Categorized | लखनऊ.

बूथ स्तर पर चुनावी जंग लड़ने के आह्वाहन के साथ सेक्टर संयोजक सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन कर लें और उसमें चाहे जितने दलों को और जोड़ ले, मगर उनसे पार पाकर लोकसभा की यूपी में 73 से ज्यादा सीटें जीतने के लिए भाजपा की बूथ कमेटियां सक्षम है। श्री सिंह ने उक्त उद्गार मंगलवार को बाराबंकी के जीआइसी ऑडिटोरियम लोकसभा की तीन संसदीय क्षेत्र बाराबंकी, अयोध्या एवं अम्बेडकर नगर के सेक्टर संयोजक, प्रभारियों, लोकसभा चुनाव के प्रभारी, संयोजक एवं जिला अध्यक्षो की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मा0 मोदी जी के शासनकाल में भारत का गौरव विश्व मे बढ़ा है। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि आंखों ही आंखों ही आंखों में इशारे हो गए, बुआ बबुआ के सहारे हो गए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किसान का कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा किया था। मध्य प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल जी मुख्यमंत्री को हटाने का अपना वादा पूरा करें, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को गद्दी से हटा देंगे। राहुल अपना वादा पूरा करें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार योगी जी ने 36 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है। अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त होने जा रहा है।
उन्होंने कहा, बुआ और बबुआ का गठबंधन ना होकर यह विशुद्ध रूप से ठग बंधन है। इसका दूल्हा कौन है कौन घोड़ी पर बैठेगा? यह तय नहीं है। अलग अलग नीति और नियत के लोगों का गठबंधन है जो मोदी रूपी बाढ़ के खतरे से बचने के लिए सब एकत्र हुए है। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों किसानों के लिए चलाई गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सेक्टर संयोजक और बूथ कार्यकर्ता यह संकल्प ले ले कि, उन्हें अपना सेक्टर जिताना है।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और गुजरात के गृहमंत्री रहे गोवर्धन झडफिया ने अपने संबोधन में कहा सैनिक वह है जो सीमा पर भारत माता की रक्षा करता है वही कार्यकर्ता सैनिक की भांति अपने बूथ पर खड़ा होकर अपने देश को उन्मुख बनाने का रास्ता बनाता है। 6 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी गैस, आयुष्मान योजना, हर गांव को बिजली, उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को गैस, 6 लाख आवास 50000 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। श्री झड़फिया ने कहा कि यह चुनाव विपक्षियों के अस्तित्व का सवाल है

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in