Categorized | लखनऊ.

समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया

Posted on 05 December 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में तिजारा विधानसभा प्रत्याशी चैधरी फजल हुसैनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सामने संकट है। भाजपा उन्हीं नीतियों पर चल रही है जो कांग्रेस ने चलाई थीं। भाजपा को जनता ने वोट दिया था कि मंहगाई कम करेंगे। भाजपा ने कांग्रेस से भी ज्यादा दुगनी तिगुनी मंहगाई बढ़ाई। भाजपा किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है पर कैसे बढ़ाएगी इसका अतापता नहीं है। राजस्थान में रोजगार नहीं हैं। जनता को, नौजवानों को धोखा मिल रहा है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजस्थान में समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया। सोचों अगर हमने उत्तर प्रदेश में उन्हें छोड़ दिया तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी शौचालय की बड़ी बातें करते हैं पर जो शौचालय बने उनमें पानी नहीं है। कांग्रेस ने एक गड्ढे का तो भाजपा ने दो गड्ढ़े वाला शौचालय बनाया हैं। यानी कांग्रेस ने जहां छोड़ा भाजपा ने उसे ही आगे बढ़ाया है।

श्री यादव ने कहा कि देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश ने दिये हैं। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए यहां आना होता है। राजस्थान से समाजवादियों का पुराना रिष्ता है। राजस्थान के धौलपुर में पढ़ाई के दौरान जो शिक्षा मिली वह आज भी राजनीति में काम आ रही है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को यहां से प्रत्याशी बनाया है जिनके परिवार का स्वतंत्रता संग्राम से रिश्ता रहा है। जनता ने इनके परिवार को हमेशा सम्मानित करने का काम किया है। इसलिये इन्हें जिताकर एक बार फिर सम्मान दीजिए।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजस्थान में समाजवादियों की जीत का संदेश पूरे देश में जाएगा। राजस्थान में भी साइकिल चल पड़ी है। अब यह तेजी पकड़ेगी। यह थमने वाली नहीं है। जब तक राजनीतिक सम्मान नहीं होगा, आर्थिक सम्मान नहीं होगा तब तक सामाजिक सम्मान भी नहीं होगा। जनता को यह बात समझनी चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियां एक जैसी हैं इनमें कोई अंतर नहीं है। देश में खुशहाली का रास्ता समाजवादी रास्ता ही है। जब जनता आंकलन करेगी तो पाएगी कि समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी ही सबसे सफल है। उन्होंने सभा में स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति पर जनता का आभार जताया।

इससे पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुलन्दशहर की घटना में गहरी साजिश थी। भाजपा जनता के बीच इसी तरह से नफ़रत फैलाएगी। भाजपा की कोशिश है किसानों की समस्याएं, नौजवान के रोजगार और मंहगाई पर चर्चा न हों लेकिन इस बार ये सभी भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in