Archive | लखनऊ.

अनुसूचित जाति/जनजाति का उत्थान हुए बगैर स्वाभिमान भारत की कल्पना करना असंम्भव -सत्यदेव पचैरी

Posted on 05 December 2018 by admin

डिक्की (नार्थ) के उद्यमी समाज के अंतिम पायदान से आते हैं, सरकार
इनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध -स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ: 05 दिसम्बर, 2018
प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, वस्त्र व रेशम उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन एवं हथकरघा मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति का उत्थान किये बगैर स्वाभिमानी भारत की कल्पना करना असम्भव है। सरकार इस समाज के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की है। साथ ही परम्परागत उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना शुरू की है। दो जिले कानपुर एवं आगरा चमड़े के उत्पाद के लिए चयनित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी से उद्योग लगाने के लिए 05 वर्ष तक कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा, बशर्ते कि उन्हें उद्योग को चलाना होगा।
श्री पचैरी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में डेवलपिंग इण्डियन चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री (नार्थ) द्वारा दलित उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत दलित उद्यमियों को सम्मानित करके की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपेक्षित, पिछड़े वर्ग तथा महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए रोजगारपरक सभी योजनाओं में विशेष मार्जिन की सुविधा दी है। इसी प्रकार हर छोटे उद्यमियों को योजनाओं के माध्यम से कर्ज दिलाया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री रोजगार लोन में अनुसूचित जाति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पाद की आपूर्ति भी कराई जायेगी तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए माटी कला बोर्ड एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना भी लाई जा रही है।
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि डिक्की (नार्थ) के उद्यमी समाज के अंतिम पायदान से आते हैं, इनके उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। देश के प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि अनु0जाति/जनजाति समाज के लोग स्वावलम्बी ही न बने, बल्कि उद्योग/धन्धों के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित करें। इस समाज के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इण्डिया, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजनाओं में विशेष हब बनाकर इन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा।
श्रम मंत्री ने कहा कि उद्योग क्षेत्र में प्रवेश करना एक बड़ी चुनौती है, फिर भी इस समाज ने इस चुनौती को स्वीकार किया है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सरकार इनको सहयोग देगी, क्योंकि विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा में भारत को खड़ा करने के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक और वाणिज्यिक विकास को ध्यान में रखते हुए, इस क्षेत्र में आरक्षण की आवश्यकता है। कुछ प्रदेशों में ठेकेदारी व्यवस्था में भी इन्हें आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि डिक्की (नार्थ) की मांगों पर सकारात्मक विचार किया जायेगा।
डिक्की (नार्थ) के अध्यक्ष श्री आर0के0 सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के स्टैण्ड-अप इण्डिया, डिजिटल इण्डिया, ओ0डी0ओ0पी0 में एससी/ एसटी उद्यमियों हेतु इन्डस्ट्रियल हब बनाये जाने के सपने को साकार करने के लिए डिक्की (नार्थ) मांग करती है कि प्रदेश में स्थापित उद्योगों को लाभ प्राप्त हो, इसके लिए सरकारी विभागों/निगमों में होने वाली खरीद का 50 प्रतिशत अंश इन्हीं उद्योगों से क्रय किया जाये। अनुसूचित जाति के उद्यमियों को निविदाओं में अर्नेस्ट मनी जमा करने से पूर्ण छूट दी जाये। अनुबंध के समय जमा होने वाली धरोहर राशि को एक प्रतिशत किया जाये। जिला उद्योग, यू0पी0 एस0आई0डी0सी0, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना ऐक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास क्षेत्र में इन उद्यमियों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जाये। औद्योगिक प्लाट लागू दर से 50 प्रतिशत की दर पर दिये जाये तथा ऐसे प्लाट को खरीदने के लिए 04 प्रतिशत ब्याज की दर से 25 वर्ष के लिए लोन भी दिया जाये। इसी प्रकार खरीददारी में 10 प्रतिशत इन उद्यमियों से खरीदा जाये तथा ठेकेदारी में 20 प्रतिशत कार्य इनके ठेकेदारों से कराया जाये। पं0 दीन दयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना में लाभार्थी को 25 लाख रुपये तक का ऋण बैंक से दिलाये जाने की मांग की गयी।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ डिक्की (नार्थ) के उद्यमी उपस्थित थे।

Comments (0)

योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा

Posted on 05 December 2018 by admin

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुलंदशहर घटना में शहीद सुबोध सिंह के पैत्रक गावं में परिजनों से मिलने के बाद बुधवार को राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता कर उनके परिवार के लोगों की आपबीती बताई और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा |

संजय सिंह ने कहा कि बुलंदशहर की घटना दंगा करवाने की सुनियोजित साजिश का एक हिस्सा था, दंगा करवाने के लिए भाजपा ने खुद से गाय कटवाकर बबाल किया और एक जांबाज पुलिस अफसर की जान ले ली | ये साजिश भाजपा ने उस वक्त रची जब वहां लाखों मुस्लिमों की एक कांफ्रेंस थी अगर सुबोध सिंह ने अपनी शहादत न दी होती तो आज बुलन्दशहर में भयानक मंजर होता जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है |
sanjay-singh-aap-up
सांसद संजय सिंह ने कहा कि सहारनपुर में एसएसपी के घर में घुसकर भाजपा के सांसद राघवलखन दादागीरी करते हैं, उनके परिवार को आतंकित करते हैं । कभी भाजपा के नेता पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटते हैं । योगी राज में उत्तर प्रदेश की पुलिस असहाय बनी हुई है और गिड़गिड़ाने का काम कर रही है । भाजपा सरकार में यूपी की पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता को सुरक्षा कैसे दे पायेगी | बुलन्दशहर की घटना से स्पस्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों की सरकार चल रही है और इन गुंडों के संरक्षक योगी हैं | योगी के इशारे पर प्रदेश में मार-काट चल रही है, गुंडों को दंगा और आतंक फैलाने की खुली छुट दे रखी है | भाजपा हिन्दुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है | भाजपा के लिय गाय बड़ा मुद्दा है इंसान काट दिया जाए वह बड़ा मुद्दा नहीं है | गोवा, मेघालय में भाजपा के लिए जानवर है लेकिन उत्तर प्रदेश में गाय माता हो जाती है ये दोहरे चरित्र के लोग है | जनता को इनके असली चेहरे को पहचानना होगा | अपराधमुक्त बनाने की बात कह कर सत्ता में आई सरकार ने प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है |

श्री सिंह ने कहा कि योगी को शहीद सुबोध सिंह के परिजनों से मिलने का समय नहीं है जबकि उनको गोरखपुर में रंगारंग कार्यक्रम देखने का समय मिल जाता है, वहीँ प्रधानमन्त्री प्रियंका चोपड़ा की शादी में मस्त है, शहीद के लिए एक ट्वीट तक नहीं किया | ऐसे संवेदनहीन मोदी-योगी की असलियत को जनता अच्छी तरह से पहचान चुकी है |

उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि तत्काल शहीद सुबोध सिंह के परिजनों को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह एक करोड़ रुपया सहयोग राशि, शहीद का दर्जा, परिवार को सुरक्षा देने का काम करें | यदि ये मांगे नहीं मानी गईं तो आम आदमी पार्टी 08 दिसंम्बर को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी |

Comments (0)

समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया

Posted on 05 December 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में तिजारा विधानसभा प्रत्याशी चैधरी फजल हुसैनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सामने संकट है। भाजपा उन्हीं नीतियों पर चल रही है जो कांग्रेस ने चलाई थीं। भाजपा को जनता ने वोट दिया था कि मंहगाई कम करेंगे। भाजपा ने कांग्रेस से भी ज्यादा दुगनी तिगुनी मंहगाई बढ़ाई। भाजपा किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है पर कैसे बढ़ाएगी इसका अतापता नहीं है। राजस्थान में रोजगार नहीं हैं। जनता को, नौजवानों को धोखा मिल रहा है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजस्थान में समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया। सोचों अगर हमने उत्तर प्रदेश में उन्हें छोड़ दिया तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी शौचालय की बड़ी बातें करते हैं पर जो शौचालय बने उनमें पानी नहीं है। कांग्रेस ने एक गड्ढे का तो भाजपा ने दो गड्ढ़े वाला शौचालय बनाया हैं। यानी कांग्रेस ने जहां छोड़ा भाजपा ने उसे ही आगे बढ़ाया है।

श्री यादव ने कहा कि देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश ने दिये हैं। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए यहां आना होता है। राजस्थान से समाजवादियों का पुराना रिष्ता है। राजस्थान के धौलपुर में पढ़ाई के दौरान जो शिक्षा मिली वह आज भी राजनीति में काम आ रही है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को यहां से प्रत्याशी बनाया है जिनके परिवार का स्वतंत्रता संग्राम से रिश्ता रहा है। जनता ने इनके परिवार को हमेशा सम्मानित करने का काम किया है। इसलिये इन्हें जिताकर एक बार फिर सम्मान दीजिए।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजस्थान में समाजवादियों की जीत का संदेश पूरे देश में जाएगा। राजस्थान में भी साइकिल चल पड़ी है। अब यह तेजी पकड़ेगी। यह थमने वाली नहीं है। जब तक राजनीतिक सम्मान नहीं होगा, आर्थिक सम्मान नहीं होगा तब तक सामाजिक सम्मान भी नहीं होगा। जनता को यह बात समझनी चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियां एक जैसी हैं इनमें कोई अंतर नहीं है। देश में खुशहाली का रास्ता समाजवादी रास्ता ही है। जब जनता आंकलन करेगी तो पाएगी कि समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी ही सबसे सफल है। उन्होंने सभा में स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति पर जनता का आभार जताया।

इससे पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुलन्दशहर की घटना में गहरी साजिश थी। भाजपा जनता के बीच इसी तरह से नफ़रत फैलाएगी। भाजपा की कोशिश है किसानों की समस्याएं, नौजवान के रोजगार और मंहगाई पर चर्चा न हों लेकिन इस बार ये सभी भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 05 December 2018 by admin

लखनऊ 05 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने न्यूज 18 यूपी के संपादक मनमोहन राय की माता जी श्रीमती आशा राय केे निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार श्री मनमोहन राय जी के साथ है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, हीरो बाजपेयी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, डाॅ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन राय की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Comments (0)

“सबका साथ-सबका विकास” की सफल दास्तां लिख रही सामूहिक विवाह योजना - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 05 December 2018 by admin

लखनऊ 05 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछले वर्ष गरीब-बेटियों के विवाह के लिए “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” की शुरुआत की थी। योजना के शुरू हुए 15 माह बीतने के बाद इसने ‘सबका साथ-सबका विकास’ की एक सफल दास्तान लिख दी है। इस दौरान प्रदेश भर में 21 हजार से अधिक गरीब बेटियों का विवाह किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक बेटियां भी शामिल हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले महीने एक नवंबर को मुजफ्फरनगर में रिकार्ड 1151 बेटियों का एकसाथ विवाह संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि इनमें से 455 अल्पसंख्यक परिवार की बेटियां थीं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिस तरह से समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी दिखाई है, उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार के प्रति सभी में विश्वास बढ़ा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पिछली विपक्षी सरकारों में सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थीं। इन योजनाओं के जरिए सामाजिक भेदभाव की नींव रखी गयी और सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया जाता रहा, वहीं भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति के दरवाजे पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बराबरी का समाज स्थापित करने की दिशा में भी एक सकारात्मक प्रयास है। भेदभाव रहित समाज ही इसी क्षेत्र के विकास की बुनियादी शर्त है और भाजपा सरकार प्रदेश में इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

Comments (0)

पदयात्रा

Posted on 05 December 2018 by admin

लखनऊ 05 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी की 150वीं जन्मजयंती वर्ष में प्रत्येक विधानसभा से 150 किमी. की पदयात्रा पर बढ़ रही है। सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश, क्षेत्र, जिले व मण्डल के पदाधिकारी तथा एक-एक कार्यकर्ता जनता के द्वार पर जनता के दरबार में पहुंच रहा है। पदयात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर मैन टू मैन, डोर टू डोर कनेक्टिबिटी हो रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पदयात्रा प्रमुख जसवंत सैनी ने बताया कि पदयात्रा के पांचवे दिन भी पूरे जोश के साथ मोदी व योगी सरकार का लेखा-जोखा लेकर भाजपा जनता के द्वार तक पहुंच रही है। श्री सैनी ने बताया कि पदयात्रा के पांचवे दिन पश्चिम क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी त्योगी सहित, सांसद, विधायक क्षेत्र जिलों व मण्डल के पदाधिकारियों सहित भाजपा के कार्यकर्ता जन-जन के दर तक पहुंचे। ब्रज क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, पासवान ने पदयात्राओं का नेतृत्व किया। अवध क्षेत्र में सांसद साक्षी महाराज, लल्लू सिंह, डा0 हरिओम पाण्डेय, अंशुल वर्मा, रेखा वर्मा, प्रियंका रावत, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, पंकज सिंह, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर पंथ मन्नू कोरी, सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, अशोक दोहरे, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व बाबूराम निषाद ने पदयात्राओं का नेतृत्व किया। गोरखपुर क्षेत्र में सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने पदयात्रा में सहभागिता किया।पदयात्रा

Comments (0)

कारागार राज्यमंत्री ने किया आदर्श कारागार में सिलाई मशीनों तथा फूड प्रोसेसिंग उद्योग का उद्घाटन

Posted on 05 December 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 04 दिसम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री श्री जय कुमार सिंह जैकी ने आज यहां आदर्श कारागार, लखनऊ में मेसर्स पीहू कुहू साफ्ट ट्वायज औद्योगिक उत्पादन सहकरी समिति, झांसी तथा निधि एग्रो, लखनऊ द्वारा स्थापित उद्योग का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर एडीजी श्री चंद्र प्रकाश ने बताया कि कारागार में स्थापित की गई सिलाई मशीन, वर्तमान की मशीनों में सर्वश्रेष्ठ एवं आधुनिक मशीनें हैं। इनसे प्रति घण्टे 04-05 शर्ट व 03 पैण्ट सिले जा सकते हैं तथा इस मशीन से किसी भी प्रकार की सिलाई-कढ़ाई का कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि निधि एग्रो, लखनऊ द्वारा कारागार में स्थापित फूड प्रोसेसिंग एण्ड पैकेजिंग के अन्तर्गत स्पेलर से प्रति घण्टे 01 कुन्तल 20 किग्रा0 सरसों की पेराई तथा 35-38 प्रतिशत तक तेल निकाला जा सकता है। तेल पैकेजिंग प्लाण्ट से प्रतिदिन 1000 बोतलों की पैकिंग की जा सकती है।
इस अवसर पर मेसर्स पीहू कुहू द्वारा आदर्श कारागार में अन्य प्रकार के जाॅब वर्क स्थापित किये जाने का आश्वासन दिया गया। उद्घाटन में अपर महानिरीक्षक कारागार श्री शरद कुलश्रेष्ठ, पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार, लखनऊ परिक्षेत्र श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधीक्षक श्री पी0एन0 पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों में निर्माण हेतु 23.98 करोड़ रुपये जारी

Posted on 05 December 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 04 दिसम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए 23.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार यह धनराशि प्रदेश के 1198 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु जारी की गई है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु 2 लाख रुपये प्रति केन्द्र की दर से स्वीकृत की गई है। इन केन्द्र भवनों में सम्मिलित प्रदेश के लवणयुक्त जनपद के 9 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 24 हजार रुपये प्रति केन्द्र की दर से 2 लाख 16 हजार रुपये, कुल स्वीकृत धनराशि में अतिरिक्त रूप से जारी की गई है।

Comments (0)

प्रदेश में लिंगानुपात को और बेहतर करने के लिए अन्य राज्यों से भी समन्वय करें

Posted on 04 December 2018 by admin

हर तीन माह पर हो ‘स्टेट सुपरवाईजरी बोर्ड’ की बैठक
डिक्वाॅय आॅपरेशन की संख्या बढ़ायी जाये
-प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी
rita-bahuguna-joshi
लखनऊ: 04 दिसम्बर, 2018
परिवार कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज कहा कि प्रदेश में पहले की तुलना में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है किन्तु इसे निरन्तर और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में विपरीत सामाजिक स्थितियों में भी लिंगानुपात सुधार के कार्यक्रम सफल हो रहे हैं, अधिकारी उन राज्यों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का आकलन करें और इस दिशा में प्रदेश की योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें।
प्रो0 जोशी आज गोमतीनगर, लखनऊ स्थित पर्यटन भवन के सभाकक्ष में पी0सी0एन0डी0टी0 अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित ‘‘स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड’’ की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए ‘स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड’ की बैठक को त्रैमासिक आयोजित किया जाये। बैठक में ‘मुखविर योजना’ और ‘डिक्वाय आपरेशन’ पर भी चर्चा की गयी। महानिदेशक परिवार कल्याण डा0 नीना गुप्ता ने जानकारी दी कि लिंग चयन में संलिप्त व्यक्तियों को रंगेहाथ पकड़ने हेतु संचालित ‘‘मुखबिर योजना’’ के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 07 सफल डिक्वाॅय आॅपरेशन सम्पन्न हो चुके हैं फलस्वरूप प्रदेश के लिंगानुपात में वृद्धि भी परिलक्षित हो रही है। माह सितम्बर 2018 में प्रदेश का लिंगानुपात (जन्म पर) बढ़कर 913 हो गया है, जोकि गत् वर्ष 911 था।
मंत्री जी द्वारा लिंग चयन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करने एवं उनके विरुद्ध डिक्वाॅय आॅपरेशन सम्पन्न कराने हेतु हरियाणा व राजस्थान में संचालित मुखबिर योजना का अध्ययन करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि अधिक संख्या में डिक्वाॅय आॅपरेशन सम्पन्न किये जा सके व लिंग चयन में संलिप्त व्यक्तियों को रंगेहाथों पकड़ा जा सके। उनके द्वारा निरीक्षणों की संख्या पर असन्तोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रत्येक केन्द्र का वर्ष में कम से कम 03 बार निरीक्षण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये।
विशेष सचिव न्याय ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बोर्ड के सदस्य एवं निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री पंकज कुमार ने जनपदों में भू्रण लिंग परीक्षण को रोकने के लिए अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों के निरीक्षणों की संख्या बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में ‘स्टेट सुपरवाईजरी बोर्ड’ के सदस्य एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

मजदूर की ड्योढ़ी तक बड़ी ईमानदारी एवं निष्ठा से योजनाओं का लाभ पहुंचायेगा श्रम विभाग

Posted on 04 December 2018 by admin

शालीमार ग्रुप के निर्माण स्थलों पर कार्यरत 3000 निर्माण श्रमिकों का
हुआ पंजीयन-श्रम एवं सेवायोजन मंत्री

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ: 04 दिसम्बर, 2018
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की मंशानुरूप श्रमिकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए श्रम विभाग संकल्पबद्ध है। श्रम विभाग निर्माण श्रमिकों के लिए चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से उनकी ड्योढ़ी तक पहुंचायेगा। ‘श्रमेव जयते’ का नारा साकार हो। श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरे, इसके पूरे प्रयास किये जायं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार श्रमिकों के कल्याणार्थ बहुत सी योजनाएं चला रही है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हर-हाल में इसका लाभ देना है।swami-prasad-maurya
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री मौर्य ने ये बात आज यहां शालीमार वन वल्र्ड निर्माण परिसर, गोमती नगर विस्तार लखनऊ में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण के लिए आयोजित शिविर कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग ने लखनऊ एवं बाराबंकी जनपद की शालीमार ग्रुप की 07 साइटों के 3000 से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का एक हफ्ते में आॅनलाइन पंजीयन करायें। साथ ही बैंक खाता भी संचालित करायें। उन्होंने कहा कि श्रमिक विस्तर छोड़ते ही कार्य पर निकल जाता है और देर शाम तक लौटता है, जिससे योजनाओं का लाभ लेने के लिए वह श्रम विभाग कार्यालय नहीं पहुंच पाता। निर्माण श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन हो, इसलिए कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है।
श्रम मंत्री ने बताया कि अब तक 46 लाख निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की बेटियों की शादी में श्रम विभाग 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देता है। अन्तरजातीय एवं विधवा बेटी से विवाह पर 61 हजार रुपये, सामूहिक विवाह स्थल पर शादी करने पर 65 हजार रुपये, सामूहिक विवाह स्थल पर अन्तरजातीय एवं विधवा विवाह पर 70 हजार रुपये की मद्द मिलती है। इसी प्रकार श्रमिकों के बच्चों की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई पर प्रतिमाह क्रमशः 3000 एवं 5000 रुपये की मद्द तथा सरकारी कालेज से मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने पर सम्पूर्ण फीस की प्रतिपूर्ति की जा रही है। श्रमिकों की गम्भीर बीमारी पर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर खर्च का शतप्रतिशत प्रतिपूर्ति किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्य स्थल पर मृत्यु होने पर 05 लाख रुपये एवं स्थायी अपंगता पर 03 लाख रुपये, आंशिक अपंगता पर 02 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु पर 02 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि झोपड़पट्टी में रहने वाले मजदूरों को पक्का कमरा बनाने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बस्तियों को सोलर लाइट से रोशन भी किया जा रहा है। उन्होंने शालीमार ग्रुप के अधिकारियों से अपील की कि कार्य स्थल पर मजदूर भाइयों एवं बहनों के लिए शौचालय की व्यवस्था जरूर करायें। उन्होंने इस दौरान कार्य स्थल पर ही सार्थक फाउण्डेशन द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित स्कूल का भी निरीक्षण किया।swami-prasad-maurya1
कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त लखनऊ श्री एस.पी. शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त श्री रवि श्रीवास्तव, एस.के. पाण्डेय, आर.एस. तिवारी तथा शालीमार ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक सैयद खालिद मसूद, निदेशक अनवर रिजवी व अजय सेठ के अलावा बाराबंकी एवं लखनऊ जनपद के श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in