोगशालाओं का उपयोग आवश्यक मानती है, जो कयू.सी.आई. के तहत आने वाले प्रमाणीकरण निकायों के राश्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.सी.बी.) और एन.ए.बी.एल. अन्तर्राश्ट्रीय प्रत्यायन प्रणाली के अंग है ओर भारत की ओर से तद्नुरूप अंन्तर्राश्ट्रीय निकायों के सदस्य हैं। ये दोनेां उन अन्तर्राश्ट्रीय पारस्परिक मान्यता समझौतों पर भी हस्ताक्षरकर्ता हैं, जो भारत स्थित भारतीय प्रमाणीकरण निकायों और प्रयोगशालाओं को मिलने वाले प्रत्यायनों की मंजूरी को अन्तर्राश्ट्रीय स्वीकार्यकता प्रदान करते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसंधान अभिकल्प ओर मानक संगठन के महानिदेशक का प्रभार

Posted on 05 February 2010 by admin

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सी. एच.जोशी को अनुसंधान अभिकल्प ओर मानक संगठन (आर.डी.एस.ओ.) के महानिदेशक का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। आरडीएसओ के पूर्व महानिदेशक एच.एस. पन्नु गत 31 जनवरी 2010 को सेवा निवृत्त हो गये हैं।
यह जानकारी देते हुए आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक प्रशासन एवं जनसम्पर्क ए.के. माथुर ने बताया कि आरडीएसओ के पूर्व महानिदेशक एच.एस. पन्नु के सेवा निवृत होने के उपरान्त उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एच.सी.जोशी को आरडीएसओ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री माथुर ने बताया कि गत 31 जनवरी को सेवा निवृत हुए श्री पन्नु की महानिदेशक के पद पर रहते हुए आरडीएसओ में उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई।

कार्यकारी निदेशक श्री माथुर ने बताया कि श्री जोशी ने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिंस (एससीआरए) के रूप में रेलवे में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में व्यावसायिक कार्यो का व्यापक अनुभव है। अपनी 39 वशZ की सेवा में उन्होंने पूर्व रेलवे में मुख्य यान्त्रिक इंजीनियर, मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन में मण्डल रेल प्रबंधक एवं मुख्य संरक्षा अधिकार मध्य रेलवे मुम्बई जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भारतीय रेलवे की सेवा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा में पेश किया गया बजट पूरी तरह भ्रामक - कांग्रेस

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किया गया बजट पूरी तरह भ्रामक है। राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है। इसके साथ ही गरीबी की रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों के हितो के लिए सरकार द्वारा किसी भी तरह की रियायत की कोई घोषणा नहीं की गई है। जिस प्रकार का बजट पेश किया गया है उससे उ0प्र0 में पूंजीनिवेश पहले भी शून्य पर था और आगे भी वही स्थिति बने रहने की प्रबल सम्भावना है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से उ0प्र0 सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट में बिजली की उपलब्धता के लिए फण्ड की बात तो गई है लेकिन नये पावर प्लाण्ट लगाने हेतु कोई कार्ययोजना नहीं है, इससे आने वाले दिनों में बिजली की किल्लत और बढ़ेगी। मंहगाई पर काबू पाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई कार्ययोजना नहीं है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि बजट किसान विरोधी है। आने वाले समय में किसानों की दिक्कतें, जिसमें गन्ने के बकाया भुगतान और खाद, बीज तथा पानी की कमी के सम्बन्ध में बजट में किसी तरह का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, कि आखिर किसानों की इन समस्याओं को कैसे दूर किया जाय। सम्पूर्ण बजट देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट प्रदेश की आम जनता, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, महिलाओं, नौजवानों और गरीबों के खिलाफ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस की सोच हमेशा से दलित विरोधी रही है -स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 03 February 2010 by admin

बी0एस0पी0 सरकार ने ही सन्त रविदास के नाम पर नया जिला बनाया, गंगासेतु, पॉलिटेक्निक, विश्वविद्यलाय तथा सन्त रविदास पुरस्कार प्रारम्भ किया,मुख्यमन्त्री ने सन्त रविदास के जन्म स्थान के विकास के लिए 15 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाएं शुरू कीं

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी द्वारा इस वर्ष रविदास जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न किये जाने के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गलतबयानी बताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सोच हमेशा से दलित विरोधी रही है। वास्तविकता यह है कि इस बार सन्त रविदास जयन्ती के दिन निर्बन्धित अवकाश था। श्री तिवारी को कम से कम कैलेण्डर देख लेना चाहिए था। इस प्रकार श्री तिवारी गलत बयानी कर रहे हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि वास्तव में श्री तिवारी की नीयत प्रदेश की जनता खासतौर से सन्त रविदास के अनुयायियों में भ्रम फैला कर राजनीतिक लाभ उठाने की हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस एवं उनके नेताओं को सन्त रविदास की इतनी ही चिन्ता होती तो वे केन्द्र एवं प्रदेश में लम्बे समय तक शासन करने के दौरान उनकी स्मृति में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा तथा उनके नाम पर स्मारक आदि बनाने की घोषणाएं अवश्य करते। इससे साफ है कि कांग्रेस के नेता अपना खोया हुआ जनाधार पाने की हताशा में ऊल-जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दलितों को रिझाने के लिए कभी झोपड़ी में सोने और खाने की नौंटकी करते हैं, तो कभी अनर्गल बयानबाजी करके सहानभूति बटोरने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी द्वारा गुरू रविदास की जयन्ती पर संविधान के नियमों की उल्लंघन का आरोप पूरी तरह बचकाना और सतही है।

श्री मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने से पहले श्री तिवारी को अपने गिरेहबान में झांक लेना चाहिए। कांग्रेस की सोच हमेशा से दलित विरोधी रही है। इसका सीधा प्रमाण है कि अपने शासनकाल में कांग्रेस की सरकारों ने समय-समय पर दलित एवं पिछडे़ वर्गों में जन्में सन्तों, गुरूओं एवं महापुरूषों की यादगार में एक भी स्मारक, संग्रहालय अथवा पार्क स्थापित नहीं किये। इसके विपरीत बी0एस0पी0 सरकार द्वारा बनवाये गये स्मारकों आदि को लेकर लगातार कोसते रहे और दुष्प्रचार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन्त रविदास जी की जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न किये जाने का बयान भी एक घड़ियाली आंसू की तरह है। कांग्रेस के नेता रविदास जयन्ती पर अवकाश घोषित न करने को लेकर झूठी सहानुभूति दिखाने का नाटक मात्र कर रहे हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के लोग कांग्रेस के दोहरे चरित्र से भलीभान्ति परिचित हैं और इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को दलित महापुरूषों, सन्तों एवं गुरूओं की चिन्ता होती तो केन्द्र सरकार इनकी जयन्ती एवं पुण्य तिथियों पर अवकाश की घोषणा करती। सिर्फ जबानी जमा-खर्च से काम नहीं चलाती। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के निधन पर यू0पी0ए0 की सरकार ने अवकाश की घोषणा करने सोचने तक की जहमत नहीं उठायी, जबकि पूरा देश जानता है कि मान्यवर श्री कांशीराम जी से करोड़ों दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की भावनायें जुड़ी हैं और वे उन्हें समाज का उद्धारक तथा अपना मसीहा मानते हैं।

बी0एस0पी0 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौथीबार सत्ता में आते ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने सन्त शिरोमणि रविदास जी के जन्म स्थान वाराणसी जाकर उनकी जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश तथा विभिन्न योजनाओं की भी घोषणा की थी। इनमें नगवा वाराणसी में लगभग पौने चार करोड़ रूपये की लागत से सन्त रविदास घाट का निर्माण और इसके साथ ही घाट के पास बहने वाले नाले के सुधार तथा पानी की सफाई हेतु 15 करोड़ रूपये देने की भी घोषणा शामिल है। इन सभी घोषणाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार ने अपनी पूर्व की सरकारों के कार्यकालों में सन्त रविदास जी की स्मृति में अनेक निर्णय लिये थे, इनमें गंगा नदी पर बनने वाले पुल का नाम सन्त रविदास सेतु रखने, सन्त रविदास पार्क की स्थापना, पार्क में सन्त रविदास की प्रतिमा तथा वाराणसी में ही सन्त रविदास एस0सी0एस0टी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, चन्दौली के चकिया में सन्तरविदास पॉलिटेक्निक तथा फैजाबाद में सन्त रविदास महाविद्यालय व सन्त रविदास सम्मान पुरूस्कार का निर्णय आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने क्या कभी कोई कार्य इनके लिए किया है।

श्री मौर्य ने कहा मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने अपने पूर्व कार्यकाल में जनपद भदोही का नामकरण सन्त रविदास नगर घोषित किया था। उन्होंने कहा कि देश में समय-समय पर ऐसे सन्तों, गुरूओं और महापुरूषों ने जन्म लिया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त गैरबराबरी व भेदभाव वाली सामाजिक व्यवस्था को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया। इनमें सन्त श्री रविदास जी का नाम पूरे आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। सन्त रविदास जी ने 15वीं शताब्दी में जो समतामूलक समाज व्यवस्था स्थापित करने का कार्य शुरू किया था, उसको 20वीं सदी के महान सुधारकों अर्थात् छत्रपति शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिबाफुले, श्री नारायणागुरू, बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार इन महापुरूषों के अधूरे कार्यों को पूरा करने तथा इनके सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार सन्तों, गुरूओं और महापुरूषों को किसी जातीय बन्धन में बाधनें की पक्षधर नहीं है, क्योंकि इनके सन्देश सार्वभौम एवं विश्वकल्याण के लिए होते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

युवा प्रकोष्ठ ने स्व0 ब्रह्माबक्श सिंह की छठवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई

Posted on 02 February 2010 by admin

लखनऊ  -  समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ कार्यालय, 6-ए राजभवन कालोनी पर आज समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व0 ब्रह्माबक्श सिंह (गोपाल) की छठवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेन्द्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के नगर सचिव श्री चन्द्रिका पाल, तथा सर्वश्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह (छात्रसभा) कल्लन खॉ (युवजन सभा) सत्य प्रताप सिंह चौहान (छात्रसभा) सहित तमाम साथियों ने अपने स्वर्गीय नेता को श्रद्धंजलि अर्पित की।

स्व0 ब्रह्माबक्श सिंह (गोपाल) लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के भी अध्यक्ष रहे थे। समाजवादी आन्दोलन में वे श्री मुलायम सिंह  की प्रेरणा से आए और निष्ठापूर्वक युवा संगठन लोहिया वाहिनी को मजबूती देने में लगे रहे। उन्होने समाजवादी आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

दिवाकर त्रिपाठी सूचना विभाग में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त

Posted on 01 February 2010 by admin

लखनऊ- सचिव सूचना के पद से रिटायर होते ही सरकार ने दिवाकर त्रिपाठी को विशेष कार्याधिकारी नियुक्त कर दिया है। यह सूचना विभाग में ही अपने नये पद की जिम्मेदारी को अंजाम देंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए तय किया गया है। त्रिपाठी लम्बे समय तक निदेशक सूचना के भी पद पर रह चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

01 फरवरी को श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन

Posted on 31 January 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धान्जलि अर्पित करने हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 01 फरवरी, 2010 को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव शामिल होंगे। उनके साथ इस श्रद्धान्जलि सभा में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एवं समाजवादी विचारक भी श्रद्धान्जलि अर्पित करेंगे।
ज्ञातव्य है कि दिनांक- 22 जनवरी, 2010 को स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का इलाहाबाद में हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। लखनऊ में 01 फरवरी, 2010 (सोमवार) को 11:00 बजे स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की स्मृति में केसरबाग बारादरी, में श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन किया गया है।

स्मरणीय है कि स्व0 जनेश्वर मिश्र जी ने डा0 लोहिया के नेतृत्व में छात्रजीवन से ही समाजवादी आन्दोलन में भाग लिया और उन्होंने नौजवानों, गरीबों और किसानों के लिए जीवनसंघर्षो का जीवन पर्यन्त नेतृत्व किया। अभी गत 19 जनवरी, 2010 को अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के आह्वान पर इलाहाबाद में आन्दोलन का नेतृत्व किया था। वह निर्भीक एवं अन्याय के विरूद्ध सत्त संघर्ष के अप्रतिम योद्धा थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक फरवरी को शोकसभाएं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी - अखिलेश यादव

Posted on 30 January 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिला एवं नगर कार्यालयों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छोटे लोहिया के नाम से लोकप्रिय नेता स्व0 जनेश्वर मिश्र के निधन पर एक फरवरी को शोकसभाएं करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की  जाएगी।

लखनऊ  में 01 फरवरी,2010 को स्व0 जनेश्वर मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कैसरबाग, बारादरी में किया गया है। इसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री मोहन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव भी भाग लेगें।

स्मरणीय है, श्री जनेश्वर मिश्र डा0 लोहिया के नेतृत्व में छात्रजीवन से ही समाजवादी आन्दोलन में सक्रिय हुए और इलाहाबाद में उन्होने कई जन संघर्षो की अगुवाई की थी। नौजवानों  और गरीबों की उन्होने कई लड़ाइयां लड़ी। अभी गत 19 जनवरी,2010 को अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के आवाह्न पर जनान्दोलन का नेतृत्व किया था। दिनांक 22 जनवरी,2010 को उनका हृदयगति रूकने से निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

पुस्तकालय में ऋशि प्रणीत 156वां सम्पूर्ण वाड्मय स्थापित

Posted on 29 January 2010 by admin

लखनऊ- इंदिरानगर सेक्टर 9 स्थित ग्रायत्री ज्ञान मन्दिर ने युगऋशि वाण्ड्मय स्थापना अभियान के अन्तर्गत राजधानी लखनऊ के सीमापार पूर्वाचल के शहर गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सन्दर्भ पुस्तकालय में ऋशि प्रणीत 156वां सम्पूर्ण वाड्मय स्थापित कराया।

यह स्थापना ग्रायत्री ज्ञान मन्दिर के सह-ट्रस्टी वी.के. श्रीवास्तव ने संस्थान के प्रचार्य डॉ0 बी.बी. सिंह के साथ विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्यों एवं उच्च तकनीकी शिक्षारत युवा विद्यार्थियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर सम्पन्न करायी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कि युगऋशि का साहित्य इस संस्थान में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए  विशेष लाभकारी होगा क्योंकि संस्थान द्वारा वाणिज्य शिक्षा तो दी ही जा रही है, इस आर्श साहित्य से नैतिक शिक्षा भी प्राप्त होगी जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य आवश्यकता है। नैतिकता के आधार पर ही कोई व्यक्ति, राष्ट्र, समाज को अन्तराष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचा सकता है। ऐसे कोई उदाहरण हमारे समक्ष मौजूद है। स्थापना हेतु वाण्ड्मय का सम्पूर्ण श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने अपनी सारा स्व0 श्रीमती शिमला देवी श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में संस्थान को भेंट किया। इस अवसर पर उनके पति श्री वी.के. श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

वाण्ड्मय स्थापना के इसी क्रम में आई.आई.एम. लखनऊ के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एस.एस. सहाय ने सम्पूर्ण वाण्ड्मय अपेन निजी पुस्तकालय में स्वाध्याय एवं सन्दर्भ हेतु साग्रह स्थापित करवाया। यह व्यक्तिगत स्थापना उनके अपने कर्मक्षेत्र आई.आई.एम. लखनऊ के केन्द्रीय ग्रन्थागार कें सन्दर्भ स्वाध्याय के दौरान उभरी प्रेरणा का सत्परिणाम थी। युग ऋशि वाण्ड्मय स्थापना अभियान के संयोजक उमानन्द शर्मा एवं वी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि साहित्य युग ऋशि के जनम शताब्दी वर्ष 2011 तक विभिन्न क्षेत्रों के-धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शासक, प्रशासन, वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रबन्धन, प्रिन्ट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे महत्वपूर्ण 211 स्थानों के पुस्तकालय में स्थापित करने का लक्ष्य संकल्पित है ताकि विचार क्रान्ति अभियान का यह उपक्रम नवयुग का निर्माण कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in