Archive | लखनऊ.

बूथ स्तर पर चुनावी जंग लड़ने के आह्वाहन के साथ सेक्टर संयोजक सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन कर लें और उसमें चाहे जितने दलों को और जोड़ ले, मगर उनसे पार पाकर लोकसभा की यूपी में 73 से ज्यादा सीटें जीतने के लिए भाजपा की बूथ कमेटियां सक्षम है। श्री सिंह ने उक्त उद्गार मंगलवार को बाराबंकी के जीआइसी ऑडिटोरियम लोकसभा की तीन संसदीय क्षेत्र बाराबंकी, अयोध्या एवं अम्बेडकर नगर के सेक्टर संयोजक, प्रभारियों, लोकसभा चुनाव के प्रभारी, संयोजक एवं जिला अध्यक्षो की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मा0 मोदी जी के शासनकाल में भारत का गौरव विश्व मे बढ़ा है। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि आंखों ही आंखों ही आंखों में इशारे हो गए, बुआ बबुआ के सहारे हो गए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किसान का कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा किया था। मध्य प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल जी मुख्यमंत्री को हटाने का अपना वादा पूरा करें, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को गद्दी से हटा देंगे। राहुल अपना वादा पूरा करें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार योगी जी ने 36 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है। अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त होने जा रहा है।
उन्होंने कहा, बुआ और बबुआ का गठबंधन ना होकर यह विशुद्ध रूप से ठग बंधन है। इसका दूल्हा कौन है कौन घोड़ी पर बैठेगा? यह तय नहीं है। अलग अलग नीति और नियत के लोगों का गठबंधन है जो मोदी रूपी बाढ़ के खतरे से बचने के लिए सब एकत्र हुए है। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों किसानों के लिए चलाई गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सेक्टर संयोजक और बूथ कार्यकर्ता यह संकल्प ले ले कि, उन्हें अपना सेक्टर जिताना है।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और गुजरात के गृहमंत्री रहे गोवर्धन झडफिया ने अपने संबोधन में कहा सैनिक वह है जो सीमा पर भारत माता की रक्षा करता है वही कार्यकर्ता सैनिक की भांति अपने बूथ पर खड़ा होकर अपने देश को उन्मुख बनाने का रास्ता बनाता है। 6 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी गैस, आयुष्मान योजना, हर गांव को बिजली, उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को गैस, 6 लाख आवास 50000 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। श्री झड़फिया ने कहा कि यह चुनाव विपक्षियों के अस्तित्व का सवाल है

Comments (0)

कागज के गोले फेंकना सपा-बसपा की संस्कृति को प्रकट करता है

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज विधानसभा में माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के समय विपक्षी दलों द्वारा किये गये उपद्रव और अराजकता की आलोचना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी की सदन में कभी भी बहस व चर्चा प्राथमिकता नहीं रही। इसीलिए सपा-बसपा के शासनकाल में यह सदन की बैठके नाम मात्र की होती थी। जबकि भाजपा की प्राथमिकता सदैव से सदन में बहस व गुणात्मक चर्चा की रही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि माननीय राज्यपाल जी के ऊपर विपक्ष द्वारा कागज के गोले फेंकना सपा-बसपा की संस्कृति को प्रकट करता है। बेहतर होता कि विपक्षी दलों के विधायक अपने तर्क और विचारों से सदन में जनता की आवाज बनते लेकिन उनका मकसद जनहित की आवाज बनने के बजाय अराजकता फैलाकर सदन की कार्रवाई को बाधित करने का रहा है।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता श्री ओम प्रकाश पाठक एवं फूफा जी महेश चन्द्र के सड़क हादसे में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डाॅ. पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की और परिजनों को इन दुःखद क्षणों को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, डाॅ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दूबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी श्री ओम प्रकाश पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह जी कल उत्तर प्रदेश में

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री कल 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवास पर रहेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि श्री रमन सिंह जी कल कानपुर देहात में सेक्टर संयोजकों की बैठक को सम्बोधित करेंगे। उन्होनंे बताया कि बैठक में कानपुर, अकबरपुर, फरूर्खाबाद, कन्नौज व इटावा लोकसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी व जिला पदाधिकारी सम्मलित होंगे।

Comments (0)

पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान का शुभारम्भ

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहला वोट मोदी को अभियान का शुभारम्भ आज उ0प्र0 में हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह ने राजधानी लखनऊ में 1090 चैराहा से वीडियों रथ को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए अभियान का शुभारम्भ किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहला वोट मोदी को अभियान का शुभारम्भ करते हुए युवाओं का आहवाहन किया कि पहली बार मतदाता बने युवा अपने वोट का सदुपयोग करें। उनका वोट देश के विकास, देश के सम्मान व देश की रक्षा करने वाले मा0 नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पड़ना चाहिए। उनका वोट इसलिए भी पड़ना चाहिए ताकि उनका आगे का भविष्य भी उज्जवल हो सके। उन्होंने युवाओं से भाजपा का समर्थन और चुनाव में वोट की अपील करते हुए कहा कि विश्वास करो तुम मोदी पर, यह नवयुग का निर्माता है, ऐसा नेता धरती पर बस एक बार ही आता है।03
श्री मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता जी सीबीआई को रोक रही है, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को रोक रही है, देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को रोक रही है, लेकिन बंग्लादेशी घुसपैठियों का वे स्वागत कर रही है। आज पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। एक आईपीएस के कारण वहां की सीएम धरने पर बैठी है जिससे साबित होता है एक भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए किस तरह से ममता जी आगे आ रही है। उन्होंने कहा किस तरह से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना ममता जी कर रही है, पूरा देश देख रहा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा के गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि बुआ-भतीजे सहित सारे विपक्षी दल भी एक जुट हो जाये तो भी मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पायेंगे। उन्होंने कहा सारे भ्रष्टचारी एक जुट होकर मोदी जी को रोकने में जुटें है लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे। उन्होेंने कहा हम उ0प्र0 में 74$ सीटें जीतकर एक बार फिर से मा0 नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।
भांजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप के सपनो के भारत का निर्माण केवल मोदी जी ही कर सकते हैं और आपका एक वोट देश के प्रति सबसे बड़ा योगदान है इसलिए आज आप सभी की जिम्मेदारी है और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी अपना पहला वोट मोदी जी को देकर एक सुनहरे भारत निर्माण करें। अभियान का प्रदेश संयोजक भांजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी को बनाया गया है।
पहला वोट मोदी को अभियान के तहत 25 वीडियों रथ प्रदेश भर में रवाना किये गये है। ये रथ सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में जायेंगे और विश्वविद्यालय, डिग्री कालेज, प्रोफेशनल काॅलेजों में ऐसे युवा जो पहली बार मतदाता बने है उनको मोदी सरकार के कार्यो से अवगत करायेंगे। साथ ही भाजयूमो के कार्यकर्ता उन्हें संकल्प दिलायंेगे कि वे अपना पहला वोट मोदी जी को दे।
आज के इस कार्यक्रम के भांजयूमो के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, आयुषि श्रीमाली, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल, प्रदेश मंत्री सतेन्द्र नागर, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी ललित मोहन मिश्रा, पुरुषार्थ सिंह, सतेन्द्रनागर, विकाश बाबा, अनुभव द्विवेदी, संतोष जयसवाल प्रमोद विश्वकर्मा, विकाश सिंह टिंकू सोनकर, अंजलि द्विवेदी, नेहा सिंह मानस द्विवेदी, आकाश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह-बूथ अध्यक्ष सम्मेलन / कार्यालय का लोकार्पण

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह कल 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री शाह कल दोपहर 2 बजे रामघाट रोड, तालानगरी, अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी सम्बोधित करेंगे। पार्टी के अवध, पश्चिम व कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन पूर्व में सम्पन्न हो चुके है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी कल दोपहर 03 बजे बुलन्दशहर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गत वर्ष सीतापुर में पार्टी के 51 जिला कार्यालयों के निर्माण हेतु शिलान्यास किया था। पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालयों में पदाधिकारी कक्ष, मीटिग हाॅल, अतिथि कक्ष, कांफ्रेस हाॅल के साथ-साथ सभी कार्यालयों में इंटरनेट व वाई-फाई की सुविधा भी उपलबध होगी। पार्टी 2019 का चुनाव अपने नवनिर्मित जिला कार्यालय से ही लड़ेगी। कल पार्टी के जिला कार्यालयों का लोकार्पण सामुहिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी द्वारा होगा। वहीं नवनिर्मित जिला कार्यालयों पर पार्टी पदाधिकारी हवन-पूजन कर पूरे विधिविधान के साथ प्रवेश करेंगे। श्री शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

विजय संकल्प बाइक रैली

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली निकालेगी। प्रत्येक बूथ से पांच बाइक सवार युवा विजय का संकल्प लेकर रैली में निकलेंगे। प्रत्येक विधानसभा में रैली प्रभारी बनाएं गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बाइक रैली के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला बाइक रैली प्रमुखों का मार्गदर्शन किया।40
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विजय संकल्प बाइक रैली के जिला प्रमुखों की बैठक में कहा कि 2 मार्च को दोपहर 12 बजे सभी विधानसभाओं में पूर्व निर्धारित स्थान से विजय संकल्प रैली निकलेगी। प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता रैली का हिस्सा बनेंगे। बाइक पर भाजपा का झण्डा, गले में भाजपा पट्टिका और सिर पर कमल कैप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर गांव, गली, चैबारे पर निकलेंगे। श्री बंसल ने कहा कि बाइक रैली शहरी विधानसभाओं मंे 30 किलोमीटर और ग्रामीण विधानभाओं में 100 से 150 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। देश भक्ति गीतों के साथ निकले भाजपा कार्यकर्ता ‘‘भारत माता की जय जयकार-नरेन्द्र मोदी फिर एक बार’’ के नारों के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाइक रैली में बीच-बीच में मोटर साइकिलों पर बड़े आकार केे भाजपा झण्डे कमल संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे। बाइक रैली में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चे, प्रकोष्ठ, सांसद व विधायक सहभागी रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री व बाइक रैली प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विजय संकल्प बाइक रैली पूरे प्रदेश का वातावरण भाजपा के रंग में रंगने का काम करेगी। प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्री बाइक रैलियों में सहभागिता करने पहुंचेंगे। हर बूथ से 5 बाइक सवारांे के नाम व मोबाईल नम्बर तथा बाइक नम्बर की सूची तैयार करना है।
विजय संकल्प बाइक रैली के राष्ट्रीय प्रभारी संजीव चैरसिया ने रैली के प्रचार पर बात की। समय से रैली प्रारम्भ होने के लिए कार्यकर्ताओं के शीघ्र जागरण की व्यवस्था तथा सूची के भौतिक सत्यापन पर अपने विचार व्यक्त किए। रैली के प्रदेश संयोजक शिवभूषण सिंह ने संचालन किया।

Comments (0)

प्रयागराज कुंभ ने विश्व में उत्तर प्रदेश का डंका बजाया - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मौनी अमावस्या के मौके पर देश विदेश से पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का प्रयागराज कुंभ में पहुंचना उत्तर प्रदेश की बदलती छवि की ओर संकेत करता है। यह पहली बार है कि संपूर्ण विश्व में किसी स्थान पर एक दिन इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे हों। मौनी अमावस्या के मौके पर पांच करोड़ से अधिक लोगों के प्रयागराज कुंभ पहुंचने और आस्था पूर्वक संगम में डुबकी लगाकर बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य को पहुंच जाने के पीछे उस व्यवस्था का बड़ा हाथ है जिससे जुड़े हर व्यक्ति ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसके लिए प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था में अपना योगदान देने वाला हर व्यक्ति न केवल बधाई का पात्र है बल्कि पुण्य का भी भागीदार है। प्रयागराज कुंभ में जिस तरह से देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की एक नई छवि सामने रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने यूपी में एक नया वातावरण तैयार किया है। इस वातावरण ने न केवल आम आदमी को सुरक्षा की गारंटी दी है बल्कि “सबका साथ-सबका विकास” की अवधारणा को हर स्तर पर साकार किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यूपी की बदलती छवि का पहला संकेत पिछले वर्ष लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में दिखा था जब देश और विदेश की कंपनियों ने साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए थे। इस वर्ष प्रयागराज कुंभ की ऐतिहासिक सफलता ने यह बात साबित कर दी है कि यूपी अब देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है। अब पूरे विश्व में यूपी का डंका बज रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

Comments (0)

भाजपा बूथ कार्य प्रमुख बैठक लखनऊ -जे.पी. नड्डा

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी जिला बूथ कार्य प्रमुखों तथा बूथ के क्षेत्र व प्रदेश प्रमुखों की भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से रखते हुए बूथ पर प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुझाव दिये गये। केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा की राजनीति बूथ केन्द्रित राजनीति है। मैन टू मैन-डोर टू डोर संपर्क एवं संबंध ही भाजपा की बूथ बर्किंग है। हम सभी को बूथ बर्किंग से खुद की बर्किंग को जोड़ना है। हमे अपनी क्षमता निर्धारित करके बूथ से जुड़ना है। पूरे बूथ की जानकारियां हासिल होना चाहिए और साथ ही बूथ पर सतत संपर्क भी आवश्यक है।21
श्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10 लाख 24 हजार लोगों का इलाज हो चुका है। जिसके लिए 1400 करोड़ रूपये स्वीकृत भी किये जा चुके है। उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत योजना, सौभाग्य योजना, आवास योजना, किसान ऋण मोचन योजना सहित मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग लाभान्वित हुए है, हमें उन तक पहुंचना है। श्री नड्डा ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर पर एक-एक आदमी तक हमारा संपर्क होना चाहिए, हमारा जितना अधिक सम्पर्क होगा, उतना ही समाज नेता के रूप में हमें स्वीकार करेंगा।
श्री नड्डा ने कहा कि पार्टी द्वारा 12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान प्रारम्भ होगा जो 2 मार्च तक चलेगा। इसमें हमें अपने घर पर भाजपा का झण्डा लगाकर तथा घर के बाहर मेरा परिवार भाजपा परिवार लिखा हुआ स्टीकर चिपकाकर फोटो खींचकर रुडमतंचंतपअंतइरचचंतपअंत अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें दूसरों के घरो ंपर जाकर भी छतों पर झण्डे लगाकर स्टीकर चिपकाने का काम करना है। इससे पूर्व पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में 11 फरवरी को भाजपा समर्पण दिवस मनायेंगी। बूथ केन्द्रित कार्यक्रम में कलश लेकर जनता के बीच जायेंगे और जनता से समर्पण राशि एकत्र करेंगे। जिस समर्पण राशि से मोदी जी चुनाव लड़ेगे। श्री नड्डा ने कहा कि 12 फरवरी से 25 फरवरी तक कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क करके लाभार्थियों के मोबाईल नम्बर से प्रत्येक लोकसभा के लिए निर्धारित टोल फ्री नम्बर पर मिस्डकाल कराना है। और 26 फरवरी को लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीपक जलाकर कमल दीपावली मनाना है।
आगामी कार्यक्रम बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हम पुनः सरकार बनाने जा रहे है जिसमें हम सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों का माइक्रो मैनेजमेंट विस्तार से रखा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, धर्मवीर प्रजापति व अमर पाल मौर्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने किया।

Comments (0)

मध्यप्रदेश में 10 दिन में कर्जा माफी का वादा करने वाले राहुल मुख्यमंत्री को हटा कर वादा पूरा करें - शिवराज सिंह चैहान

Posted on 04 February 2019 by admin

गरीबों नौजवानों और सैनिकों का सम्मान हैं मोदी - शिवराज सिंह चैहान

देश का चैकीदार किसी भी चोर को छोड़ेगा नहीं, धर्म युद्ध, भारत को बचाने का चुनाव - गोवर्धन झापड़ियाimg-20190204-wa0092

हरदोई/लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सेक्टर संयोजक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज हरदोई में सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन नहीं ,यह ठग बंधन है। जिनकी नीति और नियत अलग अलग है। 2019 का चुनाव धर्म युद्ध है भारत को बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश में 2019 में 73 सीटें लाए थे 2019 में अवध क्षेत्र की 16 सीट लाकर अवध क्षेत्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। हरदोई के गांधी मैदान में हुए सम्मेलन में हरदोई, मिश्रिख, सीतापुर, लखीमपुर, धौरहरा लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजक व कोऑर्डिनेटर सम्मिलित हुए।
सेक्टर संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हरदोई आकर मन अत्यंत प्रसन्न है। इस अवध क्षेत्र से सभी सोलह सीट भी आनी चाहिए, जिससे 74 सीटों से 2019 के चुनाव में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, बुआ और बबुआ का गठबंधन ना होकर यह विशुद्ध रूप से ठग बंधन है। इसका दूल्हा कौन है कौन घोड़ी पर बैठेगा? यह तय नहीं है। अलग-अलग नीति और नियत के लोगों का गठबंधन है जो मोदी रूपी बाढ़ के खतरे से उबरने के लिए एक टहनी पर इकट्ठा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संघीय ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच की आंच कहां तक जाएगी ,इसे बचाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन देश का चैकीदार किसी भी चोर को छोड़ेगा नहीं।अपने को मामा भांजा का रिश्ता बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल जी मुख्यमंत्री को हटाने का अपना वादा पूरा करें, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को गद्दी से हटा देंगे। राहुल अपना वादा पूरा करें। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ रूपये किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है। अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त हो चुका है। योगी जी ने 69 तो ठोक दिए, कुछ तो अपनी जान बचाने के लिए दोबारा जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा चंबल में डाकू का सफाया हो गया। श्री चैहान ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाने वाले देश को किस राह पर ले जाने वाले हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश दिन ब दिन विकासशील देशों की पंक्तियों में खड़ा हो चुका है।
उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों किसानों के लिए चलाई गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सेक्टर संयोजक और बूथ कार्यकर्ता यह संकल्प ले ले कि, उन्हें अपना सेक्टर जिताना है।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया ने अपने संबोधन में कहा सैनिक वह है जो सीमा पर भारत माता की रक्षा करता है वही कार्यकर्ता सैनिक की भांति अपने बूथ पर खड़ा होकर अपने देश को उन्मुख बनाने का रास्ता बनाता है। 6 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी गैस ,आयुष्मान योजना, हर गांव को बिजली, उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को गैस, 6 लाख आवास 50000 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। श्री झोपड़िया ने कहा कि यह चुनाव विपक्षियों के अस्तित्व का सवाल है ।देश का 10 करोड़ व्यक्ति रिटर्न भरेगा, हिंदुस्तान किसी से भीख नहीं मांगेगा और विकास के रास्ते पर मोदी जी के नेतृत्व में अग्रसर होगा। 5 लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजको में आज से पंचजन्य संघ का उद्घोष हो चुका है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस बार प्रण किया है कि 2019 में अवध क्षेत्र की सभी 16 सीटें हम जीतेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in