Categorized | लखनऊ.

योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा

Posted on 05 December 2018 by admin

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुलंदशहर घटना में शहीद सुबोध सिंह के पैत्रक गावं में परिजनों से मिलने के बाद बुधवार को राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता कर उनके परिवार के लोगों की आपबीती बताई और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा |

संजय सिंह ने कहा कि बुलंदशहर की घटना दंगा करवाने की सुनियोजित साजिश का एक हिस्सा था, दंगा करवाने के लिए भाजपा ने खुद से गाय कटवाकर बबाल किया और एक जांबाज पुलिस अफसर की जान ले ली | ये साजिश भाजपा ने उस वक्त रची जब वहां लाखों मुस्लिमों की एक कांफ्रेंस थी अगर सुबोध सिंह ने अपनी शहादत न दी होती तो आज बुलन्दशहर में भयानक मंजर होता जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है |
sanjay-singh-aap-up
सांसद संजय सिंह ने कहा कि सहारनपुर में एसएसपी के घर में घुसकर भाजपा के सांसद राघवलखन दादागीरी करते हैं, उनके परिवार को आतंकित करते हैं । कभी भाजपा के नेता पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटते हैं । योगी राज में उत्तर प्रदेश की पुलिस असहाय बनी हुई है और गिड़गिड़ाने का काम कर रही है । भाजपा सरकार में यूपी की पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता को सुरक्षा कैसे दे पायेगी | बुलन्दशहर की घटना से स्पस्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों की सरकार चल रही है और इन गुंडों के संरक्षक योगी हैं | योगी के इशारे पर प्रदेश में मार-काट चल रही है, गुंडों को दंगा और आतंक फैलाने की खुली छुट दे रखी है | भाजपा हिन्दुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है | भाजपा के लिय गाय बड़ा मुद्दा है इंसान काट दिया जाए वह बड़ा मुद्दा नहीं है | गोवा, मेघालय में भाजपा के लिए जानवर है लेकिन उत्तर प्रदेश में गाय माता हो जाती है ये दोहरे चरित्र के लोग है | जनता को इनके असली चेहरे को पहचानना होगा | अपराधमुक्त बनाने की बात कह कर सत्ता में आई सरकार ने प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है |

श्री सिंह ने कहा कि योगी को शहीद सुबोध सिंह के परिजनों से मिलने का समय नहीं है जबकि उनको गोरखपुर में रंगारंग कार्यक्रम देखने का समय मिल जाता है, वहीँ प्रधानमन्त्री प्रियंका चोपड़ा की शादी में मस्त है, शहीद के लिए एक ट्वीट तक नहीं किया | ऐसे संवेदनहीन मोदी-योगी की असलियत को जनता अच्छी तरह से पहचान चुकी है |

उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि तत्काल शहीद सुबोध सिंह के परिजनों को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह एक करोड़ रुपया सहयोग राशि, शहीद का दर्जा, परिवार को सुरक्षा देने का काम करें | यदि ये मांगे नहीं मानी गईं तो आम आदमी पार्टी 08 दिसंम्बर को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in