Archive | लखनऊ.

जन सुनवाई

Posted on 27 November 2018 by admin

लखनऊ 27 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन जी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के आने के बाद से जन सुनवाई व उनके समाधान के लिए यह केन्द्र सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में जनसहयोग केन्द्र में जनता अपनी समस्याएं लेकर आ रहे है लेकिन अब जनता की समस्याओं का ज्यादातर निस्तारण जिले स्तर पर ही हो जा रहा है। इसलिए अब जनता की संख्या में यहां कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में नियमित रूप से बैठे और समस्याओं का निस्तारण करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर अधिकारी स्वयं पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।9
कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा सभी मंत्री जनता दर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता से रूबरू होते है तथा जनता की समस्यओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही सभी मंत्री अपने आवास व निर्वाचन क्षेत्र में जाकर भी लोगों की बाते पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका निस्तरण करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी समय-समय पर अधिकारियों से वीडियों कान्फ्रेंसिंग व अन्य माध्यम से जिले में जनसमान्य की समस्याओं के समाधान समेत जनहित के विषय पर आवश्यक निर्देश भी देते रहते है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री के समक्ष ‘108’ एम्बुलेंस सेवा तथा ‘आयुष्मान भारत’ योजना का प्रस्तुतिकरण

Posted on 26 November 2018 by admin

‘108’ एम्बुलेंस सेवा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए: मुख्यमंत्री

प्रदेश में संचालित एम्बुलेंस सेवाओं को जनोपयोगी
बनाया जाए, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो

मुख्यमंत्री ने ‘108’ एम्बुलेंस सेवा से सम्बन्धित सभी समस्याओं का
शीघ्रता से निस्तारण करते हुए इसे 15 दिसम्बर, 2018
तक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए

आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों की सहायता के लिए
लागू की गई है, यह गरीबों के लिए वरदान साबित होगी: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार प्रदेश की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध, इसमें कोई भी
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 26 नवम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्देश दिए हैं कि ‘108’ एम्बुलेंस सेवा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित एम्बुलेंस सेवाओं को जनोपयोगी बनाया जाए, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। एम्बुलेंस के रिस्पाॅन्स टाइम में कमी की जाए और आवश्यकतानुसार इनकी संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि ‘108’ एम्बुलेंस सेवा से सम्बन्धित सभी समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करते हुए इसे 15 दिसम्बर, 2018 तक चुस्त-दुरुस्त कर दिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देश आज अपने सरकारी आवास पर ‘108’ एम्बुलेंस सेवा तथा ‘आयुष्मान भारत’ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर दिए गए प्रस्तुतिकरण के अवलोकन के उपरान्त दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके दायरे में एस0जी0पी0जी0आई0, के0जी0एम0यू0 तथा अन्य सरकारी अस्पतालों को लाया जाए। उन्होंने इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें इसका लाभ मिले और वे अपना इलाज करा सकें। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीबों की सहायता के लिए लागू की गई है। यह गरीबों के लिए वरदान साबित होगी।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाओं और डाॅक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी गरीब इलाज के लिए इधर-उधर न भटके। उन्होंने कहा कि लोगों के इलाज के प्रति लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी दण्डित होंगे।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

हाशिए के दलितों ने अब मायावती को अलविदा कह दिया हैः डॉ. निर्मल

Posted on 26 November 2018 by admin

लखनऊ. देश की आजादी के बाद पहली बार अति दलितों और दलितों को भाजपा सियासत में हिस्सेदारी देकर प्रतिनिधित्व को पूरा कर रही है। हाशिए की इन जातियों को कभी भी सम्मेलन और कार्यक्रम के लायक नहीं समझा गया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति और जनजाति की इन जातियों को जहां सम्मान दे रही है, वहीं राजनीतिक पदों पर उन्हें बैठाने का अवसर भी दे रही है। हाशिए के दलितों ने अब मायावती को अलविदा कर दिया है। ये बातें अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने गन्ना संस्थान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रतिनिधि सम्मेलन में कही है।
pics
कार्यक्रम के संयोजक रहे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भाजपा ने पहली बार फुटकर दलित जातियों को सम्मान दिया है। यह चमत्कार नहीं है तो क्या है कि जिन जातियों को कोई नहीं पूछ रहा है, भाजपा उनको लेकर सम्मेलन कर रही है। आज हजारों दलित प्रतिनिधि यह बताने के लिए आए हैं कि वह अब किसी राजनीतिक पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं। समाज के इस रेजगारी वोटरों को भाजपा महत्व दे रही है, तो इन जातियों को भी भाजपा को जिताने के लिए जी जान से जुटना है।

भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति की छोटी जातियों को अपने पाले में कर बसपा अध्यक्ष मायावती को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। यही वजह है कि प्रदेश की करीब 60 अति दलित जातियों के प्रतिनिधि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा न केवल मुख्य अथिति रहे, बल्कि भाजपा को दलितों की असली पार्टी बताया। साथ ही ये संकेत भी दिया कि ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।

प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा में ही अनुसूचित जाति के सबसे अधिक सांसद, विधायक, मेयर और पार्षद हैं। ऐसे में यह साबित हो चुका है कि भाजपा ही दलितों क असली पार्टी है। जिन दलित जातियों को किसी पार्टी ने सम्मान नहीं दिया, उन्हें भाजपा न केवल सदन भेज रही है, बल्कि मंत्री भी बना रही है। डॉ. शर्मा ने राहुल गांधी पर जनेऊधारी होने का ठोंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम ने सभी को गले लगाकर एक किया था। राहुल गांधी हिन्दू और मुसलमानों को भड़का रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बसपा को लेकर दिनेश शर्मा ने ये भी कहा कि यदि इनके साथ कांग्रेस भी मिल जाए, तो भाजपा को हरा नहीं सकती। ये केवल लुकाछुपी का खेल खेल रहे हैं।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा के राज में अपराध कम हो रहा है। अपराधी डरे हुए हैं। आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश सरकार कर रही है। दलित समाज की हर जाति का बराबर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रतिनिधि बैठक में मोहनलाल गंज के सांसद व अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर समेत कई नेताओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान पूरे प्रदेश से आए अति दलित समाज के 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चे की कुल 60 जातियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसमें धरकार, खरवार, डोम, नट, बसोर, धानुक, बंसफोर, धनगर, कोल, डोमार, दुसाध, वैसवार समाज के प्रतिनिधि प्रमुखता से उपस्थित थे। सम्मेलन में खरवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खरवार, धरकार समाज के महामंत्री ब्रम्हानंद धारिया, बसोर समाज के प्रमुख रविशंकर हवेलकर, नट समाज के हरीश कुमार, धानुक समाज के विकास धानुक, गोड़ समाज के दशरथ प्रसाद, धनगर समाज के संजय धनगर, दुसाध समाज से उमाशंकर आर्य मुसहर समाज के सुदर्शन, बसफोर समाज के अमरनाथ, कोल समाज से मनीराम तथा परदेशी प्रसाद वर्मा, रामशरण, करण बरार, विद्या शंकर खरवार, आमोद कुमार खरवार सूरज प्रसाद, दिलीप धारिया, अशोक कछवा, राम धनी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Comments (0)

पत्रकारों की समस्याओं को निदान होगा- निदेशक सूचना

Posted on 26 November 2018 by admin

img_20181126_122751लखनऊ ।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विगत दिनो नियुक्त हुये
निदेशक शिशिर सिंह वरिष्ठ पीसीएस ने लोक भवन में पहली बार पत्रकारों के
साथ एक अनौपचारिक भेट वार्ता के दौरान कहा की सूचना विभाग और पत्रकारों
के बीच तथा सरकार के साथ तालमेल बना कर कवरेज के कार्यक्रमों सुसंगत ढंग
से संपन्न कराने के लिए मीडिया का सहयोग मांगा श्री सिंह ने बताया कि वह
वलिया के निवासी है और सरकारी सेवा में आने के बाद अम्बेडकर नगर,हरदोई
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में डीसीओ, नोएडा में एडीएम और लखनऊ में हिंदी
संस्थान के डायरेक्टर, सांस्कृतिक विभाग के डायरेक्टर और भाषा विभाग में
विशेष सचिव के पद पर तैनात है। सिंह ने पहली मुलाकात में अपनी मृदुल
भाषा और अंदाज से पत्रकारों के बीच अपनी अलग छवि बनायी। श्री सिंह ने
पत्रकारों की समस्याओं के संदर्भ में आस्वस्त किया कि एक माह में
पत्रकारों की समस्याओं को निदान के लिए कदम उठाएंगे । निदेशक ने कहा
पत्रकारों से हफ्ते में 3 दिन निश्चित तौर पर मिलेंगे ताकि उनकी समस्याएं
और समाचार कवरेज में होने वाली दिक्कतों का समाधान किया जा सके ।श्री
सिंह ने े कहा पत्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है जो सदैव ही सरकार और
समाज को दिशा दिखाता है ।े पत्रकारों को आश्वस्त किया अनेक विभागों के
चार्ज होने के बावजूद पहली प्राथमिकता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रति
रहेगी।लघु,मध्यम समाचार पत्रो की समस्याओं को भी दूर करेगें। इस अवसर पर
वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी श्री नाथ त्रिपाठी सयुक्त निदेशक टी.एस.
राणा उपनिदेशक टी. राम फिल्म बंधु के संयुक्त निदेशक दिनेश सेहगल भी
मौजूद थे।

Comments (0)

संगोष्ठी - डा0 महेन्द नाथ पाण्डेय

Posted on 26 November 2018 by admin

लखनऊ 26 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में चल रही भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय के सिद्धांत पर ही काम किया है। उन्होंने कहा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सर्वागीण विकास को ही प्राथमिकता मानकर मोदी सरकार ने कार्य किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि अन्त्योदय का मूल चिन्तन ही भारतीय चिंतन है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र द्वारा स्थानीय नगर निगम के त्रिलोकी नाथ सभागार में अन्त्योदय और भाजपा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे।11
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि हेडगेवार जी, प0 दीनदयाल उपाध्याय जी, गोपाल कृष्ण गोखले जी सहित कई अन्य राष्ट्रवादी सोच के महानुभावों ने आजादी से पूर्व उसी राष्ट्रावादी चिंतन पर भारत व भारतीय समाज के लिए कार्य किया, लेकिन आजादी के बाद प0 नेहरू ने देश के नजरिये से नहीं बल्कि दुनिया के नजरियें से देश को आगे ले जाने की बात करी। जिस कारण भारत जिस मौलिक चिंतन के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए था उससे अलग राह पर आगे बढ़ा।
उन्होंने कहा कि आजादी के 72 वर्षो के दौरान ऐसे लोगों की श्रेणी खड़ी हुई जो राजनैतिक रूप से गरीबों की भलाई का नारा तो देते रहे लेकिन उन्होंने सिर्फ अपनी और अपने परिवार की भलाई का कार्य किया। ऐसे अवसरवादी लोगों ने चैधरी चरण सिंह जी, राम मनोहर लोहिया जी, भीमराव आम्बेडकर जी के नाम पर राजनीत तो की लेकिन कभी उनके दिखाये सिद्धांतो और मार्ग पर नहीं चले। ये वो लोग थे जिन्होंने राजनीत का उपयोग खुद को व अपने परिवार को सार्मथ्यवान बनाने के लिए किया। वहीं जब हमारी विचारधारा की बात आती है तो हम अन्त्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ गरीब व्यक्ति के स्वास्थ्य, उसके घर उसके सम्मान के लिए भाजपा सरकारें काम कर रही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हमारी विचारधारा समाज की भलाई के साथ और समाज को दिशा दे रही है और स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने महापुरूषों के नाम पर नारे गढ़े और सत्ता सुख को भोगती रही लेकिन गांव, गरीब, किसान, नौजवान के कल्याण के लिए योजनापूर्वक कार्य नहीं किया। उन्होंने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार में अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए अन्नपूर्णा योजना व सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाओं को केन्द्र में रखकर वंचित लोगों के उत्थान व विकास के लिए कार्य किया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, महिलाओं, पिछड़ो की चिंता व उनके भलाई करने का काम किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी पिछले साढ़े चार वर्षो में शुद्ध रूप से एक पारदर्शी सरकार के रूप में जनता के बीच स्थापित हुई है। 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो देश में सिर्फ सात राज्यों में भाजपा की सरकार थी वहीं आज साढ़े चार वर्षो के भीतर 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। यह दर्शाता है कि जनता का विश्वास मोदी जी पर निरंतर बढ़ रहा है और 2019 के लोकसभा चुनाव में मा0 मोदी जी को जनता फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।
संगोष्ठी में पार्टी के महामंत्री विद्यासागर सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, डा0 अनिल मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय, अतुल बाजपेयी, संदीप अग्रवाल, संजय शुक्ला सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

Comments (0)

लखनऊ महोत्सव-2018

Posted on 25 November 2018 by admin

press-11
press-3-1
press-4-1

Comments (0)

मुख्यमंत्री से मिले श्रीलंका जा रहे आईएफडब्लूजे दल के प्रमुख हेमंत तिवारी

Posted on 25 November 2018 by admin

योगी ने कुंभ मेले का प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदा किया आईएफडब्लूजे दल को

img-20181125-wa0013लखनऊ, 25, नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्रीलंका के दौरे पर जा रहे इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) प्रतिनिधिमंडल के मुखिया हेमंत तिवारी व अंग्रेजी दैनिक दि पायनियर के समाचार निदेशक विश्वजीत बनर्जी से भेंट कर उन्हें शुभकामनाए दीं। मुख्यमंत्री ने आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी को श्रीलंका सरकार के गणमान्य लोगों को भेंट करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रुप से तैयार किया गया अगामी कुंभ मेले का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

श्रीलंका प्रेस एसोसिएशन (एसएलपीए) के निमंत्रण पर लगातार तीसरे साल आईएफडब्लूजे उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी भारत के 18 सदस्यीय पत्रकारों का प्रतिनिमंडल लेकर जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विश्वजीत बनर्जी सहित उत्तर प्रदेश के पांच पत्रकार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने आज अपने आवास पर भेंट के दौरान श्री तिवारी व बनर्जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल भारत के पत्रकारों के श्रीलंका दौरे से दोनो देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्रीलंका जा रहे आईएफडब्लूजे को अयोध्या में मनायी गयी भव्य दीवाली का चित्र भी भेंटस्वरुप देने के लिए प्रदान किया।

गौरतलब है कि भारत के कई राज्यों के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएलपीए के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने श्रीलंका जा रहा है। बीते साल भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आईएफडब्लूजे प्रतिनिधिमंडल से श्रीलंका जाने से पहले शिष्टाचार भेंट की थी।

आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि श्रीलंका दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल अशोक वाटिका सहित कई दर्शनीय स्थलों की सैर करेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में आईएफडब्लूजे ने एसएलपीए के पत्रकार साथियों को बंगलौर सम्मेलन में भारत बुलाया था।

UPWJU ने भी किया सम्मानित

यूपीडब्ल्यूजेयू ने भी आज शाम एक सादे कार्यक्रम में ifwj के श्रीलंका जा रहे प्रतिनिधिमंडल के नेता हेमंत तिवारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और पत्रकारीय परिप्रेक्ष्य में एक सकारात्मक यात्रा हेतु शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर दूबे, वरिष्ठ सलाहकार श्यामबाबू एवं टीबी सिंह, संगठन मंत्री अजय त्रिवेदी, महामंत्री मो. कामरान, सचिव राजेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, बीएन मिश्रा, अनुपम शास्त्री, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट इंद्रेश रस्तोगी, आशु बाजपेयी औऱ आशीष बाजपेयी भी मौजूद थे।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी का रिकार्ड रहा है कि उसकी कथनी-करनी में कोई भेद नहीं है

Posted on 25 November 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में आज विश्व हिन्दू परिषद, शिव सेना तथा आरएसएस ने जो उन्माद पैदा किया और जिसके पीछे भाजपा की पूरी मदद थी, उसे जनता ने गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा के कुत्सित इरादों को विफल करने के लिए जनता धन्यवाद की पात्र है। कालाधन, किसानों की तबाही, नौजवानों की बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार आदि तमाम मुद्दों का कोई हल निकालने में भाजपा सरकारों की विफलता को ढकने के लिए ही सांप्रदायिक उन्माद पैदा किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र, घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें सन् 2014 में केन्द्र में बहुमत आने के बाद भी पूरा नहीं किया गया। जनता के मुद्दों से पलायन राजनैतिक बेईमानी है। वादे पूरा न करना राजनीतिक भ्रष्टाचार है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी का रिकार्ड रहा है कि उसकी कथनी-करनी में कोई भेद नहीं है। समाजवादी सरकार में विकास पर ध्यान दिया गया।
भाजपा आरएसएस की नीति और नीयत दोनों जनविरोधी है। विकास और प्रगति के विरूद्ध साजिश करना, समाज को बांटना और नफ़रत पैदा करना उसका स्वभाव है। इसी के चलते 25 नवम्बर 2018 को लेकर न केवल अयोध्या अपितु देश-प्रदेश में भी आशंकाएं थी। प्रशासन ने भी अयोध्या के स्थानीय निवासियों को घरों में कैद कर दिया। दुकाने बंद हैं, बच्चे और मरीज परेशान हैं। माहौल डरावना बना दिया है। यह भी संज्ञान में रखना आवश्यक है कि सभा में वक्ताओं ने जो कुछ कहा, क्या उससे माननीय सर्वोच्च न्यायालय की मर्यादा के विपरीत आचरण तो नही है?
सच तो यह है कि 28 नवम्बर को मध्य प्रदेश में मतदान होना है। यहां भाजपा को सत्ता से बाहर करने का जनता ने मन बना लिया है। मध्य प्रदेश की जनता जिन परेशानियों से गुजर रही है, उससे उसका ध्यान हटाने के लिए ही अयोध्या का भावनात्मक मुद्दा उछाला गया है यह जानते हुए भी कि मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है। जनवरी में सुनवाई होनी है। लेकिन अब जनता भाजपा के छल और धोखे में आने वाली नहीं है। उसने भाजपा को करारा जवाब दिया है। उम्मीद है कि यह सजगता और सतर्कता जनता हमेशा बनाए रखेगी।

Comments (0)

शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में राजभवन तक पैदल मार्च किया और राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Posted on 25 November 2018 by admin

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित राम जन्म भूमि मसले पर कुछ संगठनों द्वारा अयोध्या में भारी संख्या में भीड़ लाकर देश व प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने व माहौल खराब करने की कोशिश के प्रतिकार के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में राजभवन तक पैदल मार्च किया और राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पैदल मार्च में सैकड़ों समर्थक थे जो सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। press-photo-1
ज्ञापन इस प्रकार है-

आदरणीय राज्यपाल महोदय,
जैसा कि विदित है कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित राम जन्म भूमि मसले पर कुछ संगठनों द्वारा अयोध्या में भारी संख्या में भीड़ लाकर देश व प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने व माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। धारा 144 के लगाए जाने के बावजूद, भीड़ का एकत्र होना राज्य व जिला प्रशासन की मंशा पर संदेह पैदा करता है, क्योंकि पूर्व में भी ऐसा हो चुका है जब ऐसी परिस्थितियों में सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देने के बावजूद सरकार उसका पालन नहीं कर सकी और पूरा देश दंगों की आग में जला और हजारों लोगों को जान व माल का नुकसान सहना पड़ा और देश की अर्थव्यवस्था व सामाजिक सद्भाव को भारी क्षति हुई।
अयोध्या बंधुत्व व सहअस्तित्व के साथ रहने वाला शहर है। आज तक वहां के स्थानीय लोगों में कोई आपसी साम्प्रदायिक विवाद नहीं हुआ ऐसे में अयोध्या में शांतिपूर्ण यथास्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आदरणीय राज्यपाल महोदय आप राज्य के संवैधानिक प्रमुख है। ऐसे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) आपसे यह मांग करती है कि, पूर्व अनुभव के आधार पर सरकार को यह निर्देश देने की कृपा करें कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बनाई गई व्यवस्था भंग न होने पाए। किसी भी कीमत पर विवादित भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य व जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के लोग आपसे राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की मांग करते है।

Comments (0)

आदिवासी समूहों के बीच अपनी छवि सुधार के प्रचार प्रदर्शन में ही खर्च किया गया है

Posted on 25 November 2018 by admin

भारत राष्ट्र जहां कल भारतीय गणराज्य का संविधान स्थापना दिवस मना रहा है वहीं कल संविधान द्वारा उपेक्षित दलित व शोषित जातियों को सशक्त करने की संवैधानिक भावना व चेतना को वर्तमान की भाजपा नीत सरकारें, उनके लिए आवंटित बजटीय समर्थन को चिन्हित योजनाओं में नहीं खर्च कर, अपने प्रचार व प्रदर्शन में खर्च कर रही हंै।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिषेक राज ने आज जारी बयान में कहा कि दलित आदिवासियों के लिए 2016 मंे गठित एससी/एसटी हब योजना जिसमें 2020 तक खर्च हेतु 490 करोड़ रूपये आवंटित थे इसमें से मात्र 72 करोड़ रूपये ही अभी तक खर्च हो पाये हैं जिसमें से मात्र 7 से 8 करोड़ रूपये ही चिन्हित दलित आदिवासी समूहों पर खर्च हो पाये हैं बाकी राशि भाजपा सरकारों द्वारा दलित आदिवासी समूहों के बीच अपनी छवि सुधार के प्रचार प्रदर्शन में ही खर्च किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि अनुसूचित जातियों व जनजातियों को सशक्त व समृद्ध करने के संविधान द्वारा प्रदत्त प्रयासों की बखिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तब उधड़ती नजर आयी जब समस्त प्रदेश में चारों तरफ दलितों पर प्रताड़ना के समाचार आने लगे। वाराणसी में एक दलित बस्ती जबरन खाली करा दी गयी, कौशाम्बी में एक दलित बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जौनपुर में पान खाने पर एक दलित युवक का हाथ तोड़ दिया गया, आजमगढ़ में भाजपा का झण्डा लगी गाड़ी में एक दलित किशोरी का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया, 19 नवम्बर को कानपुर आईआईटी के दलित प्रोफेसर का उत्पीड़न किया गया, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर द्वारा जयपुर में दलित के घर भोजन करने के कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुमन शर्मा से भोजन पकवाया गया और कन्नौज में एक दलित शिक्षा मित्र का इस कदर उत्पीड़न किया गया कि उसने मजबूर होकर फांसी लगा ली।
दलितों पर हो रहे इस निर्मम अत्याचार के माहौल में भी भाजपा दलितों को जातियों व उपजातियों में बांट अपना वोट बैंक बना व दलित प्रेम दिखा अपनी राजनीतिक बिसात पर गोट बिछाने हेतु दलित एकता को खण्डित कर जातियों एवं उपजातियों का सम्मेलन लखनऊ में कर रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि संविधान व उसकी आत्मा द्वारा प्रेरित भारतीय समाज का समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व लोकतंत्रात्मक भावना को आहत करते हुए भाजपा का यह प्रयास, भारतीय समाज की विविधता की शक्ति को विभेदित करते हुए एक अस्मिता को दूसरी अस्मिता के विरूद्ध खड़ा करना, भारतीय राष्ट्र, उसकी शक्ति व उसकी एकता को खण्डित करने जैसा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in